एशिया के दो प्रमुख रबर उत्पादक एवं निर्यातक देश कौन से हैं? - eshiya ke do pramukh rabar utpaadak evan niryaatak desh kaun se hain?

Q. विश्व का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक देश कौन सा  है?
Answer: [A] थाईलैंड
Notes: थाईलैंड विश्व का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक देश है, थाईलैंड के बाद इंडोनेशिया और चीन का स्थान आता है। भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक देश है।

<<

 3

>>

एशिया महाद्वीप | asia continent in hindi के बारे में पूरी जानकारी | asia mahadip Notes pdf– इस पोस्ट में हम महाद्वीप के बारे में पूरी details में पढेंगे और इसे विस्तार से समझेंगे.

पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहते है। सम्पूर्ण पृथ्वी का स्थल क्षेत्र 7 महाद्वीपों में बाँटा है-

महाद्वीप के नाम

1. एशिया

2. यूरोप

3. उतरी अमेरिका

4. दक्षिणी अमेरिका

5. अफ्रीका

6. आस्ट्रेलिया

7. अण्टार्कटिका

एशिया महाद्वीप तथ्य | asia continent in hindi

  • एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है। यह संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप है। व यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर विस्तृत है। इससे होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत विषुवत, कर्क एवं आर्कटिक गुजरते हैं।
  • एशिया के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और पूर्व में प्रशान्त महासागर है। पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्य सागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाती है।
  • लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करता है।
  • बेरिंग जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।
  • यहाँ विश्व की लगभग 60% जनसंख्या (सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप) निवास करती है।
  • एशिया महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलखंड अंगरालैंड (रूस एवं चीन) और गोंडवाना-लैंड (प्रायद्वीपीय भारत) स्थित हैं।
  • एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप हैं-अरब का प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप व इंडोचीन का प्रायद्वीप। अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।
  • एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवरेस्ट (8,850 मीटर) है, जो नेपाल में स्थित है, जहाँ इसे सागरमाथा के नाम से जानते हैं।
  • विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है, जो मध्य एशिया में 2,00,000 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत है।
  • एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पंठार ‘पामीर’ है, जिसकी ऊँचाई 4,875 मीटर है। इसी कारण पामीर को ‘विश्व की छत’ (Roof of the world) कहते हैं।
  • एशिया में विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश चीन है।
  • एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा सबसे छोटा देश मालदीव है।
  • एशिया में विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है।
  • एशिया के स्थलरुद्ध (जिसकी सीमा समुद्र को नहीं छूती) देश हैं—कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान तजाकिस्तान एवं लाओस । स्थलरुद्ध देशों में कजाकिस्तान सबसे बड़ा देश है। जबकि मंगोलिया दूसरा सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है। लाओस दक्षिण-पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश है, यह पूर्व में फ्रांसीसियों का उपनिवेश था।
  • एशिया में सबसे लम्बी नदी यांग्सी तथा अधिकतम गहराई मृत सागर (397 मीटर) की है।
  • एशिया में फिलीपीन्स द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशान्त महासागर में मेरियाना गर्त (11,022 मीटर गहरा) है।
  • विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील (धरातल से 1,940 मीटर गहरा और समुद्र तल से 1,485 मीटर गहरा) एशिया में स्थित है।
  • विश्व की सबसे बड़ी झील (आंतरिक सागर) कैस्पियन सागर (3,71,800 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत) एशिया महादेश में ही स्थित है।
नोट: रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते हैं। बैकाल झील एवं
 कैस्पियन सागर साइबेरिया में ही है।

इसे भी पढ़े– महत्वपूर्ण शब्दावलियाँ | important terms in hindi

नोबेल पुरस्कार और सम्मान | Nobel prize winners in india

प्रमुख देशों के राष्ट्रीय चिन्ह | national symbols of major countries in Hindi

माउंट एवरेस्ट से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Important facts about Mount Everest)

माउंट एवरेस्ट का नाम तत्कालीन भारत के महासर्वेक्षक सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर पड़ा जिन्होंने एवरेस्ट की अवस्थिति का पता लगाया। वे 1830 से 1843 ई. तक भारत के महासर्वेक्षक रहे। विगत में माउंट एवरेस्ट को चोटी-15 कहा जाता था।

एवेरेस्ट की स्थिति : देशान्तर-86°55’40” पूर्व व अक्षांश-27°5916″ उ. है ।

पर्वतमाला के आस-पास के विभिन्न स्थलों के औसत मापन द्वारा 1954 ई. में माउंट एवरेस्ट ऊँचाई 8,848 मीटर ऑकी गयी थी। नेशनल जियोग्राफिक सोसाइटी ने जीपीएस उपग्रह के उपयोग द्वारा 5 मई, 1099 ई. को एवरेस्ट की ऊँचाई 8,850 मीटर होने की पुष्टि की है।

माउंट एवरेस्ट को तिब्बत में कोमोलंग्मा (बर्फ की देवी) तथा नेपाल में सागरमाथा (ब्रह्माण्ड की माता) कहते हैं। इसे पृथ्वी का तीसरा ध्रुव भी कहा जाता है।

एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोरगे 1953 ई. में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचे थे।

नोवांग गोम्बू (Nawang Gombu) प्रथम व्यक्ति है, जो माउंट एवरेस्ट पर दो बार चढ़े। पहली बार 1 मई, 1963 ई. में (अमेरिकी अभियान दल के साथ) एवं दूसरी बार 20 मई, 1965 ई. में (भारतीय अभियान दल के साथ)। नोवांग गोम्बू, तेनजिंग नोरगे के भतीजा हैं।

जिम व्हीटकर (Jim Whittaker) प्रथम अमेरिकी है, जिन्हें 1 मई, 1963 ई. में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त हुई।

जुको तबई (जापान) पहली महिला है जो एवरेस्ट पर चढ़ी (1975 ई.)। बछेन्द्री पाल पहली भारतीय महिला है जो 1984 ई. में एवरेस्ट के शिखर पर पहुंची।

फू दोरजी (Phu Dorji) प्रथम व्यक्ति है, जो 9 मई, 1984 ई. को बिना ऑक्सिजन के माउंट एवेरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की ।

अप्पा शेरपा (नेपाल) सर्वाधिक 21 बार (मई, 2011ई.) एवरेस्ट पर पहुँचने में सफल हुए।

अप्पा शेरपा अपने चौथे प्रयास में पहली बार मई, 1990 ई. में न्यूजीलैंड के रॉब हॉल (Rob Hall) के नेतृत्व में एवरेस्ट पर पहुंचने पर सफल हुए थे।

विश्व में सबसे कम उम्र (13 वर्ष) में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाला पुरुष जॉर्डन रोमेरो (अमेरिका) है, जिसने 22 मई, 2010 ई. को शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की।

विश्व में सबसे कम उम्र (13 वर्ष) में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली महिला मालवेथ पूर्णा (भारत, आन्ध्रप्रदेश) है, जिसने 25 मई, 2014 ई. को शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की।

सबसे कम उम्र (15 वर्ष) में एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफल होने वाला भारतीय पुरुष राधव जुनेजा (मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश) है। इसने 21 मई, 2013 ई. को एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की। इसके साथ इसके स्कूल लारेन्स के पाँच बच्चे भी थे। यह विश्व की प्रथम स्कल टीम है जिसे एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने में सफलता प्राप्त हुई।

अर्जुन बाजपेयी (नोएडा, उत्तर प्रदेश) 16 वर्ष की अवस्था में एवरेस्ट शिखर पर 13 मई, 2010 ई. को चढ़ने में सफल हुआ।

नोट : एवरेस्ट पर तिब्बत की और से चढ़ने पर उम्र सीमा की बाध्यता
 नहीं है।

अमेरिका के टॉम व्हाइटेकर पहले विकलांग व्यक्ति थे (कृत्रिम टांग) जो 1998 ई. में एवरेस्ट के शिखर पर पहुँचे।


  • एशिया में विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील(4,267 मीटर ऊँचा) लद्दाख व तिब्बत में स्थित है।
  • एशिया महाद्वीप में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम (11,405 मिमी.) मेघालय, भारत में है। (इससे पहले चेरापूंजी सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान था।)
  • विश्व की सबसे ऊँची रेलवे लाइन का निर्माण चीन में किया गया है। चीन के छिंगहाए प्रांत से शुरू होकर तिब्बत के ल्हासा तक फैली इस रेलवे लाइन की ऊँचाई 5,072 मीटर है।
  • महावेली गंगा श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी है।
  • एशिया में विश्व का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) भारत में स्थित है। इसकी लम्बाई 1.3 किमी है। इससे पूर्व खड़गपुर सबसे लम्बा प्लेटफार्म था ।
  • चीन विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश है। (दूसरा स्थान-जापान)
  • विश्व का सर्वाधिक समाचारपत्र पढ़ने वाला देश हांगकांग है।
  • विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।
  • प्रशान्त महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ हैं
    • ह्वांग्हो,
    • आमूर,
    • सीक्यांग और
    • यांग्टी-सी क्यांग ।
  • आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ हैं (जिसका मुहाना शीत ऋतु में जम जाता है)
    • लीना,
    • ओबे व
    • येनेसी।
  • भूमध्य सागरीय जलवायु के एशियाई देश—
    • साइप्रस,
    • जॉर्डन,
    • टर्की,
    • इजराइल,
    • लेबनान ।
  • एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है।
  • एशिया में सर्वाधिक जूट एवं गन्ना-उत्पादक देश क्रमशः बांग्लादेश एवं भारत है।
  • एशिया में सर्वाधिक जल-विधुत का विकास जापान में हुआ है।
  • एशिया का सबसे बड़ा रेलमार्ग ट्रांस-साइबेरियन रेल मार्ग है। यह लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक जाता है। इसकी लम्बाई 9,438 किमी. है।
  • एशिया की सबसे लंबी रेलवे सुरंग शिकन (Seikan) जापान में है, जो 53.85 किमी. लंबी है। समुद्र तल से इसकी गहराई 240 मीटर है।
  • एशिया का सबसे बड़ा रबर-उत्पादक व निर्यातक देश थाईलैंड,मलेशिया और इण्डोनेशिया है।
  • एशिया के देश चीन तम्बाकू, गेहूँ, चावल, चाय, कपास आदि के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है।
  • एशिया के देश जापान को शहतूत की पत्तियों पर पाले गये रेशम के कीड़ों से प्राप्त कच्चा रेशम पैदा करने में विश्व में प्रथम स्थान है।
  • एशिया में विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है।
  • एशिया का सबसे अधिक टिन-उत्पादक देश मलेशिया है। टिन के निर्यात में यह विश्व में प्रथम स्थान पर है। मलेशिया के इपोह (किन्ता-केलांग घाटी) टिन खनन का प्रमुख केन्द्र है।
  • एशिया का सबसे गर्म स्थान मोहनजोदड़ों (पाकिस्तान) है तथा सबसे ठंडा स्थान बोयांस्क (साइबेरिया) है जहाँ तापमान क्रमशः 53.5°C (26 मई, 2010 को) तथा -69°C मिलता है। बोयांस्क को पृथ्वी का शीत ध्रुव भी कहते हैं।
  • लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर स्वेज नहर है।
  • विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश इण्डोनेशिया है। बाडुग इसका सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक केन्द्र है। सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो मलेरिया की दवा है।
  • एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।
  • आर्कटिक एवं प्रशान्त महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य बेरिंग जलडमरूमध्य (अलास्का व कमचटका प्रायद्वीप के बीच) है।
  • जापान का नागासाकी शहर क्यूशू द्वीप पर स्थित है। जापानी लोगों को चाय अत्यधिक प्रिय है और ये लोग चाय का एक विशेष उत्सव चा-नू-यू मनाते हैं।
  • बेरिंग जलसंधि अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानान्तर स्थित है।
  • विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में है।
  • म्यांमार अपने सुन्दर बौद्ध मन्दिरों के लिए प्रसिद्ध है।
  • स्वर्णिम त्रिभुज के अन्तर्गत लाओस-थाईलैंड-म्यांमार आते हैं।

FAQ

महाद्वीप किसे कहते हैं

पृथ्वी पर भू-भाग की सबसे बड़ी इकाई को महाद्वीप कहते है। सम्पूर्ण पृथ्वी का स्थल क्षेत्र 7 महाद्वीपों में बाँटा है- एशिया, यूरोप उतरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, अण्टार्कटिका

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है

विश्व का सबसे बड़ा ह्मद्विप एशिया है.

सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है

क्षेत्रफल के अधार पर आस्ट्रेलिया है और जनसंख्या के अधार पर अण्टार्कटिका है.

भारत किस महाद्वीप में स्थित है

भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है.

एशिया महाद्वीप में कितने देश हैं

एशिया महाद्वीप को कुल 48 देशो में विभाजित किया गया है.

विश्व में कितने महाद्वीप है

विश्व में कुल 7 महाद्वीप है.


यहाँ हमने जाना महाद्वीप क्या है | एशिया महाद्वीप के बारे में पूरी जानकारी के बारे में आशा करता हूँ की आपको ये पोस्ट अच्छा लगा होगा आप आपने दोस्तों के साथ जरुर shareकरे.

Read- Bolly4u 2022 Full Movie Download Dual Audio 300mb,

Tag- महाद्वीप के नाम, महाद्वीप और महासागर के नाम, महाद्वीप, एशिया महाद्वीप, महाद्वीप कितने हैं, महाद्वीप किसे कहते हैं, विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है, सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है, एशिया महाद्वीप में कितने देश है, सबसे छोटा महाद्वीप, सबसे बड़ा महाद्वीप, एशिया महाद्वीप में कितने देश हैं, महाद्वीप और महासागर pdf, विश्व में कितने महाद्वीप है, विश्व में कुल कितने महाद्वीप हैं, एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश, एशिया महाद्वीप का नक्शा

एशिया के दो प्रमुख रबड़ उत्पादक एवं निर्यातक देश कौन से हैं?

Abhishek Mishra. थाईलैंड लगभग 4.5 मिलियन टन के वार्षिक उत्पादन के साथ दुनिया में प्राकृतिक रबर का सबसे बड़ा उत्पादक है। इसके बाद दुनिया में रबर के उत्पादन के मामले में यह इंडोनेशिया, वियतनाम और भारत है।

विश्व में रबड़ उत्पादक देश कौन सा है?

थाईलैंड, इण्डोनेशिया, मलेशिया, भारत, चीन तथा श्रीलंका प्रमुख उत्पादक देश है।

दुनिया में रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक कौन है?

विश्व का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक देश कौन सा है? Notes: थाईलैंड विश्व का सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक देश है, थाईलैंड के बाद इंडोनेशिया और चीन का स्थान आता है। भारत विश्व का चौथा सबसे बड़ा रबड़ उत्पादक देश है।

रबड़ उत्पादक राज्य कौन सा है?

केरल भारत में रबर का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य है। 2018-19 के आंकड़ों के अनुसार, केरल भारत में कुल प्राकृतिक रबड़ उत्पादन का लगभग 75-80% उत्पादन करता है। भारत में प्राकृतिक रबर उत्पादन के मामले में त्रिपुरा दूसरे स्थान पर है। तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है।