Last Updated on November 13, 2022 by Show
Tense in Hindi (काल हिंदी में) Kinds of Tenses in Hindi, Rules of Tenses in Hindi Definition, Kinds and Examples in detail. Download Tense Chart, Parts of tenses in Hindi, टेंस इन हिंदी, हिंदी से अंग्रेजी में टेंस कैसे सीखे। Tense kya hai, Tense ke prakar in Hindi. Tense को Hindi में काल कहा जाता है। Tense in Hindi से आप तीनों टेंस Present Tense, Past Tense और Future Tense सीखेंगे। इसके अलावा इन three tenses के चारों भागों को पोस्ट में आगे समझाया गया है। इन सभी tense के rules, examples व भागों को Hindi में समझाया गया है। Tense in Hindi
अगर आप अंग्रेजी सीख रहे हैं तो आपको अंग्रेजी में टेंस अवश्य सीखने पड़ते हैं बिना टेंस के हम ना ही कोई सेंटेंस बना सकते हैं ना लिखा हुआ Sentence समझ सकते हैं और ना ही सेंटेंस को सही तरीके से बोल सकते हैं। इसलिए अंग्रेजी (English Grammar) में Tense की जानकारी होना बहुत आवश्यक होता है। टेंस को step by step सीखने के लिए आपको टेंस की परिभाषा, टेंस के प्रकार तथा टेंस का प्रयोग आदि का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है। वाक्यों को शुद्ध रूप से बोलना व लिखना सीखना चाहते हैं तो आप टेंस को अवश्य सीखें। अंग्रेजी ग्रामर में टेंस बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। इस पोस्ट में आगे टेंस के भेदों व उसके प्रकारों के बारे में बताया गया है। Tense in HindiWhat is tense? काल क्या है? Definition of Tense in Hindiकाल की परिभाषा: Tense (काल) क्रिया का वह रूप है जो किसी कार्य या घटना के समय और उस कार्य या घटना की दशा को व्यक्त करता है। हमें Tense से यह पता चलता है कि कोई कार्य या घटना का समय व दशा क्या है। वह कार्य या घटना वर्तमान का है, बीते हुए समय का है या आने वाले भविष्य का है। Tense में क्रिया अपना रूप काल के अनुसार बदलती है। Definition of Tense in English: Tense is a form of a verb that expresses the time of an action or event and the state of that action or event. Tense टेंस शब्द लैटिन भाषा के Tempus से बना है जिसका अर्थ Time (समय) है। टेंस (काल) के भेद – Kinds of Tensesटेंस कितने प्रकार के होते हैं? – Tense तीन प्रकार के होते हैं;
Present Tense in Hindi (वर्तमान काल हिंदी में)वह क्रिया जो वर्तमान समय को व्यक्त करे वर्तमान काल (Present Tense) में होती है। इसे वर्तमान काल कहते हैं। इस Present Tense से हमें वर्तमान में किसी कार्य का होना, हो रहा है, हो चुका है या किसी निश्चित या अनिश्चित समय से हो रहा है का बोध होता है। जैसे –
Present Tense के वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं, ता हूं, रहा है, रही है, रहे हैं, रहा हूं, चुका है, चुकी है, लिया है, दिया है आदि शब्द आते हैं। इन वाक्यों में क्रिया वर्तमान समय में किसी एक कार्य या घटना को व्यक्त करती है।
Past Tense in Hindi (भूतकाल हिंदी में)वह क्रिया जो बीते हुए समय को सूचित करे, भूतकाल में होती है। इसे Past Tense कहते हैं। इस टेंस से हमें बीते हुए समय में किसी कार्य या घटना के होने, हो रहा था, हो चुका था या किसी समय से शुरू होकर होता चला रहा था का बोध होता है। जैसे:
उपरोक्त वाक्यों को पढ़कर पता चलता है कि Past Tense के वाक्यों में या थी, यी थी, ये थे, ता था, ती थी, ते थे, रहा था, रही थी, रहे थे, चुका था, चुकी थी आदि शब्द जुड़े होते हैं। इस टेंस के वाक्यों में क्रिया वर्तमान समय की घटना को व्यक्त करती है। Future Tense in Hindi (भविष्यत काल हिंदी में)वह क्रिया जो आने वाले समय को सूचित करे, भविष्य काल में होती है। इसे Future Tense कहते हैं। इस Tense से हमें भविष्य में किसी कार्य के होने, हो रहा होगा, हो चुका होगा या किसी समय से हो रहा होगा का बोध होता है। जैसे:
Future Tense में हिंदी वाक्यों के अंत में गा, गी, गे रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे, चुकेगा, चुकेगी, चुकेंगे, चुका होगा, चुकी होगी, ता रहेगा, ती रहेगी, ते रहेंगे आदि शब्द आते हैं। इस टेंस के वाक्यों में क्रिया द्वारा भविष्य में होने वाली किसी कार्य या घटना को व्यक्त किया जाता है। Parts of Present Tense (वर्तमान काल के भाग)Present Tense (वर्तमान काल) के चार भाग होते हैं। ये चारों भाग नीचे दिए गए हैं – 1. Present Indefinite Tense in Hindi Parts of Past Tense (भूतकाल के भाग)वर्तमान काल की तरह Past Tense भूतकाल के 4 भाग होते हैं चारों भाग नीचे दिए गए हैं। 1. Past Indefinite Tense in Hindi Parts of Future Tense (भविष्यत काल के भाग)Future Tense भविष्यत काल में भी चार भाग होते हैं चारों भाग नीचे दिए गए हैं। 1. Future Indefinite Tense in Hindi Present Tense in HindiPresent Indefinite TensePresent Indefinite Tense को सामान्य वर्तमान काल (Simple Present Tense) या अनिश्चित वर्तमान काल के नाम से जाना जाता है। इस टेंस में अनिश्चित शब्द का अर्थ – कोई ऐसा समय जिसके बारे में सही जानकारी ना हो उस समय घटने वाली घटना या होने वाले कार्य को अनिश्चित माना जाता है। जिसमें हमें किसी कार्य या घटना के घटने या होने, पूरे होने खत्म होने तथा कब कब होता है इस बात की कोई जानकारी नहीं होती है। सिर्फ हमें यह ज्ञात होता है कि कोई कार्य या घटना समय-समय पर घटती है। जैसे –
उपरोक्त वाक्य से हमें ज्ञात होता है कि राम कोई पुस्तक पढ़ता है लेकिन हमें उसके पुस्तक पढ़ने का समय या कब तक वह पुस्तक पढ़ रहा है इन सब के बारे में कुछ भी नहीं होता है। अतः इस वाक्य में कार्य निश्चित है। इस वाक्य में Indefinite Tense है। इस तरह के वाक्यों को अनिश्चित वर्तमान काल के नाम से जाना जाता है। इस टेंस का प्रयोग सामान्य शब्द बातों के लिए या कुछ स्थाई कार्यों को व्यक्त करने के लिए भी किया जाता है। ऐसे कार्य किसी निश्चित समय पर होते हैं या होते रहते हैं। जैसे –
Present Indefinite Tense का structure –
Present Indefinite Tense की पहचान –
Examples – 1. मैं अपना काम करता हूं। 2. वह प्रतिदिन कार्यालय जाता है। 3. वे बाग में खेलते हैं। 4. मैं पुस्तक नहीं पढ़ता हूं। 5. वह बात नहीं करता है। 6. तुम फूल नहीं तोड़ते हो। 7. क्या मैं तुम्हें अच्छी तरह जानता हूं? 8. क्या वह पत्र लिखता है? 9. क्या वे बाग में खेलते हैं? 10. वह क्या चाहता है? 11. तुम कहां रहते हो? 12. तुम किसे आमंत्रित करते हो? 13. क्या वे तुम्हारी मदद नहीं करते हैं? 14. क्या वह उसे नहीं पीटता है? 15. वह खाना क्यों नहीं पकाती है? 16. तुम्हें कौन नहीं जानता है?
Present Continuous TensePresent continuous tense को present progressive Present or imperfect tense के नाम से भी जाना जाता है। इस टेंस को हिंदी में अपूर्ण वर्तमान काल कहा जाता है। इस टेंस में continuous शब्द का प्रयोग हुआ है। Continuous का हिंदी में अर्थ जारी होना या निरंतर जारी होना होता है।
उपरोक्त वाक्य उपरोक्त भाग से हमें पता चल रहा है कि कोई कार्य जारी है अर्थात हमारी आंखों के सामने हो रहा है। इस टेंस का प्रयोग future reference के संदर्भ में भी किया जाता है। Present continuous tense की पहचान –
Sentence Structure –
ऊपर दिए गए Structure के आधार पर नीचे Present Continuous Tense के उदाहरण नीचे दिए गए हैं। Examples: 1. मैं उसे ढूंढ रहा हूं। 2. रोहन यहां नाच रहा है। 3. हम भूगोल पढ़ रहे
हैं। 4. मैं उसकी मदद नहीं कर रहा हूं। 5. आज बरसात नहीं हो रही है। 6. तुम काम नहीं कर रहे हो। 7. क्या मैं पुस्तक लिख रहा हूं? 8. क्या रामा आगरा जा रही है? 9. वे कमरे में क्यों नाच रहे हैं? 10. वहां कौन चल रहा है? 11. क्या वह तुम्हें नहीं बुला रहा है? 12. क्या जादूगर जादू नहीं दिखा रहा है? 13. तुम हिंदी क्यों नहीं बोल रहे हो? 14. पार्टी में कौन नहीं आ रहा है?
Present Perfect Tenseइस टेंस को हिंदी में वर्तमान काल के नाम से जाना जाता है। इस Tense से हमें ज्ञात होता है कि कर्ता द्वारा किया हुआ कार्य हाल ही में पूरा हो चुका है। इस टेंस में already, never, ever, yet आदि का प्रयोग किया जाता है। Present perfect tense के उदाहरण नीचे दिए गए हैं।
ऊपर दिए गए वाक्य से हमें पता चलता है कि इसमें रमन द्वारा काम करने का action हो रहा है और वह हाल ही में पूरा हो चुका है। Present Perfect Tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – 1. वह पत्र लिख चुका है। 2. हम अपना कार्य कर चुके हैं। 3. रोहन ने मेरी मदद की है। 4. वह पत्र नहीं लिख चुका है। 5. हमने अपना कार्य नहीं किया है। 6. रोहन ने मेरी मदद नहीं की है। 7. क्या रमन कार खरीद चुका है? 8. क्या तुम विज्ञान पढ़ चुके हो? 9. दरवाजा किसने खोला है? 10. मैंने अपनी दुकान कब बंद की है? 11. क्या तुम अपने कपड़े नहीं दो चुके हो? 12. क्या वह अभी तक नहीं पहुंचा है? 14. उसने क्या नहीं किया है? 15. यहां कौन नहीं आ चुका है?
Present Perfect Continuous Tense in HindiPresent perfect continuous tense का अर्थ पूर्ण अपूर्ण वर्तमान काल होता है। इस टेंस से हमें ज्ञात होता है कि कोई कार्य भूतकाल में प्रारंभ हुआ और वर्तमान में जारी है। यह कार्य आगे भी जारी रह सकता है। जैसे –
इस वाक्य में हमें पता चल रहा है कि रोहन ने 2 घंटे पहले संस्कृत पढ़ना शुरू किया और वर्तमान में अभी भी वह संस्कृत पढ़ रहा है। उसके संस्कृत पढ़ने का कार्य आगे भी जारी रह सकता है। इस तरह की बातों में निश्चित समय (Point of Time) तथा अनिश्चित समय (Period of Time) का वर्णन होता है। निश्चित समय के लिए since का प्रयोग तथा अनिश्चित समय के लिए For का प्रयोग किया जाता है। Present Perfect Continuous Tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – 1. मैं 2015 से काम कर रहा हूं। तुम 2 वर्षों से अंग्रेजी सीख रहे हो। वह 2004 से यहां रह रहा है। तुम 10 मिनट से गाड़ी की मरम्मत नहीं कर रहे हो। मैं सुबह से कार नहीं ढूंढ रहे हैं। हम शाम से क्रिकेट नहीं खेल रहे है। क्या तुम 2 घंटे से मेरा इंतजार कर रहे हो। क्या वह 3:00 बजे से कंप्यूटर पर काम कर रहा है? श्याम 2:00 बजे से यहां क्यों बैठा हुआ है? दादाजी 2 घंटे
से क्या पढ़ रहे हैं?
Past Tense in HindiPast Indefinite Tenseअनिश्चित भूतकाल (Past Indefinite Tense) को सामान्य भूतकाल के नाम से भी जाना जाता है। जिसे हम Simple Past Tense कहते हैं। इस Tense से हमें यह ज्ञात होता है कि कोई कार्य घटना बीते हुए समय में घटी और वह घटना या कार्य बिल्कुल बंद है। इसका अर्थ यह है कि वह कार्य रखना जारी नहीं है।जैसे – वह कल कानपुर गया। ऊपर दिए गए उदाहरण से हमें पता चलता है कि यह कार्य बीते हुए समय में हुआ है और अब जारी नहीं है। इस टेंस में कुछ समय सूचक शब्द जैसे yesterday, ago, last day, last week, last month, last Sunday, last April, in 1990 आदि का प्रयोग करते हैं Past Indefinite Tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – हम बगीचे
में खेले। उन्होंने अपने कपड़े धोये। मैं एक सेव खाना चाहता था। उसने घंटी बजाई। उसने हवाई जहाज उड़ाया। मैंने घर 1990 में नहीं बनाया। तुमने उसे पत्र नहीं लिखा। क्या उसने यह कुर्सी तोड़ी? क्या उसने 2 दिन पहले तुम्हें देखा? तुम्हारा भाई कल क्यों नहीं आया? तुमने इस सुबह दुकान क्यों नहीं खोली?
Past Continuous TensePast continuous tense को अपूर्ण भूतकाल कहा जाता है। इस Tense से हमें ज्ञात होता है कि भूतकाल में कोई कार्य जारी था। आसान शब्दों में कहा जाए तो यह कि हमारे आंखों के सामने कोई कार्य घटना हो रही थी।
ऊपर दिए गए उदाहरण से हमें पता चलता है कि भूतकाल में यह कार्य जारी था लेकिन अब वह कार्य जारी नहीं है। इस टाइम से संबंधित कुछ अन्य उदाहरण व टेंस की पहचान नीचे दी गई है। Past Continuous Tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – लड़का निबंध लिख रहा था। मैं अपना कार्य कर रहा था। रोहित खड़ा हुआ था। गाय मेरे खेतों में चल रही थी। रमेश कार नहीं चला रहा था। सीमा मुझे नहीं ढूंढ रही थी। क्या मैं तुम्हें अंग्रेजी पढ़ा रहा था। क्या तुम नाच रहे थे? श्याम कहां जा रहा था? बच्चे कहां खेल रहे थे?
Past Perfect TensePast perfect tense एक ऐसा टेंस है जो दो कार्यों का बोध कराता है। इस टेंस में एक कार्य समाप्त होने के बाद दूसरा कार्य होता है। अर्थात जो कार्य पहले होता है उसे Past Perfect Tense तथा जो कार्य बाद में होता है उसे Past Indefinite Tense में बनाते हैं। इस टेंस में कुछ क्रिया विशेषण जैसे before, after, by, till, until, already आदि का प्रयोग किया जाता है। Past perfect tense की पहचान – क्रियाओं के अंत में चुका था चुकी थी चुके थे लिया था दिया था, या था, यी थी, ये थे आदि शब्द आते हैं। दो कार्यों का वर्णन भी दिया होता है। यह टेंस Past of Past Tense कहलाता है। Sentence Structure –
Examples – माताजी के खाना पकाने से पहले पिताजी एक अखबार पढ़ चुके थे। उसके आने के बाद मैंने एक नई ड्रेस खरीदी। रोहन सुबह से पहले स्टेशन पहुंच चुका था। वह दोपहर तक आगरा पहुंच चुका था। श्याम पहले ही इस खबर को सुन चुका था। उसने पहले कभी ताजमहल नहीं देखा था। मेरे जाने के बाद वह यहां नहीं आया था। क्या तुम्हारे जाने से पहले पिताजी आ चुके थे? क्या रोहन के स्टेशन पहुंचने के बाद गाड़ी आ चुकी थी?
Past Perfect Continuous Tense in Hindiइस टेंस से हमें ज्ञात होता है कि भूतकाल में कोई कार्य किसी निश्चित या अनिश्चित समय से जारी था। अर्थात कार्य भूतकाल में शुरू हुआ और कुछ समय के लिए जारी रहा। निश्चित समय के लिए since तथा अनिश्चित समय के लिए for का प्रयोग किया जाता है।
इस वाक्य से साफ साफ पता चलता है कि भूतकाल में उसने 2 घंटे पहले पढ़ना शुरू किया और वह कार्य हमारी आंखों के सामने जारी था। Past Perfect Continuous Tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – वह शाम 3:00 बजे से पार्क में टहल रहा था। रमेश 2 घंटे से पुस्तक पढ़ रहा था। चपरासी 10 मिनट से कमरा साफ कर रहा था। तुम 3 सप्ताह से मेरा इंतजार नहीं कर रहे थे। क्या वह 4:00 बजे से सो रहा था? वह 10:00 बजे से क्या कर रहा था?
Future Tense in HindiFuture Indefinite TenseFuture Indefinite Tense के वाक्य के अंत में गा, गी, गे आदि जुड़ा होता है। इस टेंस से हमें ज्ञात होता है कि भविष्य में कोई कार्य घटना घटेगी। इस टेंस को Simple Future Tense के नाम से भी जाना जाता है। कुछ समय सूचक क्रिया विशेषणों tomorrow, next day, week, next month, in January, on Monday आदि का प्रयोग किया जाता है।
उपरोक्त वाक्य से हमें पता चलता है कि वह भविष्य में नया घर खरीदने वाला है अर्थात यह घटना भविष्य में घटेगी वर्तमान या भूतकाल में नहीं। Future Indefinite Tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – मैं कल आपकी मदद करूंगा। हम पानी बचाएंगे। तुम्हें एक नौकरी मिलेगी। वह पक्षियों को नहीं मारेगा। पिताजी मंदिर नहीं
जाएंगे। मैं तुम्हारे साथ नहीं जाऊंगा। क्या तुम यहां कल आओगे? क्या वह सोमवार को यहां आएगा? आज दुकान कौन खोलेगा?
Future Continuous TenseFuture continuous tense का प्रयोग किसी ऐसी घटना या कार्य के लिए किया जाता है जो भविष्य में जारी रहेगा।
उपरोक्त वाक्य से पता चल रहा है कि लड़के द्वारा पुस्तक पढ़ने का कार्य भविष्य में जारी रहेगा। इस टेंस में by, tomorrow, by end of this week/month/year, next day आदि का प्रयोग किया जाता है। Future Continuous Tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – वह कमरा साफ कर रहा होगा। मैं कल अपने कपड़े धो रहा हूंगा। वे कमरे में पढ़ रहे होंगे।वे कमरे में पढ़ रहे होंगे। कल बर्फ
नहीं गिर रही होगी। लड़के टेनिस नहीं खेल रहे होंगे। क्या हम तुम्हारी मदद कर रहे होंगे? क्या वह इस समय काम कर रहा होगा? श्याम इस साल के अंत तक क्या सीख रहा होगा? Read also:
Future Perfect Tenseइस टेंस में दो कार्यों का वर्णन होता है। पहले समाप्त होने वाला कार्य Future Perfect Tense में तथा दूसरा समाप्त होने वाला कार्य Present Indefinite Tense में बनाते हैं। इसके अतिरिक्त इस टेंस में किसी कार्य के समाप्त होने की अवधि दी होती है। जैसे;
उपरोक्त वाक्य से पता चलता है कि श्याम के गृह कार्य करने का कार्य पहले समाप्त होगा उसके बाद राम आएगा। इस टेंस के वाक्यों में before, by, till, until आदि का प्रयोग होता है। Future perfect tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – उसके आने से पहले लड़का मदद कर चुका होगा। वह शाम तक नई दिल्ली पहुंच चुका होगा। इस महीने के अंत तक हम अपना कार्य पूरा कर चुके होंगे। रोहन 2:00 बजे तक यहां नहीं आ चुकेगा। तुम्हारे जाने से पहले श्याम पत्र नहीं लिख चुकेगा? क्या तुम इस साल के अंत तक नई कार खरीद चुकोगे? पिताजी 4:00 बजे से पहले कहां पहुंच चुकेंगे? Future Perfect Continuous Tense in Hindiफ्यूचर परफेक्ट कंटीन्यूअस टेंस से हमें ज्ञात होता है कि कोई कार्य भविष्य में किसी निश्चित समय से प्रारंभ होगा और वह कुछ समय तक होता रहेगा।
उपरोक्त वाक्य में राम के फुटबॉल खेलने का कार्य हो रहा है। यह कार भविष्य में 2 घंटे पहले शुरू होगा और फिर आगे जारी रहेगा। Future Perfect Continuous Tense की पहचान –
Sentence Structure –
Examples – वह 2 घंटे से खेल रहा होगा। मैं 30 मिनट से अपनी कार चला रहा हूंगा। लंबे समय से बारिश हो रही होगी। श्याम 4:00 बजे तक नहीं पढ़ता रहेगा। हम 2 घंटे तक क्रिकेट नहीं खेलते रहेंगे। क्या रेखा 3:00 बजे तक सोती रहेगी? क्या मैं
तुम्हें 2:00 बजे तक पढ़ाता रहूंगा? वह 2 सप्ताह तक कहां काम करता रहेगा? दादाजी 4 घंटे तक कहां रुके रहेंगे?
Tense Chart in HindiTense Chart in HindiWatch video on Tense in Hindi Also read:
ConclusionIn this post, you have read about Tense in Hindi with definition and rules. Tense in Hindi means that if someone know Hindi and wants to learn Tense through it. Tense in Hindi can help you learn about definition of tense, kinds of tense, parts of tense and their rules and examples. Share this post with your language partners. भूत काल को इंग्लिश में क्या कहते हैं?भूतकाल MEANING IN ENGLISH - EXACT MATCHES
Usage : 'Now? And before thou didst rebel, being of those that did corruption.
वर्तमान काल भूतकाल भविष्य काल को क्या कहते हैं?(1)वर्तमान काल (present Tense) - जो समय चल रहा है। (2)भूतकाल(Past Tense) - जो समय बीत चुका है। (3)भविष्यत काल (Future Tense)- जो समय आने वाला है।
वर्तमान काल को इंग्लिश में कैसे बोलते हैं?nowadays {adv.}
भूतकाल को हिंदी में क्या बोलते हैं?- 1. गतकाल; बीता हुआ समय 2.
|