जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बताते हैं उसे क्या कहते हैं? - jo shabd sangya ya sarvanaam ka kriya ke saath sambandh bataate hain use kya kahate hain?

अक्षरों के समूह को, जिसका कि कोई अर्थ निकलता है, शब्द कहते हैं। उदाहरण के लिए क, म तथा ल के मेल से 'कमल' बनता है तथा इसका अर्थ भी निकलता है अतः 'कमल' एक शब्द है किन्तु 'लकम' भी इन्हीं तीनों अक्षरों के मेल से बनता है परन्तु उसका कुछ भी अर्थ नहीं निकलने के कारण वह शब्द नहीं है।

व्याकरण के अनुसार शब्द दो प्रकार के होते हैं- विकारी और अविकारी या अव्यय। विकारी शब्दों को चार भागों में बाँटा गया है- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया। अविकारी शब्द या अव्यय भी चार प्रकार के होते हैं- क्रिया विशेषण, संबंध बोधक, संयोजक और विस्मयादि बोधक इस प्रकार सब मिलाकर निम्नलिखित 8 प्रकार के शब्द-भेद होते हैं

संज्ञा

किसी भी नाम, जगह, व्यक्ति विशेष अथवा स्थान आदि बताने वाले शब्द को संज्ञा कहते हैं। उदाहरण -

राम, भारत, हिमालय, गंगा, मेज़, कुर्सी, बिस्तर, चादर, शेर, भालू, साँप, बिच्छू आदि।

संज्ञा के भेद- सज्ञा के कुल ६ भेद बताये गये हैं- १-व्यक्तिवाचक: जैसे राम, भारत, सूर्य आदि। २-जातिवाचक: जैसे बकरी, पहाड़, कंप्यूटर आदि। ३-समूह वाचक: जैसे कक्षा, बारात, भीड़, झुंड आदि। ४-द्रव्य वाचक: जैसे पानी, लोहा, मिट्टी, खाद या उर्वरक आदि। ५-संख्या वाचक: जैसे दर्जन, जोड़ा, पांच, हज़ार आदि। ६-भाववाचक: जैसे ममता, बुढापा आदि।

किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे पशु (जाति), सुंदरता (गुण), व्यथा (भाव), मोहन (व्यक्ति), दिल्ली (स्थान), मारना (क्रिया)।

संज्ञा के तीन भेद हैं-

  • जाति वाचक संज्ञा
  • व्यक्ति वाचक संज्ञा
  • भाव वाचक संज्ञा

[[श्रेणी:हिन्दी व्याकरण] व्यक्ति वाचक- केवल एक व्यक्ति , वस्तु या स्थान के लिये जिस नाम का प्रयोग होता है, उसे व्यक्ति वाचक संज्ञा कहते है

सर्वनाम

परिभाषाः

कामताप्रसाद गुरू के मतानुसार- सर्वनाम उस विकारी शब्द को कहते हैं जो पूर्वापर संबंध से किसी भी संज्ञा के बदले में आता है, जैसे, मैं (बोलनेवाला), तू (सुननेवाला), यह (निकट-वर्ती वस्तु), वह (दूरवर्ती वस्तु) इत्यादि। वाक्य में जिस शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम शब्द का अर्थ है- सब का नाम। संज्ञा जहाँ केवल उसी नाम का बोध कराती है, जिसका वह नाम है, वहाँ सर्वनाम से केवल एक के ही नाम का नहीं, सबके नाम का बोघ होता है। जैसे राधा कहने से केवल इस नामवाली लड़की का बोध होगा किन्तु सीता, गीता, राम, श्याम सभी अपने लिए मैं का प्रयोग करते हैं तो मैं इन सबका नाम होगा। इसी तरह बोलनेवाले अनेक नामों के बदले तुम या आप और सुननेवाले अनेक नामों के बदले वह या वे का प्रयोग होता है।

संज्ञा के बदले में आने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण -

मैं, तू, तुम, आप, वह, वे आदि।

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है। संज्ञा की पुनरुक्ति न करने के लिए सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे - मैं, तू, तुम, आप, वह, वे आदि।

   * सर्वनाम सार्थक शब्दों के आठ भेदों में एक भेद है।

   * व्याकरण में सर्वनाम एक विकारी शब्द है।

हिंदी के मूल सर्वनाम 11 हैं, जैसे- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई, कुछ। प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छः प्रकार हैं- 1. पुरूषवाचक - मैं, तू, आप। 2. निश्चयवाचक - यह,वह। 3. अनिश्चयवाचक - कोई,कुछ। 4. संबंधवाचक - जो,सो। 5. प्रश्रवाचक - कौन, क्या। 6. निजवाचक - आप।

सर्वनाम के भेद सर्वनाम के छह प्रकार के भेद हैं-

  1. पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक्) सर्वनाम।

  2. निश्चयवाचक सर्वनाम।

  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम।

  4. संबंधवाचक सर्वनाम।

  5. प्रश्नवाचक सर्वनाम।

  6. निजवाचक सर्वनाम।

पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक्) सर्वनाम

जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता या लेखक द्वारा स्वयं अपने लिए अथवा किसी अन्य के लिए किया जाता है, वह 'पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक्) सर्वनाम' कहलाता है। पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) सर्वनाम तीन प्रकार के होते हैं-

  1. उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला स्वयं के लिए करता है, उसे उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम कहा जाता हैं। जैसे - मैं, हम, मुझे, हमारा आदि।

  2. मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला श्रोता के लिए करे, उसे मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे - तू, तुम, तुझे, तुम्हारा आदि।

  3. अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम का प्रयोग बोलने वाला श्रोता के अतिरिक्त किसी अन्य पुरुष के लिए करे, उसे अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- वह, वे, उसने, यह, ये, इसने, आदि।

पुरूषवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम वक्ता (बोलनेवाले), श्रोता (सुननेवाले) तथा किसी अन्य के लिए प्रयुक्त होता है, उसे पुरूषवाचकसर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तू, वह आदि। पुरूषवाचक सर्वनाम के तीन भेदहैं- अ. उत्तम पुरूष- वक्ता या लेखक अपने लिए उत्तम पुरूष का प्रयोग करतेहैं। जैसे- मैं लिखता हूँ। हम लिखते हैं। इन वाक्यों में मैं और हम शब्दउत्तम पुरूष सर्वनाम हैं। आ. मध्यम पुरूष- श्रोता के लिए मध्यम पुरूष काप्रयोग होता है। जैसे- तुम जाओ। आप जाइये। इन वाक्यों में तुम और आप शब्दमध्यम पुरूष हैं। इ. अन्य पुरूष- वक्ता या लेखक द्वारा श्रोता के अतिरिक्तकिसी अन्य (तीसरे) के लिए अन्य पुरूष का प्रयोग होता है। जैसे- वह पढ़ताहै। 2 वे पढ़ते हैं। इन वाक्यों में वह और वे शब्द अन्य पुरूष हैं।

निश्चयवाचक सर्वनाम

जो (शब्द) सर्वनाम किसी व्यक्ति, वस्तु आदि की ओर निश्चयपूर्वक संकेत करें वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- यह’, ‘वह’, ‘वेसर्वनाम शब्द किसी विशेष व्यक्ति का निश्चयपूर्वक बोध करा रहे हैं, अतः ये निश्चयवाचक सर्वनाम हैं।

उदाहरण

   * यह पुस्तक सोनी की है।

   * ये पुस्तकें रानी की हैं।

   * वह सड़क पर कौन आ रहा है।

   * वे सड़क पर कौन आ रहे हैं।

निश्चयवाचक (संकेतवाचक) सर्वनाम- जो सर्वनाम निकट या दूर की किसी वस्तु कीओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- यह लड़की है। वहपुस्तक है। ये हिरन हैं। वे बाहर गए हैं। इन वाक्यों में यह, वह, ये और वेशब्द निश्चयवाचक सर्वनाम हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों के द्वारा किसी निश्चित व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध न हो वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- कोईऔर कुछआदि सर्वनाम शब्द। इनसे किसी विशेष व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चय नहीं हो रहा है। अतः ऐसे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

उदाहरण

   * द्वार पर कोई खड़ा है।

   * कुछ पत्र देख लिए गए हैं और कुछ देखने हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम से किसीनिश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनामकहते हैं। जैसे- बाहर कोई है। मुझे कुछ नहीं मिला। इन वाक्यों में कोई औरकुछ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम हैं। कोई शब्द का प्रयोग किसी अनिश्चितव्यक्ति के लिए और कुछ शब्द का प्रयोग किसी अनिश्चित पदार्थ के लिएप्रयुक्त होता है।

संबंधवाचक सर्वनाम

परस्पर सबंध बतलाने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- जो’, ‘वह’, ‘जिसकी’, ‘उसकी’, ‘जैसा’, ‘वैसाआदि।

उदाहरण

   * जो सोयेगा, सो खोयेगा; जो जागेगा, सो पावेगा।

   * जैसी करनी, तैसी पार उतरनी।

संबंधवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम किसी दूसरी संज्ञा यासर्वनाम से संबंध दिखाने के लिए प्रयुक्त हो, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहतेहैं। जैसे- जो करेगा सो भरेगा। इस वाक्य में जो शब्द संबंधवाचक सर्वनाम हैऔर सो शब्द नित्य संबंधी सर्वनाम है। अधिकतर सो लिए वह सर्वनाम का प्रयोगहोता है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर भी आते है और वाक्य को प्रश्नवाचक भी बनाते हैं, वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- क्या, कौन आदि।

उदाहरण

   * तुम्हारे घर कौन आया है?

   * दिल्ली से क्या मँगाना है?

प्रश्रवाचक सर्वनाम- जिस सर्वनाम से किसी प्रश्र का बोध होताहै उसे प्रश्रवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- तुम कौन हो ? तुम्हें क्याचाहिए ? इन वाक्यों में कौन और क्या शब्द प्रश्रवाचक सर्वनाम हैं। कौन शब्दका प्रयोग प्राणियों के लिए और क्या का प्रयोग जड़ पदार्थों के लिए होताहै।

निजवाचक सर्वनाम

जहाँ स्वयं के लिए आप’, ‘अपनाअथवा अपने’, ‘आपशब्द का प्रयोग हो वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है। इनमें अपनाऔर आपशब्द उत्तम, पुरुष मध्यम पुरुष और अन्य पुरुष के (स्वयं का) अपने आप का ज्ञान करा रहे शब्द हें जिन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

विशेष

जहाँ आपशब्द का प्रयोग श्रोता के लिए हो वहाँ यह आदर-सूचक मध्यम पुरुष होता है और जहाँ आपशब्द का प्रयोग अपने लिए हो वहाँ निजवाचक होता है।

उदाहरण

   * राम अपने दादा को समझाता है।

   * श्यामा आप ही दिल्ली चली गई।

   * राधा अपनी सहेली के घर गई है।

   * सीता ने अपना मकान बेच दिया है।

निजवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम तीनों पुरूषों (उत्तम, मध्यम और अन्य)में निजत्व का बोध कराता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं खुदलिख लूँगा। तुम अपने आप चले जाना। वह स्वयं गाडी चला सकती है। उपर्युक्तवाक्यों में खुद, अपने आप और स्वयं शब्द निजवाचक सर्वनाम हैं।

सर्वनाम शब्दों के विशेष प्रयोग

   * आप, वे, ये, हम, तुम शब्द बहुवचन के रूप में हैं, किन्तु आदर प्रकट करने के लिए इनका प्रयोग एक व्यक्ति के लिए भी किया जाता है।

   * ‘आपशब्द स्वयं के अर्थ में भी प्रयुक्त हो जाता है। जैसे- मैं यह कार्य आप ही कर लूँगा।

जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम का संबंध वाक्य से जोड़ते हैं वे शब्द क्या कहलाते हैं?

संबंधवाचक सर्वनाम- जो सर्वनाम किसी दूसरी संज्ञा या सर्वनाम से संबंध दिखाने के लिए प्रयुक्त हो, संबंधवाचक सर्वनाम का प्रयोग वाक्य में दो शब्दों को जोड़ने के लिए भी किया जाता है उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे जो,वो,सो आदि उदाहरण:- "जो करेगा सो भरेगा, जैसे-वैसे, जिसकी-उसकी, जितना-उतना, आदि।"

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध वाक्य की क्रिया से जाना जाए उसे क्या कहते है?

संज्ञा के बदले जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है उसे सर्वनाम कहते हैं। जैसे: तुम, हम, आप, उसका, आदि I सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है। सर्वनाम 2 शब्दों का योग करके बनता है: सर्व+नाम, इसका यह अर्थ है कि जो नाम शब्द के स्थान पर उपयुक्त होता है उसे सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण: वह राम है।

जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के मेल से बनते हैं उन्हें क्या कहते हैं?

जो सर्वनाम संज्ञा शब्दों के स्थान पर भी आते है और वाक्य को प्रश्नवाचक भी बनाते हैं, वे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे- क्या, कौन आदि।

संज्ञा और सर्वनाम का क्रिया के साथ संबंध बनाने वाले शब्द क्या कहते हैं?

"बिदेसिया' नाम है ix.