कौन सा दिन शुभ रहता है? - kaun sa din shubh rahata hai?

WD|

कौन सा दिन शुभ रहता है? - kaun sa din shubh rahata hai?
कौन सा दिन शुभ रहता है? - kaun sa din shubh rahata hai?

हमें फॉलो करें

FILE


यूं तो हर दिन शुभ है अगर हम अपने मन को पवित्र और शुभ कर्मों में प्रवृत्त रखें। लेकिन इसके बावजूद कुछ माह, कुछ दिन और कुछ तिथियां कुदरती रूप से शुभ मानी गई है।


जानिए साल भर में कौन से दिन, माह और तिथि शुभ होते हैं-

अगले पेज पर जानिए शुभ माह

वार - दिन

सप्ताह के प्रत्येक दिवस को वार के रूप में जाना जाता है। वार पंचांग के गठन में अगली कड़ी है। एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय के समय के अंतर को 'वार' या दिवस कहा जाता है। हर दिन या वार का एक देवता निर्धारित होता है। दिन के अनुसार देव पूजा और यात्रा करने की प्रथा सदियों से चली आ रही है। आगे कौन सा दिन किस कार्य के लिए शुभ इस बारे में जानेंगे।

कौन सा दिन शुभ रहता है? - kaun sa din shubh rahata hai?

कौन सा दिन शुभ रहता है? - kaun sa din shubh rahata hai?
कौन सा दिन शुभ रहता है? - kaun sa din shubh rahata hai?

21 November 2022 |

Vaar - सोमवार

वार - दिन के लिए दिनांक और स्थान दर्ज करें

आपका स्थान

कौन सा दिन शुभ रहता है? - kaun sa din shubh rahata hai?

कौन सा दिन किस कार्य के शुभ?


वैसे तो हर दिन शुभ होता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ दिनों में कुछ कार्यों का किया जाना शुभ और किन्हीं कार्यों का किया जाना निषिद्ध होता है। ऐसे में गलत वार के दिन कार्य करने पर परिणाम शुभ नहीं मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर मन में शुभ विचार हो, हमारे कर्म शुद्ध हो और नियत अच्छी हो तो कोई भी काम या समय अशुभ नहीं होता।

पाश्चात्य पंचांग में, 7 वार या दिन होते हैं, जैसे: Sunday, Monday, Tuesday, Wednesday, Thursday, Friday, Saturday.

हिंदू वैदिक पंचांग में सप्ताह में सात वार क्रमशः इस प्रकार हैं - रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार। रविवार के दिन सभी कार्यालयों में लगभग अवकाश रहता है। इस लिए इस दिन अधिक धार्मिक क्रियाकलाप किए जाते हैं।

वार के अनुसार कार्य

जैसै कि हम बता चुके हैं कि हफ्ते में सात वार होते हैं। इन वारों की विशेषताओं के आधार पर किस दिन क्या कार्य जातक को करना चाहिए एस बारे में यहां जानकारी दी जी रही है।

रविवार

यह दिन हिंदू पंचांग में सप्ताह का पहला वार है। इस दिन पर भगवान सूर्य आधिपत्य होता है। माना जाता है कि रविवार के दिन न्यायिक व चिकित्सीय सलाह लेना अत्यंत शुभ होता है। इस वार को पशु व सोने के बने आभूषण खरीदाना मंगलकारी है। इस दिन पूजा, यज्ञ, मंत्रोपदेश करवाना श्रेष्ट है।

सोमवार

सोमवार को पंचांग का दूसरा वार कहा जाता है। यह दिन भगवान महादेव का है। इस दिन यदि जातक एक किसान है तो उसे कृषि यंत्र की खरीदी व खेतों में बीज बोना चाहिए। यह वार यात्रा के लिए भी शुभ माना गया है। लेकिन दिशा के अनुसार इसके फल परिवर्तित होते रहते हैं। नये वस्त्र तथा रत्न धारण करने के लिए उत्तम दिन है। जातक कोई नया कार्य शुरू करने जा रहा है तो यह वार शुभ है। परंतु एक बार ज्योतिषीय सलाह अवश्य लें।

मंगलवार

सप्ताह का तीसरा वार मंगलवार, हनुमान जी व मंगलदेव का दिन माना जाता है। जासूसी का काम करने तथा दूसरों का भेद जानने के लिए यह अच्छा दिन है। इस दिन आप किसी को ऋण दे सकते हैं। इसके अलावा नीति-रीति, वाद-विवाद में निर्णय लेना शुभ साबित होता है लेकिन ऋण लेना अशुभ है। इस वार को व्रत करने पर जीवन से कष्ट दूर होते हैं।

बुधवार

सप्ताह के इस वार को ऋण देना अहितकर हो सकता है तथा शिक्षा-दीक्षा के लिए यह दिन शुभ है। बुधवार का दिन राजनीतिक विचार के लिए शुभ है। क्योंकि इस वार के स्वामी देव श्री गणेश हैं। जिन्हें कूटनीति का ज्ञाता माना जाता है। वैदिक पंचांग में यह वार चौथे दिन आता है।

गुरुवार

यह वार भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव का माना जाता है। इस दिन व्रत, पूजा, कथा, दान करने पर विशेष फल प्राप्त होता है। जीवन में सुख समृद्धि आती है। गरूवार को शिक्षा आरंभ करना, नया पद ग्रहण करना, यात्रा करना तथा नवनिर्माण का कार्य शुरू करना बेहद शुभ होता है।

शुक्रवार

वैदिक हिंदू पंचांग में यह वार छठवे दिन आता है। इस दिन देवी आदिशक्ति की आराधना करने से हर तरह के कष्टों से जातक मुक्ति पाता है। शुक्रवार के दिन समाज से जुड़े कार्य करने पर ख्याती मिलती है। नये मित्र बनाने और किसी संवेदनशील विषय पर बुलाए गए बैठक में अच्छा परिणाम निकल कर सामने आता है।

शनिवार

यह सप्ताह का अंतिम वार है। इस दिन के देव शनि महाराज हैं। लेकिन कहा जाता है कि इस वार को हनुमान जी की आराधना करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही शनिदेव भी जातक पर अपनी कृपा दृष्टि बनाते हैं। शनिवार के दिन नये घर में गृहप्रवेश करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोहे की मशीन या वाहन खरीदना भी शुभ है। लेकिन फसल के लिए बुआई करना या करवाना अशुभ है।

ध्यान दें, जातक की कुंडली के आधार पर परिणाम अलग मिल सकते हैं। कार्य का शुभ परिणाम पाने के लिए ज्योतिषीय परामर्ष लेना न भूलें।

कौन सा दिन शुभ माना जाता है?

सोमवार, बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार कार्य प्रारंभ करने के लिए शुभ हैं। द्वितीया, पंचमी, सप्तमी, नवमी, एकादशी, त्रयोदशी।

सबसे अच्छा दिन कौन सा है?

बुधवार : सर्वेक्षण से पता चला कि सोमवार और शनिवार जहां ऑफिस में कर्म कार्य होता है। वहीं मंगलवार को ज्यादा, लेकिन ऑफिस में बुधवार को सबसे श्रेष्ठ दिन घोषित किया गया है।

शुभ वार कौन कौन से हैं?

रविवार सूर्य का दिन होता है। यह भगवान विष्णु का दिन भी है। हिन्दू धर्म में इसे सर्वश्रेष्ठ वार माना गया है।

घर प्रवेश के लिए कौन सा दिन अच्छा है?

गृह प्रवेश करने के लिए ज्योतिष के अनुसार फाल्गुन, वैशाख व ज्येष्ठ का महीना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा नए घर में प्रवेश के लिए आप शुक्ल पक्ष की द्वितीय, तृतीय, पंचमी, सप्तमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी तिथियां का चुनाव करना सबसे बेहतर होता है। इस दिन गृह प्रवेश करने से हर कार्य शुभ होता है।