सीता स्वयंवर में अयोध्या को निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया - seeta svayanvar mein ayodhya ko nimantran kyon nahin diya gaya

यूं तो बचपन से लेकर आज तक हमने रामायण से जुड़ी कई कहानियां सुन चुके हैं, जिसमें से एक सीता का स्वयंवर। जी हां, रामायण में सीता स्वयंवर एक अहम पार्ट है। सीता के स्वयंवर के बिना रामायण की कहानी पूरी भी नहीं हो सकती है। ऐसे में हम सभी जानते हैं कि भगवान श्रीराम ने धनुष पर प्रत्यांचा चढ़ाकर सीता से विवाह किया था, जोकि स्वयंवर की शर्त थी। धनुष पर प्रत्यांचा चढ़ाने में बड़े से बड़े विद्वान फेल हो गये थे, लेकिन भगवान राम ने एक झटके में ही धनुष पर प्रत्यांचा चढ़ा दी, लेकिन इस स्वयंवर में राजा दशरथ को आमंत्रण नहीं दिया गया था। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्यों हुआ था?

एक श्राप से शुरू हुई कहानी

राजा जनक के शासनकाल में एक व्यक्ति का विवाह हुआ और वह विवाह के बाद पहली बार अपने ससुराल जा रहा था। ऐसे में उस व्यक्ति के साथ एक घटना घटित हो गई। जी हां, वह व्यक्ति जब रास्ते से जा रहा था, तब उसे एक दलदल में गाय फंसी हुई नज़र आई, जोकि आधी दलदल में फंस गई थी। गाय को देखकर व्यक्ति ने सोचा कि मैं उसे बचा नहीं पाऊंगा और उसके पैर रखकर वह जाने लगा तो गाय की मोत हो गई, लेकिन गाय ने उसे श्राप दे दिया कि जिस व्यक्ति को पहले देखेगा, उसकी मौत हो जाएगी, ऐसे में वह व्यक्ति ससुराल के जाकर घर के दरवाजे पर घबराया हुआ बैठ गया।

पत्नी को सुनाया पूरा वृत्तान्त

सीता स्वयंवर में अयोध्या को निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया - seeta svayanvar mein ayodhya ko nimantran kyon nahin diya gaya

जब ससुराल में उसकी पत्नी ने उसे देखा तो वह पूछने लगी कि आपको क्या हुआ तो उसने कहा कि मैं तुम्हे नहीं देखूंगा और उसने रास्ते की सारी बाते अपनी पत्नी को बता दी। ऐसे में जब उसकी पत्नी ने कहा कि मैं एक पतिव्रता पत्नी हूं और मुझे कुछ नहीं होगा। ऐसे में उस व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बात मानकर उसे देखने लगा तो उसकी आंख चली गई । ऐसे में गौ हत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए पति पत्नी राजा जनक के दरबार में गये।

  • यह भी पढ़े – 99% लोग नहीं जानते हैं भगवान राम और सीता के उम्र में कितने साल का था अंतर, क्या आप जानते हैं?

राजा जनक के दरबार में लगाई मदद की गुहार

सीता स्वयंवर में अयोध्या को निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया - seeta svayanvar mein ayodhya ko nimantran kyon nahin diya gaya

पति पत्नी जब राजा जनक के दरबार गए तो मदद की गुहार लगाने लगे और पूरा वृत्तान्त सुनाया। ऐसे में राजा जनक ने विद्वानों को बुलाकर इसका समाधान मांगा। तब विद्वानों ने कहा कि यदि कोई पतिव्रता स्त्री छलनी में गंगाजल भरकर इनके आंखों पर छिटे मारे तो गौ हत्या का दोष और यह श्राप पूरी तरह से दूर हो जाएगा। ऐसे में राजा जनक ने उन दोनों की मदद करने के लिए पतिव्रता स्त्री की तलाश करने का आदेश दिया।

जनकपुरी में नहीं मिली कोई पतिव्रता स्त्री

सीता स्वयंवर में अयोध्या को निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया - seeta svayanvar mein ayodhya ko nimantran kyon nahin diya gaya

राजा जनक ने अपने दरबार में पूछा तो वहां कोई भी स्त्री पतिव्रता नहीं ंथी, ऐसे में उन्होंने अन्य राज्यों में इसका संदेश दिया, जिसमें अयोध्या भी शामिल था। राजा दशरथ को जब यह पता चला तो उन्होंने यह सूचना पूरे अयोध्या में फैला दिया और उसके बाद वहां की एक एक स्त्री पतिव्रता निकली। यह देखकर राजा दशरथ को बहुत आश्चर्य हुआ और उन्होंने इसके लिए एक स्त्री को राजा जनक के दरबार भेजा।

  • यह भी पढ़े – ये थीं श्रीराम की बहन और सीता की ननद, रामायण में नहीं होता उनका जिक्र

झाड़ू वाली गई राजा जनक के दरबार

सीता स्वयंवर में अयोध्या को निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया - seeta svayanvar mein ayodhya ko nimantran kyon nahin diya gaya

राजा दशरथ ने अयोध्या की एक झाड़ू वाली को बड़े ही शान से राजा जनक के दरबार भेज दिया और उसने वहां जाकर उस व्यक्ति को श्राप से मुक्ति दिलाई दी। स्त्री ने गंगाजल को झलनी में भरते हुए कहा कि यदि मैं पतिव्रता हूं तो गंगा माता गंगाजल को छलनी से गिरने नहीं देना और हुआ भी कुछ ऐसा।

तो इसलिए नहीं मिला था राजा दशरथ को आमंत्रण

इस पूरे वाकया को ध्यान में रखते हुए राजा जनक ने अपनी बेटी सीता के स्वयंवर में राजा दशरथ को न्यौता नहीं दिया था। राजा जनक का मानना था कि झाडू़ वाली की तरह ही राजा दशरथ किसी को भी मेरी बेटी के लिए भेज देंगे और वह धनुष पर प्रत्यांचा चढ़ा देगा, तो सीता को उसी से विवाह करना पड़ेगा। इसीलिए राजा जनक ने दशरथ को नहीं बुलाया था।

जैसा कि हम सब जानते हैं।कि राजा जनक एक प्रतापी महाराजा थे। और साक्षात लक्ष्मी स्वरूपा सीता महाराज जनक को हल जोतते समय घट से प्राप्त हुई थी। राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता का बड़ा ही दुलार के साथ लालन पोषण किया। राजा जनक के भवन में भगवान परशुराम जी के गुरु भगवान शिव का का दिव्य धनुष रखा हुआ था। यह धनुष भगवान परशुराम ने राजा जनक के पूर्वजों के समय ही रखा था। भगवान परशुराम का यह शिव धनुष इतना भारी था। कि इस को जनकपुर में देवी सीता के अतिरिक्त कोई भी हिला नहीं सकता था। इसलिए जब सीता विवाह योग्य हुई, तो राजा जनक ने सीता के योग्य महान पराक्रमी वर का चयन करने के लिए यह प्रतिज्ञा की, कि जो भी शिव धनुष को उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ा देगा। उसी के साथ सीता का विवाह किया जाएगा।


अतः राजा जनक ने सीता स्वयंवर के लिए आर्यावर्त के सभी राजा ,महाराजाओं व कुमारों को स्वंयवर का निमंत्रण भेजा । लेकिन अपने ही समीप के राज्य अयोध्या के महाराज दशरथ को सीता स्वयंवर के लिए निमंत्रण नहीं दिया गया।


अतः प्रश्न उठता है कि क्या कारण रहा होगा कि राजा जनक ने  महाराज दशरथ को सीता स्वयंवर के लिए निमंत्रण नहीं दिया?


इसका मुख्य कारण शास्त्रों में इस प्रकार प्राप्त होता है। कि एक बार एक युवक जिसका विवाह हुआ ही था। वह प्रथम बार अपने ससुराल अपनी पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। जब वह मार्ग से जा रहा था। तो उसने देखा कि मार्ग में एक जगह दलदल में एक गौ माता फंसी हुई थी। गौमाता दलदल में बुरी तरह से छटपटा रही थी।  युवक को देखकर गौ माता ने उससे प्रार्थना की, कि हे पथिक!  मुझे इस दलदल से निकालने का प्रयास करो। लेकिन वह युवक गौ माता की सहायता किये बगैर ही गौ माता की प्रार्थना को अनसुनी कर  अपने ससुराल के रास्ते  आगे बढ़ गया। जब उसने गौ माता की प्रार्थना स्वीकार नहीं की तो गौमात दुखी हो कर  उसे श्राप देती है कि तुम

 जिसके लिए यहां से प्रस्थान कर रहे हो, जब उसे तुम देखोगे तो आंखों से अंधे हो जाओगे।


, इस प्रकार जब वह युवक अपने ससुराल के मुख्य द्वार पर पहुंचा लेकिन वह द्वार के बाहर ही मुंह ढक करके बैठ गया। ससुराल के लोगों द्वारा बार-बार प्रार्थना करने पर भी उसने अपना चेहरा किसी को नहीं दिखाया और ना ही वह भवन के अंदर गया। अंत में जब उसकी पत्नी उसके पास आई और कहने लगी कि है स्वामी! क्या कारण है कि तुम भवन के अंदर नहीं आ रहे हो? ना ही अपना चेहरा किसी को दिखा रहे हो?। तब उसने कहा कि मैं अगर तुम्हारा चेहरा देख लूंगा तो मैं आंखों से अंधा हो जाऊंगा। इसलिए मैं तुम्हें नहीं देख सकता।


 इतना कहने पर उसकी पत्नी बोली कि स्वामी! आप निश्चिंत रहिए मैं पतिव्रता स्त्री हूं । अपने तपबल के द्वारा तुम्हें न्याय अवश्य दिलाऊंगी। ऐसा विश्वास दिलाने पर जब उस युवक ने अपनी पत्नी का चेहरा देखा। देखते ही वह अपनी आंखों से अंधा हो गया। जब वह  आंखों से अंधा हो गया तो उसकी पत्नी उसे अपने राजा राजा जनक के दरबार में लेकर पहुंची। उसने राजा जनक को सारा वृत्तांत कह सुनाया। वह राजा जनक से प्रार्थना करने लगी कि हे प्रभु! ऐसा यतन कीजिए जिससे मेरे पति की आंखों की ज्योति लौट आई।


जब राजा जनक ने उन दंपति की यह बात सुनी तो राजा जनक ने विचार-विमर्श के लिए अपने राज्य के सभी विद्वान पंडितों की सभा बुलाई । सभी ने निष्कर्ष रूप में कहा कि यदि कोई सति पतिव्रता स्त्री चलनी में जल गंगा का जल लाकर  इस युवक की आंखों के ऊपर जल डालें, तो इसकी नेत्र ज्योति पुनः प्राप्त हो सकती है।


 तत्पश्चात राजा जनक ने अपने राज्य में ढिंढोरा पिटवा दिया कि हमारे राज्य में कोई भी सति स्त्री यदि चलनी में गंगाजल लाकर इस युवक के नेत्र पर जल डालेगी तो उसे हम पुरस्कृत करेंगे। लेकिन पूरी जनकपुरी में कोई स्त्री इस कार्य को करने के लिए तैयार नहीं हुई। तब राजा जनक ने आसपास के राज्यों में सती स्त्री की खोज कार्य प्रारंभ किया। लेकिन कोई भी स्त्री इस कार्य के लिए तैयार नहीं हुई।

 अंत में राजा जनक ने  सती स्त्री की खोज करने के लिए अयोध्या में अपना दूत भेजा। दूत  ने अयोध्या पहुंचकर सारा वृत्तांत महाराज दशरथ को कह सुनाया। तब राजा दशरथ ने अपने राज महल में इस कार्य करने के लिए रानीयो से विचार विमर्श किया ।रानीयो ने कहा कि महाराज! राज महल की स्त्री तो क्या यह कार्य तो हमारी राज्य की हर कोई स्त्री कर सकती है ।यहां तक कि हमारे राजमहल में झाड़ू का काम करने वाली मेहतरानी भी इस कार्य को सरलता से कर सकती है।


तब राजा दशरथ ने अपने नगर की सफाई करने वाली मेहतरानी को बुलाया, और उससे कहा कि तुम राजा जनक के दरबार में जाकर चलनी में गंगा का जल भरकर अपनी पतिव्रता का प्रमाण दे सकती हो। तब नगर की सफाई करने वाली मेहतरानी ने इस कार्य के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। तत्पश्चात राजा दशरथ के कहने पर वह मेहतरानी दूत के साथ राजा जनक के दरबार में पहुंचती है। और राजा जनक के कहने पर चलनी लेकर के गंगा किनारे जाकर अपने पति व्रता तप से चलनी में गंगा का जल भर  लाती है। दरबार में यह दृश्य देखकर सभी दरबारियों को बड़ा आश्चर्य हुआ।  तब उस मेहतरानी ने  गंगाजल से उस युवक के आंखों पर छिड़काव किया। तत्काल उस युवक की आंखों में ज्योति प्रकट हो गई।


राजा जनक ने मेहतरानी के सति धर्म की जय जयकार की, तत्पश्चात जब  मेहतरानी राजा जनक के दरबार से विदा होने लगी।  राजा जनक ने उससे अपना परिचय पूछा। उस सती ने कहा कि महाराज! मैं अयोध्या नरेश दशरथ के महल की सफाई करने वाली निम्न जाति में उत्पन्न मेहतरानी हूं। इस प्रकार राजा जनक को बड़ा आश्चर्य हुआ। और उस सती मेहतरानी की भूरी भूरी प्रशंसा करके उपहार आदि से उसका सम्मान करते हुए वहां से विदा किया।


उसके जाने के बाद राजा जनक ने मन में विचार किया कि अयोध्या नगरी में एक निम्न जाति में उत्पन्न स्त्री भी पतिव्रता धर्म का पालन करके सती  है।


इसी क्रम में जब राजा जनक सीता स्वयंवर के लिए आर्यावर्त के सभी राजा महाराजाओं को स्वयंवर का निमंत्रण भेज रहे थे। किंतु राजा दशरथ को सीता स्वयंवर का निमंत्रण इसलिए नहीं भेजा, क्योंकि उनको यह घटना याद थी। अतः राजा जनक को संदेह था कि कहीं राजा दशरथ स्वयं नहीं आ कर किसी निम्न जाति के व्यक्ति को सीता स्वयंवर में नहीं भेज दे, और मेरी पुत्री सीता का विवाह किसी निम्न कुल में  हो जाए। कहीं ऐसा ना हो कि महाराज दशरथ उस सती मेहतर रानी के पति को ही स्वयंवर में भेज दे क्योंकि जब वह देवी इतनी शक्ति सम्पना थी।तो उसका पति तो और अधिक शक्ति संपन्न होगा।



किंतु विधि का विधान तो पहले ही लिखा जा चुका था। कि जनक दुलारी सीता का विवाह महाराज दशरथ के पुत्र श्री राम के साथ संपन्न होगा। सो विश्वामित्र के साथ भगवान श्री राम और लक्ष्मण जनकपुरी में जाकर श्री राम शिव धनुष को भंग करके सीता को वरण करते हैं।

सीता स्वयंवर में रावण को निमंत्रण देने कौन गया था?

इसके बाद मुनि विश्वामित्र को राजा जनक की ओर से सीता स्वयंवर में आने का न्योता मिलता है। जिसमें मुनी जी अपने साथ श्री राम और लक्ष्मण को भी ले जाते हैं। अगले दृश्य में सभी राजा जनक के दरबार में बैठे हुए हैं। इसी दौरान राजा जनक के सामने पड़े शिव धनुष को उठाकर उसका चिल्ला चढ़ाने की सारी बात सुना देते हैं।

सीता के स्वयंवर में राजा दशरथ को निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया?

यदि राजा दशरथ ने उसी प्रकार के किसी व्यक्ति को स्वयंवर में भेज दिया, तो वह तो धनुष को आसानी से संधान कर सकेगा और कहीं राजकुमारी किसी निम्न श्रेणी के व्यक्ति को न वर ले। इस वजह से राजा जनक ने अयोध्या नरेश को सीता के स्वयंवर मे निमंत्रण नहीं भेजा।

राजा जनक ने धनुष यज्ञ में राजा दशरथ को निमंत्रण क्यों नहीं दिया?

यदि राजा दशरथ ने उसी प्रकार के किसी व्यक्ति को स्वयंवर में भेज दिया। और अगर उसने धनुष संधान लिया तो क्या होगा? राजकुमारी किसी निम्न श्रेणी के व्यक्ति को न वर ले। यही सोचकर अयोध्या नरेश राजा जनक ने राजा जनक को निमन्त्रण नहीं भेजा।

राजा जनक की ससुराल कहाँ थी?

और उनके ससुराल के रूप में प्रसिद्ध है कनखल का दक्षेश्‍वर महादेव मंदिर.