खाना खाने के बाद कैसे बैठना चाहिए? - khaana khaane ke baad kaise baithana chaahie?

खाना खाने के बाद कैसे बैठना चाहिए? - khaana khaane ke baad kaise baithana chaahie?

Exercise After Eating for Digestion: आजकल सभी लोग घर, ऑफिस और करियर के बीच इतने उलझे हुए हैं कि उन्हें खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है, खासकर खाना खाने के बाद। अकसर लोग खाना खाने के तुरंत बाद बैठकर काम करने लगते हैं या फिर सो जाते हैं। इससे खाना अच्छे से डायजेस्ट नहीं हो पाता है, पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है। इसलिए अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो खाना खाने के बाद 15-20 मिनट खुद के लिए जरूर निकालें। इस दौरान खुद को एक्टिव रखें, वॉक करें। इससे खाने को डायजेस्ट होने में मदद मिलती है।

क्या खाना खाने के बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं?

खाना खाने के बाद, भोजन को पचाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन खाने के बाद हमेशा लाइट एक्सरसाइज की जानी चाहिए। हैवी एक्सरसाइज या वर्कआउट से बचना चाहिए। आप खाना खाने के बाद लाइट एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपका खाया हुआ खाना अच्छे से डायजेस्ट होगा। आपको गैस, अपच और कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।

तो चलिए जानते हैं खाना खाने के बाद कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए-  

1. वॉक करें

वॉक भी एक तरह की एक्सरसाइज ही है। इससे भी आप फिजिकली एक्टिव रह सकते हैं। इसलिए खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह हमेशा दी जाती है। खाना खाने के बाद वॉक करने से भोजन पचाने में आसानी होती है। पाचन तंत्र पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। खाने के बाद वॉक करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है। आप खाना खाने के बाद 15-20 मिनट वॉक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - फिट रहने के लिए 45 साल से ऊपर की महिलाएं रोज करें ये 4 एक्सरसाइज

खाना खाने के बाद कैसे बैठना चाहिए? - khaana khaane ke baad kaise baithana chaahie?

2. एडमिंटाइन पोज

खाना खाने के बाद आप एडमिंटाइन पोज में भी बैठ सकते हैं। एडमिंटाइन पोज में बैठने से खाना आसानी से डायजेस्ट हो जाता है। इस खाना खाने के बाद सबसे अच्छे व्यायाम में से एक माना गया है। एडमिंटाइन पोज ऊपरी शरीर और पेट की मांसपेशियों को खींचता है, श्वांस को आराम देता है। यह एक्सरसाइज पोज भोजन को पचाने में बढ़ावा देता है।

इस पोज में बैठने के लिए सबसे पहले आप पैरों को सीधा करके बैठ जाएं। इसके बाद घुटनों से अपने पैरों को मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं। इस दौरान आपके पैर, हिप्स के नीचे रहेंगे। अपनी पीठ को बिल्कुल सीधा रखें। अब हाथों को घुटनों पर रखें, गहरी सांस लें। इस एक्सरसाइज पोज में 10-15 मिनट तक बैठे रहें। 

3. कोर एक्सरसाइज 

वैसे तो खाना खाने के बाद एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको खाने के बाद पेट फूलने की दिक्कत, पेट में दर्द महसूस होता है तो एक्सपर्ट की राय पर कोर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, मल त्याग को आसान बनाने में भी मदद होती है।

4. सुखासन 

सुखासन में बैठकर भी आप खाने को डायजेस्ट कर सकते हैं। लेकिन खाने के बाद 5-10 मिनट तक ही सुखासन में बैठना चाहिए। इसके बाद वॉक करना चाहिए। इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। साथ ही आप एक्टिव रहेंगे और पेट की बीमारियां दूर रहेंगी।

इसे भी पढ़ें - माेटापा कम करने के लिए राेज 10 मिनट करें हाेम कार्डियाे एक्सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी बैठना या लेटना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है और वह जल्दी खराब होने लगता है। खाना खाने के बाद इसे डायजेस्ट करने के लिए आपको कुछ लाइट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। इससे पाचन तंत्र हमेशा दुरुस्त बना रहता है। आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। खाने के बाद कोई भी एक्सरसाइज करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

शारीरिक रूप से खुद को बेहतर बनाने के लिए आप खाने पीने से लेकर योगा और व्यायाम तक सब कुछ आजमाते हैं। लेकिन कई बार सही परिणाम पाने के लिए क्या करना है, इसकी बजाए क्या नहीं करना है, इसपर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। भोजन के बाद कुछ बातों का ध्यान रखकर भी आप सेहत से जीत सकते हैं, जानिए कैसे - 


 

>  

1 खाने के बाद सोने से बचें - भोजन करने के बाद सो जाना, आपकी सेहत को बिगाड़ने में सबसे ज्यादा प्रभावकारी होता है। सेहत के नजरिए से यह सबसे खराब आदतों में शुमार है। अगर आप दोपहर या रात के खाने के बाद सीधे बिस्तर पकड़ते हैं, तो जनाब कितने भी जतन कर लीजिए सेहत से कभी नहीं जीत सकते।

आजकल हर दूसरा व्यक्ति पेट की बीमारी से परेशान है. अगर पेट की समस्या आपको है तो आपका मन किसी भी काम में नहीं लगेगा.  काम की व्यस्तता के चलते लोगो ने अपने शरीर पर ध्यान देना ही छोड़ दिया है. ना ही कोई योग-व्यायाम को समय देता है और ना ही अच्छा खानपान लेता है. ऐसे में पेट की समस्या हो ही जाती है.

अगर पेट में खाना नहीं पचता और लगातार पेट बाहर निकल रहा है तो वज्रासन करें. वज्रासन एक ऐसा योगासन है जिसका आप नित्य अभ्यास कर सकते हैं.

मोटापे से पाएं छुटकारा, करें ये योगासन

ज्यादातर आसन भोजन करने के कम से कम 3 घंटे पहले किए जाते हैं लेकिन वज्रासन आप भोजन के ठीक बाद कर सकते हैं. इससे भोजन आंतों में ठीक से बैठ जाता है आपको पेट की समस्या नहीं होती है.

माइग्रेन के लिए किसी दवा से कम नहीं है ये योगासन, ऐसे करें

यह योगासन दो शब्दों के मेल से बना है: वज्र + आसन, वज्र का मतलब होता है कठोर अथवा मजबूत. इस आसन के अभ्यास से शरीर मजबूत बनता है. इस आसन को सुबह या शाम दोनों वक्त आराम कर सकते हैं.

आइए जानते हैं कैसे करना है वज्रासन:

Vajrasana does wonders for necks, shoulders, backs and hips. With one simple motion you are mobilizing all of those areas and increasing circulation to them. It’s great by itself or in combination with other “magic three” (Chakravakasana and Bhugangasana) as a small movement snack. #vajrasana #vajrasanaadaptations #yogawarmup #yogapose #vajrasanaadaptationssw

A post shared by Olga Kabel (@ok.yoga) on Apr 18, 2018 at 12:34pm PDT

खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?

वॉक करें इसलिए खाना खाने के बाद वॉक करने की सलाह हमेशा दी जाती है। खाना खाने के बाद वॉक करने से भोजन पचाने में आसानी होती है। पाचन तंत्र पर अधिक दबाव नहीं पड़ता है। खाने के बाद वॉक करने से गैस, अपच और कब्ज की समस्या से बचा जा सकता है।

रात को खाना खाने के बाद क्या करना चाहिए?

रात में खाने के बाद 15 से 30 मिनट टहलने से पाचनशक्ति बेहतर होती है. भोजन आसानी से पचता है. जब आप खाते ही सोने चले जाते हैं, तो पाचन की प्रक्रिया और भी ज्यादा धीमी हो जाती है, इससे आपको पेट में कई तकलीफें हो सकती हैं. अब से खाकर जरूर टहलने (walking after eating) जाएं.

खाना खाने के बाद वज्रासन में कितनी देर बैठना चाहिए?

इस आसन में पाँच मिनट तक बैठना चाहिए, ख़ासकर भोजन के बाद. नया-नया अभ्यास करने वालों को घुटनों, जंघों और टखनों में इतना खिंचाव आएगा कि वे इस आसन को करने से घबराएँगे. लेकिन धीरे-धीरे कुछ समय बाद ऐसे लोग भी आसानी से वज्रासन करने लगते हैं.

खाना खाने के बाद कौन सी मुद्रा में बैठना चाहिए?

वज्रासन एक ऐसा योगासन है जिसका आप नित्य अभ्यास कर सकते हैं. ज्यादातर आसन भोजन करने के कम से कम 3 घंटे पहले किए जाते हैं लेकिन वज्रासन आप भोजन के ठीक बाद कर सकते हैं. इससे भोजन आंतों में ठीक से बैठ जाता है आपको पेट की समस्या नहीं होती है.