सबसे महंगा घी कौन सा है? - sabase mahanga ghee kaun sa hai?

  • भारत का सबसे अच्छा देसी घी कौन सा है – Best Desi Ghee Brand in India
  • आयुर्वेद में घी के फायदे – Ghee Benefits According to Ayurveda in Hindi
  • घी कितने प्रकार के होते हैं? – Types of Ghee in Ayurveda
    • A1 घी क्या हैं? – A1 Ghee Kya Hota Hai
    • A2 घी क्या हैं? – A2 Ghee Kya Hota Hai
  • देसी घी कैसे बनाते हैं – Desi Ghee Kaise Banta Hai
  • भारत का सबसे बेस्ट घी कौन सा है – Best Desi Ghee Brand in India
  • सबसे अच्छा आर्गेनिक घी कौन सा हैं – Best Organic Ghee Brands in India
  • सबसे शुद्ध देसी घी कौन सा है? – Best Desi Ghee in India Hindi
  • निष्कर्ष – The Conclusion

घी भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा हैं। भारतीय लोगो ने घी को हमेशा से ही अपने भोजन में उच्च स्थान दिया हैं। हमारे बुजुर्ग हमेशा देशी घी खाने की सलाह देते हैं। देशी घी का मतलब ट्रेडिशनल तरीके से बनाया गया घी।

दूध को जमाकर दही बनाई जाती हैं। अब इस दही को बिलोकर इससे मक्खन निकाल लिया जाता हैं। जिसे जिसे देशी भाषा में लोनी कहते हैं। अब इस लोनी को गरम करके घी बनाया जाता हैं। इस तरह बनाया गया घी शुद्ध देशी घी हैं। अगर आप गाँव में रहते हैं तो आपको देशी घी आराम से मिल जायेगा।

लेकिन अगर आप गाँव की वजाय किसी बड़े शहर में रहते हैं, तो आप अमूल घी, पतंजलि गाय का घी, गोवेर्धन, मिल्क फ़ूड, डाबर, मदर डेरी, आशीर्वाद, नेस्ले एवरीडे, कंट्री डिलाइट आदि या फिर आप कोई आर्गेनिक घी इनमे से ही कोई घी खाते होंगे।

लेकिन बात आती हैं, भारतीय मार्किट में मिलने वाले ये सभी देशी घी क्या सच में शुद्ध देशी घी हैं और क्या इन्हें देशी गाय, भैस के दूध से ट्रेडिशनल तरीके से बनाया जाता हैं। या फिर ये सभी सिर्फ नाम के ही देशी घी हैं। साथ ही जानेंगे एक अच्छा बेस्ट घी कैसे चुने और भारतीय मार्किट में मिलने वाले सबसे बेस्ट देशी घी कौन से हैं।

आयुर्वेद में घी के फायदे – Ghee Benefits According to Ayurveda in Hindi

दोस्तों आयुर्वेद में घी को सबसे पोष्टिक आहार माना गया हैं। भारत में इसका उपयोग पुराने समय से होता आ रहा हैं। काफी सारी आयुर्वेदिक औषधियों को बनाने के लिए भी घी का इस्तेमाल किया जाता है।

  • पाचन में सुधार करता है।
  • हड्डियों को मजबूत बनाता है।
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते है।
  • मस्तिष्क की शक्ति को बढ़ाता है।
  • तनाव कम करना।
  • दिल की सेहत के लिए अच्छा।
  • अपनी दृष्टि में सुधार।
  • काले घेरे दूर करें।
  • त्वचा और बालों के लिए अच्छा।
  • शुद्ध देसी घी लैक्टोज़ मुक्त होता है।
  • पूरे शरीर को पोषण देता है।

घी कितने प्रकार के होते हैं? – Types of Ghee in Ayurveda

मार्किट में मिलने वाले देसी घी दो तरह के होते हैं। A1 घी और A2 घी लेकिन बात आती हैं कि इन दोनों में से कौन सा घी अच्छा होता हैं।

A1 घी क्या हैं? – A1 Ghee Kya Hota Hai

A1 घी को बनाने के लिए विदेशी गाय के दूध का उपयोग किया जाता हैं। विदेशी गाय जैसे जर्सी गाय, होल्स्टीन और फ़्रीज़ियन आदि ये सभी विदेशी गाय हैं और यह देसी गाय के मुकाबले ज्यादा दूध देती हैं। इसका सबसे बड़ा resion हैं कि इनको दूध बढ़ाने वाले हार्मोन इंजेक्शन दिए जाते हैं। जिसके कारण इसके दूध में कुछ साइड इफेक्ट्स देखने को मिलते हैं। इसलिए A1 दूध से बने घी को अवॉयड करें।

A2 घी क्या हैं? – A2 Ghee Kya Hota Hai

बात करें A2 घी की तो इसे बनाने के लिए देसी गाय के दूध का इस्तेमाल किया जाता हैं। भलें ही देशी गाय दूध कम देती हैं। लेकिन इनका दूध अधिक पावरफुल होता हैं। इन गायों को चराने के लिए खुले मैदानों में ले जाया जाता हैं। वहां ये अपने मनपसंद की घास खाती हैं।

लेकिन भारत में देसी गाय भी कई तरह की पाई जाती हैं जैसे गिर हैं, जो गुजरात में पाई जाती हैं। थरपारकर राजस्थान में, रेड सिंधी, राठी, साहिवाल उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में पाई जाती हैं। भारत में लगभग 37  गाय की नसले मौजूद हैं।

तो A2 यानि देसी गाय के दूध से बनाया गया घी खाने के लिए बेस्ट होता हैं। मैं रिकमेंड करूंगा कि आप हमेशा A2 गाय के देसी घी को ही खरीदें यह सबसे बेस्ट हैं।

देसी घी कैसे बनाते हैं – Desi Ghee Kaise Banta Hai

इसके अवाला आपको एक चीज का और ध्यान रखना हैं कि घी को किस तरह बनाया गया हैं। घी को बनाने के लिए कई तरीके हैं लेकिन जो सबसे ट्रेडिशनल तरीका है वो हैं बिलोना मेथड।

यह घी बनाने का सबसे बेस्ट और पुराना तरीका हैं। इसमें दूध को जमकर दही बनाई जाती हैं और दही को बिलोकर इससे मक्खन निकाल लिया जाता हैं। अब इस मक्खन को गरम करके घी बना लिया जाता हैं।

घी बनाने का दूसरा तरीका हैं। दूध से क्राइम निकालकर और फिर इस क्राइम से घी बनाते हैं। इसके अलावा और भी बहुत सारे तरीके हैं। लेकिन यह सभी तरीके सही नहीं हैं, तो घी खरीदते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि कौन से तरीके से घी बनाया गया हैं और साथ ही आपको मिलावटी घी से बचना हैं।

भारत का सबसे बेस्ट घी कौन सा है – Best Desi Ghee Brand in India

अब बात करते हैं भारतीय मार्किट में मिलने वाले बेस्ट घी कौन से हैं। यह पता लगाने के लिए मैंने घी को तीन डिफरेंट कैटेगरी में बांटा हैं।

बात करें कैटेगरी नंबर 1 की  जिसमे मैंने कुछ पोपुलर ब्रांड को लिया हैं जैसे अमूल घी, पतंजलि गाय का घी, गोवेर्धन, मिल्क फ़ूड, डाबर, मदर डेरी, आशीर्वाद, नेस्ले एवरीडे, कंट्री डिलाइट आदि ये सभी वो घी हैं जो भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं।

इन्हें खरीदने का एक सबसे बड़ा कारण हो सकता हैं। इनका प्राइस देखा जाये तो इनका प्राइस काफी कम है। 1 किलो घी आपको मिल जायेगा लगभग 500 से 700 रूपये का।

आखिर इतना कम प्राइस कैसे जबकि गाँव में बिलोना मेथड से बनाया गया शुद्ध देसी घी का प्राइस लगभग 2000 रूपये किलो हैं। लेकिन बात आती हैं कि क्या यह सभी घी खाने लायक और हेल्दी हैं आइये देखते हैं।

इन सभी घी को बनाने के लिए A1 मिल्क का इस्तेमाल किया जाता हैं। जोकि सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। साथ ही इन्हें बिलोना मेथड से न बनाकर किसी दुसरे मेथड से बनाया जाता हैं। आयुर्वेद में भी घी बनाने का ट्रेडिशनल तरीका बिलोना मेथड ही बताया गया हैं।

आपको इन घी की पैकिंग पर देसी इंडियन काऊ की फोटो देखने को मिल जाएगी। जोकि सिर्फ लोगो को आकर्षित करने के लिए हैं। जबकि सच्चाई कुछ ओर ही हैं इन्हें बनाने के लिए विदेशी गाय जर्सी, होल्स्टीन और फ़्रीज़ियन आदि के दूध का इस्तेमाल किया जाता हैं।

दूसरा इन्हें बनाने के लिए क्रीम का इस्तेमाल किया जाता हैं। जोकि घी बनाने का ट्रेडिशनल तरीका नहीं हैं।

सबसे अच्छा आर्गेनिक घी कौन सा हैं – Best Organic Ghee Brands in India

कैटेगरी नंबर 2 में आते हैं आर्गेनिक घी जैसे आर्गेनिक इंडिया देसी घी, अक्षयकल्प आर्गेनिक काऊ घी आदि इस कैटेगरी में आने वाले घी को बनाने के लिए जिन गायों के दूध का इस्तेमाल किया गया हैं, उन्हें मेंशन ही नहीं किया हैं बस लिखा हैं। इन गायों को हार्मफुल केमिकल और आर्टिफीसियल हार्मोनल इंजेक्शन से दूर रखा जाता हैं।

इन सभी घी को बनाने के लिए भी A1 मिल्क का ही इस्तेमाल किया गया हैं। ये घी दूध से क्रीम निकाकर बनाये गए हैं। हाँ इतना तो हैं की ये सभी घी कैटेगरी नंबर 1 से थोड़े अच्छे हैं।

सबसे शुद्ध देसी घी कौन सा है? – Best Desi Ghee in India Hindi

अब बात करते हैं कैटेगरी नंबर 3 की जिसमे मैंने भारतीय मार्किट में मिलने वाले उन सभी घी को रखा हैं जो सच में बेस्ट हैं। इन्हें A2 मिल्क यानि इंडियन देसी काऊ के दूध से बनाया गया हैं और इन्हें बनाने के लिए ट्रेडिशनल तरीका अपनाया गया हैं। यानि बिलोना मेथड द्वारा इन्हें बनाया गया हैं।

यहाँ मैंने टोटल 7 नश्ल की गाय के घी को लिया हैं जिसमे शामिल हैं। – गिर काऊ, राठी, सहिवाल, कांकरेज, थरपारकर, हर्लीकर और गंगातिरी गाय का घी साथ ही लास्ट में भैस के घी के बारे में भी बात करेंगें।

सबसे बेस्ट गिर काऊ के घी कौन से हैं? – सबसे पहले बात करते हैं भारतीय मार्किट में सबसे बेस्ट गिर काऊ के घी कौन से हैं।

गिर काऊ के घी के लिए आप जा सकते हैं। अहिंसक गौ घी, ईशा वस्यम, अमोरअर्थ, गिरऑर्गेनिक, केसरिया फार्म, श्री राधे, दिव्या कामधेनु, उमानैक, भूमि सूत्र, वनालय, स्वर्णामृत, वागड, बैक2 बेसिक्स।

ये सभी बेस्ट गिर काऊ के घी हैं। इनमे से आप कोई सा भी ले सकते हैं, सभी बेस्ट हैं। इन सभी का प्राइस अलग-अलग हैं मैंने प्राइस के साथ इन इन सभी के नाम दे दिए हैं । आप अपने बजट के हिसाब से अपने लिए एक बेस्ट घी सेलेक्ट कर सकते हैं।

Best Gir Cow Ghee in India (A2 Desi cow ghee made with Bilona method)

  • Ahinsak Gau Ghee (Rs 5000/L)
  • The way we were (Rs 4256/L)
  • Isha Vasyam (Rs 3420/L)
  • Amorearth (Rs 3500/L)
  • GirOrganic (Rs 2398/L)
  • Kesariya Farms (Rs 1799/L)
  • Shree Radhey (Rs 1650/L)
  • Divya Kamdhenu (Rs 1999/L)
  • Umanac (Rs 2700/L)
  • Bhumi Sutra (Rs 2396/L)
  • Vanalaya (Rs 2000/L)
  • Swaranamrit (Rs 1700/L)
  • Vagad (Rs 1980/L)
  • Back2Basics (Rs 4166/L)

सबसे बेस्ट राठी और सहिवाल गाय के घी कौन से हैं? – अगला हैं राठी और सहिवाल गाय का घी  इसमें आप शाहजी, युगमंत्रा, फार्म नेचरल और काउगोल्ड देशी घी ले सकते हैं। इन सभी का प्राइस भी डिफरेंट है।

Best Sahiwal Cow Ghee in India (A2 Desi Cow Ghee made by Bilona method)

  • Shahji (Rs 1798/L)
  • Yugmantra (Rs 1318/L)
  • Farm Naturelle (Rs 1398/L)
  • CowGold (Rs 1045/L)

सबसे बेस्ट कांकरेज गाय के घी कौन से हैं? – अगला हैं कांकरेज गाय का घी इसमें मैंने शामिल किया हैं। गौ अमृतम, अल कुसाई, इको स्वास्थ्य, गाव्यामार्ट – ये सभी कांकरेज गाय के दूध से बने सबसे बेस्ट घी हैं।

Best Kankrej Cow Ghee in India (A2 Desi Cow Ghee made by Bilona method)

  • Gau Amritam (Rs 2998/L)
  • Al Qusai (Rs 2615/L)
  • EcoSvasthya (Rs 1770/L)
  • Gavyamart (Rs 1599/L)

सबसे बेस्ट थरपारकर गाय के घी कौन से हैं? – अगला हैं थरपारकर गाय का घी इसमें आप ले सकते हैं कपिवा और  मारवाड़ी वाला – ये दोनों सबसे बेस्ट घी हैं।

Best Tharparkar Cow Ghee in India (A2 Desi cow ghee made with Bilona method)

  • Kapiva (Rs 2598/L)
  • Marwari Wala’s (Rs 2098/L)

सबसे बेस्ट हर्लीकर गाय के घी कौन से हैं? – अगला हैं हर्लीकर गाय का घी इसके लिए आप जा सकते हैं। अन्वेषन ब्रांड की तरफ यह एक सबसे बेस्ट हैं।

Best Harlikar Cow Ghee in India (Desi cow native of Karnataka region. A2 ghee made with bilona method)

Anveshan(Rs 1750/L)

सबसे बेस्ट गंगातिरी गाय के घी कौन से हैं? – लास्ट हैं हमारा गंगातिरी गाय का घी।  इसके लिए मैं रेकमंड करूँगा गौ अमृतम घी को यह भी एक  बेस्ट घी हैं

Best Gangatiri Cow Ghee in India (Desi cow white in colour native of UP, Bihar region. A2 ghee made with bilona method)

Gau Amritam (Rs 3160/L)

सबसे बेस्ट भैस के घी कौन से हैं? – अब बात कर लेते हैं बफैलो घी की। अगर आप भैस का देसी घी लेने ली सोच रहे हैं तो दो सबसे अच्छे बेस्ट घी हैं पहला शाहजी, और दूसरा न्यूट्रीमू ये दोनों घी बेस्ट हैं।

BUFFALO GHEE (A2 Ghee made with Bilona method)

  • Shahji (Rs 999/L)
  • Nutrimoo (Rs 690/L)

इसे पढ़ें – इंडिया का बेस्ट पीनट बटर कौन सा है?

निष्कर्ष – The Conclusion

अब तो आपको पता चल गया होगा कि एक बेस्ट देसी घी कैसे चुने। भारतीय मार्किट में मिलने वाले सभी बेस्ट घी मैंने इस पोस्ट में दे दिए हैं आप बेफिक्र होकर खरीद सकते हैं।

सबसे शुद्ध घी कौन सी कंपनी का है?

GirOrganic A2 शुद्ध घी | 100% देसी गिर गाय का घी | वैदिक बिलोना विधि | 1 LTR कांच की बोतल | ग्रासफेड, संवर्धित, प्रीमियम और पारंपरिक घी | इम्यूनिटी बूस्टर

सबसे अच्छा घी कौन सा होता है?

इस विषय पर हमनें फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि गाय और भैंस का घी दोनों ही अलग-अलग तरीके से स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बीच का अंतर और कौन-सा घी है शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद।

देसी घी का सबसे अच्छा ब्रांड कौन सा है?

विषय-सूची:.
शुद्ध देसी घी का महत्त्व.
अमूल घी.
गिर गाय का घी.
ए 2 गाय घी.
गोवर्धन घी.
दिव्य कामधेनु ए 2 देसी गिर गाय घी.
वैदिक घी केसरिया फार्म.
उमानक जैविक गाय घी.

असली घी की पहचान क्या है?

असली घी की पहचान कैसे करें ऐसे में आप एक कटोरी में पानी लें और उसमें दो से तीन बूंद देसी घी की डालें. यदि देसी घी नीचे बैठ जाता है तो समझ जाइये कि घी नकली है और यदि देसी घी ऊपर तैरता रहे तो वह असली घी है. आप हथेली पर घी रख कर भी इसकी पहचान कर सकते हैं.