गाड़ी लेने के लिए शुभ मुहूर्त कौन सा है? - gaadee lene ke lie shubh muhoort kaun sa hai?

  • Vehicle Buying Muhurat in
  • वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त कैसे देखे?
  • वाहन खरीदने का शुभ दिन कौन सा है?
  • वाहन खरीदने का शुभ तिथि कौन सा हैं?
  • कौन से नक्षत्र में वाहन खरीदना चाहिए?
  • किस लग्न में वाहन खरीदना शुभ होता है?
  • मेष राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?
  • वृषभ राशि वाले को कौन से कलर की गाड़ी खरीदनी चाहिए?
  • मिथुन राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?
  • कर्क राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?
  • सिंह राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?
  • कन्या राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?
  • तुला राशि वाले व्यक्ति को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?
  • वृश्चिक राशि वाले को किस रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए?
  • धनु राशि वाले को कौन से रंग के गाड़ी खरीदना चाहिए?
  • मकर राशि वालों को कौन से रंग के वाहन खरीदना चाहिए?
  • कुंभ राशि वालों को कौन से रंग का वाहन खरीदना चाहिए?
  • मीन राशि वालों को कौन से रंग का वाहन खरीदना चाहिए?
  • क्या शनिवार को वाहन खरीदना चाहिए?
  • शनिवार को लोहा क्यों नहीं खरीदना चाहिए?
  • वाहन क्रय मुहूर्त

Show

वाहन खरीद मुहूर्त – आज हम यहां पर वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त या गाड़ी खरीदने के शुभ मुहूर्त के बारे में जानेंगे। यहां पर गाड़ी खरीदने से लेकर गाड़ी को किस समय, किस दिन, किस नक्षत्र में खरीदना चाहिए? सब के बारे में विस्तार से बताया गया है। जो आपके लिए बेहद लाभप्रद साबित होगा। इसलिए यहां पर बताए गए सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें। क्योंकि यहां पर आपको वाहन से संबंधित सभी विषयों के बारे में जानकारी मिलेगा।

आप जब भी वाहन खरीदना चाहते हैं। तो आप दिए गए शुभ मुहूर्त में खरीद सकते हैं। यहां पर वाहन खरीदने की सभी शुभ मुहूर्त के बारे में बतलाया गया है।

जब कोई वाहन शुभ मुहूर्त में खरीदा जाता है। तो उस वाहन से दुर्घटना होने का भय भी कम रहता है। इसलिए वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त को देखना अति आवश्यक है। क्योंकि शुभ मुहूर्त में किया गया कार्य शुभ फल देता है। यहां पर वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त को जानने के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिससे आप शुभ मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं।

लेकिन अगर आप शुभ मुहूर्त को जानना चाहते हैं। तो आपको नीचे दिए गए जानकारी के साथ आपके पास पंचांग का होना भी अति आवश्यक है। तभी आप एक शुभ मुहूर्त का चुनाव कर पाएंगे। लेकिन अगर आप इतना कुछ नहीं करना चाहते तो आपको नीचे शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी मिल जाएगा। जहां पर शुभ मुहूर्त की तारीख और दिन के बारे में जानकारी दिया गया है।

शुभ दिन – वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को शुभ माना जाता है। लेकिन इन सभी वारो में शुक्रवार को सर्वाधिक श्रेष्ठ वार के रूप में माना जाता है।

शुभ तिथि – वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथि प्रथमा, तृतीया, पंचमी, षष्टी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा को शुभ माना गया है। लेकिन अमावस्या को शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए आप अमावस्या को किसी भी प्रकार के वाहन को न खरीदें से बचें।

चर नक्षत्र – वाहन खरीदने के लिए 5 नक्षत्र शुभ माना जाता है। इसलिए सबसे पहले हम चर नक्षत्र के बारे में जानेंगे। जो लोग पहली बार वाहन खरीदना चाहते हैं। उनके लिए यह नक्षत्र शुभ माना जाता है। तो चर नक्षत्र है। पुनर्वसु, स्वाति, श्रवण, धनिष्ठा और शतभिषा को शुभ नक्षत्र माना जाता है। लेकिन इसके अलावा अन्य नक्षत्र अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, हस्त, चित्रा, अनुराधा, रेवती को भी शुभ माना जाता है।

शुभ लग्न – वाहन खरीदने के लिए शुभ लग्न को भी देखा जाता है। शुभ लग्न की बात करें, तो इसमें मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन लग्न है। इस लग्न में आप किसी भी प्रकार के वाहन को खरीद सकते हैं।

चर और द्विस्वभाव लग्न – वाहन खरीदने के लिए चर लग्न सबसे उत्तम माना जाता है। उसके द्विस्वभाव लग्न को मध्यम माना जाता है। इसलिए यहां पर नीचे चर और द्विस्वभाव लग्न के बारे में बतया गया है। तो चर और द्विस्वभावी लग्न है।

चर – मेष, कर्क, तुला और मकर
द्विस्वभावी – मिथुन, कन्या, धनु और मीन

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त कैसे देखे?

वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त को देखने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना अति आवश्यक है। जैसे – शुभ तिथि, शुभ वार, शुभ नक्षत्र, शुभ योग और शुभ करण होना चाहिए। तभी आप शुभ मुहूर्त का चुनाव करें। शुभ मुहूर्त का अर्थ ही होता है। की वह एक ऐसा समय जिसमें अगर कार्य किया जाए तो हमें सफलता प्राप्त हो। इसलिए शुभ मुहूर्त का चुनाव करने के लिए विशेष ध्यान दिया जाता है।

अगर आप वाहन शुक्ल पक्ष में खरीदते हैं। तो वह आपके लिए अत्यंत शुभ होगा।

जिस समय आप वाहन खरीदना चाहते हैं। अगर उस समय कोई भी शुभ मुहूर्त ना मिले, तो आप उस समय सर्वार्थ सिद्धि योग में वाहन को खरीद सकते हैं।

जो व्यक्ति वाहन खरीदना चाहता है। वह व्यक्ति जिस दिन वाहन खरीदना चाहता है। तो उस समय चंद्रमा की स्थिति को देख ले। क्योंकि वाहन खरीदने वाले व्यक्ति के गोचर में चंद्रमा 6, 8, 12 नहीं होना चाहिए। क्योंकि यह अशुभ होता है।

गोचर कुंडली देखने के लिए अपनी राशि को लग्न में यानी पहले भाव में रख दें। और वहां पर उस दिन का गोचर यानी ग्रहों की स्थिति को बिठा दें। और उसके बाद चंद्रमा की स्थिति देखें। चंद्रमा 6, 8, 12 घर में अगर पड़ता है। तो उस समय उस व्यक्ति को वाहन नहीं खरीदना चाहिए।

इनके अलावा उस दिन राहु काल और पंचक को भी देखना चाहिए।

वाहन खरीदने का शुभ दिन कौन सा है?

अगर वाहन खरीदने के शुभ दिन के बारे में बात करें तो, सोमवार, बुधवार और गुरुवार शुभ माना जात है। लेकिन इसके अलावा आप शुक्रवार को भी वाहन खरीद सकते हैं। इन दिनों में आप किसी भी प्रकार का वाहन खरीद सकते हैं।

वाहन खरीदने का शुभ तिथि कौन सा हैं?

वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथि प्रतिपदा, तृतीया, पंचमी, षष्ठी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा है। इन तिथि में वाहन को खरीदा सकते है। यह तिथियां वाहन खरीदने के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं।

कौन से नक्षत्र में वाहन खरीदना चाहिए?

अगर आप उस शुभ नक्षत्र में वाहन खरीदें, तो वह आपके लिए शुभ साबित होंगे। वाहन खरीदने के लिए शुभ नक्षत्र अश्विनी, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, हस्त, चित्रा, स्वाति, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा एवं रेवती नक्षत्र होते हैं। इन नक्षत्र में आप किसी भी प्रकार का वाहन खरीद सकते हैं।

किस लग्न में वाहन खरीदना शुभ होता है?

वाहन खरीदने के लिए सबसे शुभ चर लग्न होता है। मेष, कर्क, तुला और मकर इस लग्न में खरीदा गया वाहन सर्वथा चलता रहता है। अर्थात वाहन को भाड़ा मिलता रहता है। इस लग्न में वाहन नहीं खरीद पाते हैं। तो आप द्विस्वभावी लग्न में भी वाहन खरीद सकते हैं।  द्विस्वभावी लग्न है। मिथुन, कन्या, धनु और मीन यह लगना वाहन खरीदने के लिए शुभ लग्न होता है।

मेष राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?

मेष राशि वाले व्यक्ति को नीले रंग का गाड़ी खरीदनी चाहिए। या नीले रंग से मिलते जुलते रंग वाला वाहन खरीदना शुभ होता है। लेकिन काले और भूरे रंग वाला वाहन नहीं खरीदना चाहिए। इनसे बचना चाहिए।

वृषभ राशि वाले को कौन से कलर की गाड़ी खरीदनी चाहिए?

वृषभ राशि वालों के लिए सफेद और क्रीम कलर का वाहन खरीदना बेहद शुभ होता है। लेकिन पीले और गुलाबी रंग के वाहन को नहीं खरीदना चाहिए। इन रंगों से बचना चाहिए।

मिथुन राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?

मिथुन राशि वाले व्यक्ति को हरा और क्रीम कलर का वाहन खरीदना शुभ होता है। इसलिए जितना संभव हो आप इन्हीं रंगों की गाड़ी को खरीदने की कोशिश करें।

कर्क राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?

कर्क राशि वाले व्यक्ति को पीला, लाल और काला रंग का वाहन खरीदना शुभ फलदाई होता है।

सिंह राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?

सिंह राशि वाले व्यक्ति को इसीलिए स्लेटी या ग्रे रंग का वाहन खरीदना लाभप्रद होता है।

कन्या राशि वालों को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?

कन्या राशि वाले व्यक्ति को नीला और सफेद रंग का वाहन खरीदना शुभ फलदाई होता है। लेकिन लाल रंग का वाहन खरीदने से बचना चाहिए।

तुला राशि वाले व्यक्ति को कौन से कलर की गाड़ी लेनी चाहिए?

तुला राशि वाले व्यक्ति को भूरा और काला रंग का गाड़ी खरीदना शुभ होता है।

वृश्चिक राशि वाले को किस रंग की गाड़ी खरीदनी चाहिए?

वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति को सफेद रंग का वाहन खरीदना शुभ होता है। लेकिन काले रंग का वाहन नहीं खरीदना चाहिए।

धनु राशि वाले को कौन से रंग के गाड़ी खरीदना चाहिए?

धनु राशि वाले व्यक्ति को लाल या सिल्वर रंग का वाहन खरीदना चाहिए। लेकिन नीला और काला रंग का वाहन नहीं खरीदना चाहिए।

मकर राशि वालों को कौन से रंग के वाहन खरीदना चाहिए?

मकर राशि वाले व्यक्ति को स्लेटी, सफेद और ग्रे रंग का वाहन खरीदना चाहिए।

कुंभ राशि वालों को कौन से रंग का वाहन खरीदना चाहिए?

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रे, नीला और सफेद रंग का वाहन खरीदना शुभ होता है।

मीन राशि वालों को कौन से रंग का वाहन खरीदना चाहिए?

मीन राशि वाले व्यक्ति को नारंगी, गोल्डन और पीला रंग का वाहन खरीदना शुभ होता है।

क्या शनिवार को वाहन खरीदना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र में माना गया है। कि शनिवार के दिन लोहे से बना कोई भी वस्तु घर पर खरीद कर नहीं लाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से शनि देव नाराज होते हैं। लेकिन लोहे का दान शनिवार को किया जाना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार को लोहा क्यों नहीं खरीदना चाहिए?

शनिवार के दिन लोहा खरीदने से शनि देव को कुपित होते हैं। इसलिए शनिवार को लोहा नहीं खरीदना चाहिए।

वाहन क्रय मुहूर्त

वाहन खरीदना सभी का सपना होता है। कुछ लोग वाहन अपने इस्तेमाल के लिए खरीदना चाहते हैं। तो कुछ लोग वाहन से पैसा कमाने के लिए यानी वाहन को भाड़ा पर चलाने के लिए भी खरीदते हैं। तो वही कुछ लोग दो पहिया वाहन भी खरीदते हैं। आज हम इन सभी वाहन को किस मुहूर्त में कर देंगे? तो हमें शुभ फल प्राप्त होगा। इसके लिए शुभ मुहूर्त कौन सा है? इन्हीं विषय के बारे में जानेंगे।

अक्सर आपने देखा होगा। कि कुछ लोग वाहन खरीद लेते हैं। लेकिन वह वाहन कुछ दिनों में ही उनको इतना घाटा देने लगता है। जिसकी वजह से वह व्यक्ति उस वाहन को लेकर काफी परेशान हो जाता है। और उस वाहन को बेच देता है।

तो वही कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। जो वाहन को खरीदने के बाद वाहन उनको इतना शुभ फल प्रदान करता है। जिसकी वजह से वहां वाहन को अपने पास काफी समय तक रखते हैं। और अगर वह वाहन पैसा कमाने के लिए खरीदा गया है। तो उस वाहन से उस व्यक्ति को इतना मुनाफा होता है। कि वह दूसरा वाहन भी खरीदने की कोशिश करने लगता है। और उसमें भी वह सफल हो जाता है।

तो आपने कभी सोचा होगा। कि ऐसा क्यों होता है। कि किसी व्यक्ति के लिए वाहन शुभ फलदाई हो गया, और किसी व्यक्ति के लिए वह हानिकारक हो गया। यह सब उस वाहन को खरीदने समय चलने वाले ग्रह-नक्षत्र के अनुसार उस व्यक्ति के साथ ऐसा हुआ।

तो क्यों ना हम ऐसी ही कुछ शुभ मुहूर्त में वाहन को खरीदें। जिसकी वजह से वाहन हमें शुभ फल प्राप्त देता रहे। और हमें उस वाहन को लेकर हमें कोई अन्य परेशानी भी देखने को ना मिले।

तो इसके लिए आपको वाहन खरीदते समय शुभ मुहूर्त को देखना होगा। क्योंकि शुभ मुहूर्त में ही खरीदा गया वाहन सदा के लिए शुभ फल देता है।

हम यहां पर आपके लिए कुछ शुभ मुहूर्त लेकर आए हैं। अगर आप इन मुहूर्त में अपना वाहन खरीदते हैं। तो वह आपके लिए शुभ फलदाई ही होगा।

वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त कब है 2022?

तिथि :- दशमी। 3. गाड़ी खरीदने का शुभ दिन – 6 नवंबर 2022 दिन रविवार। मुहूर्त :- सुबह 6:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक।

नई गाड़ी लेने का शुभ मुहूर्त कब है?

शुभ दिन – वाहन खरीदने के लिए शुभ दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को शुभ माना जाता है। लेकिन इन सभी वारो में शुक्रवार को सर्वाधिक श्रेष्ठ वार के रूप में माना जाता है। शुभ तिथि – वाहन खरीदने के लिए शुभ तिथि प्रथमा, तृतीया, पंचमी, षष्टी, अष्टमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी और पूर्णिमा को शुभ माना गया है।

वाहन खरीदने के लिए कौन सा नक्षत्र अच्छा है?

October Shubh Muhurat 2022 पुनर्वसु स्वाती श्रवण धनिष्ठा अनुराधा और शतभिषा आदि नक्षत्रों को चल नक्षत्र के रूप में जाना जाता है। इन नक्षत्रों में कार या अन्य वाहन खरीदना शुभ माना जाता है।

सबसे अच्छा मुहूर्त कौन सा होता है?

अमृत/जीव मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त बहुत श्रेष्ठ होते हैं ; ब्रह्म मुहूर्त सूर्योदय से पच्चीस नाड़ियां पूर्व, यानि लगभग दो घंटे पूर्व होता है। यह समय योग साधना और ध्यान लगाने के लिये सर्वोत्तम कहा गया है।