कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

Kanya Rashifal Today, Virgo Daily Horoscope for 12 November 2022: कन्या राशि वालों के लिए 12 नवंबर  2022, शनिवार का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त  रहने वाला है. व्यापार कर रहे लोग अपने किसी योजना में बदलाव करके फिर से शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं आज का राशिफल-

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है. आज आपको कुछ नए लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल सकता है. जो आपके लिए काफी अच्छी अच्छे साबित होंगे. आपके जो रुके हुए काम है उन्हें पूरा कराने में मदद कर सकते हैं. संतान के किसी कार्य को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे. कार्य क्षेत्र में भी आज अत्यधिक काम होने के कारण आप व्यस्त रहेंगे. व्यस्त रहने के कारण आप परिवार में समय नहीं दे पाएंगे, जिससे परिवार वाले आपसे नाराज हो सकते हैं. व्यापार कर रहे लोग अपने किसी योजना में बदलाव करके फिर से शुरू कर सकते हैं. जो उनको भविष्य में अच्छा लाभ देगी.

आप व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके व्यापार में कभी लाभदायक सिद्ध होगी. दांपत्य जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगे लेकिन किसी की परिजन की सेहत में उतार-चढ़ाव आपको चिंतित कर सकता है. आज आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक कार्यक्रम में लेकर जा सकते हैं. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है. आप अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मिला सकते हैं. विद्यार्थी आज अपने किसी दोस्त के साथ पढ़ाई को कर सकते हैं, जिससे आप एक दूसरे की मुश्किलों को समाप्त करेंगे.

ये भी पढ़ें- ऐसा व्यक्ति कभी किसी के साथ छल नहीं करता, जानें गीता के अनमोल विचार

News Reels

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (25th October 2022), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

25 अक्टूबर, मंगलवार को वृष राशि के लोगों के बिजनेस में बिना रुकावट काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वालों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने और कन्या राशि वालों को धन लाभ होने के योग हैं। तुला और धनु राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। बिजनेस के नजरिये से वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा लापरवाही से मकर राशि वालों के काम बिगड़ सकता है। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

मेष - पॉजिटिव- सकारात्मक बने तथा किसी परिस्थिति में घबराने की बजाए सामंजस्य बनाकर हल निकालने का प्रयास करेंगे, तो परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल भी हो जाएंगी। परिवारजनों के साथ समय बीताने से तरोताजा महसूस करेंगे। प्रिय मित्र से मिलने का भी अवसर बनेगा।
नेगेटिव- किसी से कोई वादा किया है तो उसे जरूर पूरा करें। प्रैक्टिकल भी रहें क्योंकि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य ले।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय संबंधी किसी भी कानूनी कार्यवाही को निपटाना जरूरी है। किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। नौकरीपेशा लोगों को जल्दी ही कोई ऑफिशियल यात्रा का ऑर्डर मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के सामंजस्य से घर में सुखद व्यवस्था होगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कुछ ना कुछ परेशानी बनी रहेगी। परंतु थोड़ी सी सावधानी और आयुर्वेद द्वारा आप स्वस्थ भी हो जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

वृष - पॉजिटिव- रुके कामों में गति आएगी। मतलब निकालने के लिए थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। कोई प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त का प्लान बन रहा है, तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। परिवार तथा समाज दोनों जगह उचित मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- अपनी मानसिक स्थिति को संयमित रखें। काम निकलवाने के लिए व्यापारिक बुद्धि का इस्तेमाल करें। किसी भी काम में ज्यादा सोच-विचार करने में समय ना लगाएं। वरना परिस्थितियां हाथ से निकल भी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर किसी की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- बिजनेस के ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे और कामयाबी मिलेगी। किसी भी सूचना को दूसरों के साथ शेयर ना करें। वरना कोई इनका फायदा उठा सकता है। सरकारी कार्यालय में माहौल कुछ नकारात्मक रहेगा।
लव- पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस होगी। उचित आराम भी जरूर ले।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

मिथुन - पॉजिटिव- कुछ समय खुद के लिए बीताने और मन मुताबिक काम करने से आप खुश रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। खास लोगों के बीच बैठना-उठना होगा जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपनी कमियों विचार करें और कोशिश करें कि दोबारा ऐसी गलती ना हो, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई समस्या आने पर किसी विश्वसनीय व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें, इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यापार में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप करने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलेगी, लेकिन साथ ही कार्यभार भी बढ़ेगा।
लव- व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में भी अलगाव की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण को नजरअंदाज ना करें। बदलते मौसम की वजह से कुछ समस्या रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा खुद ही रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

कर्क - पॉजिटिव- कुछ विशेष कार्य संबंधी बनाई हुई योजनाएं आज क्रियान्वित होने की उचित संभावना है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बन रहा है, इस योजना को साकार रूप देने के लिए समय अनुकूल है। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपको हर काम में सफलता और उपलब्धि देगा।
नेगेटिव- आपसी सामंजस्य में कमीं की वजह से संबंधों के बीच कुछ तनाव बन सकता है। समस्याओं से घबराने की बजाए ढूंढने का प्रयास करें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरते या स्थगित रखें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर कुछ ना कुछ समस्याएं आएंगी। सहयोगियों और कर्मचारियों की मदद से व्यवस्था उचित बनी ही रहेगी। ज्यादातर समय मार्केटिंग और पेमेंट कलेक्ट करने में बीतेगा। सरकारी नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा काम की वजह से परेशान हो सकते हैं।
लव- परिवार में सभी सदस्य आपसी सामंजस्य बनाकर रखें। अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- समस्याओं से घबराएं नहीं तथा तनाव से दूर रहे। ध्यान और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

सिंह - पॉजिटिव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह आपका उचित योगदान रहेगा। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ-अशुभ हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ भी गहन विषय पर वार्तालाप होगा। और सकारात्मक नतीजे भी निकलेंगे।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियों में आवेश में आने की बजाय सूझबूझ से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। इससे परिस्थितियां काफी हद तक अनुकूल रहेंगी। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का मान-सम्मान बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी और कुछ बदलाव भी होंगे। पार्टियों के साथ आर्थिक मामलों की वजह से संबंध खराब न करें। बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से परिस्थितियों को व्यवस्थित रखें। मशीनरी आदि से संबंधित व्यवसाय सफल रहेंगे।
लव- परिवार में शांति बनाए रखने में आपसी सामंजस्य जरूरी है। पति-पत्नी का छोटी-छोटी बातों में उलझना उचित नहीं है।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए मन में नकारात्मक विचारों को स्थान ना दें तथा व्यर्थ की बातों से अपने आपको दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

कन्या - पॉजिटिव- आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय धनदायक परिस्थितियां बन रही है। साथ ही अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। इससे आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा और परिजनों को भी खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। फाइनेंस संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श अवश्य करें। परंतु नजदीकी लोगों की गतिविधियों से अनभिज्ञ भी ना रहे। यह लोग आपके खिलाफ कोई अफवाह फैला सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई समस्या किसी राजनीतिक संपर्क की मदद से हल हो सकती हैं। अपनी कार्य संबंधी प्रणाली को अवांछित लोगों के समक्ष ज्यादा शेयर ना करें। इस समय दुकान या ऑफिस की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।
लव- जीवनसाथी अथवा परिजनो के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। और आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना उचित ध्यान रखें। इस समय आहार भी संतुलित ही ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

तुला - पॉजिटिव- किसी अनजान इंसान से मुलाकात आपके भाग्योदय संबंधी कोई द्वार खोल सकती है। किसी निकट संबंधी का विवाह तय हो जाने जैसी शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे प्रफुलता रहेगी। कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम भी बनेगा।
नेगेटिव- घर का वातावरण अनुशासित और संयमित बनाकर रखना आवश्यक है। क्योंकि अव्यवस्था की वजह से बच्चों की पढ़ाई और करियर प्रभावित होगा। परंतु आपकी कोई योजना निष्फल भी हो सकती है। शांति से काम ले।
व्यवसाय- आज अधिकतर व्यवसायिक कार्य फोन और संपर्कों के माध्यम से ही संपन्न होते जाएंगे। आप घर बैठे कामों को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर लेंगे। गवर्नमेंट सर्वेंट्स को अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखें, इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी भावुकता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से एलर्जी अथवा पेट खराब होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लापरवाही ना करें अन्यथा दिक्कत बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

वृश्चिक - पॉजिटिव- समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आप अपने विचारों को बेहतरीन तरीके से प्रदर्शित भी करेंगे। इस समय ग्रह स्थिति में कुछ बदलाव आ रहा है। खुले दिल से इस बदलाव को स्वीकार करें, यह आपके लिए सकारात्मक रहेगा।
नेगेटिव- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से बच्चों की परेशानियों को नजरअंदाज ना करें। उनके साथ कुछ समय व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। कोई बीती हुई नकारात्मक बात अपनी आज की दिनचर्या पर हावी ना होने दे।
व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से इस समय बेहतरीन है। साथ ही अपने संपर्कों के साथ टच में रहना जरूरी है। इस समय कार्यक्षेत्र में अनुशासन और नियमों को और मजबूत करना होगा। ऑफिस में फाइलें और डाक्यूमेंट्स पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
लव- वैवाहिक संबंधों में आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रहेगा। प्रेम संबंध में आपको धोखा मिल सकता है, थोड़ा सचेत रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अत्यधिक थकान और तनाव का प्रभाव आपकी कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

धनु - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मन मुताबिक तरीके से कार्य बनेंगे। दृढ़ निश्चय होकर अपने प्रत्येक कार्य में ध्यान दें। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियां ला रहा है। रचनात्मक तथा मन मुताबिक गतिविधियों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। परंतु दिनचर्या को व्यवस्थित रखना भी आवश्यक है। अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति आपके बनते कार्यों में विघ्न डाल सकती हैं। सहज और सरल स्वभाव रखें, और अपने कार्य में मग्न में रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय में मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखें। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को फिलहाल स्थगित करना उचित है। क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। और आर्थिक दृष्टि से भी उचित रहेगी।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाकर रखें। मनमुटाव की आशंका है।
स्वास्थ्य- मेडिटेशन, योगा जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में रेगुलर रखें। ज्यादा तनाव की वजह से हार्मोन संबंधी दिक्कतों से गुजरना पड़ सकता है। मेडिटेशन, योगा पर जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

मकर - पॉजिटिव- जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से अपने कार्य निपटाए। व्यवस्थित दिनचर्या द्वारा सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर के रखरखाव में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। कुछ समय एकांत अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से सकून और शांति मिलेगी।
नेगेटिव- अपनी कमियों को पहचाने और सुधार लाने का प्रयास करें। उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने मित्रों तथा संबंधियों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें। परंतु दूसरों के निर्णय पर अमल करने से पहले उचित सोच विचार करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेंगी। किसी लापरवाही की वजह से कार्यक्षेत्र में काम बिगड़ सकता है। साथ ही आय के साधनों में कुछ कमी रह सकती है। लेकिन धैर्य रखें, जल्दी ही समय की चाल आपके अनुकूल होगी।
लव- परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल को मजबूत और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलने से खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- खान-पान के प्रति लापरवाही की वजह से पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

कुंभ - पॉजिटिव- युवाओं तथा विद्यार्थियों को अपनी कोई दुविधा दूर होने से राहत मिलेगी। सिर्फ कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। आप अपने कार्य को जिसने परिश्रम और मनन से करेंगे, उतने ही अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगी।
नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर कुछ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी और इसका असर आपसी संबंधों पर पड़ेगा। इस समय व्यक्तिगत जीवन से जुड़े किसी भी कार्य में रुचि ना लें। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और सलाह की अवहेलना ना करें।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। कोई पार्टनरशिप संबंधी निर्णय लेने के लिए भी समय अनुकूल है। अपने स्टाफ और कर्मचारियों पर नजर रखना भी जरूरी है। सरकारी नौकरी में कार्यभार कुछ कम होने से राहत मिलेगी।
लव- अपने परिवार के प्रति समर्पण और प्रेम भाव रखने से परिवार में आपसी सामंजस्य और प्यार बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक दिमागी काम की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी मनःस्थिति का अवलोकन करते रहे।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या राशि का क्या लाभ है? - kanya raashi ka kya laabh hai?

मीन - पॉजिटिव- सामाजिक अथवा सोसायटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा तथा मानसिक सुकून भी बना रहेगा। उधार दिये हुए पैसे की आज वापसी संभव है। तथा उलझे हुए मामले भी सुलझ जाएंगे।
नेगेटिव- यह समय बहुत ही मेहनत का है। किसी की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रह सकती हैं। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों को दूसरों से उम्मीद रखने की बजाय खुद ही निपटाने का प्रयास करें। परंतु इगो और अति आत्मविश्वास जैसी कमियों पर काबू रखना भी जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलेगी। कर्मचारियों का सहयोग और कार्य क्षमता व्यवसाय को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। सरकारी ऑफिस में आपके उचित कार्य प्रणाली की उच्च अधिकारियों के बीच सराहना रहेगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों की भावनाओं का सम्मान रखने से आपसी प्यार बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएं।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। अपनी दिनचर्या और खान-पान संतुलित रखें।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या राशि 2022 में क्या होने वाला है?

करियर (Virgo Career Horoscope 2022) वहीं कई मौके ऐसे भी होंगे जिनमें आपको सफलता का स्वाद मिलेगा। अपनी कुशल संवाद शैली से आप करियर में तरक्की करेंगे। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं जो जातक उद्योग के काम को बदलने की योजना बना रहे थे वो इसे बेहतर करने में सक्षम हो सकते हैं।

कन्या राशि वालों को क्या काम करना चाहिए?

कन्या राशि के लोगों में अपना स्वयं का व्यवसाय चलाने की योग्यता नहीं होती। ये अच्छे प्रशासक न होकर अच्छे अनुगामी होते हैं। इन्हें दूसरों के साथ सहभागी होकर ही व्यवसाय करना चाहिए। साथ ही अपने परिश्रमी स्वभाव, इच्छा-शक्ति और संकल्प के कारण व्यापार में भी सफल हो सकते हैं।

कन्या राशि की सच्चाई क्या है?

कन्या राशि वाले जातक बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। कन्या राशि के जातकों की वाणी आकर्षक होती है। इस राशि के जातकों को धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। बुध के कारण कन्या राशि वाले जातक अपने जीवन में अक्सर परिवर्तन करते रहते हैं।

कन्या राशि का कौन सा दिन अच्छा होता है?

कन्या राशि का 'बुध' ग्रह से निकट का संबंध है। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन बुधवार होता है। इस दिन ये विशेष प्रसन्न रहते हैं। इनके लिए कभी-कभी शनिवार और शुक्रवार भी शुभ होता है जबकि मंगलवार अशुभ होता है।