सेब खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है? - seb khaane ke baad paanee peene se kya hota hai?

सेब खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है? - seb khaane ke baad paanee peene se kya hota hai?

सेब खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है? - seb khaane ke baad paanee peene se kya hota hai?

Show

Right Time To Drink Water After Eating Apple: सेब का सेवन संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, विटामिन सी, बी 6 से भरपूर सेब सेहत को कई लाभ प्रदान करते हैं। साथ ही इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। बहुत से लोगों फल खाने या भोजन के तुरंत बाद पानी पीने की आदत होती है। अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या सेब खाने के बाद पानी पीना सेफ है? सेब खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं, साथ ही सेब खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए? इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको सेब खाने के तुरंत बाद पीने के नुकसान (Side Effects Of Drinking Water After Eating Apple In Hindi) और सेब खाने के बाद पानी पीने का सही समय बता रहे हैं।

सेब खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है? - seb khaane ke baad paanee peene se kya hota hai?

सेब खाने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए- Why Should Avoid Water After Eating Apple In Hindi

पेट का सामान्य पीएच स्तर एसिडिक होता है। अगर आप सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो यह पेट के पीएच स्तर को प्रभावित करता है। सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पीएच स्तर कम हो जाता है। फलों में प्राकृतिक शुगर और यीस्ट की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में जब आप फल खाने के बाद तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे पेट का एसिड पतला हो जाता है। इस स्थिति में आपके पेट में खमीर पनपने लगता है, जिसके के कारण पेट में कार्बन डाइऑक्साइड और अल्कोहल पैदा होता है, जो पेट में गैस को ट्रिगर करता है।इसके अलावा फल खाने के बाद पानी पीने से गैस्ट्रिक जूस और पाचन के जरूरी पाचक एंजाइम रस पतला होने लगता है। जिसके कारण पाचन एंजाइमों का स्राव पर्याप्त नहीं होता  है। ऐसे में अगर आप फल खाने के बाद तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो यह बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इसे भी पढें: हार्मोन्स संतुलित रखने के लिए ब्रेकफास्ट में क्या खाएं और क्या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान- Side Effects Of Drinking Water Eating Apple In Hindi

  1. सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है
  2. पाचन खराब होता है और अनपचा भोजन फैट में परिवर्तित हो जाता है।
  3. इंसुलिन में वृद्धि होती है और ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है।
  4. पेट में दर्द और अपच की समस्या हो सकती है।
  5. कब्ज, मतली और उल्टी-दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सेब खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए- Ideal Time To Drink Water After Eating Apple In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार सेब ही नहीं, किसी भी फल को खाने से कम से कम 30 मिनट पहले और 40-45 मिनट बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए। किसी भी भोजन के बाद पानी पीने का आदर्श समय 1 घंटे बाद है।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

  • Hindi
  • Lifestyle

क्या आप भी सेब खाने के बाद पीते हैं पानी? तुरंत सुधार लें ये आदत

क्या आप सेब का सेवन करने के बाद क्या पानी का सेवन करते हैं? अगर हां, तो तुरंत इस आदत को तुरंत सुधार लें, इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. जानते हैं सेब के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए.

सेब खाने के बाद पानी पीने से क्या होता है? - seb khaane ke baad paanee peene se kya hota hai?

सेब के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स आदि पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. लेकिन अक्सर लोग से एक के बाद ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें इसके पोषक तत्वों का पूरा फल नहीं मिल पाता. उन्हीं चीजों में से एक है पानी. पानी सेब का सेवन करने के बाद नहीं पीना चाहिए. अगर आप पीते हैं तो तुरंत इस आदत को सुधार लें. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सेब का सेवन करने के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए. पढ़ते हैं आगे…

सेब खाने के बाद क्यों ना पिएं पानी?

यदि व्यक्ति सेब का सेवन करने के बाद पानी का सेवन करता है तो इससे पेट के पीएच का स्तर कम होने लगता है. अब आप सोच रहे होंगे कि पेट का पीएच स्तर क्या है. तो बता दें कि सामान्य पीएच स्तर एसिडिक माना जाता है. ऐसे में जब व्यक्ति सेब का सेवन करता है और उसके ऊपर पानी पीता है तो उसके अंदर मौजूद प्राकृतिक शुगर और यीस्ट एसिड को पतला कर देता है, जिसके कारण पेट में खमीर उठने लगता है.

सेब के बाद पानी पीने के अन्य नुकसान

  1. यदि व्यक्ति शेर के बाद पानी पीता है तो इससे ना केवल एसिडिटी की समस्या हो सकती है बल्कि सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है.
  2. सेब के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है साथ ही व्यक्ति को पेट में दर्द, अपच की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.
  3. सेब के बाद पानी पीने से व्यक्ति को उल्टी, दस्त, कब्ज या मतली की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.
  4. यदि व्यक्ति सेब के बाद पानी का सेवन करता है तो इससे उसकी ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है. ऐसे में मधुमेह व्यक्ति को सेब के तुरंत बाद पानी का सेवन करने से बचना चाहिए.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें लाइफस्टाइल की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

सेब खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए?

सेब खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए- Ideal Time To Drink Water After Eating Apple In Hindi. डायटीशियन गरिमा के अनुसार सेब ही नहीं, किसी भी फल को खाने से कम से कम 30 मिनट पहले और 40-45 मिनट बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए

क्या सेब खाने के बाद पानी पी सकते हैं?

सेब के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन क्रिया प्रभावित होती है साथ ही व्यक्ति को पेट में दर्द, अपच की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. सेब के बाद पानी पीने से व्यक्ति को उल्टी, दस्त, कब्ज या मतली की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है.

सेब खाने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?

सेब खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?.
सेब का सेवन करने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद दही का सेवन में नहीं करना चाहिए. ... .
सेब का सेवन करने के बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए..

सेब खाने के कितनी देर बाद खाना चाहिए?

आपको खाना खाने के 2 घंटे बाद सेब खाना चाहिए। इससे आपको सेब के सभी फायदे आसानी से मिल जाएंगे। दरअसल, फल शरीर द्वारा आसानी से अवशोषित हो जाते हैं। लेकिन जब खाना खाने के बाद सेब खाया जाता है, तो शरीर को इसके पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।