गोंद कतीरा के नुकसान क्या है? - gond kateera ke nukasaan kya hai?

गोंद कतीरा के नुकसान क्या है? - gond kateera ke nukasaan kya hai?

Side Effects Of Gond Katira In Hindi: गोंद कतीरा का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम, सोडियम से भरपूर होता है। सर्दियों में गोंद कतीरा के लड्डू तो हम सभी खाते हैं। यह न सिर्फ खाने में बहुत स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। यहां तक कि लोग दैनिक जीवन में गोंद कतीरा का सेवन कई तरीकों से करते हैं। लोग इसे अपने शेक्स, स्मूदीज, दूध आदि में डालकर खाते हैं। इससे सेहत को अद्भुत लाभ मिलते हैं। यह आपके शारीरिक, मानसिक, त्वचा और यहां तक की बालों को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हालांकि, कुछ मामलों में गोंद कतीरा का सेवन करने से कई दुष्प्रभावी भी देखने को मिल सकते हैं।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा के अनुसार गोंद कतीरा का सीमित मात्रा में ही सेवन करना सेहतमंद है, वहीं इससे कुछ लोगों में एलर्जी की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा यह कई अन्य तरीकों से भी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इस लेख में हम आपको गोंद कतीरा खाने के 5 नुकसान (gond katira khane ke nuksan) बता रहे हैं।

गोंद कतीरा के नुकसान क्या है? - gond kateera ke nukasaan kya hai?

गोंद कतीरा खाने के नुकसान- Side Effects Of Gond Katira In Hindi

1. पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

गोंद कतीरा को पचाना आसान नहीं होता है, क्योंकि यह चिपचिपा होता है। यह आपकी आंतों और नसों में रह जाता है, जिससे यह पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इसलिए गोंद कतीरा खाने बाद पानी अधिक पानी की सलाह दी जाती है। अगर आप पानी कम पीते हैं तो इससे अपच, कब्ज, ब्लोटिंग, सूजन और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढें: काला गुड़ खाने से सेहत को मिलते हैं 8 जबरदस्त फायदे

2. एलर्जी की समस्या हो सकती है

कुछ लोगों गोंद कतीरा के सेवन के बाद एलर्जी की प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। जिससे लोगों की त्वचा में चकत्ते, खुजली और दाने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। अगर आपको भी गोंद कतीरा के सेवन के बाद इस तरह की समस्या होती है, तो ऐसे में तुरंत आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

3. सांस लेने में तकलीफ हो सकती है

सांस संबंधी रोगों से ग्रसित लोगों को गोंद कतीरा का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर वे अधिक मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे उनकी स्थिति बिगड़ सकती है। इससे सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

4. जी मिचलाने की समस्या हो सकती है

यह समस्या महिलाओं के साथ अधिक देखने को मिलती है। गोंद कतीरा के सेवन के बाद महिलाओं को मतली की समस्या होती है। साथ ही कुछ मामलों में इससे उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

इसे भी पढें: रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने के फायदे

5. गर्भावस्था के दौरान जटिलताएं हो सकती हैं

गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना गोंद कतीरा का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि इससे प्रेगनेंसी के दौरन जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इसलिए प्रेगनेंट महिलांए गोंद कतीरा के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

गोंद कतीरा खाने के नुकसान ( gond katira khane ke nuksan ) : गोंद कतीरा खाने के फायदे कई होते हैं, गोंद कतीरा एक प्रकार का गोंद यानि पेड़ से निकलने वाला एक तरल और चिपचिपा पदार्थ है जिसे मुख्यतः बबूल कीकर व नीम के पेड़ से प्राप्त किया जाता है।

गोंद कतीरा का रंग सफ़ेद और पीला होता है जिसे सूखने के बाद इस्तेमाल किया जाता है। गोंद कतीरा कई प्रकार के होते है जिसमें बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है। यद्यपि गोंद कतीरा खाने के बहुत से फायदे होने के साथ-साथ कुछ नुकसान भी होते है जिनकी विस्तृत जानकारी आगे दी गई है –

Contents

    • 0.1 गोंद कतीरा के प्रकार
    • 0.2 गोंद कतीरा की तासीर
    • 0.3 सबसे अच्छा गोंद कतीरा
    • 0.4 गोंद कतीरा कब खाना चाहिए
  • 1 गोंद कतीरा खाने के नुकसान ( Side effects of Gond Katira in hindi )

गोंद कतीरा के प्रकार

  1. बबूल या कीकर गोंद कतीरा
  2. नीम का गोंद कतीरा
  3. आम का गोंद कतीरा
  4. हींग गोंद कतीरा

गोंद कतीरा की तासीर

गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन गर्मियों के मौसम में अधिक किया जाता है, सर्दियों के मौसम में इसका अधिक सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। गोंद कतीरा का उपयोग कई ठंडे पेय पदार्थ जैसे – आइसक्रीम, शरबत आदि बनाने के लिए किया जाता है।

सबसे अच्छा गोंद कतीरा

बबूल या कीकर से प्राप्त गोंद कतीरा सबसे अच्छा गोंद कतीरा माना जाता है। बबूल या कीकर से प्राप्त गोंद कतीरा में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस प्रकार के गोंद कतीरा का उपयोग लड्डू बनाने के लिए भी किया जाता है।

गोंद कतीरा कब खाना चाहिए

गोंद कतीरा खाने का सही समय सुबह होता है, सुबह गोंद कतीरा खाने के लिए पहले इसे रात को एक गिलास पानी में भिगोने रख दें। अगली सुबह उठने के बाद इसमें थोड़ी सी चीनी मिला लें और खाएं। गोंद कतीरा का सेवन करने के बाद उचित मात्रा में पानी पिए ताकि यह शरीर के किसी भी अंग में चिपक न पाए। Harms of Gond Katira in hindi.

गोंद कतीरा खाने के नुकसान ( Side effects of Gond Katira in hindi )

  • गोंद कतीरा का सेवन करते समय अधिक पानी पीना बेहद जरुरी होता है क्योंकि गोंद कतीरा चिपचिपा पदार्थ है जिसे खाने के बाद यह आंतों और नसों में चिपक जाता है। गोंद कतीरा खाने के बाद ज्यादा पानी न पीने पर यह आंतों में चिपक जाता है जिससे कब्ज और पेट में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • गोंद कतीरा उन लोगों के लिए नुकसानदायक होता है जो क्विल्लाया छाल के प्रति संवेदनशील होते है। ऐसे लोगों को गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए जो क्विल्लाया छाल के प्रति संवेदनशील होते है उन लोगों में गोंद कतीरा का सेवन करने से श्वास संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • गोंद कतीरा गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है इसीलिए इनको गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए परन्तु प्रसव के बाद गोंद कतीरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

जानें काला गोंद के फायदे – Benefits of Kala Gond।

  • गोंद कतीरा का अधिक सेवन करना पुरुषों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है क्योंकि इसके सेवन से नसों और आंतों के मार्ग में अवरोध उत्पन्न हो जाता है और कई समस्याएं हो सकती है।
  • गोंद कतीरा का सेवन करने से मुँह में तेज सनसनाहट होती है जिससे इसे खाने में थोड़ा परेशानी हो जाती है। इसके अलावा गोंद कतीरा का सेवन करने से जी मचलाने की समस्या उत्पन्न हो सकती है इसीलिए इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करना बेहद जरुरी होता है।
  • गोंद कतीरा का सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। गोंद कतीरा के सेवन से पेट फूलना और हल्के दस्त की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अतः उन लोगों को भी गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी जो लोग किसी रोग या एलर्जी के इलाज की दवाओं का सेवन कर रहे है।

जानें बबूल गोंद के फायदे और नुकसान – Babool Glue Benefits।

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

  • शीघ्रपतन की समस्या और आयुर्वेदिक इलाज
  • Addyzoa Capsules uses in hindi – अड्डीज़ोआ कैप्सूल्स
  • सफेद मूसली के फायदे, नुकसान एवं उपयोग का तरीका
  • हिमालया स्पिमैन टैबलेट उपयोग का तरीका, फायदे और साइड इफेक्ट्स
  • आयुर्वेद के अनुसार पानी पीने का सही तरीका क्या है
  • पढ़ाई करते समय क्या खाना चाहिए

गोंद कतीरा कौन सी बीमारी में काम आता है?

गोंद कतीरा शरीर के खून को गाढ़ा करता है। इसके अलावा ये हृदय रोगों के लिए भी फायदेमंद होता है। ये टॉन्सिल जैसी समस्याएं दूर करता है साथ ही शरीर को बलवान भी बनाता है। यह शरीर से निकलने वाले खून को रोकता है, सांस रोग को दूर करता,खांसी को नष्ट करता व कफ दूर करता है।

गोंद कतीरा कितना दिन खाना चाहिए?

गर्मियों में रात को एक गिलास पानी में 2 चम्मच गोंद कतीरा भिगो दें. सुबह के समय इसमें शक्कर मिलाकर खाएं. रोजाना इसका सेवन हीट स्ट्रोक से बचाता है. ये शरीर की गर्मी को कम करता है.

ज्यादा गोंद कतीरा खाने से क्या होता है?

गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड भरपूर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को ताकत मिलती है। गोंद कतीरा को पानी या दूध में भिगो कर रखें और फिर सुबह मिश्री मिलाकर शर्बत बनाकर पिएं।

गोंद का साइड इफेक्ट क्या है?

जानें ये साइड इफेक्ट - गोंद कतीरा में हानिकारक ग्लाइकोसाइड होते हैं, जो उन लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं जिन्हें इससे एलर्जी है। - अगर कच्चा खाया जाता है, तो यह आपकी आंतों में ब्लॉकेज पैदा कर सकता है।