पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए? - puraanee jhaadoo ka kya karana chaahie?

अगर आप किसी भी दिन नया झाड़ू खरीदती हैं और उसका इस्तेमाल करती हैं तो आपको वास्तु से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।   

घर में रखी झाड़ू को लक्ष्मीजी का प्रतीक माना जाता हैं| झाड़ू घर की सफाई  कर उसे स्वच्छ और पवित्र बनाती है। यह हमारे घर में धन-धान्य और सुख-शांति लाती है। ज्योतिष, वास्तु एवं पुरानी मान्यताओं के अनुसार झाड़ू की वजह से भी हमारे घर में सुख शांति बढ़ती या घटती है। घर के कचरे में कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जाएं  विद्यमान रहती हैं जो घर पर प्रभाव डालती है। झाड़ू की मदद से हम सभी बुरी शक्तियों को बाहर कर देते हैं।

ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता रूपी कचरे को साफ़ करके घर में सुख समृद्धि लाती है। यदि आप अपने घर में झाड़ू सही ढंग से रखते हैं, किसी शुभ दिन उसे खरीदकर घर लाते हैं तो देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा ही बनी रहती है और आपका घर हमेशा धन धान्य से भरा रहता हैं। झाड़ू को खरीदने, घर में रखने, इसके इस्तेमाल के लिए कोई निश्चित समय होने और झाड़ू को घर से बाहर फेंकने के कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. आरती दहिया जी से जानें झाड़ू के नियमों के बारे में। 

पुरानी झाड़ू का क्या करें 

पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए? - puraanee jhaadoo ka kya karana chaahie?

वास्तु के अनुसार यदि झाड़ू टूट जाती है या पुरानी हो जाती है तो इसे घर से हटा देना चाहिए क्योंकि टूटी हुई पुरानी झाड़ू घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। घर में कभी भी टूटे हुए झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं।  

इसे जरूर पढ़ें:क्या शाम के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं,जानें क्या कहता है शास्त्र?

पुराना झाड़ू किस दिन और कहां फेकें

वास्तु और ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि घर की पुरानी झाड़ू को आपको शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन के बाद, या ग्रहण के बाद अपने घर से निकाल देना चाहिए| वास्तु में शनिवार या अमावस्या के दिन को झाड़ू फेकने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। यदि आप इनमे से किसी भी दिन पुरानी या टूटी झाड़ू को घर से बाहर निकालते हैं तो घर की नकारात्मक शक्तियां भी झाड़ू के साथ ही घर से बाहर निकल जाती हैं और घर में सकारात्मकता का वास होता है।

किस जगह पर फेंकें झाड़ू 

पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए? - puraanee jhaadoo ka kya karana chaahie?

झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह फेंकना चाहिए जहां कोई अन्य व्यक्ति उसके ऊपर पैर ना रख सके| दरअसल झाड़ू को माता लक्ष्मी के समान ही पूजा जाता है इसलिए पुराने झाड़ू को नाले में या किसी पेड़ के पास भूलकर भी न फेंकें। कभी भी झाड़ू को जलाना भी नहीं चाहिए और इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए। 

किस दिन ना फेकें झाड़ू 

कभी भी एकादशी, गुरुवार या शुक्रवार के दिन पुरानी झाड़ू घर से बाहर न फेके। ऐसा माना जाता है कि गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है। इसलिए इस दिन झाड़ू फेंकना लक्ष्मी जी को नाराज करने जैसा होता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी घर से बाहर चली जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:धन लाभ के लिए झाड़ू से जुड़े 5 जरूरी वास्‍तु टिप्‍स पंडित जी से जानें

पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए? - puraanee jhaadoo ka kya karana chaahie?

घर में समृद्धि के लिए झाड़ू के उपाय 

  • जब घर में नई झाड़ू खरीदने की बात आती है तो आप हमेशा कृष्णपक्ष में ही खरीदें। शुक्लपक्ष में खरीदी हुई झाड़ू दुर्भाग्य का सूचक होती है। 
  • शास्त्रों के अनुसार नयी झाड़ू को मंगलवार, शनिवार व अमावस्या के दिनखरीदना शुभ होता है। यदि आप शनिवार या अमावस्या के दिन घर में नयी झाड़ू लाते हैं तो इससे घर दोष मुक्त होता है। इससे घर में सुख सम्पदा आती है।
  • माना जाता है कि जिनकी शनि की साढ़े साती चल रही हो या उन्हें शनि का दोष हो उन्हें शनिवार को झाड़ू भूलकर भी घर में नहीं लाना चाहिए। आप मंगलवार या रविवार को नयी झाड़ू खरीद सकते हैं और फिर शनिवार से झाड़ू लगाना शुरू कर सकते हैं।
  • घर में झाड़ू को सही तरीके से रखना चाहिए। झाड़ू को हमेशा ऐसे रखें कि ये किसी की नजर में ना आए। झाड़ू से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे धन हानि हो सकती है।
  • कभी भी झाड़ू को घर के बाहर न रखें। झाड़ू को हमेशा साफ जगह पर ही रखा करें।

पुरानी झाड़ू को फेंकने और नई झाड़ू खरीदने के लिए अगर आप वास्तु के इन नियमों का पालन करेंगी तो घर की समृद्धि बनी रहेगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com and pixabay 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

पुरानी झाड़ू का क्या करना चाहिए? - puraanee jhaadoo ka kya karana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

पुराना झाड़ू का क्या करना चाहिए?

यदि आपके घर में पुरानी झाड़ू है तो वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, शनिवार के दिन के साथ आप होलिका दहन के बाद, ग्रहण के बाद और अमावस्या के दिन इस झाड़ को निकाल सकते हैं. पुरानी झाड़ू को या टूटी झाड़ू को कभी-भी घर में नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत माना जाता है. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है.

झाड़ू कौन से दिन निकालना चाहिए?

अगर आपके घर की झाड़ू पुरानी हो गई है और आप नई झाड़ू खरीदना चाहते हैं तो मंगलवार, शनिवार या फिर अमावस्‍या का दिन सबसे अच्‍छा माना जाता है। इन्‍हीं दिनों पर नई झाड़ू का प्रयोग करना भी शुरू करना चाहिए। ऐसा करने से घर के दोष समाप्‍त होते हैं और धन संपन्‍नता आती है।

झाड़ू कब खरीदना चाहिए और कब फेंकना चाहिए?

ज्योतिष के अनुसार झाड़ू खरीदने के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन सबसे उत्तम और शुभ होता है। मंगलवार या शनिवार को झाड़ू खरीदने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही ऐसे घर में मां लक्ष्मी की भी कृपा हमेशा बनी रहती है।

घर में कितनी बार झाड़ू लगाना चाहिए?

- वास्तु जानकारों का कहना है कि घर में झाड़ू हमेशा सूर्योदय के बाद और सूर्यास्त से पहले ही लगाएं. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है. - घर में किसी भी खुले स्थान पर भूलकर भी झाड़ू न रखें.