सद्गुणों को आत्मसात करने के लिए क्या करेंगे? - sadgunon ko aatmasaat karane ke lie kya karenge?

साधना का लक्ष्य है वीतरागता प्राप्त करना

सद्गुणों को आत्मसात करने के लिए क्या करेंगे? - sadgunon ko aatmasaat karane ke lie kya karenge?
चेन्नईPublished: Dec 10, 2018 11:31:15 am

कपिल मुनि ने कहा इस संसार में शरीर, सत्ता और संपत्ति सब कुछ उधार मिला है।

सद्गुणों को आत्मसात करने के लिए क्या करेंगे? - sadgunon ko aatmasaat karane ke lie kya karenge?

चेन्नई. मईलापुर जैन स्थानक में विराजित कपिल मुनि ने कहा इस संसार में शरीर, सत्ता और संपत्ति सब कुछ उधार मिला है। मिला हुआ कहते ही उसे जो एक दिन मिट और बिछुड़ जाएगा। मिटने वाली चीजों को अमिट मानकर उनके लिए मर मिटना समझदारी का प्रमाण कतई नहीं है। इस संसार में जो प्रेम, अपनत्व, सौहार्द और भाईचारा दिखाई देता है उसका श्रेय महापुरुषों की वाणी को जाता है। परम्परा से वही सर्वहितकारी वाणी आज संतों के माध्यम से आप तक पहुंच रही है। जब तक उस वाणी को आचार में प्रकट नहीं करेंगे तब तक जीवन का कल्याण संभव नहीं है।
धर्म के नाम पर कोरे क्रियाकांड कर लेने से मुक्ति नहीं होगी। राग द्वेष की आंच को मंद करके ही जीवन में सरलता और समता आदि सद्गुणों को आत्मसात करने पर ही भव भ्रमण को मिटाया जा सकेगा। धर्म का सम्बन्ध किसी पंथ और संप्रदाय से नहीं अपितु चित्त की शुद्धता से है। व्यक्ति के द्वारा की जाने वाली धर्म साधना का लक्ष्य वीतरागता को प्राप्त करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव होगी जब व्यक्ति का मन कषाय से शून्य होगा। वीतराग वाणी के श्रवण का ध्येय भी बेहोशी को दूर करना है। अपने स्वरूप को समझ कर ही कोई जीवन के सत्य पर विश्वास कर पाता है। जीवन का सबसे बड़ा सत्य यही है कि जो जन्मा है वो अवश्य मरेगा, जो जैसा करेगा वैसा भरेगा। इस सत्य को नजर के समक्ष रखकर चलोगे तो जीवन पाप और दोष से मुक्त हो जायेगा। दोष मुक्त जीवन ही दु:ख से मुक्ति और छुटकारा प्राप्त करता है। अपने अंतर्मन को जिसने विवेक के उजाले से भर लिया है वह सार-असार, उचित और अनुचित, करणीय और अकरणीय के बीच भेदरेखा को स्पष्ट कर लेता है । जो छोडऩे योग्य है उसे पकडऩे की और ग्रहण करने योग्य चीज को छोडऩे की मूर्खता हरगिज नहीं करता। सोमवार को प्रवचन सवेरे 9.15 बजे से होगा।

तुमने उस लड़की की कथा सुनी है जिसने ड्रॅाईंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया? उसको पुरस्कार में एक फानूस प्राप्त हुआ जिस पर बड़ी खूबसूरत नक्काशी की गई थी। उसने इसे अपने घर की बैठक में लगा दिया। उस फानूस के सौन्दर्य को निहारते-निहारते, उसका ध्यान पहली बार दीवार के उतरते रंग-रोगन की ओर आकर्षित हुआ। उसने दीवारों पर पुताई करवाने का निर्णय किया। जब पुताई हो चुकी तो उसका ध्यान खिडकियों पर लगे मैले-कुचैले पर्दों की ओर गया। उसने तुरन्त उन्हें उतार कर धो डाला। फिर उसने सोचा कि गलीचे की भी सफाई करवानी चाहिए। इस प्रकार, एक-एक करके उसने सारे कमरे को नए जैसा चमचमाता, साफ़-सुथरा बना दिया। इस सबका आरम्भ हुआ एक खूबसूरत फानूस से!

जीवन में भी ऐसा ही होता है। हम एक सत्कार्य से आरम्भ करें तो देखेंगे कि अन्य कई सकारात्मक कार्य होते जाते हैं – मानो एक नया जन्म! क्योंकि परमात्मा गुणों का भण्डार हैं। हम उनकी ओर एक कदम बढ़ाएँ तो वो हमारी ओर छः कदम बढ़ाते हैं। इस का तात्पर्य यह कदापि नहीं कि परमात्मा हमसे दूर हैं। अपितु तात्पर्य यह कि यदि हम सद्गुणों को आत्मसात करते हैं तो यह परमात्मा को आत्मसात करने के समान है। हमारा प्रत्येक सत्कर्म परमात्मा की ओर उठाया हुआ एक कदम है। इसके साथ ही, अन्य सद्गुण भी आने लगेंगे। किन्तु इस प्रक्रिया का कहीं तो शुभारम्भ करना होगा, कम से कम एक सद्गुण तो विकसित करने की इच्छा होनी चाहिए!

सद्गुणों को आत्मसात करने के लिए क्या करेंगे? - sadgunon ko aatmasaat karane ke lie kya karenge?

कभी-कभी परीक्षा में पास होने के प्रतिशत अंक कम हों तो जिन विद्यार्थियों के अंक पास होने के लगभग निकट होते हैं, उन्हें ‘ग्रेस-मार्क्स’ दे दिए जाते हैं। यद्यपि सब विद्यार्थी उसके लिए योग्य हैं परन्तु यदि उनके अंक पास होने के अंकों के निकट नहीं होते तो वे उससे लाभान्वित नहीं होते। बिना पढाई किये, कोई केवल ‘ग्रेस-मार्क्स’ से पास नहीं हो सकता। अतः, बच्चे का पुरुषार्थ तो वांछनीय है। उसी प्रकार, यद्यपि परमात्मा की कृपा सतत बरस रही है, किन्तु उससे लाभान्वित होने के लिए हमारी ओर से कुछ प्रयास अवश्य होना चाहिए। यदि हमारा भाव उचित नहीं है, हृदय खुला नहीं है तो सब व्यर्थ है। दिन के समय खिड़कियाँ बन्द करके यदि हम शिकायत करें कि, “मुझे सूर्य प्रकाश नहीं देता!” तो इसका कोई अर्थ थोड़े ही है। सूर्य का प्रकाश तो सर्वत्र है, सबके लिए है। करना है तो बस इतना कि अपने खिड़कियाँ, दरवाज़े खुले रखें। इसी प्रकार, परमात्मा की कृपा-प्राप्ति के लिए हमें अपने हृदय-द्वार को खुला रखना होगा। तो, परमात्मा की कृपा से अधिक हमें अपने मन की कृपा की आवश्यकता होगी।

परमात्मा तो कृपा की मूर्ति हैं। हमारी आत्म-कृपा की कमी ही हम तक परमात्म-कृपा को पहुँचने से रोकती है। यदि कोई व्यक्ति हमें कुछ देना चाहे और हम अभिमानी जैसा व्यवहार करें तो वो व्यक्ति यह सोच कर पीछे हट जायेगा कि, “यह तो बड़ा अभिमानी है! मैं किसी और को दे दूंगा। ” अभिमानी व्यक्ति कृपा से वंचित रह जाता है। हम तक परमात्म-कृपा इसीलिये नहीं पहुँचती क्योंकि आत्म-कृपा का अभाव है। हमारी अंतरात्मा कहती है कि, “ऐसा करो।” हमारी बुद्धि कहती है, “थोड़ी विनम्रता से पेश आओ”, जबकि मन कहता है, “मैं क्यों विनम्र बनूं? मैं उसके सम्मुख क्यों झुकूं?” तो जो हमें प्राप्त होनी चाहिए थी वो कृपा भी प्राप्त नहीं होती। अतः, परमात्म-कृपा की प्राप्ति हेतु, पहले आत्म-कृपा का होना आवश्यक है।

परमात्मा की ओर पहला कदम उठाने के लिए, हमें अपने अभिमान से छुटकारा पाना होगा। इसीलिये अम्मा सदा कहती हैं कि, “बच्चो,नौसिखिये बनो।” एक नौसिखिये का भाव अहम्-भाव पर नियंत्रण पाने में सहायक सिद्ध होता है। इसका अर्थ यह नहीं कि तुम्हें प्रगति के लिए प्रयत्न ही नहीं करना चाहिए। जब हम समाज में रहते हैं, सामूहिक रूप से कार्य करते हैं तो स्वाभाविक ही हमारी प्रगति को ले कर संदेह भी होंगे। सबका अपना-अपना धर्म होता है। हमें उसके अनुसार ही चलना चाहिए। यदि कोई गाय बगीचे में घुस कर फूल-पौधे खाने लग जाए और तुम उसे नम्रतापूर्वक कहो, “ऐ गाय! यहाँ से चली जा,” तो वह चरती रहेगी परन्तु यदि तुम चिल्ला कर कहो, “ऐ, चल निकल यहाँ से!” तो वह भाग खड़ी होगी। गाय को भगाना कोई अहंकारी कर्म नहीं है। हम केवल गाय के अज्ञान को झटका देने के लिए अपनी आवाज़ को ऊंचा करते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं। परन्तु हमारा भाव एक नौसिखिये सा होना चाहिए। इसके साथ-साथ, भीतर कहीं गहरे में, शिशुवत निर्दोषता बनी रहे।

आज हमारे शरीर तो विकास को प्राप्त हो गए हैं किन्तु मस्तिष्क नहीं। मन-मस्तिष्क के ऐसे विकास तथा विस्तार के लिए कि उसमें सम्पूर्ण जगत् समा जाए, हममें बालक का सा भाव होना चाहिए। एक बालक ही विकसित हो सकता है। किन्तु आज अधिकांशतः, मस्तिष्क मद से चूर हैं। हमें इस अहंकार, मद से निजात पाने के लिए प्रयास अवश्य करना चाहिए। आवश्यकता है दूसरों के साथ तालमेल बनाने की।

यदि एक तंग गली से दो कारों को गुज़रना हो तो उनमें से एक को पीछे हटना ही होगा। यदि दोनों का दुराग्रह रहे कि, “मैं तो अपने स्थान से हिलूंगी नहीं! मैं पीछे नहीं हटूंगी!” तो दोनों ही फंसी रहेंगी और कोई भी अपने गंतव्य तक नहीं पहुँचेगी। दोनों में से एक भी थोड़ा पीछे हट जाए तो फिर दोनों आगे बढ़ जाएँगी। रास्ता छोड़ने वाला तथा स्वीकार करने वाला – दोनों ही व्यक्ति आगे बढ़ने के अधिकारी हो जाते हैं। इसीलिये अम्मा कहती हैं कि क्षमा करने का अर्थ है आगे बढ़ चलना। क्षमा-याचक तथा क्षमा-दाता – दोनों को ही क्षमा ऊर्ध्व-गमन का अधिकारी बना देती है। ऐसे क्षमा-रूपी कर्म, परमात्मा की ओर जाने वाले मार्ग पर हमारे नन्हें-नन्हें कदम हैं। हमारी ओर से किंचित भी प्रयास हो तो परमात्मा हमारी सहायता अवश्य करेंगे। किन्तु यदि हमारी ओर से कोई प्रयास ही नहीं होगा तो हम परमात्म-कृपा पाने में असमर्थ रहेंगे। इसमें परमात्मा का कोई दोष नहीं, दोष तो हमारा है। यह सदा स्मरण रहे। परमात्मा की ओर हम कम से कम एक कदम तो बढायें, तभी तो हम उनकी कृपा के पात्र बनेंगे।

सद्गुणों को आत्मसात करने के लिए क्या करोगे विस्तार में लिखो?

चिराग, झूठ न बोलना, हमेशा सच बोलना यह तो सबसे अच्छा गुण है। पंकज: लीना तुम्हारा समय पर काम करना, अनुशासन में रहना, ये अच्छे गुण हैं। आज से मैं भी समय का पालन करूँगा।

सद्गुणों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?

एक बेहतर समाज बनाने में जितना अच्छे गुणों एवं मूल्यों का महत्व है, उतना और किसी का भी नहीं। जिस तरह से एक महकने यानी खुशबू बिखेरने वाला फूल आस-पास के माहौल को खुशनुमा कर देता है और सब का चहेता बन जता है, उसी तरह एक सद्गुणी इंसान अपने सद्गुण रूपी खुशबू से सबका चहेता बनकर वाहवाही पाता है।

सद्गुणों का अर्थ क्या होता है?

सद्गुण एक प्रकार के श्रेष्ठ आचरण अथवा व्यवहार के अर्थ मे भी प्रयुक्त होता है। > पाश्चात्य दर्शन मे सुकरात,प्लेटो,तथा अरस्तु का सद्गुण संबंधी सिद्धांत प्रसिद्ध माना गया है