प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Recipe
  • ayurveda does not recommend excessive use of onions and garlic know reason and benefits

सीमित मात्रा में खाएं प्याज और लहसुन, होंगे फायदे ही फायदे

| Updated: Aug 12, 2019, 12:00 PM

आयुर्वेद कहता है कि प्याज और लहसुन कभी भी अत्यधिक मात्रा में नहीं खाने चाहिए क्योंकि इनसे शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा होती है और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां घेर लेती हैं।

प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?

प्याज और लहुसन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और यही वजह है कि इन्हें सुपरफूड्स माना जाता है। ये न सिर्फ खाने का जायका बढ़ाते हैं बल्कि सेहत का भी ख्याल रखते हैं। प्याज और लहसुन भोज्य पदार्थों को एक अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। सब्जी से लेकर कटलेट, पकोड़े या फिर सूप में प्याज और लहसुन का खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद इन दोनों ही चीजों के इस्तेमाल की कम से कम सलाह देता है।आयुर्वेद के अनुसार, प्याज और लहुसन को ब्लड प्यूरिफायर माना जाता है। और तो और लहसुन का प्रयोग कई आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण में भी किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद इन दोनों की चीजों के अत्यधिक इस्तेमाल को सही नहीं मानता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आयुर्वेद प्याज को तामसिक और लहुसन को राजसिक मानता है। तामसिक श्रेणी की खाद्य चीजों से लोगों को चिड़चिड़ाहट महसूस होती है, जबकि लहसुन की वजह से एनर्जी कम हो जाती है और ढंग से नींद भी नहीं आती।

आयुर्वेद में खाने-पीने की चीजों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है- सात्विक, तामसिक और राजसिक। आयुर्वेद के अनुसार, चूंकि प्याज और लहुसन तामसिक और राजसिक कैटिगरी में आते हैं, इसलिए ये शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा कर देते हैं।

कैंसर और हार्ट अटैक से बचाता है प्याज, ये हैं और फायदे


प्याज और लहसुन खाने के फायदे
माना कि हमारे शरीर को गर्मी यानी ताप की भी जरूरत होती है लेकिन अत्यधिक गर्मी की वजह से स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानियां हो सकती हैं। हालांकि प्याज और लहसुन खाने के कुछ फायदे भी हैं, जो आयुर्वेद ने बताए हैं। ये फायदे हैं:

1- आयुर्वेद में प्याज और लहसुन को औषधि माना जाता है। लहसुन-प्याज में एलियम होता है जो फ्री रेडिकल्स का सामना करने का ताकतवर हथियार है।

2- केवल एजिंग का सामना करते हैं बल्कि शरीर के इम्यून सिस्टम की मजबूती भी बढ़ाते हैं।

3- प्याज और लहसुन में ऐंटी-फंगल, ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटी-वायरल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसके अलावा लहसुन हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है।

यह है नवरात्रि में प्याज-लहसुन नहीं खाने की वजह


4- लहुसन वजन कम करने में भी मदद करता है। जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उन्हें रोजाना लहसुन की एक कली रोजाना खाली पेट चबानी चाहिए।

5- वहीं प्याज शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, पाचन क्रिया सही रखता है और सर्दी-जुकाम ठीक करने में मदद करता है।

ध्यान दें: पित्त दोष वाले लोगों को प्याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    कार/बाइक सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Air EV की भारत में बिक्री कब होगी शुरू, लॉन्च से पहले देखें प्राइस और बैटरी रेंज
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    जानिए कैसे 86% उपयोगकर्ताओं ने 2 महीनों में हाई ब्लड शुगर लेवल कम किया
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    जॉब Junction DSSSB में 600 से अधिक पदों पर भर्ती, 14, 2400 तक मिलेगी सैलरी
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    लाइफस्टाइल शिशुओं के लिए चीनी का पानी
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    Adv: अप्लायंस क्लियरेंस स्टोर में 40% तक छूट, सस्ते में खरीदें टॉप ब्रैंड्स के सामान
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    अन्य ₹1000 से भी कम में खरीदें ये 5 बेहतरीन Smart Watches, लाइफस्टाइल को करें अपग्रेड
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    विमेंस फैशन इन Anarkali Kurti को पहनकर पाएं एथनिक स्टाइल, शानदार प्रिंट डिजाइन है उपलब्ध
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    फिल्मी खबरें कृष्णा श्रॉफ संग दिखीं दिशा पाटनी तो फटी लोगों की आंखे, बोले- टाइगर से ब्रेकअप हो गया था ना?
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    फिल्मी खबरें आमिर खान की मां को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयत
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    रिलेशनशिप 'पड़ोस की मौसी ने मेरे पति को स्‍कैंडल में पकड़ा' 5 लोगों की ऐसी कहानी, जिनके लिए पार्टनर के साथ रहना नहीं था आसान
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    चीन शी जिनपिंग ने चीनी सेना को ताकत बढ़ाने को कहा, 2027 तक का दिया मौका, जानें क्यों ये साल है खास
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    अन्य मैं वो दिन देख रहा हूं जब दुनिया के बड़े यात्री विमान भी भारत में बनेंगे...वडोदरा में बोले मोदी
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    टी20 वर्ल्ड कप 2022 न्यूज गेंदबाज है या बंदूकबाज... गोली-सी रफ्तार से बल्लेबाजों के होश गुल, एक ओवर में झटके 2 विकेट
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    बिजली-पानी-सड़क व्रतियों ने अस्‍त होते सूर्य को दिया अर्घ्‍य, यूपी के शहरों से आस्‍था के महापर्व की तस्‍वीरें
  • प्याज और लहसुन खाने से क्या होता है? - pyaaj aur lahasun khaane se kya hota hai?
    देश दिल्ली से बंगाल तक... छठ व्रतियों ने लगाई आस्था की डुबकी, लोकगीतों से गूंजे घाट, देखिए तस्वीरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

प्याज और लहसुन एक साथ खाने से क्या होता है?

वेद -शास्त्रों के अनुसार, लहसुन और प्याज तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है। माना जाता है कि इन दोनों चीजों का सेवन करने से व्यक्ति अंदर रक्त का प्रवाह बढ़ या फिर घट जाता है। ऐसे में व्यक्ति को अधिक गुस्सा, अंहकार, उत्तेजना, विलासिता का अनुभव होता है। इसके साथ ही वह आलसी और अज्ञानी भी हो जाता है।

लहसुन और प्याज क्यों नहीं खाना चाहिए?

पुराणों में प्याज और लहसुन को राजसिक और तामसिक माना जाता है. कहा जाता है कि तामसिक और राजसिक गुण बढ़ने से इंसान की अज्ञानता बढ़ती है इसलिए ही हमेशा से सात्विक भोजन करने की ही सलाह दी जाती है ताकि उसका मन धर्म में लगा रहे. तामसिक भोजन जैसे मांस-मछली, प्याज, लहसुन आदि राक्षसी प्रवृत्ति के भोजन कहलाते हैं.

लहसुन प्याज खाने से सेक्स बढ़ता है क्या?

लहसुन न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि आपकी सेक्स ड्राइव को बेहतर बना सकता है। यह लहसुन में एलिसिन की उपस्थिति के कारण होता है। यह एक यौगिक है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में यौन अंगों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है।

लहसुन प्याज कब नहीं खाना चाहिए?

अमावस्‍या अमावस्‍या की तिथि पितरों से संबंधित होती है और इस दिन पितरों के निमित्‍त दान-पुण्‍य किया जाता है। इस दिन हमें भूलकर भी प्‍याज और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए