हरतालिका तीज में क्या क्या खा सकते हैं? - harataalika teej mein kya kya kha sakate hain?

Hartalika Teej 2022 Tips For Pregnant Women: अगर आप गर्भवती हैं तो बेहतर होगा कि आप व्रत न ही रखें लेकिन अगर फिर भी आप व्रत रखना चाहती हैं तो सेहत का ध्यान में रखते हुए ही व्रत रखें।

Hartalika Teej 2022 Tips For Pregnant Women: हरतालिका तीज व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। कहते हैं अगर एक बार ये व्रत शुरू कर दिया जाए तो इसे बीच में नहीं छोड़ सकते हैं। ये व्रत बेहद ही कठोर होता है। इसमें अन्न और जल ग्रहण नहीं किया जाता। लेकिन गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रख पाना संभव नहीं हो पाता। तो ऐसे में क्या व्रत को रखना चाहिए? अगर हां तो कैसे रख सकते हैं व्रत? जानिए…

डॉक्टर से सलाह लें: अमूमन डॉक्टर प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी तरह के व्रत-उपवास रखने से मना करते हैं। क्योंकि इससे आपके साथ आपकी शिशु की सेहत भी जुड़ी होती है। अगर आप गर्भवती हैं तो बेहतर होगा कि आप व्रत न ही रखें लेकिन अगर फिर भी आप व्रत रखना चाहती हैं तो सेहत का ध्यान में रखते हुए ही व्रत रखें। जिससे आप और आपका शिशु दोनों सेहतमंद रहे।

प्रेग्नेंट महिलाएं ऐसे रखें व्रत: गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं निर्जला व्रत बिल्कुल भी न रखें। कुछ न कुछ पेय पदार्थ लेते रहें। नारियल पानी, दूध, जूस, लस्सी इत्यादि पेद पदार्थ लेते रहें ताकि शरीर में जरूरी तत्वों की कमी न हो पाए। व्रत में भी हर दो घंटे में फलाहार लेती रहें। पानी अधिक से अधिक पिएं। चाय कॉफी से परहेज करें क्योंकि इससे गैस की समस्या हो सकती है। बच्चे की मूवमेंट पर ध्यान देती रहें।

प्रेगनेंसी की पहली तमाही में व्रत रखने से बचें: अगर आप तुरंत प्रेग्नेंट हुई हैं तो व्रत रखने से बचें क्योंकि प्रेगनेंसी के पहले तीन महीनों में अधिक देर तक भूखे रहने से जी मिचलाने, उल्टी आने और चक्कर आने का खतरा रहता है। लेकिन अगर आप खुद को ठीक महसूस कर रही हैं और व्रत रखना चाहती हैं तब भी आप निर्जला व्रत बिल्कुल भी न रखें।

व्रत न छूटे इसका उपाय: अगर प्रेगनेंसी, यात्रा या बीमार होने के कारण व्रत रखना संभव न हो और आप व्रत छोड़ना नहीं चाहते हैं तब ऐसे में पुराणों में एक उपाय बताया गया है जिसके मुताबिक आपके घर में कोई और महिला आपके बदले व्रत रख सकती है। यदि ऐसा कर पाना भी संभव नहीं है तो पति भी अपनी पत्‍नी के बदले में ये व्रत कर सकते हैं।

हरतालिका तीज पर क्या न करें:

  • स्वस्थ महिलाएं जो इस व्रत को कर रही हैं उन्हें इस दिन सोना नहीं चाहिए। नींद न आए इसके लिए रात भर जागरण करना चाहिए। कहते हैं जो महिला इस व्रत के दिन सो जाती है उसे अगले जन्म में अजगर का रूप मिलता है।
  • हरतालिका तीज व्रत निर्जला और निराहार रखा जाता है। जो महिला इस दिन फल खा लेती है उसे अगले जन्म में वानर का रूप मिलता है।
  • इस व्रत में जो महिला जल ग्रहण कर लेती है उसे अगले जन्म मछली का मिलता है।
  • व्रत रखनी वाली महिलाओं को अपने आप पर संयम रखना चाहिए। किसी पर गुस्सा नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की सच्चे मन से अराधना करनी चाहिए।
  • इस दिन महिलाओं को पूरा श्रृंगार करके ही पूजा करनी चाहिए।

हरतालिका तीज में क्या क्या खा सकते हैं? - harataalika teej mein kya kya kha sakate hain?

हरतालिका तीज 2022 सरगी और पारण की विधि 

मुख्य बातें

  • हरतालिका तीज व्रत से पहले करें सरगी

  • हरतालिका तीज के अगले दिन किया जाता है पारण

  • सरगी और पारण में न खाएं नमकयुक्त भोजन

Hartalika Teej Vrat Sargi and Paran Vidhi: सावन में हरियाली तीज और कजरी तीज के बाद अब भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाएगा। इस साल हरतालिका तीज मंगलवार 30 अगस्त 2022 को पड़ रही है। हरतालिता तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए रखती है। वहीं कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत को रखती है। मान्यता है कुंवारी कन्याएं यदि हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं तो उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है। हरतालिका तीज का व्रत सभी व्रतों में सबसे कठिन माना जाता है। क्योंकि इसमें पूरे दिन महिलाएं बिना पानी के यानी निर्जला व्रत रखती हैं और फिर अगले दिन व्रत का पारण करती हैं।

हरतालिका तीज के व्रत के नियम एक दिन पहले से ही शुरू हो जाते हैं। एक दिन पहले नहाय खाय होती है। इसमें हरतालिका तीज के दिन पहले महिला स्नान आदि करने के बाद पूजा-पाठ करती हैं फिर कुछ खाती है। इस दिन सात्विक भोजन ही खाया जाता है। हरतालिका तीज व्रत के पहले सरगी और बाद में पारण किया जाता है। जानते हैं महिला को सरगी और पारण में क्या खाना चाहिए, जिससे कि आपका व्रत भी सफल हो और सेहत पर भी इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हरतालिका तीज 2022 तिथि व शुभ मुहूर्त

हरतालिका तीज: मंगलवार 30 अगस्त

तृतीया तिथि प्रारम्भ: सोमवार 29 अगस्त शाम 03:20 बजे

तृतीया तिथि समाप्त: मंगलवार 30 अगस्त शाम 03:33 बजे

हरितालिका तीज प्रातःकाल पूजा मुहूर्त - सुबह 05:58 से 08:31 तक

हरतालिका तीज संध्या पूजा मुहूर्त: शाम 06:33 से रात्रि 08:51 तक

हरतालिका तीज व्रत का पारण – बुधवार 31 अगस्त

Also Read: Vastu Tips: घर में लगाए फाउंटेन या वाटरफॉल, सजावट के साथ आएगा खूब पैसा

हरतालिका तीज के पहले ऐसे करें सरगी

हरतालिका तीज व्रत शुरू करने से पहले सूर्योदय से पहले या मध्यरात्रि में महिलाएं सरगी करती हैं। सरगी में नमकयुक्त भोजन नहीं करना चाहिए। साथ ही सरगी में बहुत भारी भोजन न करें जिससे आपको अपच की समस्या हो जाए। सरगी में फल, जूस, नारियल पानी, ड्राई फ्रूट्स और मुरब्बा खा सकती हैं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और डिहाइड्रेशन नहीं होगा। साथ ही आपको व्रत के दिन भूख भी नहीं लगेगी।

Also Read: Pitru Paksha 2022 Dates: पितृ पक्ष 2022 कब से है, जानें अहम तिथियां और महत्व

पारण में शामिल करें ये चीजें

हरतालिका तीज के अगले दिन पारण किया जाता है। मान्यता है कि चतुर्थी तिथि लगने के बाद ही पारण करना चाहिए। व्रत का पारण कभी भी नमकयुक्त भोजन से नहीं करना चाहिए। आप पानी, शरबत, फल या मीठे से व्रत खोलें। पारण में धीरे-धीरे पानी पिएं। फिर किसी मीठी चीज का सेवन करें। मीठी चीज का सेवन करने और प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही नमक से बना भोजन मुंह में डालें।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

हरतालिका उपवास पर क्या खाना चाहिए?

हरतालिका तीज व्रत में क्या करें 1. व्रत के दिन सूर्योदय से पूर्व जब फल, मिठाई आदि खाना होता है. उस समय में आपको रसीले फल, नारियल पानी आदि का सेवन करना चाहिए ताकि पूरे दिन शरीर में पानी की मात्रा बनी रहे. ​मिठाई भी इसलिए खाया जाता है ताकि पानी अधिक पी सकें.

तीज में क्या खाएं?

हरतालिका तीज 2022 सरगी (Hartalika Teej 2022 Saragi) - सरगी में नमकयुक्त भोजन नहीं करना चाहिए. साथ ही सरगी में बहुत भारी भोजन न करें जिससे आपको अपच की समस्या हो जाए. - सरगी में फल, जूस, नारियल पानी, ड्राई फ्रूट्स और मुरब्बा खा सकती हैं. इससे आपको एनर्जी मिलेगी और डिहाइड्रेशन नहीं होगा.

क्या तीज में पानी पी सकते हैं?

हरतालिका तीज का व्रत निराहार और निर्जला ही रखा जाता है. यानी इस व्रत में आप ना तो कुछ खा सकते हैं और ना ही पानी पी सकते हैं.

हरतालिका तीज के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

हरतालिका तीज व्रत के दौरान दिन में सोना वर्जित माना गया है। हरतालिका तीज के दिन रात भर जागकर भगवान शिव व माता पार्वती का पूजन व भजन किया जाता है। मान्यता है कि यदि व्रत के दौरान सोना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत करते समय महिलाओं को क्रोध व गुस्से काबू रखना चाहिए