मार्च महीने के बच्चे कैसे होते हैं? - maarch maheene ke bachche kaise hote hain?

* क्या आपका बर्थ डे मार्च में है, जानिए क्या कहती हैं आपकी पर्सनालिटी...   

आपका जन्म किसी भी साल के मार्च महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप आकर्षक और मिलनसार होंगे। यात्राओं के शौकीन और खासे बड़े फ्रेंड सर्कल वाले होते हैं। आपमें इंट्यूशन पॉवर शार्प होती है। आप जितने नॉर्मल दिखाई देते हैं, विचारों से उससे कहीं अधिक एंबिशियस होते हैं। 

मार्च में जन्में युवक-युवतियों क्वॉलिटी यह है कि ये लोग जिम्मेदारियों के पदों पर अपनी योग्यता दिखाकर सक्सेसफुल होते हैं। किसी भी सबजेक्ट पर बोलने या लिखने से पहले उसके बारे में पूरी इन्फॉरमेशन प्राप्त कर लेना चाहते हैं। आप लॉ एंड ऑर्डर का रिस्पेक्ट करने वाले होते हैं। कुछ लोग सेक्सी होते हैं, तो कुछ केयरलेस भी होते हैं। 

इस माह जन्मे युवाओं को नशे से दूर ही रहना चाहिए। नशा आपका करियर बर्बाद कर सकता है। मार्च में जन्में युवा एक नंबर के गपोड़ी होते हैं। दूसरे शब्दों में अव्वल दर्जे के बातूनी और हंसोड़। महफिल में छा जाना इनकी खासियत होती है। 

आप कभी-कभी ऐसा बदलाव भी अपनी लाइफ में कर देते हैं, जिससे आपके फ्रेंड्‍स और रिलेटिव भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। आप लोग डुएल स्टैंडर्ड वाले भी होते है। यानी आपका नेचर दो-तरफा हो सकता है। आप कभी-कभी डिसिजन लेने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। आपमें स्प्रिच्युएलिटी की तरफ भी झुकाव होता है। प्रै‍‍क्टिकल अप्रोच रखने से पैसा खूब कमाते हैं लेकिन सब गर्लफ्रैंड पर उड़ा भी देते हैं। 

मार्च में जन्मी हसीनाएं सजने-संवरने की बेहद शौकीन होती है। एडवेंचर्स और रहस्यमयी चीजें आपको लुभाती है। आप पर विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि किसी के भ‍ी सिक्रेट को स्पाइसी बना कर इधर की उधर करने में आपको खूब मजा आता है। थोड़ा सा कंट्रोल अपनी चंचलता पर कीजिए और अपने गोल के प्रति फोकस कीजिए तो दुनिया आपके कदमों में होगी। 

लकी नंबर : 3, 7, 9  

लकी कलर : ग्रीन,येलो और पिंक>  

लकी डे : संडे, मंडे और सेटरडे>  

लकी स्टोन : एमथिस्ट  

सुझाव : पानी में शहद मिलाकर सूर्य को चढ़ाएं।


साल 2021 के तीसरे महीने मार्च की शुरुआत फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि हो गई है। इस महीने जस्टिन बीबर, जस्टिन बीबर, श्रद्धा कपूर, अनुपम खेर, आमिर खान और लेडी गागा समेत कई बड़े लोगों के जन्मदिन मार्च महीने में आते हैं। हर इंसान के अच्छे और बुरे गुणों पता लगाने के लिए शास्त्रों के अलावा ज्योतिष में माह से भी कुछ विशेष गुणों के बारे में पता लगाया जा सकता है। हर माह बदलने वाली ग्रहों की चाल से जातक के गुणों का आकलन किया जाता है। आज हम आपको मार्च महीने में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में बताते हैं…

मार्च में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
मार्च महीने में जन्मे लोग विश्वसनीय, उदार और प्रेमी होते हैं। ये देखने में सुंदर हों या न हों लेकिन लोगों के बीच काफी पंसद किए जाते हैं। इस माह में जन्मे लोग काफी मिलनसार प्रवृति के होते हैं और मित्रों के साथ अक्सर यात्राओं पर जाते रहते हैं। इनका यही घुमक्कड़ी शौक इनको प्रकृति और एडवेंचर के काफी करीब ले जाता है। ये हर काम को बेहतर और अनुठे तरह से करना पसंद करते हैं और इसी गुण के कारण इनको हर क्षेत्र में सफलता जल्दी मिल जाती है। इनके अंदर इंट्यूशन पॉवर बहुत ज्यादा होती है और आने वाले नुकसान और समस्याओं के बारे में शीघ्र ही निर्णय लेते हैं और उनसे बच निकलते हैं। ये दिखने में जितने भी साधरण हों लेकिन इनके विचार काफी गफरे होते हैं।

मार्च महीने के बच्चे कैसे होते हैं? - maarch maheene ke bachche kaise hote hain?

मार्च में जन्मे लोगों की लव लाइफ
मार्च महीने में जन्मे लोगों की लव लाइफ बहुत रोमांटिक होती है। यह जल्दी किसी को पसंद नहीं करते लेकिन जब किसी के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं तो जीवनभर उनकी समस्याओं और परेशानियों को अपना समझकर खत्म करने का प्रयास करते हैं और अपने पार्टनर के चेहरे पर हमेशा स्माइल लाने की कोशिश करते हैं। लव के मामले में काफी लकी और विश्वसीय होते हैं। अगर इनकी लव रिलेशनशिप सफल भी न हो पाए तो ये पार्टनर के साथ एक मित्र और शुभचिंतक के रूप में संबंध बनाए रखने का प्रयास करते हैं और हमेशा अपने दिल के करीब रखते हैं। कभी भी अपने दिल में बात रखने के कारण कमिटमेंट को लेकर इनसे परेशानी आ सकती है।

फरवरी में है जन्मदिन, जानें इस महीने पैदा हुए लोगों की रोचक और खास बातें

बातूनी और हंसमुख होते हैं मार्च में जन्मे लोग
मार्च महीने में जन्म लेने वाले लोग काफी बातूनी और हंसमुख होते हैं। इनके इसी स्वभाव के कारण लोगों में जल्दी घुलमिल जाते हैं और पार्टी की शान बन जाते हैं। लेकिन ज्यादा बात करने के कारण कभी-कभी समस्याओं को भी बुलावा दे लेते हैं। इन लोगों के काफी दोस्त होते हैं। कई बार दोस्ती, प्यार, रिश्तों के चक्कर में अपने गोल भी भूल जाते हैं। इनको सजने-संवरने का काफी शौक होता है और अपना ध्यान धन ज्यादातर इन्हीं चीजों में अपना धन का व्यय करते हैं। अध्यात्म की तरफ इनका झुकाव ज्यादा होता है और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। अनावश्यक सोच विचार के कारण ये जरूरी निर्णय लेने में पिछड़ जाते हैं और दुविधाओं में फंसे नजर आते हैं। मित्रता में ये आवश्यकता से अधिक समय खर्च कर बैठते हैं।

जनवरी में है जन्मदिन, जानें इस महीने पैदा हुए लोगों की रोचक और खास बातें

मार्च में जन्मे लोगों का करियर
मार्च में जन्मे लोग कभी-कभी जिंदगी में ऐसे बदलाव ले आते हैं, जो रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए बिल्कुल आश्चर्यचकित होता है। मन की बात और मनोभावों के संप्रेषण में आकर ये बहुत कमजोर होते हैं और इसी कारण कभी-कभी इनका नेचर दो-तरफा हो जाता है। लोगों को यह तभी सही चीजें बताते हैं, जब इनको लगता है कि यह समय सही है। इनके अंदर कोई भी सुप्त कला नहीं होती है। इन्हें लिखने, बोलने के साथ रेडियो और फिल्म में काम या निर्माण करने का शौक होता है। इनको जल्दी गुस्सा आ जाने के कारण कई बार अपने ही काम बिगाड़ लेते हैं। यह मेहनती काफी होते हैं और अच्छा-खासा धन भी कमाते हैं लेकिन अपने ऊपर ज्यादा खर्च करते हैं। इसके बाद अपने परिवार पर धन खर्च करना पसंद करते हैं।

सप्ताह के व्रत त्योहार: जानिए अंगारकी गणेश चतुर्थी से लेकर जानकी जयंती तक का महत्व

मार्च में जन्मे लोग इनसे रहें कोसों दूर
मन से कोमल होने के कारण मार्च महीने में जन्मे लोगों को नशा जैसे शराब, तंबाकू या धूम्रपान आदि से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इनकी मित्र मंडली काफी बड़ी होती है और उस मंडली में हर तरह के लोग होते हैं इसलिए ऐसे चीजों से इनको दूर रहना चाहिए। क्योंकि नशा आपका करियर बर्बाद कर सकता है और बहुत से लोगों की जिम्मेदारियां आपके ऊपर हैं। हमेशा लॉ एंड ऑर्डर की इज्जत करने वाला व्यक्ति अगर इस तरह की हरकत में पाया जाए तो नुकसान ही होता है। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको हर चीज मिलती है और गलत चीजों में पड़ने के कारण आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए मार्च महीने में जन्मे लोगों को ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए, ताकि आपके साथ-साथ आपका परिवार भी खुश रह सके।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

March में पैदा होने वाले बच्चे कैसे होते हैं?

मार्च महीने में जन्मे लोग विश्वसनीय, उदार और प्रेमी होते हैं। ये देखने में सुंदर हों या न हों लेकिन लोगों के बीच काफी पंसद किए जाते हैं। इस माह में जन्मे लोग काफी मिलनसार प्रवृति के होते हैं और मित्रों के साथ अक्सर यात्राओं पर जाते रहते हैं। इनका यही घुमक्कड़ी शौक इनको प्रकृति और एडवेंचर के काफी करीब ले जाता है।

फागुन मास में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

फाल्गुन मास में पैदा होने वाले मनुष्य शुक्ल वर्ण वाले, दूसरों का उपकार करने वाले, धनवान, विद्यावान तथा सुखी और सदा विदेश में भ्रमण करने वाले होते हैं

31 मार्च को किसका जन्मदिन है?

(आज इंडियन शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हंपी और राजनेता मीरा कुमार का जन्‍मदिन है।

30 मार्च को किसका जन्मदिन है?

(आज सिंगर पलक मुच्छल का जन्मदिन है। इन्हें और आज के दिन जिन लोगों का भी जन्मदिन है उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं, देखें अगला एक साल आपका कैसा रहेगा।)