सिन्धु घाटी सभ्यता के आर्थिक और सामाजिक जीवन के विषय में आप क्या जानते हैं? - sindhu ghaatee sabhyata ke aarthik aur saamaajik jeevan ke vishay mein aap kya jaanate hain?

सिंधु घाटी सभ्यता का सामाजिक जीवन : सिंधु घाटी सभ्यता का सामाजिक जीवन सुखी तथा सुविधापूर्ण था। सिंधु सभ्यता का सामाजिक जीवन का मुख्य आधार परिवार था। सिंधु वासियों में अमीर-गरीब में कोई भेदभाव नहीं था।

सिंधु सभ्यता का सामाजिक जीवन

सिंधु सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता का सामाजिक जीवन निम्नवत था —

  • सैन्धव वासियों (सिंधु वासियों) का परिवार मातृसत्तात्मक होता था इस बात का अनुमान बहुत संख्या में खुदाई से प्राप्त नारी मूर्तियों से होता है।
  • हड्डपा की खुदाई में छोटे और बड़े घर आस-पास मिले हैं जिससे यह प्रमाणित होता है कि गरीब तथा अमीर में कोई भेदभाव नहीं था।
  • सिंधु सभ्यता का समाज व्यवसाय के आधार पर कई वर्गों में बँटा हुआ था जैसे – व्यापारी, पुरोहित, शिल्पकार और श्रमिक आदि।
  • मिट्टी, सोने, चाँदी और ताँबे आदि से बने बर्तनों का प्रयोग होता था।
  • कृषि के लिए धातु एवं पाषाण (पत्थर) से बने औजार एवं उपकरणों का प्रयोग किया जाता था।
  • सैन्धव वासी शाकाहारी और माँसाहारी दोनों प्रकार का भोजन ग्रहण किया करते थे। शाकाहारी भोजन के रूप में प्रमुख रूप से गेहूं, चावल, जौ, तिल तथा दालें आदि ग्रहण किया करते थे।
  • सिंधु वासी मनोरंजन के लिए शिकार करना, गाना-बजाना, नाचना और जुआ खेलना आदि क्रिया कलाप किया करते थे।
  • पासा इस युग का प्रमुख खेल था।
  • मछली पकड़ना तथा चिड़ियों का शिकार करना नियमित क्रिया कलाप था। यह क्रिया-कलाप मनोरंजन और भोजन, दोनों के लिए किया जाता था।
  • सिंधु घाटी सभ्यता की खुदाई में बहुत सारी छोटी-छोटी टेराकोटा (पक्की मिट्टी) की मूर्तियाँ मिली हैं, संभवतः इनका प्रयोग पूज्य प्रतिमाओं के रूप में होता था या फिर खिलौनों के रूप में। पुरुष और स्त्री दोनों की ही लघु मृण्मूर्तियां (छोटे आकर की मिट्टी की बनी मूर्ति) मिली हैं लेकिन स्त्री की मूर्तियों की संख्या ज्यादा है।
  • आभूषण में भुजबन्द, कड़ा, कण्ठहार, हँसुली और कर्णफूल आदि का प्रयोग किया जाता था जोकि सोने, चाँदी, ताँबे, सीप तथा हाथी दाँत आदि के बने होते थे।

इन्हें भी पढ़ें —

  • सिंधु घाटी की सभ्‍यता
  • सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल
  • सिंधु घाटी सभ्यता की नगर योजना का वर्णन करें
  • सिंधु घाटी सभ्यता का आर्थिक जीवन
  • सिंधु घाटी सभ्यता का धार्मिक जीवन
  • सिंधु घाटी सभ्यता शिल्प तथा उद्योग धन्धे
  • सिंधु घाटी सभ्यता का पतन
  • सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़े 51 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – Q&A

Information Based on NCERT,

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

  • सिंधु घाटी सभ्यता का आर्थिक जीवन
  • ताम्रपाषाण युग (Chalcolithic Period)
  • सिंधु घाटी सभ्यता का पतन
  • सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल
  • प्रागैतिहासिक काल नोट्स (Based on NCERT)
  • सिंधु घाटी सभ्यता की नगर योजना का वर्णन करें

सिन्धु घाटी के निवासियों के आर्थिक और सामाजिक जीवन के विषय में आप क्या जानते हैं?

सिन्धुवासी मनोरंजन प्रेमी थे। मनोरंजन के प्रमुख साधन थे-नृत्य, संगीत, जुआ खेलना, शिकार खेलना तथा चौपड़ खेलना। (2) आर्थिक जीवन : सिन्धु घाटी के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि था। गेहूँ, जौ, कपास, मटर तथा तिल आदि की खेती मुख्यतया होती थी।

हड़प्पा सभ्यता के निवासियों के सामाजिक आर्थिक एवं धार्मिक जीवन के विषय में आप क्या जानते हैं?

सिंधु सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता का धार्मिक जीवन सैन्धव वासी मातृ देवी के साथ ही देवताओं की उपासना भी किया करते थे। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए धार्मिक इमारतें बनाई गयीं थी। लेकिन मन्दिर के प्रमाण प्राप्त नहीं होते हैं। मातृ देवी और देवताओं को बलि भी दी जाती थी।

सिंधु घाटी में सामाजिक जीवन का प्रमुख केंद्र क्या था?

अनगिनत संख्या में मिली मुहरें ,एकसमान लिपि,वजन और मापन की विधियों से सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों के जीवन में व्यापार के महत्त्व के बारे में पता चलता है। हड़प्पाई लोग पत्थर ,धातुओं, सीप या शंख का व्यापर करते थे। धातु मुद्रा का प्रयोग नहीं होता था। व्यापार की वस्तु विनिमय प्रणाली मौजूद थी।

हड़प्पा सभ्यता के लोगों के सामाजिक जीवन के बारे में आप क्या जानते हैं?

हड्डपा की खुदाई में छोटे और बड़े घर आस-पास मिले हैं जिससे यह प्रमाणित होता है कि गरीब तथा अमीर में कोई भेदभाव नहीं था। सिंधु सभ्यता का समाज व्यवसाय के आधार पर कई वर्गों में बँटा हुआ था जैसे – व्यापारी, पुरोहित, शिल्पकार और श्रमिक आदि। मिट्टी, सोने, चाँदी और ताँबे आदि से बने बर्तनों का प्रयोग होता था।