कंप्यूटर का पूरा सिस्टम कितने का आता है? - kampyootar ka poora sistam kitane ka aata hai?

कंप्यूटर का पूरा सिस्टम कितने का आता है? - kampyootar ka poora sistam kitane ka aata hai?

दोस्तो, अगर आप एक नया Computer ख्रीदने की सोच रहे है तो इस पोस्ट में दी गई जानकारी आपके काफी काम आ सकती है। Computer ख्रीदते समय हमें लगभग सारी चीजें अलग-अलग तरह की लेनी होती है जिनके बारे में शुरूआत में हमें कोई जानकारी नहीं होती। पर इस पोस्ट से आपकी सारी समस्या खत्म हो जाएगी।

Computer आज के समय में अगर हमारे घर में हो तो हम उससे कई तरह के काम कर सकते हैं – जैसे के पढ़ाई, इंटरनेट, Office के कई तरह के काम, फिल्में और गाने देखना आदि। वैसे ये सब चीजें Laptop और Mobile से भी हो सकती है, पर जो फीलिंग Computer से आती है वो ये सब चीजें दे नहीं पाती।

वैसे आपको किसी ने Computer की जगह Laptop लेने की सलाह भी दी होगी पर मैं आपको बता दुँ कि मेरे पास Laptop भी है पर मैं Computer को सबसे ज्यादा फायदेमंद मानता हुँ। क्योंकि –

1. Computer को Laptop की तरह Charge करने की टेंशन नहीं रहती, जब चाहे जितना चाहे काम कर सकते हैं।

2. Computer को एक बार ख्रीद लेने से उसकी चीजें 5-10 साल तक ख़राब नहीं होती। अगर कोई चीज़ ख़राब भी हो जाती है तो वो 500 या 1000 में नई जा जाती है या फिर उसकी Repair की जा सकती है। जबकि Laptop का एक बटन ख़राब हो जाने पर भी 500 तो लग ही जाते हैं। इसके सिवाए Laptop 2-3 साल के बाद ही कम Response देने लगता है।

कुल मिलाकर मैं ये कहना चाहता हुँ कि अगर आप घर पर ज्यादा काम करना चाहते है, वो भी सस्ते में तो आपके लिए Computer ही ठीक रहेगा। एक बढ़िया पर सस्ता Computer ख्रीदने की जानकारी नीचे दी गई है।

Computer के लिए अलग-अलग तरह के सामान लेने होते है, जिन्हें हम 3 भागों में बांट सकते हैं।

  1. Computer के लिए बहुत जरूरी चीजें – ये वो चीजें है जिनमें से एक के भी बिना आपका Computer बिलकुल नही चल सकता।
  2. जरूरी चीजें – ये आपको Computer के साथ जरूर ख्रीदनी चाहिएं। पर इनके बिना भी आपके पास एक ऐसा Computer होगा, जिस पर आप Paint, MS Word वगैरह use कर सकते हैं।
  3. अन्य – आप अपनी मर्जी के अनुसार ख्रीद सकते हैं।

इन सभी के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है-

1. Computer के लिए बहुत जरूरी चीजें

Computer के लिए ये 4 चीजें बहुत जरूरी होती हैं – C.P.U., Monitor, Keyboard और Mouse. इस भाग में इन्हीं के बारे में बताया गया है।

1. C.P.U

CPU में लगने वाले components इसे आपके Computer का सबसे महँगा part बनाते हैं। सस्ता Computer खरीदने के क्रम में हम आपको CPU में लगने वाले जरूरी parts की जानकारी 3 भागों में बांट कर देंगे।

  1. Motherboard Essentials
  2. Hard Drive
  3. Cabinet

1. Motherboard Essentials – Motherboard essentials में motherboard, processor (cooling fan इसके साथ ही मिलता है), RAM समेत एक-दो SATA cables शामिल हैं। यह सभी चीजें अलग-अलग भी खरीदी जा सकती हैं। पर एक सस्ता और affordable Computer बनाने के लिए यह सभी चीजें एक kit में भी मिल जाती हैं। बस आपको ध्यान रखना है कि जो भी kit आप ले रहे हों, उसमें RAM कम से कम 4 GB हो। 2GB RAM वाला kit मत लीजिएगा क्योंकि उसमें speed में issue बना रहता है।

नीचे Amazon पर available दो motherboard kits के links दिए गए हैं। आप चाहें तो इन्हें online ख़रीद सकते हैं या फिर किसी local store से भी ख़रीद सकते हैं।

  1. Intel Core 2 Duo E8400 3.0 GHZ + Zebronics G41 Motherboard + 2 GB DDR3 RAM
  2. Zebronics Intel Core 2 Duo E8400 3.0 GHZ + G41 Zebronics + 4 GB DDR3 Dolgix RAM

ऊपर हमने जो links दिए हैं, उनमें से पहली kit 2 GB RAM वाली है और दूसरी kit 4 GB RAM वाली है। हम आपको दूसरी kit recommend करेंगे क्योंकि उसमें 4 GB RAM वाली। दोनों kits में बाकी सब कुछ same है।

2. Hard Disk Drive – Hard Disk आपके C.P.U का सबसे प्रमुख भाग है जिसमें आपका सारा डाटा स्टोर होता है। मैं अब तक 3 Sata Harddisks use कर चुका हुँ। Sata Harddisk वो होती है जो Moterboard से एक लाल तार द्वारा जुड़ी होती है। बाकी Type की Hardisks के मुकाबले ये बहुत सस्ती होती हैं।

पहली 500GB की Tosiba की Sata Harddisk थी जिसे मैने 2950 में ख्रीदा था, ये 2 साल तक चली थी।। दूसरी 160 GB की थी जिसे 1300 में ख्रीदा था, ये लगभग 1 साल चली। तीसरी 120GB की Seagate की Harddisk थी जिसे सिर्फ 750 में ख्रीदा था। मेरी सलाह यही है कि आप भी Seagate की 120GB वाली Sata Harddisk का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये मेरे पास पिछले डेढ़ साल से बढ़िया काम कर रही है। मैं ब्लॉग वगैरह का सब काम इसी पर करता हुँ।

वैसे Amazon पर 160 GB और 320 GB वाली Seagate की Hardisks भी मौजूद है जिनके रेट क्रमवार 1000 और 1600 है।

Hardisk लेते समय ध्यान रखिएगा कि जिस दुकानदार से आप C.P.U. ख्रीदेंगे वो आपको Hardisk पर Window जरूर करके देगा वो भी Free में।

3. Cabinet – C.P.U. का जो बक्सा होता है, उसे Cabinet बोलते हैं। मेरे पास Intex का Cabinet है जिसका Price 1400 रूपए था। Cabinet के साथ आप CPU को power देने के लिए supply लेना मत भूलना।

सारांश

कुल मिलाकर आपको एक C.P.U 8 से 10 हज़ार में मिल जाएगा। आपके Computer का 70% खर्चा C.P.U का ही होता है।

मेरी सलाह यही है कि आप C.P.U. को किसी दुकान से ही ख्रीदें, Online ना ख्रीदें, क्योंकि छोटी-मोटी समस्या आने पर आप किसी की Help नहीं मांग सकते। पर जिस दुकानदार से आपने ख्रीदा होगा वो आपकी सहायता जरूर करेगा।

2. L.E.D Monitor

Moniter के बारे में तो आप जानते ही हैं। TV type Monitors का जमाना लद चुका है। आपको एक LED Monitor ही ख्रीदना चाहिए। मेरे पास Samsung का 18.5 inch LED Monitor है। मैने ये Moniter 6 हज़ार में ख्रीदा था।

LED Moniter को आप Amazon से भी ख्रीद सकते या फिर दुकान से भी। नीचे Amazon पर Samsung के LED Moniter का Link दिया है जिसका रेट भी ठीक है, काफी लोग ख्रीद भी चुके है और Review भी अच्छे मिले हैं।

3. Keyboard/Mouse

आपने ऊपर देखा होगा कि Computer के सामान काफी महंगे है, पर चिंता मत कीजिए। अब बस सस्ते सामान ही रह गए हैं। Keyboard/Mouse Computer के लिए क्यों जरूरी है ये आपको बताने की जरूरत ही नहीं है।

मेरी सलाह है कि आप Belkin के Keyboard/Mouse ख्रीद लें, क्योंकि मेरे पास पिछले 4 साल से बढ़िया चल रहे हैं। मुझे दुकानदार ने ये 850 के लगाए थे, अब Amazon पर ये 650 में मिल रहे है।

आप इन्हें बिना किसी डर से Amazon से ख्रीद सकते है क्योंकि ये आसानी से ख़राब नही होते। अगर हों भी जाएं तो बहुत सस्ते मिल जाते हैं।

सारांश

अगर आपके पास Computer की ऊपर दी हुई सब चीजें है तो अब एक अच्छे Computer के मालिक है जिस पर आप कई तरह के Office के काम कर सकते हैं। ऊपर दी हुई सब चीजें 15 से 17 हज़ार के बीच आपको मिल जाएंगी।

2. जरूरी चीजें

Computer का ऊपर दिया समान ख्रीदने के बाद इसे और बढ़िया बनाने के लिए आपको कुछ चीजें और ख्रीदनी चाहिए, जो कि बेहद सस्ती होती हैं। यहां हम 3 जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं।

1. Speakers

अगर आपके पास Speakers है तो आप Computer से Office के काम करने के सिवाए Music भी सुन सकते है और हर तरह की Videos का मज़ा भी ले सकते हैं।

आपको 1 हज़ार, 2 हज़ार या फिर 5 हज़ार वाले Speakers ख्रीदने की जरूरत नहीं है। आप नीचे Image में दिए सिर्फ 300 के आसपास वाले Speakers ख्रीद सकते है। मैने मार्च 2016 में इन्हें 324 रूपए में ख्रीदा था और अब तक बढ़िया चल रहे है।

Image में ये Speakers बिना Wires के दिख रहे है। लेकिन असल में दोनों Speakers एक Wire द्वारा जुड़े होते है और इसकी दो और Wires C.P.U में ही फिट हो जाती है। आपको इन Speakers के लिए कोई अलग Power Plug लगाने की जरूरत नहीं है। इन Speakers की आवाज़ बहुत बढ़िया है। Amazon पर इसे 1000 से ज्यादा Reviews मिल चुके हैं।

आप इन Speakers को अपने Mobile के साथ भी Use कर सकते हैं।

2. Wifi-Adapter

आपके पास Computer हो और उस पर Internet ना चलता हो। तो आपको अपना Computer खाली एक डिब्बा लगने लगता है।

अगर आपके पास एक 4G Mobile है जिससे आप Hotspot के जरिए दूसरे Devices से Internet share कर सकते है, तो आपको बता दें कि आप Wifi-Adapter की मदद से अपने Computer पर भी अपने Mobile का Internet share कर सकते हैं।

मैंने नवंबर 2015 में Wayona का Wifi-Adapter Amazon से 289 में ख्रीदा था लेकिन अब इसका Price 250 के आसपास चल रहा है। इसे आप बिना झिझक ख्रीद सकते है क्योंकि इसे 2 हज़ार से ज्यादा Reviews मिल चुके हैं।

वैसे Wifi-Adapter के सिवाए आप Broadband Modem और Dongel की मदद से भी Internet का Use कर सकते है। लेकिन वर्तमान समय में Jio 4G आ जाने से इन सब चीजों का उपयोग बेहद कम हो गया है।

3. UPS

वैसे अगर आपके घर पर Inverter है तो आपको UPS ख्रीदने की जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी मैं आपको सलाह दूँगा कि आपको UPS ख्रीद लेना चाहिए क्योंकि ये आपको बहुत सारे नुकसान से बचा सकता है।

बात 10 मार्च 2017 के रात 8 बज़े के करीब की है। बारिश हो रही थी और बादल गरज़ रहे थे। मैं मज़े से अपने Computer पर काम कर रहा था कि अचानक बिज़ली गिरने से एक धमाका हुआ। सब कुछ 1 सैकेंड के 10वें हिस्से में हुआ था। मेरा पूरा Computer एक दम बंद हो गया। इसके सिवाए ट्यूब भी जल गई थी और आसपास के सभी घरों के बिज़ली के कुछ सामान भी ख़राब हो गए थे।

मुझे लगा कि मेरा सारा Computer ख़राब हो गया था। लेकिन सुबह पता चला कि केवल UPS में थोड़ी सी ख़राबी आई है और बाकी सब चीज़ें जो इससे जुड़ी हुई थी बिलकुल ठीक थी।

UPS सिर्फ 300 में Repair हो गया था और इसने मेरा 18 हज़ार का Computer बचा लिया था।

इसीलिए मैं आपको सलाह देता हुँ कि आप UPS जरूर ख्रीदें। मैने 1500 में ख्रीदा था। Amazon पर आप अपनी मनपसंद का UPS ख्रीद सकते हैं।

3. अन्य

वैसे ऊपर दी हुई चीज़ों के बाद आपके पास एक Perfect Computer होगा जो कि आपको लगभग 18 हज़ार की लागत में मिल जाएगा। Computer के कई और सामान होते है जिनकी जरूरत बेहद कम पड़ती है जैसे कि Mike और Webcam. Amazon पर आपको तरह-तरह के Mike और Webcam मिल जाएंगे जिन्हें आप अपनी इच्छा अनुसार ख्रीद सकते हैं।

Conclusion

अंत में मैं आपसे यह कहना चाहूँगा कि अगर आप ऊपर बताए निर्देशों के अनुसार Computer ख्रीदते है तो आपके पास एक ऐसा Computer होगा जो कि अगले कई सालों तक आपके काम आएगा। इसकी Repair Cost बहुत कम होती है। अगर कोई Part ख़राब होता है तो वो नया लग जाता है और आपका Computer फिर से नए जैसा बन जाता है।

Computers के Parts में कई बार शुरू में बेहद छोटी-छोटी Problems आ जाती है जिनका हल बेहद आसान होता है। शुरू-शुरू में मुझे एक-दो बार अपना CPU दुकानदार के पास लेकर जाना पड़ा था। लेकिन Problems बेहद छोटी सी थी।

अगर आप एक नया Computer ख्रीदते है तो आपको चिंता करने की जरूरत नही। अगर Computers की Problems और नया Computer लेने से संबंधित आप कोई जानकारी चाहते है, तो बेझिझक Comments में पूछें। धन्यवाद।

कंप्यूटर का पूरा सेट कितने रुपए में आता है?

आसुस ने इस पावरफुल डेस्कटॉप पीसी Asus AiO V241 को Black-Gold और White-Silver जैसे दो कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। आसुस के इस ऑल-इन-वन डेस्कटॉप कंप्यूटर को भारत में 61,990 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

सबसे सस्ता कंप्यूटर कौन सा है?

छोटे कंप्यूटर बनाने में माहिर कंपनी रासबेरी पाई फाउंडेशन ने अपने कंप्यूटर लाइनअप में एक और किफायती पेशकश की है। कंपनी ने रासबेरी पाई ज़ीरो कंप्यूटर लॉन्च किया है और इसे अब तक का सबसे सस्ता कंप्यूटर बताया गया है। 5 डॉलर (करीब 320 रुपये) की कीमत वाला रासबेरी पाई ज़ीरो अब तक का सबसे छोटा पाई कंप्यूटर है।

कंप्यूटर में कितने सिस्टम होते हैं?

कंप्यूटर के मुख्य भाग कंप्यूटर सिस्टम के दो मुख्य भाग होते हैं - हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर । हार्डवेयर में कंप्यूटरों के वे समस्त पार्ट्स शामिल हैं, जो दिखाई देते हैं अथवा जिन्हें हम स्पर्श कर सकते हैं, जैसे- माउस, कुँजीपटल, इलैक्ट्रॉनिक और इलैक्ट्रिक सर्किट, मॉनिटर इत्यादि ।

कंप्यूटर की सबसे अच्छी कंपनी कौन सी है?

Apple. Apple कंप्यूटर नवीनतम तकनीक ( latest technology ) का समर्थन करने वाले सबसे एडवांस्ड और स्टाइलिश कंप्यूटर सिस्टमों में से एक है। i7 i5 CPU प्रोसेसर पर इंटेल बूस्ट तेजी से काम करता है और उपयोगकर्ता को सभी मल्टी-टास्किंग लाभ प्राप्त करने की अनुमति देता है।