फिरोजशाह तुगलक द्वारा निर्मित सबसे लंबी नहर कौन सी है? - phirojashaah tugalak dvaara nirmit sabase lambee nahar kaun see hai?

Home/इतिहास/मध्यकालीन भारत/फिरोजशाह तुगलक ( 1351-1388 ई. )

मध्यकालीन भारतइतिहासतुगलक वंशदिल्ली सल्तनतफिरोजशाह तुगलक ( 1351-1388 ई. )

फिरोजशाह तुगलक द्वारा निर्मित सबसे लंबी नहर कौन सी है? - phirojashaah tugalak dvaara nirmit sabase lambee nahar kaun see hai?
IndiaOldDays .comअप्रैल 30, 2018

3,795 6 minutes read

फिरोजशाह तुगलक द्वारा निर्मित सबसे लंबी नहर कौन सी है? - phirojashaah tugalak dvaara nirmit sabase lambee nahar kaun see hai?

अन्य संबंधित महत्त्वपूर्ण लेख- 

  1. खिलजी वंश का इतिहास
  2. गुलाम वंश का प्रथम शासक कौन था
  3. दिल्ली सल्तनत के राजवंश का इतिहास
  4. वैदिक कालीन दशराज युद्ध
  5. ऋग्वेद से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

फिरोज शाह तुगलक दिल्ली सल्तनत में तुगलक वंश का शासक था।   यह भारत पर अन्तिम मुस्लिम शासक था। यह , दिपालपुर की हिदूं राजकुमारी का पुत्र था।इसने अपनी हूकूमत के दौरान कई हिन्दूयों को मुस्लिम धर्म अपनाने पर मजबूर किया।

उसने अपने शासनकाल में ही चांदी के सिक्के चलाये| फिरोजशाह तुगलक मुहम्मद बिन तुगलक का चचेरा भाई एवं सिपहसलार ‘रजब’ का पुत्र था। उसकी माँ ‘बीबी जैजैला’ (‘भड़ी’ रजामल की पुत्री) राजपूत सरदार रजामल की पुत्री थी।

मुहम्मद बिन तुगलक की मुत्यु के बाद 20 मार्च 1351 को फिरोजशाह तुगलक का राज्याभिषेक थट्टा के निकट हुआ। पुनः फिरोज शाह का राज्याभिषेक दिल्ली में अगस्त, 1351 में हुआ। सुल्तान बनने के बाद फिरोजशाह तुगलक ने सभी कर्ज (लगभग 24)  माफ कर दिए, जिसमें ‘सोंधर ऋण’ भी शामिल था, जो मुहम्मद बिन तुगलक के समय किसानों को दिया गया था।

फिरोज तुगलक ने शरीयत द्वारा स्वीकृत 4 करों – खराज ( लगान ), जजिया ( गैर-मुस्लिमों से वसूला जाने वाला कर), खम्स ( युद्ध में लूट का माल ), जकात ( मुस्लमानों से लिया जाने वाला कर ) आदि को ही प्रचलन में मुख्य रूप से रखा।

इसने सिंचाई कर हक-ए-शर्ब लगाया, जो सिंचित भूमि की कुल उपज का 1/10 था। इसने सर्वप्रथम राज्य की आय का ब्यौरा तैयार करवाया।

फिरोज तुगलक को विरासत में मिली समस्यायें निम्नलिखित हैं-

  • किसानों का विद्रोह
  • उलेमा वर्ग, अमीर वर्ग, सैन्य वर्ग में असंतोष
  • राज्य का खाली खजाना
  • साम्राज्य का विघटन

फिरोज तुगलक ने इन समस्याओं का तात्कालिन समाधान ढूंढा व तुष्टीकरण की नीति अपनाई जिसके परिणामस्वरूप प्रशासनिक व सैनिक भाग कमजोर हो गया, जो सल्तनत के पतन का कारण रहा।

फिरोजशाह तुगलक ने उपर्युक्त समस्याओं का समाधान निम्मलिखित तरीकों से किया-

  • किसानों का विद्रोह व समाधान – फिरोज तुगलक ने किसानों के ऋणों को समाप्त कर दिया।इसके लिए उसने सल्तनत के मुशरिफ-ए-मुमालिक (महालेखाकार) फख्रसदी से किसानों के ऋण रजिस्टरों को नष्ट करने का आदेश दिया। दिल्ली की जनता को खुश करने के लिये खलिफा से दो बार अपने पद की स्वीकृति प्राप्त की ( खिलअत )  तथा  अपने नाम से खुत्बा पढवाया और उसमें पूर्व के सभी शासकों का नाम भी पढवाया।( मुहम्मद गौरी से लेकर तुगलक तक के नाम थे , (कुतुबुद्दीन ऐबक को छोङकर)

उसने जनता की सहानुभूति प्राप्त करने के लिये कठोर दंड को मानवीय बनवाया तथा राज्य के विद्रोहियों को माफी दी। इनमें मुहम्मद बिन तुगलक का वजीर ख्वाजा-ए-जहाँ भी शामिल था।

  • अमीरों व सैनिक तथा उलेमा  वर्गों में असंतोष  तथा इसका समाधान – फिरोज तुगलक ने अमीरों को संतुष्ट करने के लिये सैनिक व असैनिक पदों को वंशानुगत बना दिया। पिता के बाद उसके पद पर पुत्र स्थापित होता था तथा पुत्र न हो तो दामाद  तथा दामाद भी न हो तो दास को नियुक्त किया जाता था। परिणामतः सैनिक और प्रशासनिक दक्षता में कमी आयी। फिरोज तुगलक ने प्रशासन में भ्रष्टाचार को भी प्रेरित किया, उसने एक सैनिक को नियुक्ति के लिये घूस देने हेतु धन राशि भेंट की थी।

फिरोज तुगलक ने उलेमाओं का सहयोग पाने के लिये कट्टर धार्मिक नीति अपनाई, उलेमाओं को विशेषाधिकार पुनः प्राप्त किये तथा सरीयत को ने केवल प्रशासन का आधार घोषित किया बल्कि व्यवहार में भी उसे लागू किया ऐसा करने वाला यह सल्तनत का पहला शासक था।

Note: शरीयत – प्रशासन को चलाने के लिये बनाये गये नियम -कानून कायदे। 

फिरोज तुगलक ने इसलिए भी कट्टर धार्मिक नीति अपनाई, क्योंकि उसकी मां भीटू राजपूत थी तथा उसके सुल्तान बनने पर उलेमा वर्ग फिरोज तुगलक को शंका की दृष्टि से देखते थे।

फिरोज तुगलक ने शरीयत के अनुसार केवल 4 प्रकार के कर वसूले थे। ( अपवाद सिंचाई कर ), उसने खम्स के अनुपात को शरीयत के आधार पर वसूला तथा पहली बार ब्राह्मणों से भी जजिया(गैर मुस्लमानों से लिया जाने वाला कर) कर वसूला।

वह पहला शासक था, जो जजिया को खराज ( भू राजस्व ) से पृथक रूप से वसूलता था। ( यह बात अर्थात् ब्राह्मणों से जजिया लेता था,  शरीयत में शामिल है)

फिरोज तुगलक ने एक ब्राह्मण को जिंदा जलाया (क्योंकि वह मुस्लमानों के बीच हिन्दुओं की प्रशंसा कर रहा था।)तथा  नगरकोट के मंदिर को नष्ट किया।

प्रशासन में हिन्दुओं को शामिल करना अत्यंत सिमित कर दिया।

उलेमाओं को प्रशन्न करने के लिये उसने मुस्लिम महिलाओं के पीरों की मजार जाने पर पाबंदी लगाई। पर्दा प्रथा को प्रोत्साहन दिया तथा अनेक मस्जिदों व मदरसों का निर्माण करवाया।

  • राज्य का खाली खजाना  तथा उसका समाधान- इसके लिये फिरोज तुगलक ने बंजर भूमि के विकास पर बल दिया तथा इससे प्राप्त होने वाली आय को धार्मिक कार्यों पर खर्च करना नियत किया।फिरोज तुगलक ने कृषि के विकास के लिये सतलज व यमुना से अनेक नहरें बनवाई । इनमें उलूग खानी, राजवाही नहरें प्रमुख थी, इन नहरों से दिल्ली, हरियाणा तथा आस-पास के क्षेत्रों में सिंचाई का विकास हुआ।हांसी, सिरसी, दिल्ली जैसे क्षेत्रों में सिंचाई बढी। फिरोज तुगलक ने हालांकि 23 प्रकार के करों को समाप्त कर दिया जिनका सरीयत में उल्लेख नहीं था, केवल 4 ही कर वसूले थे- जो इस प्रकार हैं- खराज( भू राजस्व कर ), खम्स, जजिया, जकात।  इनके अलावा कर के रूप में हक -ए – शर्ब (सिंचाई कर) जो कृत्रिम सिंचाई (नहरों से होने वाली सिंचाई) का1/10 भाग था।

इसी प्रकार फिरोज तुगलक ने फलों के 1200 बगीचे लगाये तथा फलों के निर्यात पर बल दिया। अंगूर का यह शौकीन था तथा अलग-2 किस्म के अंगूर के बगीचे लगवाये।उसने 36 प्रकार के कारखानों की स्थापना की।इन कारखानों में वेतनभोगी गुलामों को नियुक्त किया। सल्तनत काल में कारखानों का सर्वाधिक विकास इसी के काल में हुआ था।

Note: कारखानों की स्थापना मुहम्मद बिन तुगलक के समय में हुई थी तथा विकास फिरोज तुगलक के काल में हुआ था।

  • साम्राज्य विघटन की समस्या का समाधान- फिरोजशाह तुगलक चूंकी अच्छा सेनानायक नहीं था, अतः उसने स्वतंत्र हुये क्षेत्रों को पुनः जीतने की कोशिश नहीं करी(अपवाद-बंगाल – कारण का आर्थिक महत्त्व) । उसने अपने जीवन काल में कुल 4 अभियान किये 2 बंगाल के विरुद्ध 1353ई. में इलियासशाह के काल में तथा 1359ई. में सिकंदरशाह के काल में। इन दोनों के काल में राजधानी पंडुआ थी, जिसमें एक इकदला नामक किला था, जिसमें दोनों शासकों ने शरण ली।

बंगाल के दूसरे अभियान से लौटते समय फिरोज तुगलक ने उङिसा के गंग शासक जाजपुर(उङिसा) पर आक्रमण कर उसे लूटा। तथा उत्तर प्रदेश में जौनपुर नामक नगर की स्थापना की और इस नगर का नाम जौनाखाँ (मुहम्मद बिन तुगलक) के नाम पर रखा।

तीसरा अभियान 1360-61ई.में नगरकोट(बंगाल) पर किया तथा ज्वालामुखी मंदिर पर लूटपाट कर मंदिर को नष्ट कर दिया तथा मंदिर में स्थित पुस्तकालय के संस्कृत ग्रंथों का फारसी में अनुवाद करवाया। इनमें प्रमुख ग्रंथ था दलालत- ए- फिरोजशाही ( यह ग्रंथ दर्शन व नक्षत्र विज्ञान से संबंधत फारसी में अनुवाद हैं। इसका अनुवादक था आजुद्दीन खालिदखानी।

सिंध के शासक जैमवबानिया के विरुद्ध 1362ई. में युद्ध किया । इस अभियान के दौरान फिरोज तुगलक की सेना रास्ता भटक गई। बाद में तुगलक का वजीर खान-ए-जहां-मकबूल द्वारा सहायता भेजने पर फिरोज तुगलक द्वारा सिंध के शासक पर नाममात्र की अधीनता स्वीकार करवाई।



फिरोज तुगलक द्वारा निर्मित नगर –

  • इसनें स्थापत्य कला के विकास पर भी बल दिया तथा इसके लिए   उसने दीवाने-इमारत नामक नया विभाग स्थापित किया। इस विभाग द्वारा अनेक मदरसों (प्राथमिक शिक्षण), मकतबों (उच्च शिक्षण) का निर्माण हुआ।इस विभाग द्वारा तुगलक ने कुतुबमीनार की मरम्मत करवाई।

Note : इल्तुतमिश द्वारा निर्मित नासीरिया मदरसा, हौज-ए-शम्सी की मरम्मत फिरोज तुगलक ने करवाई थी। इसके साथ ही अलाउद्दीन खिलजी द्वारा निर्मित हौज-ए-खास की मरम्मत भी फिरोज तुगलक ने ही करवाई थी। 

फिरोज तुगलक ने अनेक नगरों का निर्माण करवाया जैसे – फिरोजपुर, फतेहाबाद, फिरोजाबाद, हिसार(हरियाण)-फिरोजा,  जौनपुर। इसके काल में दो प्रमुख स्थापितविद थे- मलिक-ए-सहना तथा इसी का शिष्य अहमद।

दासों के निर्यात पर पाबंदी-

  • फिरोज तुगलक ने दासों के निर्यात पर पाबंदी लगाई। सल्तनत काल में सर्वाधिक दास लगभग 1,80,000 दास फिरोज तुगलक के अधीन थे। तथा दासों की देखभाल के लिये इसने दीवाने – बंदगान नामक विभाग की स्थापना की थी।

मुस्लिम लोगों के कल्याण के लिये उठाये गये कदम-

  • फिरोज तुगलक ने मुस्लिम लोगों के कल्याण के लिये अनेक कदम उठाये जैसे- उसने दीवाने-खैरात नामक विभाग स्थापित किया, जो गरीब मुस्लमानों को आर्थिक सहायता प्रदान करता था, तथा उनकी बेटियों का विवाह करवाता था।
  • दीवाने -इस्तिहाक (पेंशन)- यह विभाग असहाय व अनाथ मुस्लमानों को पेंशन देता था।
  • रोजगार दफ्तर- बेरोजगार मुस्लिम लोगों को रोजगार दिलाने में सहायता प्रदान करता था।
  • दारूल-सफा(खैरोती अस्पताल)- इसमें मुस्लिमों का मुफ्त में उपचार कराया जाता था।

कुछ इतिहासकार फिरोज तुगलक को सल्तनत काल का अकबर भी कहते हैं।

आधुनिक इतिहासकारों ने फिरोज तुगलक को कल्याणकारी निरंकुश काल का शासक बताया है।

फिरोज तुगलक ने अपनी आत्मकथा फुतुहात-ए-फिरोजशाही लिखी थी।

फिरोजशाह तुगलक की मृत्यु-

  • 1388ई. में फिरोज तुगलक की मृत्यु के बाद तुगलक वंश का पतन हो गया और उसका पौता तुगलकशाह गयासुद्दीन द्वितीय के नाम से शासक बना, जिसके पश्चात अनेक कमजोर शासक हुये जो क्रमानुसार इस प्रकार हैं – अबूबक्र – मुहम्मदशाह – हुमायूं- अलाउद्दीन सिकंदरशाह – नसीरुद्दीन महमूद ( अंतिम तुगलक शासक था)
  • नासिरुद्दीन महमूद के समय 1398ई. में तैमूर ने भारत पर आक्रमण किया। सुल्तान गुजरात भाग गया तथा तैमूरलंग ने दिल्ली को लूटा। जाते समय तैमूर ने पंजाब क्षेत्र पर अपने अधिकारी खिज्रखाँ को स्थापित किया।
  • कमजोर तुगलक उत्तराधिकारियों के समय तुगलक सल्तनत का विघटन प्रारंभ हो गया। कुछ विद्रोहियों ने विद्रोह कर कई क्षेत्रों को स्वतंत्र कर लिया जो इस प्रकार हैं-
    • 1389ई. में मलिक-उल-शर्क ने जौनपुर में विद्रोह कर दिया।
    • 1401 ई. में दिलावर खाँ सूरी ने मालवा में विद्रोह कर दिया.
    • 1407 ई. में जाफर खाँ (मुजफ्फरशाह) ने गुजरात में विद्रोह कर उसे स्वतंत्र करा लिया था।
  • 1413 ई. में नासीरुद्दीन महमूद की मृत्यु हो गई तथा कुछ महीनों के लिये दौलत खाँ नामक अफगान ने दिल्ली पर शासन किया , जिसे खिज्रखाँ ने पराजित कर सैयद वंश की स्थापना की।

Reference :http://www.indiaolddays.co

Tags

india old days india olddays अलाउद्दीन खिलजी इल्तुतमिश कुतुबुद्दीन ऐबक खम्स खराज खिज्रखाँ गुजरात जकात जजिया जौनपुर ज्वालामुखी मंदिर तुगलक वंश तैमूर दिल्ली दिल्ली सल्तनत दौलत खाँ नगरकोट फुतुहात-ए-फिरोजशाही मालवा मुहम्मद गौरी मुहम्मद बिन तुगलक यमुना शरीयत सतलज सैयद वंश

फिरोजशाह तुगलक द्वारा निर्मित सबसे लंबी नहर कौन सी थी?

फिरोजशाह तुगलक द्वारा सबसे लंबी नहर उलुगखानी नहर थी जो यमुना से हिसार तक जाती थी और यह नहर 150 मील लंबी थी

निम्नलिखित में से कौन सा से कर फिरोजशाह तुगलक द्वारा लगाए गए थे?

Detailed Solution. खराज: भूमि कर जो भूमि की उपज के दसवें हिस्से के बराबर था।

सुलतान फिरोज तुघलक यांनी किती कबरी निर्माण केल्या होत्या?

शिक्षा प्रसार के क्षेत्र में सुल्तान फ़िरोज़ ने अनेक मक़बरों एवं मदरसों (लगभग १३) की स्थापना करवायी।

फिरोजशाह तुगलक ने कौन सी ईस्वी में नगरकोट पर हमला किया?

1361 ई. में फिरोजशाह ने नगरकोट पर आक्रमण किया। यहाँ के जामबाबनियों से लड़ती हुई सुल्तान की सेना लगभग 6 महीने तक रेगिस्तान में फँसी रही, बाद में जामबाबनियों ने सुल्तान की अधीनता को स्वीकार कर लिया और वार्षिक कर देने के लिए सहमत हो गये। फिरोजशाह तुगलक ने दिल्ली में एक नया शहर बसाया था।