गुड़ खाने से क्या नुकसान है? - gud khaane se kya nukasaan hai?

गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसको खाने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। गुड़ में कैल्शियम, आयरन, फोलेट, फॉस्‍फोरस, सेलेन‍ियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 आदि पाए जाते हैं। गुड़ का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अगर इसका सही मात्रा में सेवन किया जाए। वैसे तो गुड़ दिनभर में कभी भी खाया जा सकता है। लेकिन अगर गुड़ को गलत समय पर खाया जाता है, तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं। गुड़ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आसानी से दिया जा सकता है। आइए जानते है गुड़ कब नहीं खाना चाहिए।

गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?

गुड़ सेहत के लिए वरदान होता है। लेकिन अगर इसे सही समय पर खाया जाए। एक द‍िन में 50 से 60 ग्राम गुड़ खाया जा सकता है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो गुड़ खाने से बचना चाहिए। खून की कमी को दूर करने के लिए लगातार दो से तीन महीने गुड़ का सेवन करना चाह‍िए। गुड़ हीमोग्लोबीन बढ़ाने में मदद करता है। वैसे तो दिनभर में गुड़ को कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सोने से पहले गुड़ के सेवन करने से बचना चाहिए। रात को गुड़ के सेवन से दांत संबंधी दिक्कतें, शरीर में सूजन और दस्त की समस्या भी हो सकती है। गुड़ का फायदा तभी होता है, जब इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

गुड़ खाने के नुकसान

ज्यादा गुड़ खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप गुड़ का सेवन ज्यादा करते हैं, तो इससे आपका शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। वहीं अगर आप गर्मियों में गुड़ का सेवन ज्यादा करते हैं, तो पाचन संबंधी दिक्कते भी हो सकती हैं। जिन लोगों को कोई बीमारी है, वो लोग डॉक्टर से बात करके ही गुड़ का सेवन शुरू करें।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं बादाम का दूध, स्किन को मिलेंगे ये 5 फायदे

गुड़ खाने से क्या नुकसान है? - gud khaane se kya nukasaan hai?

गुड़ में मिलावट कैसे पता करें

बाजार में कई तरह के गुड़ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर गुड़ शुद्ध नहीं होता ? गुड़ में कई तरह की मिलावट की जाती है। जिसको खाने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां होने का डर बना रहता है। गुड़ में मिलावट का पता करने के लिए उसके रंग पर गौर करें। अगर अगर गुड़ का रंग सफेद, हल्का पीला या कुछ लाल नजर आए, तो इसका मतलब है कि गुड़ में मिलावट की गई है। वहीं असली गुड़ का रंग भूरा होता है। गुड़ लेने से पहले इसके रंग को अवश्य देखें। रंग से पहचान करके आप इसके असली और नकली होने की पहचान कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने में मदद करती हैं ये 5 सब्जियां, वेट लॉस डाइट में करें शामिल

वहीं पानी के जरिए भी आप असली और नकली गुड़ की पहचान कर सकते है। इसके लिए आपको एक कप पानी लेना है। उसमें गुड़ का एक छोटा टुकड़ा डालें। अगर गुड़ का टुकड़ा नीचे बैठ जाए, तो समझ लीजिए की गुड़ में कुछ मिलावट की गई है। लेकिन अगर गुड़ शुद्ध होगा तो यह पानी में पूरी तरह से घुल जाएगा। 

सही समय पर चीजों का सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है। इसलिए मात्रा और समय दोनों का ध्यान रखना चाहिए। 

Know All About Jaggery: पहले के समय में चीनी का कम इस्तेमाल किया जाता है। मीठे में केवल गुड़ ही पसंद किया जाता था। आपने भी देखा होगा कि बड़े-बुजुर्ग भी गुड़ खाया करते थे। इसका कारण इसमें पाए जाने वाले आवश्यक पोषक तत्व हैं। गुण प्रोटीन, वसा, लोहा, मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैगनीज का अच्छा स्त्रोत है। यह सभी तत्व शरीर के लिए जरूरी होते हैं। 

गुड़ को स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके फायदों के बारे में भी जानते होंगे? गुड़ गर्म होता है, इसलिए ज्यादातर सर्दियों के दौरान ही इसका सेवन किया जाता है। गुड़ तभी लाभ पहुंचाएगा, जब आप इसकी मात्रा पर ध्यान देंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको गुड़ के नुकसान से लेकर समय और कितनी मात्रा में खाना चाहिए, जैसे कई सवालों के जवाब देंगे। चलिए जानते इस बारे में।

इस समय न खाएं गुड़ (When To Eat Jaggery)

worst time to eat jaggery

अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि वह सही समय पर सही चीज नहीं खाते हैं। कहते हैं न हर चीज का वक्त होता है, उसी तरह किसी भी चीज को खाने का भी समय होता है।

ऐसे में अगर आप गुड़ खा रही हैं तो सही समय जान लें। कई लोग रात को सोने से पहले गुड़ खाते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो ऐसा करना बंद कर दें। इससे आपको कई तरह की समस्या हो सकती हैं, जैसे दस्त, सूजन और दांत खराब होना आदि। 

कितनी मात्रा में खाना चाहिए गुड़? (How Much Jaggery To Eat Per Day)

किसी भी चीज की अधिकता और कमी शरीर के लिए नुकसानदेह होती है। इसी तरह आप जिस भी चीज का सेवन कर रही हैं, आपको पता होना चाहिए कि इसकी कितनी मात्रा शरीर को लाभ पहुंचाएगी? गुड़ की तासीर गर्म रहती है। इसलिए दिन में 10 ग्राम गुड़ काफी होता है। हालांकि, यह मात्रा उम्र पर भी निर्भर करती है। 

इसे भी पढ़ें: फिट और हेल्दी रहने के लिए खांड खाएं या गुड़, जानें क्या है ज्यादा फायदेमंद

गुड़ से जुड़ी जरूरी बातें 

know about jaggery

  • अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम है तो गुड़ आपके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। 2-3 महीने गुड़ खाने से खून की कमी नहीं होगी। 
  • अस्थमा की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए गुड़ नुकसानदेह माना जाता है। ऐसे लोगों को गुड़ खाने की सलाह नहीं दी जाती है। 
  • आपने भी यह सुना होगा कि मोटे लोगों को गुड़ खाना चाहिए, इससे वजन कम होता है। यह गुड़ से जुड़ा मिथ है। लेकिन ज्यादा गुड़ खाने से वजन कम होने के बजाय बढ़ने की संभावना रहती है। 
  • अगर आप जरूरत से ज्यादा गुड़ खाएंगी तो इससे आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। 
  • मौसम का भी ध्यान रखें। गर्मियों में अधिक गुड़ खाने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 
  • इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा, हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

गुड़ खाने से कौन सा बीमारी होता है?

गुड़ से भी कब्ज हो सकती है, हालांकि, ऐसा माना जाता है कि यह स्वास्थ्य समस्या तभी होती है जब कोई ताजा गुड़ खा रहा हो। इसके अधिक सेवन से दस्त भी हो सकते हैं। ध्यान दें- हर किसी का शरीर अलग होता है। गुड़ खाने के कई फायदे हैं ऐसे में आपको इसे खाने या न खाने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

गुड़ कब नहीं खाना चाहिए?

वैसे तो दिनभर में गुड़ को कभी भी खाया जा सकता है लेकिन सोने से पहले गुड़ के सेवन करने से बचना चाहिए। रात को गुड़ के सेवन से दांत संबंधी दिक्कतें, शरीर में सूजन और दस्त की समस्या भी हो सकती है। गुड़ का फायदा तभी होता है, जब इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

गुड़ खाने से क्या नुकसान हो सकता है?

अगर आप जरूरत से ज्यादा गुड़ खाएंगी तो इससे आपकी नींद पर असर पड़ सकता है। मौसम का भी ध्यान रखें। गर्मियों में अधिक गुड़ खाने से पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इससे शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है

रोज गुड़ खाने से क्या होता है?

गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप एनीमिया के शिकार हैं, तो खाने में गुड़ का सेवन जरूर करें। इसे खाने से आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण होने में सहायता मिलती है। गुड़ खाने से पीरियड के दर्द में राहत मिलती है।