कोलकाता में कौन सा समुद्र है? - kolakaata mein kaun sa samudr hai?

समुद्री तटों की खूबसूरती व आकर्षण हमेशा से ही खास है व पर्यटकों को अपनी ओर आमंत्रित करती है। लहरों की वो मधुर आवाज़, सूर्यास्त का मनोरम दृश्य और नरम रेत का वो एहसास, अहा! कुछ अलग ही एहसास दिलाते हैं बीच के ये मनमोहक आकर्षण, बाकी अन्य पर्यटक स्थलों से बिलकुल ही अलग। समुद्र के किनारे बैठ उसकी असीमता को देखते हुए हम कभी भी बोर नहीं होते। इसी खूबसूरती के साथ पूर्वोत्तर राज्य, पश्चिम बंगाल भी समृद्ध है, जिनका दृश्य जादू कर देता है।

चलिए आज इस लेख में हम जानें कोलकाता के उन्हीं मनोरम बीचों के बारे में।

कोलकाता में कौन सा समुद्र है? - kolakaata mein kaun sa samudr hai?

मांदरमोनी बीच
Image Courtesy:
Subhas9804009247

मांदरमोनी बीच

मांदरमोनी, एक तटीय गाँव है जो कोलकाता के समीप ही स्थित है व वीकेंड पर छुट्टियों का मज़ा उठाने के लिए लोगों में इसकी प्रसिद्धि तेज़ी से बढ़ रही है। यह पूर्वी मिदनापुर जिले में बसा भारत के अन्य विकसित होते समुद्री तटों में से एक है। मांदरमोनी बीच के आसपास का उत्साही पर्यावरण हर बार यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसे दीघा बीच का साफ़ सुथरा रूप भी कहा जाता है, इसलिए यह पश्चिम बंगाल के पसंदीदा पर्यटक स्थलों में एक है।

कोलकाता से दूरी: 172 किलोमीटर

मांदरमोनी पहुँचें कैसे?

मांदरमोनी, सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। कोलकाता से मांदरमोनी के लिए रोज़ाना कई बस सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोंटाई व दीघा इसके नज़दीकी रेलवे स्टेशन हैं।

कोलकाता में कौन सा समुद्र है? - kolakaata mein kaun sa samudr hai?

दीघा बीच
Image Courtesy: Atudu

दीघा बीच

एक और तटीय संस्करण पश्चिम बंगाल में नए दीघा के रूप में विकसित किया गया था और अब यह पुराने दीघा बीच से कहीं ज़्यादा प्रसिद्द है। पर्यटक पूरे साल यहाँ आना पसंद करते हैं व खूब मज़े करते हैं। अभी हाल ही के दिनों में ये कोलकाता व अन्य आसपास के क्षेत्रों के पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा पर्यटक स्थल बन गया है। दीघा बीच का जीवंत व सजीव आकर्षण, कोलकाता के समीप ही स्थित सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों में से एक है।

कोलकाता से दूरी: 185 किलोमीटर

दीघा पहुँचें कैसे?

दीघा, पश्चिम बंगाल में स्थित प्रसिद्द समुद्र तटीय रिसॉर्टों में से एक है। यहाँ आप रेल मार्ग व सड़क मार्ग, दोनों साधनों से पहुँच सकते हैं। रोज़ाना राज्य सरकार द्वारा यहाँ तक के लिए बस सुविधाएँ उपलब्ध हैं। आप दीघा बीच पहुँचने के लिए कोई निजी गाड़ी या कैब भी कोलकाता से बुक करा के पहुँच सकते हैं।

कोलकाता में कौन सा समुद्र है? - kolakaata mein kaun sa samudr hai?

बक्खाली बीच
Image Courtesy: P.K.Niyogi

बक्खाली बीच

बक्खाली, नामखाना में स्थित एक छोटा सा द्वीप है जो दो जुड़वा बीचों, बक्खाली और फ़्रेसरगंज के लिए जाना जाता है। इस समुद्री तट की सबसे खास बात है, यहाँ लाइन से लगे विलायती सरु(कैसुरिना) के पेड़। बक्खाली के पास ही स्थित अन्य द्वीप सुंदरबन के भाग हैं। समुद्र पर उठने वाली मनमोहक लहरें व अद्वितीय किस्म की वनस्पतियां इस जगह को पश्चिम बंगाल के वांछनीय असामान्य स्थलों में से एक बनाती हैं।

कोलकाता से दूरी: 128 किलोमीटर

बक्खाली बीच पहुँचें कैसे?

बक्खाली बीच रेल मार्ग व सड़क मार्ग से गमनीय है। कई राज्य संचालित बसों की सुविधा कोलकाता से रोज़ाना उपलब्ध हैं। आप कोलकाता से लोकल ट्रेन की सवारी कर बक्खाली रेलवे स्टेशन तक पहुँच कर भी यहाँ पहुँच सकते हैं। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से लोकल ऑटोरिक्शा बीच तक आपको पहुँचाने के लिए उपलब्ध होंगे।

कोलकाता में कौन सा समुद्र है? - kolakaata mein kaun sa samudr hai?

ताजपुर बीच
Image Courtesy: Biswarup Ganguly

ताजपुर बीच

ताजपुर बीच समुद्री तट का एक खंड है, जो मांदरमोनी व शंकरपुर के बीच स्थित है। हालाँकि यह वह बीच है जिसके बारे में अभी लोगों को उतना पता नहीं है। आपको अगर समुद्र के किनारे शांति का अनुभव करना है तो यह आपके लिए बिल्कुल ही सही जगह होगी क्योंकि यह बाकि बीचों जैसे कि दीघा बीच की तरह भीड़ भरा नहीं होता है। शांत व स्वच्छ ताजपुर बीच विकास के रास्ते पर बढ़ता हुआ पर्यटक स्थल है। निश्चित ही रूप से यह पश्चिम बंगाल में एक प्रसिद्द जगह बनने के लिए सबसे उत्तम संभावित क्षेत्र है।

कोलकाता से दूरी: 173 किलोमीटर

ताजपुर पहुँचें कैसे?

ताजपुर बीच कोलकाता से दीघा जाने के मार्ग पर पड़ता है। इस मार्ग पर थोड़ा सा विचलन आपको इस खूबसूरत जगह पर ले जायेगा। ताजपुर बीच सड़क मार्ग से बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है व कोलकाता से कई बसों की सुविधा भी उपलब्धहै। हालाँकि ताजपुर का कोई अपना रेलवे स्टेशन नहीं है इसलिए आपको पहले दीघा रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा फिर वहां से सड़क मार्ग द्वारा ताजपुर बीच की ओर आप बढ़ेंगे।

अपने महत्वपूर्ण सुझाव व अनुभव नीचे व्यक्त करें।

Read in English: 4 Top Beaches Near Kolkata!

Click here to follow us on facebook.

कोलकाता के पास कौन सा समुद्र है?

कोलकाता (बांग्ला: কলকাতা) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य की राजधानी है और भारत के प्रमुख महानगरों में से एक है। प्रशासनिक रूप से यह कोलकाता ज़िले में स्थित है। कोलकाता हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर बांग्लादेश की सीमा से 80 किमी दूर बसा हुआ है। यह बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से 180 किलोमीटर दूर स्थित है।

बंगाल में कौन सा समुद्र है?

मंदारमोनी पश्चिम बंगाल का एक और सुंदर समुद्र तट है। कम और शांत समुद्री लहरें और लाल केकड़े समुद्र तट पर घूमते हुए मंदारमोनी को एक विदेशी जगह बनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह देश का सबसे लंबा समुद्री समुद्र तट है। कई स्थानों पर नव टिब्बा का निक्षेपण भी देखा जा सकता है।

कोलकाता का पूरा नाम क्या है?

कोलकाता का पुराना नाम कलकत्ता था। 1 जनवरी, 2001 से कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।

पांडिचेरी में कौन सा समुद्र है?

पैराडाईज बीच पैराडाईज बीच पांडिचेरी के सबसे अच्छे समुद्री तटों में से एक है।