पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

अगर आपका पेट ज्यादा खराब रहता है तो आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए इन फूड को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

Show

लगभग सभी लोगों का समय-समय पर अनियमित खानपान की वजह से पेट खराब हो जाता है और लोगों को पेट में दर्द, पेट फूलने, मतली, अपच, उल्टी, सूजन, दस्त या कब्ज आदि जैसी समस्याएं होने लग जाती हैं। हालांकि, पेट खराब होने के कई कारण हैं और इन कारणों के आधार पर सबके उपचार अलग-अलग होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि उपचार के साथ-साथ कई ऐसी फूड्स भी हैं, जो पेट की खराबी और दर्द को दूर कर सकते हैं और इससे आपको बेहतर और फ्रेश महसूस करने में मदद मिल सकती है। 

जी हां, इसको लेकर डॉक्टर गुलबहार अंसारी (B.U.M.S) कहती हैं कि पेट में दर्द की समस्या गलत खानपान की वजह से पैदा होती है लेकिन कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जो पेट के लिए काफी फायदेमंद हैं जैसे- अदरक, पुदीना, पपीता आदि। पेट दर्द का इलाज करने के साथ आपको इन फूड का भी सेवन करना चाहिए, जिससे आपको बहुत जल्द इस समस्या से राहत मिल सकती है। 

अदरक का करें सेवन 

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

अदरक एक ऐसा फूड है जो पेट के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आपका पेट खराब है या फिर गैस की वजह से पेट में दर्द की समस्या पैदा हो जाती है, तो आप अदरक का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि अदरक में मौजूद विटामिन- सी, मैग्नीशियम और अन्य मिनरल्स आदि से हेल्थ से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

आप अदरक का टुकड़ा या इसका पानी पी सकते हैं। बता दें कि अदरक का पानी पीने से न सिर्फ त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है बल्कि पेट से संबंधित कई समस्याएं जैसे- कब्ज, गैस आदि भी दूर हो जाती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- डाइजेशन बेहतर बनाने के साथ पेट की प्रॉब्लम्स दूर करते हैं ये 5 सुपरफूड्स

पुदीना हो सकता है फायदेमंद 

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

अगर आपके पेट में दर्द है, तो आपके लिए पुदीना मददगार साबित हो सकता है। पुदीने का सेवन करने से पेट को अंदर से ठंडक मिलती है और डाइजेशन सिस्टम को भी ठीक करने में हेल्प करता है। बता दें कि पुदीना का रस पीने या फिर इसे कच्चा खाने से पेट में बनने वाली गैस, पेट दर्द, पेट में सूजन और ऐंठन की समस्या से राहत सकती है। अगर आपको हमेशा पेट में दर्द, भारीपन और डाइजेशन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो आप पुदीने का सेवन कर सकती हैं।

अलसी के बीज का सेवन करें 

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

अलसी, जिसे सन के बीज के रूप में भी जाना जाता है। यह एक छोटा और रेशेदार बीज होता है, जिसका सेवन करना हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है या फिर पेट दर्द की समस्या है, तो आप अलसी के बीज का सेवन कर सकती हैं। क्योंकि यह बीज पेट को साफ करने और पेट की हेल्थ को बनाए रखने का काम करती हैं। इसका सेवन आप सीधे तौर पर कर सकते हैं या फिर आप इसका तेल, पिसे हुए अलसी के बीज का भी सेवन कर सकती हैं। 

नारियल पानी भी है फायदेमंद 

इन फूड के अलावा, आप नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं क्योंकि नारियल पानी में मौजूद पोषक तत्व एसिडिटी, पेट दर्द, अल्सर, कोलाइटिस, आंतों में सूजन आदि जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करते हैं। इसके अलावा, नारियल पानी कमजोरी, थकान, चक्कर आने जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

इसके अलावा, नारियल पानी पीने के और भी कई तरह के फायदे हैं जैसे- नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाने में भी मदद करता है, यह ब्लड प्रेशर काबू में रखता है। आप इसका सेवन दिन में एक से दो बार कर सकते हैं। 

इसे ज़रूर पढ़ें- मानसून में पेट से जुड़ी परेशानियों से दूर रहने के लिए डाइट रखें खास, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

नोट- अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबधी समस्या है तो आप पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह तमाम फूड हैं जो आपको पेट से संबंधित समस्याओं से राहत दिला सकते हैं। अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी तो इसे जरूर शेयर करें, डाइट और न्यूट्रिशन से जुड़े अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

पेट दर्द में क्या खाएं, क्या न खाएं और परहेज - What to eat and what not to eat in stomach ache in Hindi

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

कई बार आवाज़ आने में कुछ क्षण का विलम्ब हो सकता है!

पेट दर्द में अक्सर लोग जी मिचलाना, उल्टी और दस्त के लक्षणों का सामना करते हैं। हालांकि, इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योकिं ये पेट दर्द के सामान्य लक्षण हैं।

पेट दर्द जब ठीक होने लग जाए और आपको भूख भी सही तरीके से लगने लगे, तब आपको खाने-पीने में बहुत ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए। स्थिति जब बेहतर होने लगे तो ऐसे खाद्य पदार्थों को न खाएं, जो पेट दर्द को बढ़ावा देते हैं, इससे स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

पेट दर्द की समस्या में बहुत से लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि पेट दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि पेट दर्द में क्या खाएं और क्या न खाएं।

(और पढ़ें - पेट दर्द के घरेलू उपाय)

  1. पेट दर्द में क्या खाना चाहिए - What to eat in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में अधिक से अधिक पेय पदार्थ पीएं - Drink more and more drinks in abdominal pain in Hindi
    • पेट दर्द में केला खाएं - Eat bananas in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में सादा चावल खाना चाहिए - Plain rice should be eat in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में एप्पल सॉस खाएं - Eat apple sauce in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में व्हाइट ब्रेड टोस्ट खाना चाहिए - Eat white bread toast in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में उबला आलू खाएं - Eat boiled potatoes in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में हरबल चाय पीएं - Drink harbal tea in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में नारियल पानी पीएं - Drink coconut water in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में ओट्समील खाएं - Eats oatmeal in stomach ache in Hindi
  2. पेट दर्द में क्या न खाएं और परहेज - What to not eat in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में रिफाइंड शुगर न खाएं - Do not eat refined sugar in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में डेरी उत्पाद नहीं खाना चाहिए - Dairy products should not eat in abdominal pain in Hindi
    • पेट दर्द में तले हुए खाद्य पदार्थों को न खाएं - Do not eat fried foods in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में सोडा ना पीएं - Avoid aerated drinks in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में अधिक मसालेदार फूड्स न खाएं - Do not eat more spicy foods in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में कच्चे फल और सब्जियां न खाएं - Do not eat raw fruits and vegetables in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में शराब न पीएं - Do not drink alcohol in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में प्रोसेस्ड फूड न खाएं - Do not eat processed foods in stomach ache in Hindi
    • पेट दर्द में अधिक एसिड वाले फल और सब्जियों को न खाएं - Do not eat acid rich fruits and vegetables in stomach ache in Hindi

पेट दर्द में क्या खाएं, क्या न खाएं और परहेज के डॉक्टर

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

पेट दर्द में क्या खाना चाहिए - What to eat in stomach ache in Hindi

पेट दर्द से राहत पाने के लिए दवाओं के आलावा सही आहार भी उपयोगी होता है जैसे कि केला, सादा चावल आदि। यहाँ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बताया गया है।

पेट दर्द में अधिक से अधिक पेय पदार्थ पीएं - Drink more and more drinks in abdominal pain in Hindi

पेट दर्द की समस्या में ठोस खाद्य पदार्थ आपके पेट दर्द को और बढ़ा सकते हैं, इसलिए ऐसे खाद्य पदार्थों को ना खाएं। ठोस खाद्य पदार्थों की जगह पर आप तरल पेय पदार्थों को लें, इससे पेट दर्द से राहत मिलती है। स्पोर्ट्स ड्रिंक, सूप या नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों को लें। नारियल पानी में पोटैशियम, कैल्शियम जैसे खनिज और सोडियम की मात्रा होती है, जो पेट दर्द में लाभदायक हैं।

(और पढ़ें - पीरियड्स में पेट दर्द कम करने के उपाय)

पेट दर्द में केला खाएं - Eat bananas in stomach ache in Hindi

पेट दर्द में केला खाना चाहिए, क्योंकि यह आसानी से पच जाता है। इसके अलावा लूस मोशन या उल्टी के दौरान आपके शरीर से बहुत अधिक मात्रा में दस्त के रूप में खनिज बाहर निकल जाते हैं। केला में मौजूद पोटैशियम जैसे खनिज शरीर में इसकी कमी की दोबारा भरपाई करते हैं।

(और पढ़ें - उल्टी रोकने के उपाय) 

पेट दर्द में सादा चावल खाना चाहिए - Plain rice should be eat in stomach ache in Hindi

ब्लैक और ब्राउन राइस को पचाना मुश्किल होता है, इसलिए पेट दर्द की समस्या में सादा या व्हाइट चावल खाना चाहिए। सादा चावल को पचाने में आसानी होती है। इसके अलावा सादा चावल में स्टार्च की मात्रा अधिक होती है और फाइबर की कम, जो आपके मल को टाइट बनाता है और दस्त को भी कम करता है।

(और पढ़ें - दस्त रोकने के घरेलू उपाय)

पेट दर्द में एप्पल सॉस खाएं - Eat apple sauce in stomach ache in Hindi

पेट दर्द के दौरान एप्पल सॉस खाना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें बहुत अधिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा एप्पल सॉस में पानी में घुलनशील फाइबर मौजूद होते हैं, जो आपके मल को टाइट बनाते हैं और दस्त से भी राहत दिलाते हैं।

(और पढ़ें - एसिडिटी के घरेलू उपाय)

पेट दर्द में व्हाइट ब्रेड टोस्ट खाना चाहिए - Eat white bread toast in stomach ache in Hindi

पेट दर्द में व्हाइट ब्रेड टोस्ट खाना, फाइबर युक्त होल ग्रेन से ज्यादा अच्छा होता है। जब आप स्वस्थ होते हैं, तब होल ग्रेन या साबुत अनाज खाना आपके लिए फायदेमंद होता हैं, लेकिन पेट दर्द के दौरान साबुत अनाज न खाएं। पेट र्दद की समस्या में यह आपके लिए नुकसानदायक साबित होता है। खासकर दस्त की समस्या में तो यह आपके लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक है।

(और पढ़ें - दस्त में क्या खाना चाहिए)

पेट दर्द में उबला आलू खाएं - Eat boiled potatoes in stomach ache in Hindi

आलू में भी व्हाइट राइस की तरह बहुत अधिक स्टार्च होता है, इसलिए पेट दर्द में आलू को उबालकर या बेक करके खाएं। केला की तरह आलू भी आपके शरीर में पोटैशियम की भरपाई करता है और आपके पेट के लिए भी लाभदायक होता है।

(और पढ़ें - पेट की गैस के उपाय)

पेट दर्द में हरबल चाय पीएं - Drink harbal tea in stomach ache in Hindi

जब भी आपको पेट दर्द हो या आप बीमार मससूस करें तो कैमोमाइल चाय पीएं। कैमोमाइल चाय आपके पेट दर्द को ठीक करने में मदद करता है और सूजन को कम करने में भी सहायक है। ध्यान रहे पेट दर्द के दौरान कॉफी या दूध वाला चाय न पीएं।

(और पढ़ें - पेट दर्द में क्या खाएं)

पेट दर्द में नारियल पानी पीएं - Drink coconut water in stomach ache in Hindi

पेट दर्द में नारियल पानी पीना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है। नारियल पानी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स (एक प्रकार के पोषक तत्व) पेट दर्द में राहत दिलाते हैं। इसके अलावा नारियल पानी में बहुत अधिक पोटैशियम होता है, जो आपको हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

(और पढ़ें - कब्ज में क्या खाना चाहिए)

पेट दर्द में ओट्समील खाएं - Eats oatmeal in stomach ache in Hindi

ओटमील खाने से पटे दर्द से राहत मिलती है। इसके अलावा ओटमील दस्त को भी ठीक करने में मदद करता है। ध्यान रहे कि ओट्स को अधिक मसालेदार या चटपटा बनाने की कोशिश न करें। जितना हो सके सादा ओट्मील खाएं।

(और पढ़ें - ओट्स कैसे बनाये)

पेट दर्द में क्या न खाएं और परहेज - What to not eat in stomach ache in Hindi

अगर आपको पेट दर्द है तो कुछ चीज़ों से परहेज करके (जैसे सोडा, कच्चे फल आदि) आप अपनी स्थिति को और बिगड़ने से बचा सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि पेट दर्द में क्या नहीं खाना चाहिए। 

पेट दर्द में रिफाइंड शुगर न खाएं - Do not eat refined sugar in stomach ache in Hindi

रिफाइड चीनी युक्त खाद्य पदार्थ आपके इंसुलिन स्तर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं, जिससे आपके ब्लड शुगर का स्तर बहुत अधिक या कम हो सकता है। हालांकि, यह सीधे तौर पर आपके पेट को प्रभावित नहीं करता है। लेकिन, हो सकता है कि आप रिफाइंड चीनी की वजह से अस्थिरता महसूस करें, जिससे आपकी हालात और गंभीर हो सकती है।

(और पढ़ें - डायबिटीज डाइट चार्ट और ​शुगर में क्या खाना चाहिए)

पेट दर्द में डेरी उत्पाद नहीं खाना चाहिए - Dairy products should not eat in abdominal pain in Hindi

दूध, पनीर और आइसक्रीम पेट दर्द में ना खाएं। ऐसे खाद्य पदार्थों को पचाना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि इनमें अधिक मात्रा में वसा होती है। हालांकि, बिना फैट वाली दही आप खा सकते हैं, लेकिन इसे कम मात्रा में खाएं।

(और पढ़ें - पेट फूलने पर क्या करें)

पेट दर्द में तले हुए खाद्य पदार्थों को न खाएं - Do not eat fried foods in stomach ache in Hindi

तले हुए खाद्य पदार्थों में बहुत अधिक अधिक फैट और तेल होती है, जिन्हें पचाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। जब आप स्वास्थ्य होते हैं, तब भी तले हुए खाद्य पदार्थ खाना आपके लिए लाभदायक नहीं होते हैं। इसलिए इन खाद्य पदार्थों को न खाएं, इससे हालत और गंभीर हो सकती है।

(और पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल में परहेज)

पेट दर्द में सोडा ना पीएं - Avoid aerated drinks in stomach ache in Hindi

सोडा आपके लिए नुकसानदाक होता है, क्योंकि इसमें उपस्थित गैस आपके पाचन क्रिया को प्रभावित करता है। इसके अलावा यदि आप शुगर की मात्रा एक बार में बहुत अधिक लेते हैं, तब दस्त की समस्या और गंभीर हो सकती है। इसलिए पेट दर्द में सोडा न पीएं।

(और पढ़ें - पेट कम करने के उपाय)

पेट दर्द में अधिक मसालेदार फूड्स न खाएं - Do not eat more spicy foods in stomach ache in Hindi

पेट दर्द की समस्या में अधिक मसालेदार भोजन न करें। अधिक मसालेदार भोजन को पचाना मुश्किल होता है, जिससे आपका दर्द बढ़ सकता है। इसलिए कम मसाले वाले आहार खाएं और साथ ही साथ अधिक से अधिक तरल खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें।

(और पढ़ें - मसालेदार भोजन के नुकसान)

पेट दर्द में कच्चे फल और सब्जियां न खाएं - Do not eat raw fruits and vegetables in stomach ache in Hindi

जब आप स्वस्थ होते हैं, तब कच्चे फल और सब्जियां खाना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक होता है। लेकिन, पेट दर्द के दौरान आप कच्ची सब्जियां और फल न खाएं। इनमें उपस्थित फाइबर आपके पेट दर्द को बढ़ा सकते हैं। इसलिए ठीक होने के बाद ही कच्ची सब्जियां और फल खाना शुरू करें। जब तक आप ठीक नहीं होते हैं, तब तक आप पकी हुई सब्जियां कम मात्रा में लें और इसका जूस भी पी सकते हैं।

(और पढ़ें - एसिडिटी में क्या खाएं)

पेट दर्द में शराब न पीएं - Do not drink alcohol in stomach ache in Hindi

शराब पीना गैस्ट्रिक एसिडिटी को बढ़ा सकता है, इसलिए पेट दर्द में शराब न पीएं। शराब में ऐसे कैमिकल होते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं। पेट दर्द के दौरान शराब की वजह से जलन भी हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को लीवर की समस्या होती है, उन लोगों के लिए शराब और भी नुकसानदायक होता है।

(और पढ़ें - शराब छुड़ाने के तरीके)

पेट दर्द में प्रोसेस्ड फूड न खाएं - Do not eat processed foods in stomach ache in Hindi

प्रोसेस्ड फूड को अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए और इसे स्वादयुक्त बनाने के लिए इनमें कई प्रकार के कैमिकल मिलाएं जाते हैं, जो आपके पेट के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए पेट दर्द की समस्या में प्रोसेस्ड फूड न खाएं।

(और पढ़ें - फास्ट फूड के नुकसान)

पेट दर्द में अधिक एसिड वाले फल और सब्जियों को न खाएं - Do not eat acid rich fruits and vegetables in stomach ache in Hindi

पेट दर्द की समस्या में ऐसे फल और सब्जियों को न खाएं, जिनमें एसिड की मात्रा अधिक होती है। टमाटर में एसिड की बहुत अधिक मात्रा होती है, जो पेट दर्द में नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा चकोतरा में भी अधिक मात्रा में एसिड होता है, इसलिए पेट दर्द के दौरान इसका जूस न पीएं।

(और पढ़ें - पेट कम करने के लिए योगासन)

पेट में दर्द होता है तो क्या खाना चाहिए? - pet mein dard hota hai to kya khaana chaahie?

पेट दर्द में क्या खाएं, क्या न खाएं और परहेज के डॉक्टर

सम्बंधित लेख

5 मिनट में पेट दर्द से छुटकारा कैसे पाएं?

अनार झट से करे पेट दर्द दूर पेट में दर्द की परेशानी को कम करने के लिए अनार काफी हेल्दी साबित हो सकता है. इसका सेवन आप काले नमक के साथ करें. इससे बदहजमी से तुरंत राहत मिलती है. अगर आपको 5 मिनट में दर्द दर्द की समस्या दूर करनी है तो हरड़ के साथ अनार का सेवन करें.

पेट दर्द के लिए कौन सा खाना अच्छा है?

केला- केला पेट के लिए बहुत फायदेमंद है. इसे खाने से एसिडिटी को कम करने में मदद मिलती है. कोशिश करें कि एसिडिटी होने पर आप केला पर काला नमक डालकर खाएं. गैस के कारण पेट में दर्द हो तो इन चीजों का ना करें सेवन- मिठाई, डेयरी उत्पाद जैसे दूध, पनीर, ब्रेड, हाई चीनी सुक्त चीजें.

पेट में दर्द होता है तो क्या लेना चाहिए?

बहुत से लोग पेट के व्यायाम पर भी बहुत जोर देते हैं, जिससे चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है और इस तरह पेट में दर्द होने लगता है। मासिक धर्म में ऐंठन या एंडोमेट्रियोसिस: मासिक धर्म पेट में सूजन और दर्द के साथ-साथ सूजन, गैस, ऐंठन और कब्ज पैदा कर सकता है।