हाइलाइट्स Show
केंद्र सरकार और अन्य राज्य सरकारों की तर्ज पर पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि करने की संभावना है. शुक्रवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. 6 फीसदी तक बढ़ सकता है डीए हरियाणा सरकार के बाद आया फैसला पिछले महीने केंद्र सरकार ने बढ़ाया था भत्ता सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि डीए और डीआर दोनों के कारण राजकोष पर संयुक्त प्रभाव 12,852.5 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष होगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 1 जुलाई, 2022 से क्रमशः डीए और डीआर की उच्च राशि के हकदार हो. ये भी पढ़ें:
वित्त मंत्री हरपाल एस चीमा | तस्वीर साभार: Twitter मुख्य बातें
Punjab News: पंजाब सरकार के पास पैसे की कमी की अफवाहों के बीच राज्य सरकार ने बड़ी घोषणा की है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल एस चीमा ने घोषणा की है कि, आज सभी कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया गया है। शाम तक सभी का वेतन उनके खातों में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि, सिर्फ प्रक्रिया में देरी हुई, और कुछ नहीं। पंजाब के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। पंजाब के खजाने में लगातार पैसा आ रहा है। कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए सिर्फ अफवाह फैला रहे हैं। वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि, पंजाब सरकार ने हाल ही में 9,000 संविदा कर्मचारियों को स्थायी किया है। इन कर्मचारियों की कागजी कार्रवाई के कारण राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों को वेतन देने की प्रक्रिया में 3-4 दिन की देरी हुई है। इस देरी का कारण पैसे की कमी नहीं है। सभी कर्मचारियों का वेतन आज शाम तक उनके बैंक अकाउंट में पहुंच जाएगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि, पंजाब सरकार ने इस बीच 18,000 नई भर्तियां की हैं। कर्मचारियों की सैलरी आती है एक से पांच तारीख के बीचबता दें कि पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को इस बार सात तारीख तक वेतन नहीं मिला। जबकि हर माह की एक से पांच तारीख तक कर्मचारियों की सैलरी उनके बैंक खाते में आ जाती है। इस देरी की वजह से विपक्ष ने आरोप लगाना शुरू कर दिया कि पंजाब सरकार के पास अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए पैसा नहीं बचा है। वहीं सैलरी न आने के कारण कर्मचारियों को भी बच्चों की स्कूल फीस, घर का राशन, किस्त आदि भरने में परेशानी हो रही। कर्मचारियों के वेतन को लेकर मंगलवार को पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष जसप्रीत रंधावा ने भी उच्च अधिकारियों से बातचीत की थी। जिसमें उन्हें जल्द सैलरी भेजने का आश्वासन दिया गया था। वहीं, आज वित्त मंत्री द्वारा सैलरी भेजने की घोषणा करने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
पंजाब सरकार ने अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में राज्य कर्मचारियों का बेसिक पे बढ़ा दिया था। कर्मचारियों का बेसिक पे 15 फीसदी बढ़ाया गया था। इसके साथ-साथ पंजाब सरकार ने उस वक्त कुछ अलाउंस को भी रीस्टोर किया था, जिससे राज्य सरकार पर करीब 1500 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ा था। पंजाब सरकार के इस फैसले के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों की सैलरी में सालाना औसतन 1.05 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले तक कर्मचारियों की सैलरी औसतन 80 हजार रुपये सालाना की दर से बढ़ती थी। कर्मचारियों को मिले हैं ये अलाउंसअगस्त के दौरान अमरिंदर सिंह ने ना सिर्फ बेसिक पे बढ़ाने का फैसला किया था, बल्कि कई अलाउंस को फिर से शुरू किया गया वो भी तगड़ी बढ़ोतरी के साथ। इन अलाउंस में फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस, मोबाइल अलाउंस, कन्वेंस अलाउंस और सिटी कंपनसेटरी अलाउंस शामिल हैं। ये सभी फैसले पंजाब सरकार के मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा की अध्यक्षता में हुई एक मंत्रियों के समूह की बैठक की सिफारिशों के आधार पर लिए गए हैं। अब बढ़ जाएगी सैलरीदिवाली पर एक नौकरीपेशा के लिए इससे बड़ा क्या तोहफा होगा कि उसकी सैलरी बढ़ा दी जाए। पंजाब में राज्य सरकार के करीब 2.85 लाख कर्मचारी हैं और 3.07 लाख पेंशनर्स हैं। राज्य सरकार के किसी भी फैसले का इन सभी पर सीधा असर होता है। राज्य सरकार ने अभी डीए बढ़ाया है और इससे पहले बेसिक पे समेत तमाम तरह के अलाउंस बढ़ाए थे, जिससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी है। यह वीडियो भी देखें
Labour Code Effect on Salary: सरकार के इस कदम से कम हो जाएगी हाथ में आने वाली सैलरी Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें |