फटी आवाज को कैसे ठीक करें? - phatee aavaaj ko kaise theek karen?

फटी आवाज को कैसे ठीक करें? - phatee aavaaj ko kaise theek karen?

सर्दी-जुकाम की वजह से कुछ लोगों का गला बैठ या फिर फट जाता है। खासतौर पर आवाज फटने की परेशान तब होती है, जब आप एक साथ अधिक ठंडी और गर्म चीजों का सेवन कर लेते हैं। इसके अलावा काफी ज्यादा चिल्लाने और गाने की वजह से भी कुछ लोगों  की आवाज फट जाती है। ऐसी स्थिति में कभी-कभी बोलना मुश्कित हो जाता है। आवाज फटने पर जब आप बोलते हैं, तो आपको काफी तेज आवाज निकालने की जरूरत पड़ जाती है। लेकिन इससे आपकी आवाज और अधिक खराब हो सकती है। इसलिए इस परेशानी से निपटने के लिए आप घरेलू नुस्खों का सहारा लें। ताकि आपकी आवाज जल्द से जल्द ठीक हो सके। आज हम आपको इस लेख में आवाज फटने के कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे आप अपनी फटी आवाज को ठीक कर सकते हैं।

फटी आवाज को कैसे ठीक करें? - phatee aavaaj ko kaise theek karen?

1. अदरक का करें प्रयोग

फटी आवाज को ठीक करने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल 3 आसान तरीकों से कर सकते हैं- 

  • आवाज फटने या फिर बैठने पर अदरक को अच्छे से घीसकर पीस लें। अब इसमें 2 लौंग और थोड़ी सी हींग पीसकर डाल दें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर चाटें। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से आपकी आवाज कुछ ही दिनों में ठीक हो सकती है। 
  • आवाज को ठीक करने के लिए आप सौंठ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 100 ग्राम सौंठ लें। अब इसमें 2 ग्राम हींग और 4 ग्राम लौंग मिलाएं। इसके बाद सभी सामाग्री को पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। इस चूर्ण को सुबह शाम गुनगुने पानी के साथ लेँ। इससे गला तुरंत ठीक हो जाएगा। 
  • कुछ लोगों की आवाज गले में जमा कफ की वजह से फट जाती है। अगर आपके गले में कफ जमा है, तो अदरक के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक के रस का सेवन करने से गले और छाती में जमा कफ निकल सकता है। इसके आपकी आवाज तुरंत ठीक हो सकती है। 

2. गर्म पानी का करें इस्तेमाल

आवाज बैठने या फिर फटने पर गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी आपकी आवाज लौट सकती है। आवाज को ठीक करने के लिए आप गर्म पानी का कई तरीकों से यूज कर सकते हैं।

  • भाप लें- आवाज ठीक करने के लिए आप गर्म पानी से भाप ले सकते हैं। भाप लेने से सीने और गले में जमा कफ बाहर निकलता है। साथ ही इससे गले में मौजूद संक्रमण से भी बचाव किया जा सकता है। 
  • नमक का गुनगुना पानी - आवाज बदलने या फिर फटने पर नमक के गुनगुने पानी से गरारा करें। इससे आपका आवाज सही हो सकती है। 
  • आवाज को ठीक करने के लिए आप गर्म पानी पी भी सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार गर्म पानी से आपकी आवाज ठीक हो सकती है। साथ ही गला भी साफ होगा। 

3. गले को दें आराम

आवाज फटने या फिर बैठने पर ज्यादा बोले नहीं। जितना हो सके, गले को आराम दें। इससे आपकी आवाज खुलेगी। आवाज को ठीक करने के लिए आप कुछ समय के लिए मौन धारण भी कर सकते हैँ। इससे आप पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

4. शहद का करें इस्तेमाल

आवाज फटने पर शहद का इस्तेमाल भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो गले की आवाज को ठीक करने में मददगार हो सकते हैँ। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच नींबू लें। अब इन दोनों मिश्रण को मिलाकर पी जाएं। दिन में 2 से 3 बार इस मिश्रण का सेवन करने से आपकी आवाज ठीक हो सकती है। 

5. लहसुन का इस्तेमाल

गले की आवाज को ठीक करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीयल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो गले में मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 लहसुन की कलियों को पीस लें। अब इसमें शहद मिक्स करके चाटें। इसके बाद थोड़ा सा गुनगुना पानी पी लें। इस मिश्रण का सेवन दिन में 3 से 4 बार करें। इससे आपके गले को काफी आराम मिलेगा। जिससे आपकी आवाज जल्द से जल्द ठीक हो सकती है। 

6. काली मिर्च का इस्तेमाल

गले की आवाज को ठीक करने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। काली मिर्च का सेवन आप कई तरीकों से कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - वायरल बुखार और इंफेक्शन दूर करने के 7 घरेलू नुस्खे, जानें डॉक्टर से

  • सबसे पहले 5 से 6 काली मिर्च लें। अब इसे 1 चम्मच मक्खन के साथ पकाएं। इसके बाद इसे पीसकर चाट लें। आवाज को ठीक करने के लिए आप इस मिश्रण का सेवन दिन में 2 बार आसानी से कर सकते हैं। इससे आपको गले को काफी आराम मिलेगा। 
  • दूसरा तरीका अपनाने के लिए 2 चुटकी काली मिर्च पाउडर लें। अब इसे नींबू के रस के साथ मिलाएं। इसके बाद इसे चाट जाएं। बात में 1 गिलास गर्म पानी पी लें। इससे गले में मौजूद संक्रमण दूर हो सकता है। साथ ही आपकी आवाज जल्द से जल्द ठीक हो सकती है।  

फटी आवाज को कैसे ठीक करें? - phatee aavaaj ko kaise theek karen?

7. दालचीनी का इस्तेमाल

आवाज फटने की परेशानी कभी-कभी गले में सूजन की वजह से भी हो सकती है। इस स्थिति में आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। दालचीनी में सूजनरोधी गुण पाया जाता है, जो गले की आवाज को ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है। आवाज ठीक करने के लिए इसका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं। जैसे- दालचीनी चूसना, दालचीनी की चाय पीना इत्यादि।

  • अगर आप आवाज ठीक करना चाह रहे हैं, तो आधे चम्मच दालचीनी पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे खा जाएं। इसके बाद 1 गिलास गर्म पानी पी लें। बेहतर रिजल्ट के लिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। इससे आवाज जल्द से जल्द ठीक हो सकती है। 
  • इसके अलावा आप दालचीनी की चाय भी पी सकते हैं। चाय बनाने के लिए 1 कप पानी लें। अब इसमें दालचीनी का टुकड़ा डालकर इसे अच्छे से उबाल लें। जब पानी उबल जाए, तो इसे कप में छानकर इसमें 1 से 2 बूंदें नींबू के रस का रस मिलाकर पी जाएं। इससे आपके गले को काफी आराम मिलेगा। 

आवाज बैठने या फिर फटने की परेशानी को दूर करने के लिए आप इन नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि अगर आपको बोलने में ज्यादा परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि अगर आपके गले में कोई गंभीर समस्या है, तो उसका समय पर इलाज किया जा सके।

फटी आवाज के लिए क्या करे?

भाप लें- आवाज ठीक करने के लिए आप गर्म पानी से भाप ले सकते हैं। भाप लेने से सीने और गले में जमा कफ बाहर निकलता है। ... .
नमक का गुनगुना पानी - आवाज बदलने या फिर फटने पर नमक के गुनगुने पानी से गरारा करें। इससे आपका आवाज सही हो सकती है।.
आवाज को ठीक करने के लिए आप गर्म पानी पी भी सकते हैं।.

आवाज को साफ करने के लिए क्या खाना चाहिए?

शहद, अदरक और कालीमिर्च 1 चम्‍मच शहद में 2 से 3 बूंद अदरक का रस और चुटकीभर काली मिर्च मिला कर मुंह में रखना है। इसे एक बार में ना निगलते हुए धीरे धीरे गले के नीचे उतारना है। इस नुस्‍खे का प्रयोग कम से कम 15 दिनों तक करें और अपनी आवाज़ में फर्क देंखे।

आवाज भारी होने का क्या कारण है?

आवाज में भारीपन के दो कारण हो सकते हैं। वोकल नोड्यूल्स और वोकल पोलिप। वोकल कॉर्ड में होने वाली ये दोनों समस्याएं आवाज खराब कर सकती हैं, उसमें भारीपन ला सती हैं। वोकल कॉर्ड नोड्यूल्स की समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है।

सिंगर जैसी आवाज कैसे बनाएं?

सादा भोजन करें, चॉकलेट, सूखे फल आदि भोजन के पूर्व न लें। पान, पान मसाला, तंबाकू, गुटखा आदि न लें। श्वास : सामान्य रूप से श्वास लेना अच्छी आवाज के लिए जरूरी होता है, क्योंकि नाक में श्वास छनती है, गरम होती है एवं इसे उपयुक्त नमी मिलती है। नाक बंद रहने, नाक गरम या साइनस की तकलीफ हेतु विशेषज्ञ से उपचार लें।