इनामगांव के लोग क्या काम धंधे करते थे? - inaamagaanv ke log kya kaam dhandhe karate the?

Solution : इनामगांव में 3600 से 2700 साल पहले लोग रहते थे। वे अपनी आजीविका अनेक तरीकों से चलाते थे। उनके प्रमुख काम-धंधे निम्न प्रकार थे <br> (1) कृषि-इनामगांव में पुरातत्त्वविदों को गेहूँ, जौ, चावल, दाल, बाजरा, मटर और तिल के बीज मिले हैं। इससे स्पष्ट है कि वे ये सब फसलें उगाते थे <br> (2) आखेट एवं पशुपालन-कई जानवरों की हड्डियाँ भी मिली हैं। कई हड्डियों पर काटने के निशान से यह अंदाजा होता है कि लोग इन्हें खाते होंगे। गाय, बैल, भैंस, बकरी, भेड़, कुत्ता, घोड़ा, गधा, सूअर, साँभर, चितकबरा हिरण, कृष्ण-मृग, खरहा, नेवला, चिड़ियाँ, घड़ियाल, कछुआ, केकड़ा और मछली की हड्डियाँ भी पाई गई हैं <br> (3) संग्रहण-इनामगांव संग्रहण द्वारा भी भोजन का इंतजाम करते थे। वे बेर, आँवला, जामुन, खजूर और कई तरह की रसभरियाँ एकत्र करते थे