प्रश्न 1. यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएं हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने ‘लोकतांत्रिक’, ‘लोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं’ लिखें। Show (क) देश क: जो लोग देश के आधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है। उत्तर: (क) अलोकतांत्रिक (ख) लोकतांत्रिक (ग) लोकतांत्रिक (घ) अलोकतांत्रिक। प्रश्न 2. यहाँ चार अन्य देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ दी गई हैं, इन सूचनाओं के आधार पर इन देशों का वर्गीकरण आप किस तरह करेंगे। इनके आगे “लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं लिखें। (क) देश व : संसद सेना प्रमुख की मंजूरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती। उत्तर- (क) अलोकतांत्रिक (ख) लोकतांत्रिक (ग) अलोकतांत्रिक (घ) अलोकतांत्रिक प्रश्न 3. इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है और क्यों? उत्तर- (क) यह आवश्यक नहीं है कि एक लोकतंत्रीय राज्य अन्य राज्यों की तुलना में अधिक समृद्ध हो। लोगों की समृद्धि और खुशहाली देश के आर्थिक विकास पर निर्भर करती है न कि सरकार के स्वरूप पर। हमें ऐसे अनेक उदाहरण मिलते हैं कि देश में लोकतांत्रिक सरकार के मौजूद होते हुए भी वहाँ पर लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। भारत इसका एक उदाहरण है। प्रश्न 4. इन सभी कथनों में कुछ चीजें लोकतांत्रिक हैं तो कुछ अलोकतांत्रिक। इन चीजों को अलग-अलग करके लिखिए: उत्तर- (क) संसद द्वारा कानून पारित करना लोकतांत्रिक है परंतु इसे विश्व व्यापार संगठन द्वारा तय नियमों की पुष्टि के लिए पारित करना अलोकतांत्रिक है। प्रश्न 5. लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क दें कि का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है? उत्तर- (घ) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है। प्रश्न 6. किसी जिले में 40 ऐसे गाँव हैं जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इन गांवों के लोगों ने एक बैठक की और अपनी जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया। इनमें से कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है? उत्तर- (घ) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना लोकतंत्रीय तरीका नहीं है। प्रश्न 7. लोकतंत्र के खिलाफ दिए जाने वाले इन तर्कों का जवाब दीजिए: उत्तर- (क) सैनिक शासन सदा ही अलोकतांत्रिक होता है, इस शासन-प्रणाली में लोगों को भाषण देने तथा अपने विचार प्रकट करने की स्वतंत्रता नहीं होती और वे सरकार की आलोचना नहीं कर सकते। सैनिक शासन वास्तव में तानाशाही का ही दूसरा नाम है। इसके अतिरिक्त अनेक सैनिक अधिकारी अनुशासनहीन तथा पृष्ठ
होते हैं। प्रश्न 8. इनमें से किन कथनों को आप लोकतांत्रिक समझते हैं? क्यों ? उत्तर: (क) यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुकूल नहीं है, प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छानुसार विवाह करने तथा घर बसाने का अधिकार है। अत: यह कथन पिता द्वारा बेटी को शादी के लिए मजबूर करना अलोकतांत्रिक है। प्रश्न 9. एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फैसला करें कि आप इसे लोकतंत्र कहेंगे या नहीं। अपने फैसले के पीछे के तर्क भी बताएँ। उत्तर: (क) जिस देश के सभी नागरिकों को वोट का अधिकार है और चुनाव नियमित रूप से होते हैं, उसे लोकतंत्र ही कहेंगे। प्रश्न 10. अमेरिका के बारे में 2004 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वहाँ के समाज में असमानता बढ़ती जा रही है। आमदनी की असमानता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विभिन्न वर्गों की भागीदारी घटने-बढ़ने के रूप में भी सामने आई। इन समूहों की सरकार के फैसलों पर असर डालने की क्षमता भी इससे प्रभावित हुई हैं। इस रिपोर्ट की मुख्य बातें थीं:
उत्तर: ऐसा लगता है कि लोकतंत्र वास्तव में धनी व्यक्तियों का शासन है। चुनाव में बहुत अधिक धन व्यय होता है। एक निर्धन व्यक्ति चुनाव पर उतना धन खर्च नहीं कर सकता। धनी व्यक्तियों एवं उम्मीदवारों का समाचार-चैनलों तथा समाचार-पत्रों पर भी नियंत्रण रहता है जो इसे अपने हित के लिए प्रयोग करते हैं। धनी व्यक्ति राजनीतिक दलों को भी चंदे के रूप में धन देते हैं और दल के सत्ता में आने के पश्चात् सरकार की नीतियों को अपने हित की सुरक्षा अर्थ तय करवाते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड तथा भारत आदि देशों में राजनीति में धन की भूमिका को स्पष्ट रूप में देखा जा सकता है। कक्षा 9 लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों?❇️ लोकतंत्र :-
🔹 शासन का वह रूप है जिसमें शासकों का चुनाव जनता करती है लोकतंत्र कहलाता है । 🔹 लोकतंत्र निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों पर आधारित होता है । लोकतंत्र में हर वयस्क नागरिक का एक वोट होता है । लोकतान्त्रिक सरकार संवैधानिक कानूनों और नागरिक अधिकारों के आधार पर ही काम करती है ।
लोकतंत्र क्या है और क्यों है?लोकतंत्र एक प्रकार का शासन व्यवस्था है, जिसमे सभी व्यक्ति को समान अधिकार होता हैं। एक अच्छा लोकतंत्र वह है जिसमे राजनीतिक और सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय की व्यवस्था भी है। देश में यह शासन प्रणाली लोगो को सामाजिक, राजनीतिक तथा धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करती हैं।
लोकतंत्र क्या और क्यों class 9 प्रश्न उत्तर?उत्तर: (क) जिस देश के सभी नागरिकों को वोट का अधिकार है और चुनाव नियमित रूप से होते हैं, उसे लोकतंत्र ही कहेंगे। (ख) वह देश भी लोकतांत्रिक है। चूँकि सभी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ किसी देश को उधार देते समय कुछ शर्त लगाती हैं अतः इन शर्तों को मानने से देश अलोकतांत्रिक नहीं बन जाता।
लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों पाठ के प्रश्न उत्तर PDF?सभी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की पहचान के लिए एक बहुत ही सरल पैमाना था लोगों के पास अपनी सरकार को चुनने का अधिकार होना । इसलिए, हम एक सरल परिभाषा से शुरुआत कर सकते हैं। लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का चुनाव लोग करते हैं ।
|