प्याज के बीज का नाम क्या होता है? - pyaaj ke beej ka naam kya hota hai?

क्या आप जानती हैं कलौंजी और प्याज के बीज में अंतर? या यह दोनों एक हैं! आज हम आपको इस लेख में कलौंजी और प्याज के बीज के बीज में अंतर बताने वाले हैं।

हमारे किचन में कई तरह की चीजें होती हैं जिनका इस्तेमाल हम खाने में करते हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं जो दिखने में एक सी लगती हैं लेकिन असल में उनमें अंतर होता है जैसे कलौंजी और प्याज के बीज। लेकिन क्या कलौंजी और प्याज के बीज सच में अलग-अलग हैं या फिर समान हैं? इसलिए आज हम आपको इस लेख में कलौंजी और प्याज के बीज के बारे में बताने वाले हैं।

क्या है कलौंजी और इसका इस्तेमाल 

kalaunji seeds

यह एक तरह का काला बीज होता है जिसे मसाले के तौर पर और खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इस बीज का मुख्य रूप से उपयोग खाने में खुशबू लेन के लिए जाता है। अचारी दही भिंडी में अगर आप कलौंजी डालेंगी तो यह स्वाद को दोगुना कर देगा। इसलिए जब भी यह डिश बनाएं तो कलौंजी का इस्तेमाल करना न भूलें।

खाने के साथ साथ कलौंजी का उपयोग त्वचा और बालों पर भी किया जाता है। कलौंजी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कलौंजी में अमीनो एसिड , मिनरल और प्रोटीन पाया जाता है। ज्वाइंट पेन, इंडिजेशन और आर्थरिटीज को समस्या होने पर कलौंजी का सेवन अच्छा होता है।

इसे जरूर पढ़ें- Kalonji Recipes: कलौंजी से घर पर तैयार करें ये 3 सेहतमंद और टेस्‍टी रेसिपी

कैसे करें कलौंजी को स्टोर?

कलौंजी को स्टोर करने के लिए आपको टाइट डिब्बा चाहिए होगा। इसे डिब्बे में बंद करके आप लंबे समय तक स्टोर कर सकती हैं। इसके साथ ही आप किसी भी पन्नी में भी बांधकर रख सकती हैं। कलौंजी को नमी वाली जगह में न करें। अगर किचन में जीरा खत्म हो जाए तो आप इसकी जगह कलौंजी से तड़का लगा सकती हैं।

खासतौर पर सूखे आलू की सब्जी में कलौंजी का तड़का बेहद अच्छा लगता है। आप चाहें तो कलौंजी का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको लगता है कि आप खाने में तड़का लगाने के लिए केवल जीरे का ही उपयोग कर सकती हैं तो आप गलत हैं। भारतीय मसालों में तड़का के लिए कई अन्य चीजें भी हैं।

क्या है प्याज के बीज?

onion seeds

दरअसल प्याज के बीज कलौंजी के बीज का ही एक प्रकार है, जो कलौंजी के परिवार से आता है। प्याज(ऐसे बनाएं प्याज की सब्जी) के बीच के कई फायदे हैं। यह हमारी सेहत को भी बहदिया रखता है और हमें बीमारियों से भी दूर रखता है। एक रिसर्च के अनुसार इसमें मौजूद तत्व अस्थमा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। सेहत के साथ-साथ यह हमारे बाएं के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे जरूर पढ़ें- प्याज की मदद से बनाएं यह डिलिशियस स्नैक्स

आप किस बीज का इस्तेमाल करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-  freepik, wikipedia

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

प्याज़ एक वनस्पति है जिसका कन्द सब्ज़ी के रूप में प्रयोग किया जाता है। भारत में महाराष्ट्र में प्याज़ की खेती सबसे ज्यादा होती है। यहाँ साल मे दो बार प्याज़ की फ़सल होती है - एक नवम्बर में और दूसरी मई के महीने के क़रीब होती है। प्याज़ भारत से कई देशों में निर्यात होता है, जैसे कि नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, इत्यादि। प्याज़ की फ़सल कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल मध्य प्रदेश जैसी जगहों पर अलग-अलग समय पर तैयार होती है। विश्व में प्याज 1,789 हजार हेक्टर क्षेत्रफल में उगाई जाती हैं, जिससे 25,387 हजार मी. टन उत्पादन होता है। भारत में इसे कुल 287 हजार हेक्टर क्षेत्रफल में उगाये जाने पर 2450 हजार टन उत्पादन प्राप्त होता है। महाराष्ट्र, उड़ीसा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु तथा गुजरात आदि प्रदेशों में अधिकता से उगाया जाता है। यह शल्ककंदीय सब्जी है, जिसके कन्द सब्जी के रूप में उपयोग किए जाते हैं। कन्द तीखा होता है। यह तीखापन एक वाष्पशील तेल एलाइल प्रोपाइल डाय सल्फाइड कारण होता है। प्याज का उपयोग सब्जी, मसाले, सलाद तथा अचार तैयार करने के लिए किया जाता है। कन्द में आयरन, कैल्शियम, तथा विटामिन ‘सी’ पाया जाता है। कन्द तीखा, तेज, बलवर्धक, कामोत्तेजक, स्वादवर्धक, क्षुधावर्धक तथा महिलाओं में रक्त वर्धक होता है। पित्तरोग, शरीर दर्द, फोड़ा, खूनी बवासीर, तिल्ली रोग, रतौंधी, नेत्रदाह, मलेरिया, कान दर्द तथा पुल्टिस के रूप में लाभदायक है। अनिद्रा निवारक (बच्चों में), फिट (चक्कर) में सुंघाने के लिए उपयोगी। कीड़ों के काटने से उत्पन्न जलन को शान्त करता है (आयुर्वेद)। प्याज, एक तना जो कि छोटी-सी तस्तरी के रूप में होता है, अत्यन्त ही मुलायम शाखाओं वाली फसल है, जो कि पोले तथा गूदेदार होते हैं। रोपण के 2) से 3 माह पश्चात् तैयार हो जाती है। इसकी फसल अवधि 120-130 दिन है। औसत उपज 300 से 375 क्विंटल प्रति हेक्टर होती है। फसल मार्च-अप्रेल में तैयार हो जाती है। भारत में इनकी खेती छोटे रूप में कियारिया बना के भी की जाती है|

प्याज शीतऋतु की फसल है किन्तु अधिक शीत हानिकारक होती है। तापक्रम अधिक हो जाना भी हानिकारक होता है। प्याज के विपुल उत्पादन के लिए पर्याप्त सूर्य प्रकाश की आवश्यकता होती है। प्याज के कन्द दीर्घ प्रकाश अवधि (Long Day Length) में अच्छे बनते हैं। कन्दीय फसल होने के कारण भुरभुरी तथा उत्तम जल निकास वाली भूमि उत्तम मानी जाती है। बलुई दुमट भूमि सर्वोत्तम होती है। अन्य भूमि में भी उगाई जा सकती है। भारी मिट्टी उचित नहीं है। भूमि का पीएच मान 5.8-6.5 के मध्य होना चाहिए। प्याज के लिए कुल 12-15 सिंचाई की आवश्यकता होती है, 7-12 दिन के अन्तर से भूमि के अनुसार सिंचाई की जानी चाहिए। पौधों का शिरा जब मुरझाने लगे, यह कन्द पकने के लक्षण हैं, इस समय सिंचाई नहीं करनी चाहिए।

गोबर की खाद या कम्पोस्ट 200 क्विंटल प्रति हेक्टर तथा नाइट्रोजन, फास्फोरस एवं पोटाश क्रमशः 100, 50, 100 किलो प्रति हेक्टर आवश्यक है। गोबर की खाद या कम्पोस्ट, फास्फोरस तथा पोटाश भूमि के तैयारी के समय तथा नाइट्रोजन तीन भागों में बांटकर क्रमशः पौध रोपण के 15 तथा 45 दिन बाद देना चाहिए। अन्य सामान्य नियम खाद तथा उर्वरक देने के पालन किए जाने चाहिए।

प्रति हेक्टर बीज की मात्रा – 10 किलो

प्रति 100 ग्रा. बीज की संख्या –[संपादित करें]

25,000

60 प्रतिशत

एक वर्ष

1 प्रतिशत बोर्डो मिश्रण या अन्य फफूंदनाशक दवा से उपचारित करें।

बीज भूमि से 10 सेमी. ऊँची बनाई गई क्यारियों में कतारों में बुवाई कर ढक देना चाहिए। आद्र्र गलन का रोग पौधों में न लगने पाए इसलिए क्यारियों में 1 प्रतिशत बोर्डो मिश्रण का छिड़काव करना चाहिए।

समय – 15 सितम्बर से दिसम्बर

कतार 15 सेमी., पौधे 10-15 सेमी. ऊँचे हो जाएँ तब खेत में रोपएा कर लगाने चाहिए। अधिक उम्र के पौधे या जब उनमें जड़ वाला भाग मोटा होने लगे तब नहीं लगाने चाहिए। खेत की तैयारी आलू के समान ही की जानी चाहिए। पौध रोपण के तुरन्त बाद ही सिंचाई करनी चाहिए।

प्याज के पौधों की कतारों के मध्य पुआल या सूखी पत्तियाँ बिछा देनी चाहिए जिससे सिंचाई की बचत होती है। फूल आना या बोल्टिंग – कन्द के लिए ली जाने वाली फसल में फूल आना उचित नहीं माना जाता है, इससे कन्द का आकार घट जाता है। अतः आरम्भ में ही निकलते हुए डण्ठलों को तोड़ देना चाहिए।

जब पत्तियों का ऊपरी भाग सूखने लगे तो उसे भूमि में गिरा देना चाहिए जिससे प्याज के कन्द ठीक से पक सकें। खुदाई करने में कन्द को चोट या खरोंच नहीं लगनी चाहिए।

प्याज का भण्डारण एक महत्वपूर्ण कार्य है। कुछ किस्मों में भण्डारण क्षमता अधिक होती है, जैसे- पूसा रेड, नासिक रेड, बेलारी रेड और एन-2-4। एन-53, अर्लीग्रेनो और पूसा रत्नार में संग्रहण क्षमता कम होती है। ऐसी किस्में जिनमें खाद्य पदार्थ रिफ्रेक्टिव इण्डेक्स कम होता है और वाष्पन की गति और कुल वाष्पन अधिक होता है, उनकी संग्रहण क्षमता कम होती है। छोटे आकार के कन्दों में बड़े आकार की तुलना में संग्रहण क्षमता अधिक होती है। फसल में नाइट्रोजन युक्त उर्वरक अधिक देने से कन्दों की संग्रहण क्षमता कम हो जाती है। फाॅस्फोरस और पोटाश को कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं होता है। मोटी गर्दन वाले कन्द संग्रहण में शीघ्र ही खराब होने लगते हैं।

विश्व में अनुमानतः 90 लाख एकड़ भूमि में प्याज की खेती होती है। लगभग १७० देश घरेलू खपत के लिये इसकी खेती करते हैं तथा कुल उत्पादन का ८ प्रतिशत का अन्तरराष्ट्रीय बाजार में व्यापार होता है।

प्याज के बीज का क्या नाम है?

Allium cepa – प्याज बीज

कलौंजी प्याज के बीज होते हैं क्या?

दरअसल प्याज के बीज कलौंजी के बीज का ही एक प्रकार है, जो कलौंजी के परिवार से आता है। प्याज(ऐसे बनाएं प्याज की सब्जी) के बीच के कई फायदे हैं। यह हमारी सेहत को भी बहदिया रखता है और हमें बीमारियों से भी दूर रखता है। एक रिसर्च के अनुसार इसमें मौजूद तत्व अस्थमा को कंट्रोल करने में मदद करते हैं

कलौंजी बीज क्या होता है?

काले बीज या कलौंजी को "आशीष के बीज" भी कहते हैं, क्योंकि इन्हें सबसे महत्वपुर्ण चिकित्सक हर्ब माना जाता है। यह काले बीज कलौंजी के झाड़ीयों में मिलते हैं, जिन्हें संपूर्ण भारत में उगाया जाता है। यह बीज लगभग तिल जितने बड़े होते हैं, हालांकि इनका आकार अंडाकार की तुलना में त्रिकोन होता है।

कलौंजी का देसी नाम क्या है?

कलौंजी को लोग मंगरैला या फिर प्‍याज के बीज के रूप में भी जानते हैं। यह लगभग सभी भारतीय घरों के किचन में कलौंजी पाई जाती है। काले रंग की छोटी-छोटी कलौंजी को इंग्लिश में निजेला सैटाइवा (Nigella Sativa) नाम से जाना जाता है।