मकर राशि के जीवनसाथी कौन है? - makar raashi ke jeevanasaathee kaun hai?

Zodiac Sign: लव लाइफ हो या शादीशुदा जिंदगी हर किसी की चाहत होती है कि उसका पार्टनर क्यूट, केयरिंग और कमाऊ हो. इस लिहाज से पार्टनर का चुनाव करते वक्त राशि की परख भी काम आती है. आइए जानते हैं कि किस राशि की लड़कियां अच्छी पत्नी या पार्टनर साबित होती हैं. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर राशि की लड़िकयां बेहद स्वाभिमानी, अच्छे स्वभाव, ईमानदार और साहसी होती हैं. इन पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है. माना जाता है कि शादी के बाद ये न सिर्फ पति की किस्मत चमकाने वाली होती हैं बल्कि लव पार्टनर के साथ मुश्किल से मुश्किल वक्त में अडिग खड़ी होती हैं. यही वजह होती है कि इनकी लव लाइफ हमेशा खुशहाल रहती है. पति से बेहद प्यार करने के साथ उन्हें खुश करने के लिए हमेशा कुछ नया ट्राई करती हैं. धैर्यवान होने के साथ आमतौर पर ये शांत रहती हैं, लेकिन कोई बात मन को चुभ जाए तो इन्हें मनाना भी कठिन है. 

बुद्धिमान-आत्मनिर्भर और जिम्मेदार 
मकर राशि की लड़कियां बेहद बुद्धिमान और आत्मनिर्भर होती है. भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करती हैं और जो काम हाथ में लेती हैं उसे पूरा करने के लिए सब कुछ झोंक देती हैं. नाज-नखरों से भरी मकर राशि की लड़कियां सामने वाले को बातों से प्रभावित कर सकती हैं. वर्किंग क्लास में शानदार प्रदर्शन के साथ कार्यक्षेत्र में मजबूत प्रभाव वाली होती है, जिससे जल्द उच्च पद हासिल करती हैं, बेहतरीन बॉस और नेत्री भी बनकर उभरती हैं.

परिवार वालों से भी लगाव रखने के साथ उनकी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी भी आगे बढ़कर लेती हैं. महत्वाकांक्षी होने के चलते इस राशि की लड़कियों को हराना आसान नहीं होता है, ये प्रतिभा की धनी होने के चलते आत्मविश्वास से भरपूर होती है, जिसके चलते ये एक बार निर्णय लेने के बाद दूसरों के तर्कों को तवज्जो कम ही देती हैं. कार्यक्षेत्र में इनका शानदार प्रदर्शन इन्हें मान सम्मान दिलाता है. करियर में परिश्रम के बूते तेजी से आगे बढ़ने वाली होती हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

ताज़ा वीडियो

इन्हें भी पढ़ें
Naag Diwali 2021: कब है नाग दिवाली, जानिए पौराणिक कथा और महत्व
Surya Grahan 2021: चंद्र ग्रहण के 15 दिन बाद लग रहा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

अगर आपकी राशि मकर है तो आपको कुछ विशेष रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे आपके जीवन में सौभाग्य आ सके। 

मकर राशि वालों का जन्म 22 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच होता है। ये राशि पृथ्वी तत्व से संबंधित होती है। इस राशि के लोग स्वभाव से थोड़े शांत, दृढ़ निश्चयी, निष्ठावान और काम के लिए समर्पित होते हैं। 

ये लोग भले ही ज्यादा पार्टियां पसंद न करते हों लेकिन जब भी किसी पार्टी में जाते हैं तो वहां सबके बीच आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। ये अपने स्वभाव की वजह से दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

स्वभाव से बहुत ज्यादा इमोशनल मकर राशि के लोग कई बार सबके सामने अपनी इच्छाएं जाहिर नहीं कर पाते हैं। जब बात इनके पसंदीदा रंगों की होती है तब इन्हें कुछ गहरे और शांत रंगों से प्यार होता है।

लेकिन जब इनके लिए भाग्यशाली रंगों के बारे में बताया जाता है तो ऐसा जरूरी नहीं है कि उनके पसंदीदा रंग ही उनके लिए लकी हों। आइए Life Coach और Astrologer Sheetal Shaparia से जानें मकर राशि के लोगों को किन रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे उनके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे और ऐसे कौन से रंग हैं जो उनके लिए बैड लक ला सकते हैं। 

मकर राशि के लिए शुभ रंग 

आइवरी रंग 

मकर राशि के जीवनसाथी कौन है? - makar raashi ke jeevanasaathee kaun hai?

मकर राशि के लिए जब बात लकी रंग की हो तब यह एक आदर्श रंग हो सकता है। यह सफेद की तुलना में थोड़ा गर्म होता है और व्यक्तित्व में थोड़ा विंटेज लुक जोड़ता है। यदि आप कपड़ों का चुनाव कर रही हैं तो ये आपके व्यक्तित्व की और ज्यादा निखारने का काम कर सकता है और दूसरों के बीच एक अलग छाप छोड़ सकता है। किसी भी अवसर पर आइवरी रंग आपके लिए भाग्य ला सकता है। यही नहीं, घर की दीवारों का भी ऐसा कलर आपको ज्यादा लकी साबित कर सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: अगर आपकी राशि मेष है तो भूलकर भी न करें इन रंगों का इस्तेमाल

बेज कलर 

बेज कलर मकर राशि वालों को सुकून दे सकते हैं। घर के रंगों से लेकर कपड़ों तक का ये रंग आपके लिए लकी हो सकता है। यदि आप नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपको इस कलर का इस्तेमाल करना चाहिए।

बेज कलर हमेशा ऊर्जा को दिखाता है, इसलिए यदि आप ये रंग पहनती हैं तो आपको ऊर्जावान बनने में मदद मिलती है। 

स्लेटी कलर 

स्लेटी कलर हमेशा से मकर राशिवालों के लिए अच्छा माना जाता है। विशेष रूप से, गहरे स्लेटी आधुनिक रंग को अपने लाइफस्टाइल में शामिल करना चाहिए। आपके किचन के कलर से लेकर कपड़ों तक के लिए आपको स्लेटी के किसी शेड को जरूर शामिल करना चाहिए। 

हरा रंग 

मकर राशि के जीवनसाथी कौन है? - makar raashi ke jeevanasaathee kaun hai?

हरा रंग हमेशा से मकर राशि के लिए शुभ रंगों में से एक रहा है। एक पृथ्वी चिन्ह के रूप में, मकर राशि वाले हरे रंग की सराहना करते हैं और गहरे रंग विशेष रूप से तनाव के समय में शांत हो सकते हैं।

लेकिन अगर आप मकर राशि के हैं जो आमतौर पर हल्के रंगों को पसंद करते हैं, तो आपके लिए अभी भी हरे रंग का कोई भी शेड बेहतर हो सकता है। किसी ख़ास अवसर पर स्प्रिंग जैसे लुक के लिए एक सुंदर पेस्टल ग्रीन पहनने की कोशिश करें।(फेवरेट रंग से जानें व्यक्तित्व) 

काला रंग 

काला एक ऐसा रंग है जिसके बहुत सारे नकारात्मक संबंध हो सकते हैं। कभी -कभी ये उदासी का संकेत भी से सकता है, लेकिन जब बात लकी कलर की आती है तब काला हमेशा से मकर राशि के लिए भाग्य जोड़ सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: अगर आपकी राशि कर्क है तो ये रंग हो सकते हैं आपके लिए शुभ

मकर राशि को किन रंगों से बचना चाहिए

मकर राशि के जीवनसाथी कौन है? - makar raashi ke jeevanasaathee kaun hai?

  • एक मकर राशि के रूप में आपको पेस्टल रंगों या गुलाबी, पीले, लाल और बैंगनी जैसे हल्के रंगों से दूर रहना आपके लिए सबसे अच्छा है। गुलाबी एक नाजुक रंग है जो शारीरिक कमजोरी का प्रतीक बन सकता है। यह रंग आत्म-मूल्य और आत्मनिर्भरता की कमी का भी प्रतिनिधित्व करता है, जो आपकी ऊर्जा को मकर राशि के रूप में काम कर सकता है। 
  • लाल रंग का इस्तेमाल भी आपकी राशि के जीवन में दुर्भाग्य ला सकता है, इसलिए कभी भी शुभ अवसर पर इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

अगर आपकी राशि मकर है तो यहां बताए रंगों का इस्तेमाल करें और कुछ रंगों से बचें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com and pixabay.com 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

मकर राशि के जीवनसाथी कौन है? - makar raashi ke jeevanasaathee kaun hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

मकर राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

वृष, वृश्चिक तथा कन्या राशि वाले जातक मकर वालों के लिए उत्तम साथी साबित हो सकते हैं। आप अपने संबंधों के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं।

मकर राशि का जीवनसाथी कौन है?

वृश्चिक राशि वालों के साथ मकर राशि वाले बेहतरीन जोड़ी बनाती है। वृश्चिक राशि के जातक बहुत ही समझदार और बुद्धिमान स्वभाव के माने जाते हैं। मकर राशि के जातकों के साथ इनकी अच्छी ट्यूनिंग रहती है। मकर राशि वालों के साथ स्वभाव मिलने के कारण इनका वैवाहिक जीवन भी सुखी रहता है।

मकर राशि वालों की शादी कब होती है?

मकर (Capricornus): ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मकर राशि के जातकों का विवाह 24 साल की उम्र में हो जाता है। यदि इस उम्र में विवाह नहीं हुआ तो फिर 26 वर्ष, 27 वर्ष, 30 वर्ष और 34 वर्ष की उम्र में होता है।

मकर राशि की कमजोरी क्या है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के जातक को आँख में कमजोरी, उच्च रक्तचाप, पेट से संबंधित विकार, त्वचा रोग, दांत में दर्द होना तथा बवासीर जैसी बीमारी हो सकती हैं.