श्रीलंका में सत्ता की भागीदारी पर संक्षिप्त विवरण दीजिए। - shreelanka mein satta kee bhaageedaaree par sankshipt vivaran deejie.

Solution : श्रीलंका में सिंहली बहुसंख्यक हैं तथा तमिल अल्पसंख्यक। श्रीलंका से सिंहली समुदाय ने अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया तथा कई ऐसे कदम उठाये जिनसे अल्पसंख्यक तमिल समुदाय को सत्ता में उचित हिस्सेदारी नहीं मिली और उनके हितों की हानि हुई। इनमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं - <br> (i) तमिल भाषा की अवहेलना करते हुए सिंहली भाषा को देश की एकमात्र राजभाषा घोषित किया गया। <br> (ii) विश्वविद्यालयों तथा सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता दी गई। <br> (iii) बौद्ध धर्म को सरकारी संरक्षण दिया गया। <br> उपर्युक्त असंतुलित सत्ता-विभाजन के फलस्वरूप श्रीलंका के तमिल समुदाय में तनाव फैला और दोनों समुदायों के बीच सम्बन्ध बिगड़ते चले गए।