प्याज से कैसे मच्छर भागते हैं? - pyaaj se kaise machchhar bhaagate hain?

प्याज से कैसे मच्छर भागते हैं? - pyaaj se kaise machchhar bhaagate hain?

Show

August 30, 2020August 30, 2020 #how mosquitoes can be controlled with onion peels, #how mosquitoes can be controlled with onion peels in hindi, #mosquitoes can be controlled with onion, #mosquitoes can be controlled with onion peels, #mosquitoes onion peels, #डेंगू मच्छर, #प्याज के छिलके, #प्याज के छिलके डेंगू मच्छर, #प्याज के छिलके मच्छर, #प्याज के छिलके से भगाएं डेंगू मच्छर, #प्याज के छिलके से भगाएं मच्छर, #मच्छर भागने के लिए प्याज के छिलके

खाने का जयका बढ़ाना हो तो उसमे प्याज मिला दीजिए, ये बात तो आपने कई लोगों से सुनी होगी। भले ही प्याज काटने में आपके आंसू आ जाएँ लेकिन जब आप प्याज डला भोजन खाते हैं तो इसका जायका दिल खुश कर देता है। इसलिए कहा जाता है प्याज के बिना खाने का स्वाद अधूरा रह जाता है। प्याज का काम सिर्फ आपके भोजन का जायका बढ़ाने तक सिमित नहीं होता। प्याज के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं इसमें मौजूद पोषक तत्व अच्छी हेल्थ के लिए जरुरी होते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ प्याज ही नहीं इसके छिलके के भी अनेक फायदे होते हैं। अक्सर हम प्याज छिलने के बाद इसके छिलके को डस्टबिन में डाल देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्याज के छिलके कीड़े कई प्रकार के कीड़े-मकोड़ों को आपके घर से दूर रखने का काम करते हैं। यहाँ तक कि प्याज के छिलके डेंगू मच्छर को भी भगाने में कारगर हैं। बस आपको जरूरत है इनका सही तरीके से इस्तेमाल करने की। आईये जानते हैं डेंगू मच्छर भागने के लिए प्याज के छिलके का प्रयोग कैसे किया जाए।

प्याज के छिलके से भगाएं डेंगू मच्छर – How mosquitoes can be controlled with onion peels

घर से कीड़े-मकोड़े और मच्छरों को भगाने के लिए प्याज के छिलकों का इस्तेमाल करें। इसके लिए प्याज के छिलकों को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रखें।

फिर अगले दिन इस पानी को दरवाजे और खिडकियों के पास ले जाकर रख दें।

इस पानी की तेज महक से कीड़े-मकोड़े इसके आस-पास भी नहीं भटकते।

इसकी तेज महक डेंगू के मच्छरों को भगाने के लिए भी कारगर है।

आप चाहें तो इस पानी को स्प्रे बोतल में भर घर के सभी कोनो में छिड़क सकते हैं।

इसकी तेज गंध कीड़े-मकोड़ों और मच्छरों को दूर रखेगी।

कीड़े-मकोड़ों और मच्छर भागने का ये नुस्खा बहुत कारगर है और कम खर्चीला है।

इसे आजमाकर आप डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी से बचे रहेंगे।

मानसून के मौसम में इन तरीकों से करें पौंधों की देखभाल खिल उठेगा आपका गार्डन।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी तो कृपया अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें. 

ऐसी महत्पूर्ण जानकारियों के लिए आज ही हमसे जुड़े :- 

Instagram
Facebook
Twitter
Pinterest

दोस्तों स्वागत है आपका हमारे इस आर्टिकल Machar Bhagane Ka Tarika में। यदि आप मच्छर भगाने के तरीके ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं ये 10 आसान और घरेलू तरीके जिनकी मदद से आप मच्छरों को इस तरह भगा सकते हैं कि वे दोबारा आपके घर का रूख कभी नहीं करेंगे।

Content: Machar Bhagane Ka Tarika

Machar Bhagane Ka Tarika हिन्दी में

वैसे तो इंटरनेट पर आपको कई तरह के अजब मच्छर भगाने के तरीके मिल जाऐंगे लेकिन वे सभी तरीके काम नहीं करते इसलिए हम केवल वही तरीके आपको बताऐंगे जो वास्तव में कारगर हैं। इस आर्टिकल में हम चर्चा करेंगे कि मच्छर भगाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कैसे करें या अन्य घरेलू उपाय जैसे कि प्याज, तुलसी, तेजपत्ता नारियल तेल आदि का प्रयोग कैसे करें।

मच्छर भले ही एक छोटा सा कीट है लेकिन ये बहुत ही खतरनाक है ये आपकी नींद में खलल तो डालता ही है इसके साथ ये गंभीर तरह की बीमारियों को भी जन्म देता है। प्रति वर्ष, हमारे देश में कई लोग डेंगू और मलेरिया का शिकार होते हैं और इनमें से कई तो अपनी जान तक भी गंवा देते हैं इसलिए मच्छरों का घर में प्रवेश तो वर्जित होना ही चाहिए। तो आईए शुरू करते हैं।

1. Kapoor Se Machar Bhagane Ka Tarika (कपूर से मच्छर भगाने का तरीका)

प्याज से कैसे मच्छर भागते हैं? - pyaaj se kaise machchhar bhaagate hain?

Sponsored Ad

जी हम बात कर रहे हैं कपूर की, वो कपूर जो कई धार्मिक कार्यों में प्रयोग किया जाता है। आपने अक्सर इसे अपने घर के मंदिर या बाहर के ​मंदिरों में अवश्य देखा होगा। कपूर की सुगंध मच्छरों को बिल्कुल भी नहीं भाती। मच्छर इसकी सुगंध से या तो बाहर भाग जाते हैं या मर भी जाते हैं।

कपूर से मच्छरों को भगाने के लिए पहले आप इसे पीस लें। अब उस पाउडर को घर में हर तरफ फैला दें ताकि इसकी सुगंध पूरे कमरे में फैल जाए। ऐसा करने पर मच्छर आपके घर से बाहर भाग जाऐंगे।

इसके अलावा आप इस पाउडर को सरसों के तेल में मिला कर उसका दीपक भी जला सकते हैं सरसों का तेल कड़वा होता है और जब उसमें कपूर भी मिल जाऐ तो ये मच्छरों के लिए और भी जानलेवा साबित होता है। पूरी रात इस मिश्रण का दीपक के जलने से मच्छर घर में नहीं घुस पाऐंगे और आप मच्छरों से बिल्कुल सुरक्षित हो जाऐंगे।

2. अजवाईन और सरसों के तेल से मच्छर भगाने का तरीका

अजवाईन पेट सम्बधी विकारों में तो फायदा करता ही है इसके सा​थ इसका प्रयोग मच्छर भगाने के लिए भी किया जा सकता है। अजवाईन लगभग हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाता है। आपको सरसों के ​तेल में अजवाईन पाउडर अच्छे से मिला लेना है और उस मिश्रण को किसी मोटे गत्ते पर छिड़क कर तर करके घर के कोने में या कुछ उंचाई पर रख देना है। इसकी सुगंध से मच्छर आपके कमरे में टिक नहीं पाऐंगे।

3. मच्छर मारने की दवा कैसे बनायें (तेजपत्तों से मच्छर भगाने का तरीका)

दोस्तों मच्छर मारने की दवा बनाने के लिए आपको नीम तेल, कपूर और तेज पत्तों की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको नीम के तेल में पिसा हुआ कपूर अच्छे से ​मिला लेना है और उस मिश्रण का छिड़काव तेज पत्ते पर करना है। ऐसा करने के बाद आपको मिश्रण से भीगे पत्ते को जलाना है। ​पत्ते के जलने से जो धुंआ होगा इससे कमरे के सारे मच्छर भाग जाऐंगे।

4. नारियल तेल के मिश्रण से मच्छर भगाने का तरीका

जैसे सरसों का तेल मच्छरों को भगाने का काम करता है वैस ही नारियल का तेल भी मच्छरों को भगाने का कार्य करता है। इसके लिए आपको नारियल तेल के साथ कुछ अन्य तेलों को भी मिलाना पड़ेगा। आपको नारियल तेल के सा​थ लौंग का तेल, नीम तेल, नीलगिरी का तेल और पिपरमिंट तेल समान ​मात्रा में मिलाना है। इस मिश्रण को तैयार करके आप इसे सोते समय अपनी त्वचा पर लगाऐं। ये बाज़ार में मिलने वाली Mosquito Cream से भी ज्यादा प्रभावी है।

यदि आपको त्वचा सम्बधी कोई परेशानी हो तो इस मिश्रण का उपयोग नहीं करें।

5. तुलसी के रस से मच्छर भगाने का तरीका

आयुर्वेद में तुलसी के कई औषधिय गुण बताऐ गऐ हैं। आयुर्वेद में तुलसी को बुखार कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और तुलसी में मच्छर भगाने का भी गुण है। इसके लिए आपको तुलसी के पत्तों का रस निकाल लेना है और इसे अपने शरीर पर लगाना है। मच्छर इसकी सुगंध से दूर भाग जाऐंगे।

6. प्याज से मच्छर कैसे भगायें

जी हां प्याज़। वही साधारण प्याज जो लगभग हर घर की रसोई में प्रयोग किया जाता है। प्याज भी मच्छरों को भगाने की ताकत रखता है। ये तो आप अच्छे से जानते ही होंगे कि प्याज यदि आंखों में लग जाए तो आंखों से आंसुओ का समन्दर बह जाता है तो मच्छर इससे कैसे बच पायेंगे। तो दोस्तों, प्याज से मच्छर भगाने के लिए आपको सुई धागे का भी प्रयोग करना पड़ेगा।

इसके लिए पहले आप प्याज को छील लें और एक लम्बी सुई की मदद से प्याज को धागे में पिरो दें। फिर उस प्याज पर लोवान का तेल अच्छी तरह से लगा दें और उसे घर के किसी कोने में टंगा दें। प्याज की गंध से मच्छर आपके कमरे में घुंसने की हिम्मत भी नहीं करेंगे।

7. लहसुन से मच्छर भगाने का उपाय

जो तीखापन प्याज में होता है वही तीखापन लहसुन में भी पाया जाता है लहसुन में भी कई औषधिय गुण होते हैं। लहसुन से मच्छर भगाने के तरीके के लिए आपको लहसुन का रस निकालना होगा और उस रस को हाथ पैरों पर लगाने से मच्छर आपसे दूर भागेंगे।

8. मच्छर भगाने वाले पौधे (पौधे से मच्छर भगाने का तरीका)

इस कड़ी में हमने जितने भी machar bhagane ke tarike बताऐं हैं वे कारगर तो हैं ही। अब हम बता रहे हैं पौधे से machar bhagane ka tarika. दोस्तों इस काम के लिए एक नहीं बल्कि कई पौधें हैं जिनसे मच्छर घर से भाग जाते हैं।

इन पौधों में पहला नाम है तुलसी, दूसरा है गैंदे का पौधा, तीसरा है लेवेंडर के फूल और चौथा नाम है नीम का पौधा। ये चारों पौधे मच्छरों को घर में आने नहीं देंगे।

9. मोबाईल से मच्छर कैसे भागायें (Mobile se Machar Bhagane ka Tarika)

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मोबाईल से मच्छर कैसे भागेंगे। जी हां विज्ञान के क्षेत्र में नित नऐ प्रयोग होते रहते हैं। इस तरीके से मच्छर भगाने के लिए कई Mosquito Devices भी बाज़ार में उपलब्ध है। ये डिवाईस कुछ Low decibel sound पैदा करते हैं जो मच्छरों को काफी परेशान करती है।

इसी तरह कुछ Android Apps भी हैं जो आप अपने फोन में इंस्टाल करके प्रयोग कर सकते है। ये एप्प आपके फोन से Low decibel sound पैदा करती हैं जिसकी आवाज़ से मच्छर घर से भाग जाते हैं। आपको बता दें कि ये आवाज़ काफी कम होती है जो आपके कानों को सुनाई नहीं देती।

10. मच्छर मारने की मशीन (Machine se Machar Bhagane ka Tarika)

दोस्तों हमने आपको कई Machar Bhagane ka Tarike बताये। ये सभी घरेलू तरीके बहुत आसान हैं और कारगर भी लेकिन फिर भी यदि आप ये तरीके नहीं अपनाना चाहते हैं तो आप बिना किसी मेहनत के भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

आजकल बाज़ार में कई तरह की मच्छर मारने की मशीन उपलब्ध हैं। आप उन मशीनों की सहायता ले सकते हैं। यदि आप कोई मशीन लेना चाहते हैं तो आपको ये सुझाव देना चाहेंगें कि आप कोई इलैक्ट्रीक मशीन खरीदें जिसके अन्दर नीली लाईट लगी होती है। मशीन की नीली लाईट मच्छरों को आकर्षित करती है जिससे मच्छर मशीन की तरफ बढ़ते हैं और मशीन का इलैक्ट्रीक करंट मच्छर को मार देता है।

मच्छर मारने की इलैक्ट्रिक मशीन के लिए यहां क्लिक करें

इसके अलावा यदि आपका बजट कम है तो आप गुडनाईट की मशीन और लिक्विड भी ले सकते हैं जो मच्छरों को आपसे दूर रखेगी।

तो दोस्तों आपको हमारा ये आर्टिकल machar bhagane ka tarika कैसा लगा, हमें कमेंट करके अवश्य बताऐं। हमारे अन्य हैल्थ आर्टिकल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

घर में ज्यादा मच्छर हो तो क्या करें?

मच्छर भगाने के लिए कपूर और नीम का तेल दोनों ही अच्छे हैं। कपूर का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे जलाएं और कुछ देर के लिए कमरे में छोड़ दें। इसके धूएं और तेज गंध से मच्छर तुरंत भाग जाएंगे। आप चाहें को पूरे दिन कपूरदानी पर कपूर और लौंग जला सकते हैं।

मच्छर को खत्म कैसे करें?

मच्छरों से परेशान हैं क्या?.
नीम का तेल,.
कपूर और.
तेजपत्ता सबसे पहले नीम के तेल में कपूर मिलाकर एक स्प्रे बॉटल में भर लें। अब इस मिश्रण का तेजपत्तों पर स्प्रे करें और तेजपत्ते को जला लें। तेजपत्ते का धुंआ सेहत के लिए किसी भी प्रकार से हानिकारक नहीं है।.

मोबाइल से मच्छर को कैसे भगाएं?

इस ऐप का नाम है Anti Mosquito - Sonic Repeller. दरअसल ये ऐप एक तरह की सॉनिक साउंड निकालता है जो मच्छरों और अन्य कीटों को भगाती है। ये साउंड इंसानों पर असर नहीं करती है। ऐप को बनाने वाली कंपनी Pico Brothers का दावा है की इसकी आवाज इंसान सुन भी नहीं पाएंगे।

मच्छर क्या चीज से भागता है?

2- नीम का तेल- नीम के तेल का इस्तेमाल मच्छरों को भगाने के लिए किया जाता है. इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें. अब इस तेल को अपने शरीर पर अच्छी तरह से लगा लें. इससे करीब आठ घंटे तक मच्छर आपके पास नहीं भटकेंगे.