पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं? - pet mein inphekshan hone par kya khaen?

पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं? - pet mein inphekshan hone par kya khaen?

पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं? - pet mein inphekshan hone par kya khaen?

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी माना जाता है। शरीर में आंत का काम स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाने का होता है। भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण कर उन्हें शरीर में पहुंचाना भी पाचन तंत्र का काम होता है। खानपान और जीवनशैली से जुड़े कई कारणों की वजह से पाचन तंत्र को कई बार नुकसान पहुंचता है। असंतुलित खानपान, दूषित पानी का सेवन या बैक्टीरिया आदि के संपर्क में आने से पेट में इन्फेक्शन (Stomach Infection In Hindi) की समस्या हो सकती है। ज्यादातर लोग ऐसे समय ये समझ नहीं पाते हैं कि पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें। ऐसे में आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि पेट में इन्फेक्शन की समस्या में आपको किन चीजों का सेवन करना चाहिए और कौन सी चीजों के सेवन से दूर बनानी चाहिए। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं? (Stomach Infection Diet Foods In Hindi)

पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं? - pet mein inphekshan hone par kya khaen?

पेट में इन्फेक्शन की समस्या कई कारणों से हो सकती है। इसके लिए आपका खानपान और आपकी जीवनशैली को प्रमुखता से जिम्मेदार माना जाता है। गोंडा जिला चिकित्सालय के सीनियर फिजिशियन डॉ समीर के मुताबिक पेट में इन्फेक्शन होने पर आपको उल्टी, दस्त और ऐंठन की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आपको खानपान का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे खाद्य पदार्थ जो पचने में बहुत समय लेते हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं माने जाते उनका सेवन पेट में इन्फेक्शन होने पर नहीं करना चाहिए। पेट में इन्फेक्शन होने पर सबसे अधिक अनुशंसित खाद्य पदार्थ बीआरएटी आहार के नाम से जाने जाते हैं। पेट में इन्फेक्शन पर आप इन चीजों का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें : Gastroenteritis: इन कारणों से हो सकता है पेट का इंफेक्शन या पेट का फ्लू, एक्सपर्ट से जानें इससे बचाव के उपाय

1. दही और छाछ का सेवन पेट में इन्फेक्शन होने पर बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। इसके आलावा दही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी बहुत उपयोगी होता है।

2. नारियल पानी का सेवन पेट में इन्फेक्शन पर बहुत उपयोगी होता है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स आपको दस्त और उल्टी की समस्या से बचाते हैं। शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के साथ पाचन तंत्र को सुधारने के लिए नारियल पानी पीने के फायदे बहुत हैं।

3. सूप का सेवन पेट में इन्फेक्शन की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। अधिक फायदे के लिए आप इसमें सौंफ, पुदीना और अदरक आदि मिला सकते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं? - pet mein inphekshan hone par kya khaen?

इसे भी पढ़ें : वर्क फ्रॉम होम में खाना खाने के बाद दिनभर भारी रहता है पेट? खाएं पाचन बढ़ाने वाले ये 5 फूड्स

4. पेट में इन्फेक्शन की समस्या में आपको प्रोटीन डाइट का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए ध्यान रहे कि आप ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसके पाचन में अधिक समय लगता हो।

5. ऐसे फलों और सब्जियों का सेवन करें जो ताजी हों और आसानी से पेट में पच जाएं। इस दौरान आप केला, अंगूर, संतरा आदि का सेवन कर सकते हैं।

पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या न खाएं? (Foods To Avoid in Stomach Infection In Hindi)

पेट में इन्फेक्शन होने पर आपको ऐसे खाद पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए जो पचने में अधिक समय लेते हैं और जिन्हें पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। पेट में इन्फेक्शन होने पर आपको फाइबर की अधिक मात्रा वाले फल या सब्जी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी वजह से आपके पाचन तंत्र में समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके आलावा इस दौरान एक्सपर्ट्स के मुताबिक कैफीन युक्त खाद्य या पेय पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए। कोल्डड्रिंक, चाय और कॉफी आदि का सेवन ऐसे समय में नुकसानदायक होता है। पेट में इन्फेक्शन की समस्या खानपान में असंतुलन, दूषित पानी के सेवन से हो सकती है इसलिए साफ-सफाई का ध्यान जरूर दें। ऐसी स्थिति में भारी या ज्यादा खाना खाने की बजाय हल्का और कम मात्रा में भोजन करें। किसी भी संक्रमित चीज को छूने के बाद हाथ जरूर धोयें। पेट में इन्फेक्शन होने पर साफ पानी पिएं और समस्या बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

Stomach Infection Diet Food in Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन का ठीक रहना बहुत जरूरी माना जाता है. शरीर में आंत का काम स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाने का होता है. वहीं भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण कर उन्हें शरीर में पहुंचाना भी पाचन का काम होता है. वहीं खानपान और जीवनशैली से जुड़े कई कारणों की वजह से पाचन तंत्र को कई बार नुकसान पहुंचता है.

असंतुलित खानपान, या दूषित पानी का सेवन करने से पेट में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है. ज्यादातर लोग ऐसे में समझ नहीं पाते हैं कि पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें. ऐसे में आज हम यहां आपको बताएंगे कि आपको पेट में इन्फेक्शन होने पर किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

पेट में इनफेक्शन होने पर इन चीजों का करें सेवन-

  • दही और छाछ का सेवन पेट में इन्फेक्शन होने पर बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूह प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं. इसके अलावा दही शरीर को हाइड्रेट रखने में भी बहुत उपयोगी होता है
  • नारियल पानी का सेवन पेट में इन्फेक्शन पर बहुत उपयोगी होता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स आपको दस्त और उल्टी की समस्या से बचाते हैं. इसके साथ ही शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के साथ पाचन तंत्र को सुधारने के लिए नारियल पानी पीने के फायदे बहुत हैं.

पेट में इन्फेक्शन होने पर इन चीजों को न खाएं- पेट में इन्फेक्शन होने पर आपको ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जो पचने में अधिक समय लेते हैं और जिन्हें पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है. पेट में इन्फेक्शन होने पर पको फाइबर की अधिक मात्रा वाले फल खानसे बचना चाहिए.

News Reels

ये भी पढ़ें-Health Tips: Green Tomato खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे, इम्यूनिटी होती है बूस्ट

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधितरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

पेट में इन्फेक्शन में क्या nahi खाना चाहिए?

कॉफी जैसे किसी भी कैफीनयुक्त पेय से बचें क्योंकि यह आपके पेट में और जलन पैदा कर सकता है। इससे आपको एसिडिटी की परेशानी भी हो सकती है। दूध या दूध से बनी हुई चीजों को खाने से भी बचना चाहिए। इससे आपको पचाने में परेशानी हो सकती है।

पेट में इंफेक्शन को कैसे खत्म करें?

मामूली मामलों के लिए कुछ घरेलू उपचार.
दिन भर तरल पदार्थ लें, विशेष रूप से दस्त और बाउट के बाद.
नियमित रूप से, लेकिन कम खाओ। ... .
केले और फलों के रस जैसे पोटेशियम युक्त खाद्य और पेय,.
चिकित्सक के परामर्श के बिना कोई भी दवा न लें.
यदि आप में तरल की कमी है तो अस्पताल जाएं.

पेट में इन्फेक्शन के लक्षण क्या होते हैं?

पेट में इन्फेक्शन के लक्षण पेट में दर्द महसूस करना, आंतों में सूजन महसूस करना, दस्त होना, उल्टी आना, डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाना, सिर दर्द महसूस करना आदि होते हैं.

पेट की आंतों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

फाइबर युक्त खाद्यपदार्थ इसलिए आपको चाहिए कि आप अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा फाइबर की मौजूदगी वाले खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करें. इसके लिए कई सब्जियां या फल के साथ-साथ कई प्रकार के अनाज और खजूर इत्यादि भी काफी मददगार साबित होते हैं. दरअसल ये हामरे आंतों के सुचारु रूप से काम करने में मददगार होते हैं.