खाना खाने के बाद उल्टी हो तो क्या करें? - khaana khaane ke baad ultee ho to kya karen?

भोजन के बाद क्या आपको भी उल्टी हो जाती है? खाना देखते ही क्या जी मचलाने लगता है? प्रेगनेंसी में उल्टी होना आम बात है लेकिन रोजाना ऐसा हो तो उसे हल्के में ना लें क्योंकि यह गंभीर बीमारियों का इशारा हो सकता है। भोजन करने के बाद उल्टी की परेशानी लगातार बनी हुई है तो डॉक्टर की सलाह लें। इसके साथ ही आप कुछ टिप्स अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Show

सबसे पहले जानते हैं भोजन खाने के बाद उल्टी होने के कारण

भोजन प्रणाली में गड़बड़

आंतों में पैरिस्टाल्टिक मूवमेंट यानी क्रमाकुंचन गति होती है लेकिन किसी कारण इसमें बाधा आ जाती है। ऐसे में भोजन जिस गति से भोजन आगे बढ़ना चाहिए वो नहीं हो पाता। ऐसे में एसिड रिफ्लैक्स का निर्माण होता है और भोजन के बाद उल्टी हो जाती है।

खाना खाने के बाद उल्टी हो तो क्या करें? - khaana khaane ke baad ultee ho to kya karen?

एसिडिटी

भोजन के बाद उल्टी होने का एक कारण एसिडिटी भी हो सकता है। दरअसल, कुछ चीजें खाने के बाद पेट में एसिड बन जाता है, जिससे उल्टी की संभावना बढ़ जाती है।

डायाफ्राम का संकुचन

एब्डोमिनल कैविटी को चेस्ट कैविटी से अलग करने का काम डायाफ्राम ही करता है। मगर, जब डायाफ्राम बार-बार संकुचित होता है तो उससे भी उल्टी आ सकती है। 

खून की कमी

शरीर में खून की कमी या पीलिया की वजह से भी भोजन अच्छी तरह पच नहीं पाता और उल्टी हो जाती है।

खाना खाने के बाद उल्टी हो तो क्या करें? - khaana khaane ke baad ultee ho to kya karen?

पेट की बीमारी

लगातार यह समस्या हो रही है तो इसका कारण पेट में कैंसर या कोई ओर बीमारी भी हो सकती है। इसके अलावा कुछ दवाओं के कारण भी भोजन के बाद उल्टी आ जाती है।

खाली पेट

खाली पेट मसालेदार या ज्यादा कैलोरी वाला भोजन खाने से भी वो पच नहीं पाता और उल्टी होने लगती है। अगर बहुत देर से कुछ नहीं खाना तो पहले 1 गिलास पानी पीएं और फिर भोजन करें।

लिवर और किडनी में दिक्कत

लिवर और किडनी में दिक्कत, पथरी , अल्सर, पेट में कीड़े होने की वजह से भी बार-बार उल्टी की समस्या हो सकती है।

खाना खाने के बाद उल्टी हो तो क्या करें? - khaana khaane ke baad ultee ho to kya karen?

अब जानते हैं उल्टी की समस्या से बचाव के तरीके

. मसालेदार, मिर्च मसाले, तला-भुना कम खाएं और डाइट में सादी चीजें शामिल करें।
. खाली पेट भोजन करने से बचें और एक बार में भरपेट ना खाएं।
. भोजन के साथ कैफीनयुक्त चीजों का सेवन ना करें क्योंकि इससे भी उल्टी हो सकती है।
. बहुत देर से खाली पेट हैं तो पहले 1 गिलास पानी पीएं।
. भोजन के कुछ देर बाद हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।

खाना खाने के बाद उल्टी हो तो क्या करें? - khaana khaane ke baad ultee ho to kya karen?

खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय ( khana khane ke baad ulti hone ke karan aur upay ) : जानें खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय, हम में से कई ऐसे लोग होते है, जिन्हें खाना खाने के बाद उल्टी होने की शिकायत रहती है। उल्टी होना कोई बीमारी नहीं है, यह हमारे शरीर की एक प्रतिक्रिया है, जिसके कई कारण हो सकते हैं।

खाना खाने के बाद उल्टी होना एक आम समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते है जैसे वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण, खाद्य पदार्थों से एलर्जी, जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन और शराब का अधिक मात्रा में सेवन जैसे कई कारणों के चलते खाना खाने के बाद उल्टी हो सकती है।

लेकिन कई बार उल्टी होना कुछ गंभीर शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना जरुरी है। आम तौर पर होने वाली उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए कई घरेलू उपाय है, जिनका उपयोग कर आप उल्टी की समस्या को दूर कर सकते है। आइए विस्तार में जाने हमारे इस आर्टिकल से खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण और उपाय के बारे में।

Contents

  • 1 खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण (Causes of vomiting after eating food in hindi)
    • 1.1 वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण
    • 1.2 ओवरईटिंग के कारण
    • 1.3 स्वास्थ्य समस्याओं के कारण
    • 1.4 तनाव, चिंता व भय के कारण
    • 1.5 कुछ खाद्य पदार्थों के प्रति एलर्जी
    • 1.6 गर्भवती होने पर उल्टी होना
    • 1.7 कई अन्य कारणों के चलते उल्टी होना
  • 2  खाना खाने के बाद उल्टी को दूर करने के उपाय (Measures to relieve vomiting after eating food in hindi)
    • 2.1 आवश्यक सूचना

खाना खाने के बाद उल्टी होने के कारण (Causes of vomiting after eating food in hindi)

वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण के कारण

पेट में सामान्य वायरस और बैक्टीरिया से होने वाला संक्रमण, उल्टी का कारण बन सकता है। वायरस और बैक्टीरिया संक्रमण ज्यादा भीड़-भाड़, गलत खान-पान और रहन सहन के कारण फैल जाता है। जिसमें पेट दर्द, उल्टी, सिर दर्द और गले में दर्द होना जैसे कई लक्षण दिखाई पढ़ते है। जिस कारण यह कई बार खाना खाने के बाद उल्टी का कारण बन सकता है।

ओवरईटिंग के कारण

जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन, उल्टी का कारण बन सकता है। क्योंकि जरूरत से ज्यादा भोजन का सेवन, पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। जो खाने को ठीक से पचा नहीं पता है। इसलिए जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, वे लोग जरूरत से ज्यादा खाना खाने से बचें। क्योंकि जरूरत से ज्यादा भोजन पेट में दबाव डालता है, जो उल्टी, मतली और पेट दर्द जैसी कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है।

जानें पतंजलि अश्वगंधा के फायदे और नुकसान।

स्वास्थ्य समस्याओं के कारण

कई शारीरिक समस्याओं जैसे पेट में अल्सर, गेस्ट्रोइसोफेगल, सिर दर्द, शरीर के तापमान में वृद्धि, डायबिटीज, कैंसर, फेफड़ों में संक्रमण और किडनी स्टोन जैसी कई शारीरिक समस्याओं के चलते, उल्टी की समस्या हो सकती है। इन शारीरिक समस्याओं का सही समय पर इलाज करना जरुरी है।

तनाव, चिंता व भय के कारण

कोई भी व्यक्ति जो तनाव, चिंता और भय से लगातार घिरा हुआ हो, तो उसका शरीर अलग ही तरीके से कार्य करने लगता है। तनाव, चिंता और भय के कारण शरीर में अतिरिक्त एड्रेनालाईन रिलीज होती है, जो पाचन तंत्र को प्रभावित करती है और यह कई बार उल्टी, दस्त और आंत से जुड़ी कई शारीरिक समस्याओं का कारण बनती है।

कुछ खाद्य पदार्थों के प्रति एलर्जी

हम में से कई ऐसे लोगों होते है, जो कई खाद्य पदार्थों के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील होते है। ऐसे में कई बार शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली विशेष खाद्य पदार्थों के प्रति असामान्य प्रतिक्रिया करती है। खाद्य पदार्थों के प्रति एलर्जी, शरीर के विभिन्न भागों को प्रभावित करती है। जो कई बार खाना खाने के बाद उल्टी की समस्या का कारण बनती है।

गर्भवती होने पर उल्टी होना

गर्भावस्था के दौरान उल्टी होना एक आम समस्या है। जो गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं के हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव के कारण होती है। हार्मोन में उतार-चढ़ाव होने के कारण, यह पाचन तंत्र में प्रतिकूल प्रभाव डालता है, जो सुस्त पाचन का कारण बनता है। इसलिए जब गर्भवती महिलाएं भोजन का सेवन करती हैं, तो उन्हें पेट में जलन, खट्टी डकार और जी मचलना या उल्टी आना जैसी समस्याओं का सामना करना पढ़ता है।

कई अन्य कारणों के चलते उल्टी होना

कई ऐसे कारण है जो उल्टी की समस्या को पैदा कर सकते है जैसे अत्यधिक धूम्रपान, अधिक मात्रा में शराब का सेवन, सफर के दौरान, दवाओं का अधिक सेवन और हानिकारक उत्तेजनाएं (किसी प्रकार की गंध या आवाज) जो दिमाग को प्रभावित करती है। यह सभी कारणों के चलते उल्टी की समस्या हो सकती है।

जानें रोज़मेरी तेल के फायदे और नुकसान।

 खाना खाने के बाद उल्टी को दूर करने के उपाय (Measures to relieve vomiting after eating food in hindi)

  • अदरक के सेवन से उल्टी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप अदरक के रस का सेवन कर सकते है या अदरक में शहद को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • दालचीनी का उपयोग, उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप एक कप पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर को मिला लें और इसे अच्छे से उबाल लें। अब इस पानी का सेवन दिन में कम से कम दो से तीन बार करें, यह उल्टी को रोकने में सहायक होता है। लेकिन इसका उपयोग गर्भवती महिलाएं न करें।
  •  नींबू के रस का सेवन, उल्टी की रोकथाम के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा एक गिलास पानी में नींबू निचोड़ लें, इसमें चीनी और नमक मिलाकर मिश्रण बना लें, अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा देर में पीते रहें। उल्टी आना बंद हो जायेगी।

जानें गले मे दर्द होने के कारण और उपाय।

  • लौंग के सेवन से उल्टी की समस्या को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप दो-चार लौंग को दांतों के बीच दबा लें और इसका रस चूसते रहें। यह उल्टी को तुरंत ही रोकने में मदद करता है। इसके अलावा आप लौंग को पानी में उबालकर सेवन कर सकते है।
  •  सौंफ का सेवन मुंह के स्वाद को बदलने से लेकर उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है। उल्टी की रोकथाम के लिए आप सौंप को चबाकर सेवन कर सकते हैं।
  • अनार का सेवन उल्टी को रोकने में अच्छा होता है। इसके लिए आप अनार के जूस का सेवन कर सकते है। इसके अलावा अनार के दानों को पीस लें और इसमें काली मिर्च व नमक मिलाकर सेवन करें, इससे उल्टी आना बंद हो जाएगा।
  • काली मिर्च का सेवन उल्टी को रोकने में मदद करता है। इसके लिए आप दो-चार काली मिर्च के दानों को लेकर दांतों के नीचे दबा लें और इसका रस चूसते रहें। इसके अलावा आप करेले के रस में काली मिर्च के पाउडर को मिलाकर सेवन कर सकते है। इसे पीने से उल्टी रोक जाती है।
  •  संतरे के जूस का सेवन, उल्टी को रोकने में काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा यह शरीर में ब्लड प्रेशर को भी सामान्य रखने में मदद करता है।

जानें प्याज के रस के फायदे और नुकसान।

  •  तुलसी की पत्तियों का रस, उल्टी की रोकथाम में सहायक होता है। इसके अलावा तुलसी की पत्तियों के रस में शहद मिलाकर पी सकते है या तुलसी के पत्ते को चबाकर सेवन कर सकते है।
  • धनिया का उपयोग कर उल्टी को रोका जा सकता है। इसके लिए आप हरे धनिये का रस निकाल लें और इसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक व नींबू का रस मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन आप दिन में दो से चार बार कर सकते हैं।
  • गिलोय का काढ़ा उल्टी की समस्या को दूर करता है। इसके अलावा आप गिलोय के रस में मिश्री मिलाकर सेवन करें। इसका उपयोग दिन में कम से कम दो से तीन बार कर सकते है। इससे उल्टी होना बंद हो जाएगा।
  • पुदीने का उपयोग उल्टी की समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आप पुदीने की चाय का सेवन कर सकते है या आप पुदीने की पत्तियों को चबाकर भी सेवन कर सकते है।

आवश्यक सूचना

अगर किसी व्यक्ति को उल्टी होने की गंभीर समस्या है। इन घरेलू उपायों के बाद भी उल्टी होना बंद नहीं होता है, तो वह व्यक्ति जल्द ही अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

जानें मसूड़े फूलने का कारण और उपाय।

इन्हें भी जरूर पढ़ें -

  • कामचूड़ामणि रस के फायदे – Benefits of Kamchudamani Ras
  • पतंजलि अश्वाशीला कैप्सूल उपयोग का तरीका, फायदे और साइड इफेक्ट्स
  • टाइम बढ़ाने की मेडिसिन पतंजलि, टाइमिंग बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा
  • अश्वगंधा और शिलाजीत के फायदे (शिलाजीत और अश्वगंधा के फायदे)
  • शैंपू में यह मिला पा सकते हैं लंबे घने चमकीले बाल
  • बैद्यनाथ प्रोस्टेट मेडिसिन | खुराक, फायदे, नुकसान

बार बार उल्टी आने का क्या कारण हो सकता है?

यह कई कारणों से होता है जैसे - मोशन सिकनेस / सीसिकनेस, गर्भावस्था की पहली तिमाही, भावनात्मक तनाव, पित्ताशय की बीमारी, संक्रमण, दिल का दौरा, अधिक भोजन करना, ब्रेन ट्यूमर, कैंसर, अल्सर, बुलिमिया और विषाक्त पदार्थों का सेवन या अधिक शराब।

खाना खाने के बाद उल्टी आये तो क्या करें?

नमक, चीनी व नींबू का घोल - खाना खाने के बाद महसूस होने वाली उल्टी व मतली के लिए नमक, चीनी व नींबू का घोल बेहद फायदेमंद हो सकता है। एक गिलास पानी लें और उसमें आधा चम्मच चीनी मिलाएं और एक नींबू निचोड़ लें। अब स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं और उसे एक-एक घूंट करके पीएं।

खाना खाने के तुरंत बाद उल्टी होने के क्या कारण है?

खाने में आप बहुत से चीजें ऐसी खाते हैं जिन्हें खाने से पेट में एसिड बनने लगता है. जिससे उल्टी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं. – शरीर में खून की कमी या फिर पीलिया की वजह से भी भोजन अच्छी तरह पच नहीं पाता और उल्टी हो जाती है. – लिवर और किडनी में अल्सर, पथरी होने पर भी खाने के बाद उल्टी की समस्या हो सकती है.

उल्टी रोकने के लिए क्या करें?

उल्टी रोकने के घरेलू उपाय (Tips to Prevent Vomiting) - नमक और चीनी का पानी पीने से आपको राहत महसूस होगी. - नींबू चूसने से उल्टी रुकने में मदद मिलती है. - एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में 10 मिनट उबालकर पीने से भी उल्टी होना रुक जाती है. - गहरी और लंबी सांसें लें और कुछ अच्छे पलों को सोचने की कोशिश करें.