धनिया पाउडर पीने से क्या लाभ होता है? - dhaniya paudar peene se kya laabh hota hai?

धनिया बीज के फायदे और नुकसान, धनिया बीज के उपयोग, धनिया के पोषक तत्व (dhaniya, coriander seeds in hindi, coriander powder in hindi) – आज के विषय के कुछ पॉइंट्स।

Show

Table of Contents

  • धनिया बीज के फायदे (Coriander seeds powder benefits in hindi)
    • 1. मासिक धर्म में लाभकारी
    • 2. मिर्गी रोग में फायदे
    • 3. नेत्र कंजेक्टिवाइटिस में लाभकारी
    • 4. पाचन क्षमता में सुधार करें
    • 5. अर्थराइटिस में धनिया बीज के फायदे
    • 6. मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक
    • 7. एनीमिया के लक्षण कम करें
    • 8. हर्दय स्वास्थ को बढ़ावा दे
    • 9. त्वचा के लिए
    • 10. बालों के लिए फायदेमंद
  • धनिया बीज के पोषक (Coriander powder nutrition fact in hindi)
  • धनिया बीज के उपयोग ( Coriander seeds use in hindi)
  • धनिया बीज के नुकसान (Coriander seeds side effects in hindi)
    • एलर्जी के लक्षण
    • कम रक्तचाप की समस्या
  • धनिया से जुड़े कुछ FAQ
      • धनिया का पानी पीने से क्या होता है?
      • थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए?
      • धनिया के लड्डू खाने के फायदे
      • सूखा धनिया खाने के फायदे

धनिया का प्रचलन भारत में सबसे अधिक माना जाता है। इसका मुख्य के उपयोग भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है हरा धनिया के साथ-साथ भारत में धनिया के बीज का भी काफी उपयोग किया जाता है।

देखा जाए तो मुख्य रूप से धनिया के बीजों का उपयोग भोजन में स्वाद बढ़ाने एवं खुशबू के लिए किया जाता है। परंतु काफी लोग धनिया के फायदे से वंचित रह जाते हैं और इसका सही तरह से उपयोग नहीं कर पाते।

आज के इस लेख में हम धनिया के बीज के होने वाले फायदे की बात करेंगे तो आइए जानते हैं धनिया का क्या लाभ है?

धनिया बीज के फायदे (Coriander seeds powder benefits in hindi)

1. मासिक धर्म में लाभकारी

धनिया के बीज का पानी पीने से मासिक धर्म में अधिक दर्द एवं अधिक ब्लीडिंग जैसी समस्याओं में काफी आराम मिलता है यह मासिक धर्म में गर्भाशय के संकुचन से उत्पन्न हुए दर्द को काफी हद तक काम करता है।

धनिया के बीजों में एनाल्जेसिक के गुण मौजूद होते हैं इस कारण धनिया के बीजो का पानी पीने से करने से यह मासिक धर्म दर्द से आराम दिलाता है और अत्याधिक ब्लीडिंग की समस्या को भी कम करने में सहायक साबित होता है।

2. मिर्गी रोग में फायदे

मिर्गी के दौरे आने की समस्या अगर किसी व्यक्ति को है तो उसको निश्चित ही धनिया के बीजों का सेवन करना चाहिए धनिया के बीजों में एंटी कंवलसेन्ट एक्टिविटी मौजूद होती है।

और पढ़े – आवंला खाने के फायदे और नुकसान

धनिया के बीज मिर्गी रोग में फायदे मिलते है जिस कारण यह मिर्गी के दौरे आने की समस्या में काफी फायदेमंद देखा जा सकता है एवं धनिया के बीज अन्य दिमागी विकारों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं।

3. नेत्र कंजेक्टिवाइटिस में लाभकारी

कंजेक्टिवाइटिस यानी आंखों का लाल हो जाना यह समस्या आंखों की पलकों पर इन्फ्लेमेशन के कारण भी यह समस्या हो सकती है इस कारण आंखों की परत पर सूजन खुजली एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती है देखा जाए तो कंजेक्टिवाइटिस का मुख्य कारण बैक्टीरिया या कोई संक्रमण हो सकता है।

अगर किसी व्यक्ति को आई कंजेक्टिवाइटिस की समस्या है तो उसे निश्चित ही धनिया के बीजों का सेवन करना चाहिए धनिया के बीच इन्फ्लेमेशन को बढ़ावा देने वाले विषाणु से लड़ते हैं।

जिस कारण की है कंजेक्टिवाइटिस से हुए संक्रमण के खतरे को भी कम करते हैं। एवं धनिया में एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं जिस कारण यह कंजेक्टिवाइटिस के लक्षणों को कम करता है।

4. पाचन क्षमता में सुधार करें

धनिया के बीज का सेवन हमारे पाचन संबंधित सभी विकारों को दूर करता है यह पेट फूलना गैस की समस्या एवं खाने को हजम करने जैसे कार्यों में शरीर की मदद करता है।

अगर भोजन में धनिया के बीज का पाउडर मिलाकर सेवन किया जाए तो यह निश्चित ही भोजन को पचाने में भी सहायता करता है।

एवं यह आंतों में प्रोटीन को स्टेबलाइज करने का काम करता है जिस कारण आंतों में मौजूदा भोजन को पचाने वाले एंजाइम को बढ़ावा देता है।

5. अर्थराइटिस में धनिया बीज के फायदे

धनिया बीज के सबसे अधिक फायदे अर्थराइटिस में देखे गए हैं दरअसल अर्थराइटिस जैसे लोगों में धनिया के बीजों का सेवन किया जाए तो यह निश्चित ही अर्थराइटिस की समस्या में लाभकारी होते हैं।

धनिया पाउडर एंटी अर्थराइटिस गुण मौजूद होते हैं। धनिया के बीज में लिनोलिक एसिड की की मात्रा पाई जाती है। जिस कारण धनिया के बीज को प्रभावित स्थान पर लगाने से जोड़ों में काफी आराम मिलता है

और पढ़े – अजवाइन के फायदे और नुकसान.

6. मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक

मधुमेह रोग से ग्रसित व्यक्तियों के लिए धनिया के बीज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ-साथ धनिया के बीज के फायदे टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी देखे जाते हैं।

इस कारण धनिया के बीज का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।

दरअसल धनिया के बीज में पॉलिफिनॉल्स बी करॉटिनाइड ( B carotenoids ) जैसे कंपाउंड की उपस्थिति होती है जो कि रक्त में मौजूदा शकरा की मात्रा को नियंत्रित करने में काफी लाभकारी माने जाते हैं।

7. एनीमिया के लक्षण कम करें

अगर किसी व्यक्ति को एनीमिया की शिकायत यानी रक्त की कमी की समस्या है तो उसे निश्चित ही धनिया के बीजों का सेवन करना चाहिए खासकर महिलाओं को जिन्हें मासिक धर्म बाद आयरन की काफी आवश्यकता होती है। ऐसे व्यक्ति को धनिया के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए।

ऐसे व्यक्ति को धनिया के बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए धनिया में भरपूर मात्रा में आयरन की उपस्तिथि होती है जो शरीर में रक्त निर्माण कार्य को दुरुस्त करता है।

यानी यह रक्त बनाने के लिए सहायक होता है इस कारण एनीमिया (रक्त की कमी) की समस्या के लिए धनिया के बीजों का सेवन काफी लाभकारी है।

8. हर्दय स्वास्थ को बढ़ावा दे

धनिया के बीज का सेवन ह्रदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है धनिया के बीजों का सेवन करने से शरीर में ट्राइग्लिसराइड स्तर काफी कम हो जाता है।

और पढ़े – मुलेठी सेवन के फायदे और नुकसान

ट्राइग्लिसराइड देखा जाये तो यह हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी खराब माना जाता है। इसकी शरीर में अधिक मात्रा हर्दय स्वास्थ के लिए काफी नुकसानदायक होती है। यह रक्त में वसा को बढ़ाने का कार्य करता है शरीर में इसकी अधिकता होने के कारण हर्दयघात और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बना रहता है।

जिस कारण धनिया पाउडर का सेवन हर्दय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है धनिया के बीजों का नियमित सेवन करने से यह हृदय स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।

9. त्वचा के लिए

धनिया के बीज का सेवन त्वचा के लिए काफी लाभकारी माना जाता है धनिया के बीजों में त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा होती है एवं धनिया के बीजों की बात करें तो उसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं।

धनिया के बीज का उपयोग चेहरे पर करने से यह दाग धब्बे को हल्का कर देता है। एक से दो चम्मच धनिया के बीजों को आधा गिलास पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें।

सुबह इस पानी से अपने चेहरे पर निशान वाली जगह पर रुई से साफ करें निश्चित ही यह है दाग धब्बे एवं निशान दूर करने के लिए फायदेमंद होता है।

10. बालों के लिए फायदेमंद

जिन लोगों में खनिज की कमी के कारण बाल झड़ते हैं ऐसे व्यक्तियों को धनिया के बीज का जरूर सेवन करना चाहिए धनिया बीज में प्रचुर मात्रा में जिंक एवं आयरन की उपस्थिति होती है।

इसलिए नियमित रूप से धनिया का सेवन से निश्चित ही आपके बाल झड़ने की समस्या दूर होती है धनिया के बीज का तेल भी बालों के लिए फायदेमंद माना गया है।

और पढ़े – मुलेठी सेवन के फायदे और नुकसान.

धनिया बीज के पोषक (Coriander powder nutrition fact in hindi)

धनिया बीज के पोषक तत्वों की जानकारी कुछ इस प्रकार है (11)

(धनिया बीज के पोषक)(मात्रा प्रति 100 ग्राम)जल8.86 gmऊर्जा298 kcalप्रोटीन12.4 gmफैट17.8 gmकार्बोहैड्रेट्स55 gmफाइबर41.9 gmकैल्सियम709 mgआयरन16.3 mgमैग्नीशियम330 mgफॉस्फोरस409 mgपोटैशियम1270 mgसोडियम35 mgजिंक4.7 mgकॉपर0.975 mgमैंगनीज1.9 mgसेलेनियम26.2 micro gmविटामिन सी21 mg

धनिया बीज के उपयोग ( Coriander seeds use in hindi)

धनिया के बीज का उपयोग भारत में हरे धनिया का जितना उपयोग किया जाता है उतना ही उपयोग धनिया के बीज का भी किया जाता है जिस कारण भारत में धनिया का उपयोग एक आम बात है। तो आइये जानते है धनिया के इन्ही बेहतरीन उपयोग के बारे में।

  • धनिया के बीजो के उपयोग की बात करे तो इसका सबसे अधिक उपयोग सब्जी बनाने के लिए किया जाता है
  • धनिया का उपयोग भोजन को स्वाद एवं खुशबू देने के लिए किया जाता है
  • आप चाहे तो धनिया के बीजो के चाय का सेवन भी कर सकते है जो की गठिया के लिए काफी लाभकारी है
  • धनिया बीज को भूनकर पीसने से इसके पाउडर का सेवन करना हाजमा को बढ़ाता है

और पढ़े : अनानास खाने के फायदे.

धनिया यानि कोरिएंडर सीड का उपयोग आप अपने मन चाहे व्यंजन के साथ मिलाकर कर सकते है।

धनिया बीज के नुकसान (Coriander seeds side effects in hindi)

धनिया बीज के नुकसान के बारे में बताया जाये तो इसके प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग तरीके से हो सकते है लकिन अगर आपको इनमे से कोई लक्षण दिखाई दे तो इसका सेवन तुरंत बंद कर दे। आइये जानते है धनिया के क्या नुकसान होता है –

एलर्जी के लक्षण

धनिया बीज के नुकसान के बात करे तो कई लोगो में इसके सेवन से एलर्जी की समस्या भी देखि जा सकती है अगर धनिया के बीज के सेवन या हरे धनिया से आपको खुजली, जलन, त्वचा लाल होने जैसी समस्या होती है।

तो धनिया का सेवन बिलकुल भी न करे। यह लक्षण हर व्यक्ति में अलग हो सकते है। इस कारण धनिया के बीज या धनिया के अधिक सेवन से पहले किसी डॉक्टर के सलह जरूर ले।

और पढ़े – आवंला खाने के फायदे और नुकसान.

कम रक्तचाप की समस्या

धनिया के बीज का अधिक किया गया सेवन रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को कम कर सकता है अगर आप पहले ही बी पी कम करने की दवाई का सेवन कर रहे है।

आपको निश्चित ही धनिया के बीज का अधिक सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर का परमर्श जरूर लेना चाहिए। या आपको बी पी कम होने की समस्या रहती है तो आपको धनिया से बने किसी खाद्य पदार्थ का अधिक सेवन नहीं करना चाहिये।

धनिया से जुड़े कुछ FAQ

  1. धनिया का पानी पीने से क्या होता है?

    धनिया के बीजो का पानी पीने से यह मासिक धर्म के अधिक दर्द एवं थइराइड जैसी समस्या में लाभकारी होता है

  2. थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए?

    2 चम्मच साबुत धनिया को 200 ml  पानी में भिगो दे और सुबह इसे उबालकर छान ले इसका सेवन सुबह खली पेट करे

  3. धनिया के लड्डू खाने के फायदे

    त्वचा एवं बालों के लिए लाभकारी, गैस और कब्ज के लक्षण कम, जोड़ो के लिए फायदेमंद

  4. सूखा धनिया खाने के फायदे

    सूखा धनिया खाने के फायदे अधिक रूप से थाइरॉइड और अर्थराइटिस में अधिक लाभकारी माने जाते है.

Coriander Seeds जिसे हिंदी भाषा में धनिया के बीज के नाम से जाना जाता है। इसे मराठी में धणे बियाणे नाम से जाना जाता है भारत में लगभग हर प्रदेश में इसका उपयोग किया जाता है इस कारण इसके नाम अलग भी हो सकते है ।

निष्कर्ष – आज के इस विषय में हमने जाना की धनिया बीज के क्या क्या फायदे होते है। निश्चित ही आपको धनिया बीज के फायदे और इसके नुकसान के बारे में जानकारी मिल गई होगी अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया तो अपने विचार हमारे साथ जरूर साझा करे।

धनिया पाउडर पीने से क्या होता है?

धनिया पाउडर का सेवन शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने के साथ ही रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायक होता है। इसी कारण से मधुमेह के रोगियों के लिए भी धनिया पाउडर का सेवन काफी फायदेमंद माना गया है। धनिया पाउडर का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही संक्रमित रोगों से बचाने में भी फायदेमंद माना गया है।

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। धनिया पेट से संबंधित सभी समस्याओं के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह कब्ज, गैस, अपच और आंतों से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। धनिया के पानी को मूत्र वर्धक माना जाता है, इसका इस्तेमाल मूत्र से जुड़े रोगों में लाभदायक होता है।

धनिया पाउडर का सेवन कैसे करें?

यदि आप धनिया पाउडर का प्रतिदिन 2 चम्मच नियमित रूप से सेवन करें, तो आपका वजन बहुत तेजी से कम हो सकता है। धनिया पाउडर में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जो शरीर में सूजन को दूर करने के साथ-साथ हमारे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

धनिया के पानी पीने से क्या फायदे?

पेट की समस्या दूर करने में फायदेमंद धनिया का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्या दूर हो सकती है। ... .
इम्यूनिटी मजबूत बनाता अगर आप रोजाना सुबह धनिया का पानी पीते है तो इससे आपका इम्यूनिटी बढ़ सकता है। ... .
त्वचा के लिए फायदेमंद त्वचा के लिए धनिया का पानी पीने का बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ... .
बालों के लिए फायदेमंद.