भौतिक विज्ञान से आप क्या समझते हैं? - bhautik vigyaan se aap kya samajhate hain?

विज्ञान

रूपबद्ध विज्ञान

गणित · गणितीय तर्कशास्त्र · गणितीय सांख्यिकी · संगणक विज्ञान

भौतिक विज्ञान

  • भौतिक शास्त्र

चिरसम्मत भौतिकी · आधुनिक भौतिकी व्यावहारिक भौतिकी · कम्प्यूटेशनल भौतिकी
परमाणविय भौतिकी · नाभिकीय भौतिकी
कण भौतिकी · प्रायोगिक भौतिकी सैद्धांतिक भौतिकी
सघन पदार्थ भौतिकी
यांत्रिकी · चिरसम्मत यांत्रिकी
प्रमात्रा यान्त्रिकी (परिचय)
सातत्य यांत्रिकी · विरूपण और प्रवाह
ठोस अवस्था यांत्रिकी · तरल यांत्रिकी
प्लाज़्मा (भौतिकी) · उष्मागतिकी
सामान्य आपेक्षिकता · विशिष्ट आपेक्षिकता
स्ट्रिंग सिद्धांत · M-सिद्धान्त · Tachyonic field

  • रसायन शास्त्र

अम्ल-क्षार अभिक्रिया सिद्धान्त · कीमिया
विश्लेषी रसायन शास्त्र · खगोल रसायन शास्त्र
जैवरसायनिकी · क्रिस्टलकी
पर्यावरण रसायन शास्त्र · खाद्य रसायन शास्त्र
भूरसायन · ग्रीन रसायन शास्त्र
अकार्बनिक रसायन · पदार्थ विज्ञान
आण्विक भौतिकी · नाभिकीय रसायन शास्त्र
कार्बनिक रसायन · प्रकाश रसायन
भौतिक रसायन · रेडियो-रसायन शास्त्र
ठोस अवस्था रसायन शास्त्र · त्रिविम रसायन
विशाल अणुकणिका रसायन शास्त्र
पृष्ठ विज्ञान · सैद्धान्तिक रसायन शास्त्र

  • खगोल शास्त्र

ताराभौतिकी · ब्रह्माण्डविद्या
गेलेक्टिक खगोल विज्ञान · ग्रहों भूविज्ञान
ग्रह विज्ञान · तारकीय खगोल विज्ञान

  • भू-विज्ञान

वायुमंडलीय विज्ञान · पारिस्थितिकी · पर्यावरणीय विज्ञान · भूगणित · भूविज्ञान · भू-आकृति विज्ञान · भूभौतिकी · Glaciology · जलविज्ञान · Limnology · खनिज विज्ञान · समुद्र विज्ञान · Paleoclimatology · Palynology ·

भौतिक भूगोल · मृद्विज्ञान · समष्टि विज्ञान

जीवन विज्ञान

  • जीव विज्ञान

शरीररचना-विज्ञान · खगोलजीव विज्ञान · जैवरसायनिकी
जीव-भूगोल · जैविक अभियान्त्रिकी · जैवभौतिकी
व्यवहारिक तंत्रिका विज्ञान · जैवप्रौद्योगिकी
वनस्पति विज्ञान · कोशिका विज्ञान · जैव संरक्षण · हिमजैविकी
विकासात्मक जीवविज्ञान
पारिस्थितिकी · Ethology · मानवजाति जैविकी
Evolutionary biology (introduction)
आनुवंशिकी (introduction)
जराविद्या · प्रतिरक्षा विज्ञान · Limnology
समुद्री जीवविज्ञान · सूक्ष्मजैविकी
आण्विक जीव विज्ञान · Neuroscience
जीवाश्मविज्ञान · परजीवी विज्ञान · शरीर क्रिया विज्ञान
Radiobiology · Soil biology
Systematics · सैद्धान्तिक जीव विज्ञान

विषविज्ञान · प्राणी विज्ञान

सामाजिक और व्यावहारिक विज्ञान

मानवशास्त्र · पुरातत्त्वशास्त्र
अपराध शास्त्र · जनसांख्यिकी
अर्थशास्त्र · शिक्षा
मानव भूगोल · इतिहास
अंतर्राष्ट्रीय संबंध · विधि
भाषाविज्ञान · राजनीति विज्ञान
मानस शास्त्र · समाजशास्त्र

व्यावहारिक विज्ञान

अभियान्त्रिकी
कृषि · वैमानिक · जैवचिकित्सा
रासायनिक · जनपथ · संगणक
वैद्युत · अग्नि सुरक्षा · आनुवंशिक
औद्योगिक · यांत्रिक · सैन्य
खनन · नाभिकीय · संक्रिया विज्ञान
यंत्रमानविकी · तन्त्रांश

स्वास्थ्य विज्ञान
जैविक अभियान्त्रिकी · दन्तचिकित्सा
महामारी - विज्ञान · स्वास्थ्य सेवा · आयुर्विज्ञान
उपचर्या · औषधनिर्माण · समाजसेवा
पशु चिकित्सा विज्ञान

अंतर्विषयी

व्यावहारिक भौतिकी · कृत्रिम बुद्धिमत्ता
जैवनैतिकता · जैव सूचना विज्ञान ·
जैवचिकित्सा इंजीनियरी · जैवसांख्यिकी
संज्ञानात्मक विज्ञान · संगणकीय भाषाविज्ञान
सांस्‍कृतिक अध्ययन · साइबर्नेटिक्स
पर्यावरणीय विज्ञान · पर्यावरणीय सामाजिक विज्ञान
पर्यावरणीय अध्ययन · संजातीय अध्ययन
विकासीय मनोविज्ञान · वानिकी
 · स्वास्थ्य
पुस्तकालय विज्ञान · तर्कशास्त्र
गणितीय जीवविज्ञान · गणितीय भौतिकी
वैज्ञानिक प्रतिरूपण · तंत्रिक अभियांत्रिकी
तंत्रिका विज्ञान ·
विज्ञान और प्रौद्योगिकी अध्ययन
विज्ञान अध्ययन · लक्षण-विज्ञान · समाजैविकी
निकाय सिद्धांत · Transdisciplinarity

नगर नियोजन

विज्ञान का दर्शन और इतिहास

वैज्ञानिक विधि
विज्ञान का इतिहास
विज्ञान दर्शन
विज्ञान नीति
चेतना विज्ञान
छद्म विज्ञान

रूपरेखा · प्रवेशद्वार · श्रेणी

  • दे
  • वा
  • सं

भौतिक विज्ञान से आप क्या समझते हैं? - bhautik vigyaan se aap kya samajhate hain?

भौतिकी के अन्तर्गत बहुत से प्राकृतिक विज्ञान आते हैं

भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। स्थान, काल, गति, द्रव्य, विद्युत, प्रकाश, ऊष्मा तथा ध्वनि इत्यादि अनेक विषय इसकी परिधि में आते हैं। यह विज्ञान का एक प्रमुख विभाग है। इसके सिद्धांत समूचे विज्ञान में मान्य हैं और विज्ञान के प्रत्येक अंग में लागू होते हैं। इसका क्षेत्र विस्तृत है और इसकी सीमा निर्धारित करना अति दुष्कर है। सभी वैज्ञानिक विषय अल्पाधिक मात्रा में इसके अंतर्गत आ जाते हैं। विज्ञान की अन्य शाखायें या तो सीधे ही भौतिक पर आधारित हैं, अथवा इनके तथ्यों को इसके मूल सिद्धांतों से संबद्ध करने का प्रयत्न किया जाता है।

भौतिकी का महत्त्व इसलिये भी अधिक है कि अभियांत्रिकी तथा शिल्पविज्ञान की जन्मदात्री होने के नाते यह इस युग के अखिल सामाजिक एवं आर्थिक विकास की मूल प्रेरक है। बहुत पहले इसको दर्शन शास्त्र का अंग मानकर नैचुरल फिलॉसोफी या प्राकृतिक दर्शनशास्त्र कहते थे, किंतु 1870 ईस्वी के लगभग इसको वर्तमान नाम भौतिकी या फिजिक्स द्वारा संबोधित करने लगे। धीरे-धीरे यह विज्ञान उन्नति करता गया और इस समय तो इसके विकास की तीव्र गति देखकर, अग्रगण्य भौतिक विज्ञानियों को भी आश्चर्य हो रहा है। धीरे-धीरे इससे अनेक महत्वपूर्ण शाखाओं की उत्पत्ति हुई, जैसे रासायनिक भौतिकी, तारा भौतिकी, जीवभौतिकी, भूभौतिकी, नाभिकीय भौतिकी, आकाशीय भौतिकी इत्यादि।

भौतिकी का मुख्य सिद्धांत "उर्जा संरक्षण का नियम" है। इसके अनुसार किसी भी द्रव्यसमुदाय की ऊर्जा की मात्रा स्थिर होती है। समुदाय की आंतरिक क्रियाओं द्वारा इस मात्रा को घटाना या बढ़ाना संभव नहीं। ऊर्जा के अनेक रूप होते हैं और उसका रूपांतरण हो सकता है, किंतु उसकी मात्रा में किसी प्रकार परिवर्तन करना संभव नहीं हो सकता। आइंस्टाइन के सापेक्षिकता सिद्धांत के अनुसार द्रव्यमान भी उर्जा में बदला जा सकता है। इस प्रकार ऊर्जा संरक्षण और द्रव्यमान संरक्षण दोनों सिद्धांतों का समन्वय हो जाता है और इस सिद्धांत के द्वारा भौतिकी और रसायन एक दूसरे से संबद्ध हो जाते हैं।

चिरसम्मत भौतिकी (क्लासिकल फिजिक्स)[संपादित करें]

भौतिकी को मोटे रूप से दो भागों में विभाजित किया जा सकता है। १९०० ईस्वी से पूर्व जो भौतिक ज्ञान अर्जित किया गया था और तत्संबंधी जो नियम तथा सिद्धांत प्रतिपादित किए गए थे, उनका समावेश चिरसम्मत भौतिकी में किया गया। उस समय की विचारधारा के प्रेरणास्त्रोत गैलिलियो (१५६४-१६४२ ईस्वीं) तथा न्यूटन (१६४२-१७२७) थे। चिरसम्मत भौतिकी को मुख्यत: यांत्रिकी (मिकैनिक्स), ध्वनिकी (अकौस्टिक्स), ऊष्मा, विद्युतचुंबकत्व और प्रकाशिकी (ऑप्टिक्स) में विभाजित किया जाता है। ये शाखायें इंजीनियरिंग तथा शिल्प विज्ञान की आधारशिलायें हैं और भौतिकी की प्रारंभिक शिक्षा इनसे ही शुरू की जाती है

आधुनिक भौतिकी[संपादित करें]

१९०० ईस्वी के पश्चात अनेक क्रांतिकारी तथ्य ज्ञात हुए, जिनको चिरसम्मति भौतिकी के ढाँचे में बैठाना कठिन है। इन नये तथ्यों के अध्ययन करने और उनकी गुत्थियों को सुलझाने में भौतिकी की जिस शाखा की उत्पत्ति हुई, उसको आधुनिक भौतिकी कहते हैं। आधुनिक भौतिकी का द्रव्यसंरचना से सीधा संबंध है। अणुपरमाणु, केंद्रक (न्युक्लियस) तथा मूल कण इनके मुख्य विषय हैं। भौतिकी की इस नवीन शाखा ने वैज्ञानिक विचारधारा को नवीन और क्रांतिकारी मोड़ दिया है तथा इससे सामाजिक विज्ञान और दर्शनशास्त्र भी महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित हुए हैं।

वर्तमान में इलेक्तट्रोनिक्स बिषय एक केन्द्र बिन्दु माना जा रहा है जिसके सहारे समूचा विश्व चलायमान है|

भौतिक शास्त्र के प्रमुख क्षेत्र[संपादित करें]

  • यांत्रिकी तथा द्रव्यगुण
  • ध्वनिकी
  • ऊष्मा
  • प्रकाशिकी
  • आधुनिक भौतिकी
  • कण भौतिकी

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

  • भौतिकी के प्रमुख सूत्र
  • भौतिक गुण
  • भौतिक राशि
  • भौतिक नियतांक

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • नूतन भौतिकी कोश (गूगल पुस्तक ; लेखक - शिवगोपाल मिश्र)
  • गणित एवं भौतिकी के अप्लेट्स
  • Flash Animations for Physics
  • भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में रोज़गार के अवसर - डॉ॰ सीमिन रुबाब
  • भौतिकी के नियम (अंग्रेजी में)
  • प्राचीन भारत में भौतिकी
  • भौतिकी विभाग, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
  • भारतीय भौतिकी संस्थान भुवनेश्वर
  • भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में रोज़गार के अवसर - डॉ॰ सीमिन रुबाब
  • भारतीय दर्शन और भौतिक विज्ञान

भौतिक विज्ञान क्या है परिभाषा बताइए?

भौतिकी, प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी को परिभाषित करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबन्धों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत और उसकी आन्तरिक क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है।

भौतिक विज्ञान शिक्षण से आप क्या समझते हैं?

भौतिकी विज्ञान की वह शाखा है जो प्रकृति का या प्रकृति के मूल नियमों से संबंधित अध्ययन करती है। दूसरे शब्दों में, भौतिकी विज्ञान की वह शाखा है जिसमें हम पदार्थ और ऊर्जा से संबंधित प्राकृतिक घटनाओं का निरीक्षण, मापन और वर्णन करते हैं। सभी विज्ञानों की तरह, भौतिकी अंततः अवलोकन पर आधारित है।

भौतिक विज्ञान का जनक कौन है?

गैलीलियो गैलिलीआधुनिक भौतिकी / पिताnull

भौतिक विज्ञान का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

सांस्कृतिक महत्व- भौतिक विज्ञान ने हमारे जीवन-दर्शन को प्रभावित करके उसे नवीन दिशा प्रदान की है। आज एक सुसंस्कृत व्यक्ति से सामान्य घटनाओं में निहित वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी तथा उसका वैज्ञानिक विश्लेषण करने की क्षमता अपेक्षित है। व्यक्ति का रहन-सहन भौतिक विज्ञान से प्रभावित है।