रूस में सबसे अधिक धर्म कौन सा है? - roos mein sabase adhik dharm kaun sa hai?

तो ऐसा क्या है रूस में की इस देश की जनसंख्या इतनी कम है और साथ में ये भी जानेंगे की रूस में विभिन्न धर्मो के लोगों के जनसँख्या कितनी है। जैसे की ईसाई, मुस्लिम, नास्तिक, एवं हिंदुयों की इत्यादि। तो आइये जानते है पृथ्वी के इस विशाल भू- भाग में कितने लोग निवास करते है।

रूस में सबसे अधिक धर्म कौन सा है? - roos mein sabase adhik dharm kaun sa hai?
रूस में सबसे अधिक धर्म कौन सा है? - roos mein sabase adhik dharm kaun sa hai?
russia ki jansankhya kitni hai

Table of Contents

  • 2022 में रूस की जनसँख्या कितनी है (Russia Population 2022)
    • रूस के मुख्य धर्मो की जनसँख्या (Russia Population By Religion)
    • रूस की जनसँख्या इतनी कम क्यों है?
    • रूस के कुछ प्रमुख शहरों की आबादी
    • रूस की जनसँख्या का अनुमान | Russia Population Forecast
  • FAQs –

2022 में रूस की जनसँख्या कितनी है (Russia Population 2022)

रूस, जिसे आधिकारिक तैर पर रसियन फेडरेशन के नाम से जाना जाता है, पूर्वी यूरोप और उतरी एशिया का एक देश है। रूस किस महाद्वीप में है इसको लेकर लोगो का अलग-अलग मानना है, पर वास्तव में देखा जाए तो रूस एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीप का हिस्सा है।

एक बहुत ही फेमस वेबसाइट worldometer के अनुसार वर्तमान समय में रूस की जनसँख्या लगभग (146,029,527), 14 करोड़ 60 लाख है। जो इसे यूरोप महाद्वीप का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश बनाता है। दुनिया में जनसँख्या के मामले में रूस नौवें स्थान पर है, इसकी जनसँख्या विश्व की जनसँख्या का 1.87 प्रतिशत है।

  • NATO क्या है? नाटो में कितने देश है, NATO का फुल फॉर्म क्या होता है.
  • दुनिया का 10 सबसे ताकतवर देश 2022 में कौन है?

रूस की ज्यादातर आबादी पश्चिमी रूस में निवास करती है, जिनमे रूस की राजधानी मास्को भी शामिल है। जो की रूस की सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में शुमार है इस शहर की कुल जनसँख्या वर्तमान समय में करीब 1 करोड़ 4 लाख है।

क्षेत्रफल की दृष्टि रूस विश्व का सबसे बड़ा देश है, इसका कुल क्षेत्रफल 16,376,870 वर्ग किलोमीटर है। रूस में करीब 73.7 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते है। एवं इसकी जनसँख्या घनत्व की बात करे तो ये 9 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

रूस के लोगो की मध्यम आयु करीब 39.6 वर्ष है, एवं रूस के सामान्य जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy), इसका मतलब ये की रूस में एक सामान्य व्यक्ति लगभग 73.2 वर्षों तक जीता है।

एक अध्यन के मुताबिक रूस में प्रतिदिन 4,743 बच्चें जन्म लेते है, एवं प्रतिदिन करीब 5,147 लोगो की मौत हो जाती है। यानि की हर एक सेकंड में 18 बच्चे जन्म लेते है एवं हर एक सेकंड 17 व्यक्ति की मौत हो जाती है।

  • अमेरिका की जनसँख्या कितनी है?
  •  चीन की जनसँख्या कितनी है?

साल 2008 से ही फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार रूस की राजधानी मास्को , जिसे “Billionaire Capital of The World” कहा जाता है, जो की रूस का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला शहर है, एवं इसकी जनसँख्या वर्तमान समय (2022) में एक करोड़ 4 लाख के करीब है।

रूस के मुख्य धर्मो की जनसँख्या (Russia Population By Religion)

हालांकि की रूस में तक़रीबन 73 प्रतिशत लोग ईसाई धर्म को मानते है, इसके अलावा भी रूस में कई अन्य धर्म के लोग निवास करते है, रूस की करीब 15 प्रतिशत आबादी किसी धर्म को नहीं मानती या आप कह सकते नास्तिक है, इसके अलावा भी रूस में अन्य धर्म जैसे की इस्लाम, एवं कुछ अन्य धर्म को मानने वाले लोग भी रहते है, जो निम्नलिखित है।

  • ईसाई – 73 %
  • नास्तिक – 15 %
  • इस्लाम – 10 %
  • इसके अलावा 2 % में अन्य धर्मो के लोग शामिल है।

रूस की जनसँख्या इतनी कम क्यों है?

अब आप सब के मन में एक सवाल होगा की, क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश होने के बावजुद आखिर रूस की आबादी इतनी कम क्यों है, तो आइये जानते है कुछ प्रमुख कारण इस देश की जनसँख्या कम होने का। रूस की जनसँख्या कम होने का मुख्य कारण है, वहां की 7 लाख से 8 लाख तक की आबादी का प्रत्येक वर्ष विभिन्न कारणों के वजहों से कम हो जाना जिनमे कुछ मुख्य कारण निम्न है।

उच्च मृत्यु दर (High Death Rate) – रूस के जनसँख्या कम होने का प्रमुख कारणों में से एक है उच्च मृत्यु दर का होना ,प्रत्येक 1000 लोगो में से 13.4 लोगो की मृत्यु हर साल हो जाती है, इसका मुख्य कारण है शराब, जी हाँ रूस के लोग शराब बहुत ज्यादा पीते है, ये लत खासकर वहां की पुरुषों में है, इसकी वजह से रूस में शराब के वजह से होने वाले मौते ज्यादा दर्ज की जाती है। परिणाम स्वरुप रूस के पुरुषों का जीवन प्रत्याशा दर 66 वर्ष है जबकि महिलाओं का 77 वर्ष।

कम जन्म दर (Low Birth Rate) – रूस में शराब की ज्यादा लत के कारण वहां की महिलाएं बच्चें पैदा करने के लिए उत्साहित नहीं रहती है। इसका अंदाजा आप इसे से लगा सकते है की रूस की प्रत्येक महिलाएं अपने पुरे जीवनकाल में 1.6 बच्चें पैदा करती है, जो की ये आकड़ा बहुत ही कम है जबकि पूरी दुनिया का जन्म दर 2.4 है।

गर्भपात (Abortion) दर – वर्ष 1991 के पहले जब रूस सोवियत संघ हुआ करता था उस दौरान वहां गर्भपात एक बहुत ही नार्मल चीज हुआ करती थी, ऐसा वहां की महिलाएं करती थी जनसँख्या कम रखने के लिए, और ये तकनीक रूस में अभी भी प्रचलन में है। साल 2017 में हुए एक अध्यन के मुताबिक रूस में प्रत्येक 1000 प्रेग्नेंट महिलाएं में से 480 गर्भपात का अनुपात है, जबकि यूरोप के अधिकतर देशों में ये अकड़ा 200 का है। एक सर्वे के मुताबिक करीब 72 प्रतिशत महिलाएं एबॉर्शन को क़ानूनी दर्जा चाहती है।

आप्रवासन (Immigration) – रूस की जनसँख्या कम होने का मुख्य कारण ये भी है की लोग migrate होकर रूस से दूसरे किसी पश्चिमी देशो में बेहतर जीवनयापन के लिए जाकर बस जाते है, और रूस में आकर बसने वाले immigrants की आबादी बहुत ही कम है migrates की तुलना में।

  • भारत की जनसंख्या कितनी है?
  • भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी
  • पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है?

रूस के कुछ प्रमुख शहरों की आबादी

अब आइये जानते है रूस के कुछ प्रमुख शहरों की जनसँख्या कितनी है। निचे चार्ट के माध्यम से आप समझ सकते है।

शहरों के नामशहरों की जनसँख्याMoscow1 करोड़ 4 लाखSaint Petersburg50 लाख 28 हजारNovosibirsk14 लाख 19 हजारYekaterinburg13 लाख 49 हजारNizhniy Novgorod12 लाख 84 हजारSamara11 लाख 34 हजारOmsk11 लाख 29 हजारKazan11 लाख 4 हजारRostov-na-Donu10 लाख 74 हजारChelyabinsk10 लाख 62 हजार

रूस की जनसँख्या का अनुमान | Russia Population Forecast

अनुमान पर आधारित, आने वाले वर्षों में रूस की जनसँख्या कितनी होगी, आप निचे चार्ट के माध्यम से समझ सकते है।

वर्ष जनसँख्या 202014 करोड़ 59 लाख202514 करोड़ 51 लाख203014 करोड़ 33 लाख203514 करोड़ 11 लाख204013 करोड़ 90 लाख204513 करोड़ 72 लाख205013 करोड़ 58 लाख

FAQs –

Q.1-रूस की जनसंख्या कितनी है 2022 में?

उत्तर – रूस की जनसँख्या 14 करोड़ 60 लाख है।

Q. 2- रूस में मुस्लिम आबादी कितनी है

उत्तर – रूस में मुसलमानो की आबादी 1 करोड़ से भी अधिक है।

Q.3- रूस का राष्ट्रीय धर्म क्या है?

उत्तर – रूस में विभिन्न धर्म के लोग रहते है, रूस में सबसे ज्यादा जनसँख्या ईसाईयों की है।

Q.4- रूस में हिंदुओं की जनसंख्या कितनी है

उत्तर – रूस में हिन्दुओं की कुल जनसँख्या करीब 1 लाख 40 हजार है।

Q.5- वर्तमान में Russia की जनसंख्या कितनी है?

उत्तर- 14 करोड़ 60 लाख

इन्हे भी पढ़े :-

  • Metaverse क्या है? Metaverse कैसे बदल देगा इंटरनेट की दुनिया
  • KYC क्या है? KYC Full Form in Hindi, ये क्यों जरूरी है?
  • UPI क्या है और ये कैसे काम करता है?
  • दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित
  • Dream11 का मालिक कौन है? Owner of Dream11
  • Google का मालिक एवं इसके CEO कौन है?

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल रूस की जनसँख्या कितनी है 2022 में ज्ञानवर्धक लगा होगा इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter, Whatsapp आदि सोशल मीडिया पर भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद ! 

रूस में सबसे बड़ा धर्म कौन सा है?

रूस में धर्म ईसाई धर्म के साथ विविधतापूर्ण है, खासतौर पर रूढ़िवादी, सबसे व्यापक रूप से सम्मानित विश्वास होने के नाते, लेकिन अधार्मिक लोगों, मुसलमानों और पगानों के महत्वपूर्ण अल्पसंख्यकों के साथ।

रूस में मुसलमानों की आबादी कितनी है?

रूस में इस्लाम धर्म रूस में इस्लाम दूसरा सबसे व्यापक धर्म है। 2012 में किए गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के अनुसार, रूस में मुसलमानों की संख्या कुल जनसंख्या का 9,400,000 या 6.5% थी।

रूस में सबसे ज्यादा कौन सी जाति है?

२०१० की जनगणना के अनुसार रूस के ८१% लोग रूसी जाति के थे। दुनिया भर में रूसी जाति के लोगों की कुल आबादी १३.३ करोड़ अनुमानित की गई है।

रूस में हिंदू धर्म कितना पर्सेंट है?

वर्ष २०१० की जनगणना के अनुसार रूस में लगभग ०.१ प्रतिशत लोग हिन्दू धर्म के अनुयायी हैं।