शादी के लिए क्या जरूरी है | शादी के लिए लड़की या लड़का कैसा होना चाहिएशादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए- विवाह या शादी जिसमें एक लड़के तथा लड़की के साथ ही साथ उनके परिवारों के बीच में धार्मिक तथा सामाजिक मान्यताओं द्वारा संबंध स्थापित किया जाता है। शादी या विवाह समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रथाओं में से एक है। परिवार या समाज के निर्माण में यह सबसे छोटी मूल इकाई है। शादी करने के बाद एक लड़का तथा लड़की आपस में अनेक प्रकार के अधिकारों तथा कर्तव्य को प्राप्त करते हैं। Show
अगर बात करें शादी या विवाह के शाब्दिक अर्थ की, तो विवाह का अर्थ होता है उद्ह। जिसका मतलब है वधू को वर के घर पर लाना। हिंदू धर्म में शादी या विवाह को जीवन के सोलह संस्कारों में से एक सबसे महत्वपूर्ण संस्कारों में माना गया हैं। हिंदू धर्म में शादी के दौरान लड़का और लड़की अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर आत्मिक संबंध बनाकर एक दूसरे के साथ संबंध स्थापित करते हैं। हिंदू धर्म के साथ ही साथ सभी अन्य समाजों में भी शादी करने की प्रथा पाई जाती है। जिनमें शादी करने के रीति रिवाज अलग-अलग होते हैं। तो इस तरह आप यह तो समझ ही गए होंगे, कि शादी या विवाह क्या है? तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर समाज में शादी करना क्यों जरूरी है? और शादी के लिए क्या जरूरी है? क्या शादी करना जरूरी हैं?शादी के लिए क्या जरूरी है? यह समझाने से पहले हमें यह समझाना होगा कि अगर बात करें समाज के इस प्रश्न कि क्या शादी करना जरूरी हैं? जीवन में शादी करना जरूरी है या नहीं? तो यह पूरी तरह से व्यक्ति विशेष की इच्छा पर निर्भर करता है। वर्तमान में आजकल जब ज्यादातर युवा ( लड़के – लड़कियां ) अपने सपनों तथा करियर को पूरा करने के चक्कर में शादी से दूर भागते दिख रहे हैं। या किसी वजह से लड़के – लड़कियां बिना शादी के अकेले रहना चाहते हैं। शादी की बात सुनकर उन्हें गुस्सा आ जाता है तो अब बात आती है, कि आखिर हर व्यक्ति के जीवन में शादी महत्वपूर्ण है या नहीं। आखिर मानव जीवन में शादी की क्या भूमिका है, यदि आप भी शादी से जुड़े इन प्रश्नों के उत्तर को जानना चाहते हैं। यह भी पढ़ें: IVF क्या होता है? तो आज के इस लेख में मैं उन बिंदुओं पर बात करूंगा, जिनसे आप यह समझ पाएं। कि आखिर शादी करना जरूरी है या नहीं? जीवन में हमें शादी करना चाहिए या नहीं इस आलोचनात्मक प्रश्न का उत्तर को समझाने के लिए हमनें कुछ निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रकाश डाला है, जिनसे आप आसानी से शादी करने या ना करने के फैसले को ठीक तरह से समझ पाएंगे। तो चलिए जानते हैं क्या शादी करना जरूरी हैं और शादी के लिए क्या जरूरी है?
इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से मुझे यह लगता हैं। कि हर व्यक्ति के लिए शादी करना जरूरी नहीं हैं। क्योंकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो अकेले जीवन यापन करके पूरी दुनिया में घूमना चाहते हैं। कुल मिलाकर अगर समाज के इस प्रश्न कि शादी करना जरूरी हैं, या नहीं। यह पूरी व्यक्ति विशेष की इच्छा पर निर्भर करती हैं। शादी के लिए क्या जरूरी है?शादी जीवन में होने वाली वह प्रक्रिया हैं, जिसके होने पर लड़के तथा लड़की के जीवन के साथ ही साथ यह उनके परिवारों के बीच में भी कई तरह के बदलाव लाती है। किसी भी युवा के लिए यह जीवन के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक होता है, जिसके बाद से वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ अपने जीवन को जोड़ता है जिसके साथ उसे अपने आगे का जीवन बिताना है। ऐसे में युवाओं पर शादी के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। ऐसे में लड़के तथा लड़कियों के मन में अपने पार्टनर साथी से जुड़े हुए कई अच्छे – बुरे तरह के भाव उछाल मारते हैं। ऐसे में लड़के लड़कियों को शादी से पहले उन जरूरी बातों को जरूर जाना चाहिए। जिनको समझ कर वे आसानी के साथ अपने पार्टनर को ठीक व आसान तरीके से समझ पाएं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी बातों को, जो शादी करने से पहले आपको अपने पार्टनर के बारे में जरूर जाननी चाहिए, जिससे आप अपने वैवाहिक जीवन को आसान बना सकें। शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए या लड़की कैसी होनी चाहिएयहाँ हमने कुछ बिन्दुओं के बारे मे चर्चा की है जिनसे आप यह समझ पाएंगे कि शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए या लड़की कैसी होनी चाहिए? आपका पार्टनर क्या सोचता हैंकिसी भी लड़के- लड़की के पास शादी से पहले पर्याप्त समय होता है, ऐसे में आपको अपने पार्टनर से इस बात को जरूर सुनिश्चित कर लेना चाहिए। कि क्या वह शादी के लिए पूरी तरह से मानसिक रूप से तैयार है। आपका पार्टनर किसी भी तरह के दबाव में आकर तो शादी नहीं कर रहा है। क्या आपका पार्टनर आपको पसंद करता हैं या फिर नहीं। इससे आप अपने लिए आपके पार्टनर की सोच के बारे में ठीक तरह से जान पाएंगे। ये भी पढ़ें:लड़कियों से क्या क्वेश्चन पूछें? ग्रूमिंग पर ध्यान देयदि आप अपने पार्टनर को बेहतर महसूस कराना चाहते हैं। तो उसके लिए आपको ग्रूमिंग कर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि किसी भी पार्टनर (लड़का- लड़की) एक साथ तभी अच्छा महसूस करेंगे। जब आपके कपड़े साफ सुथरे होंगे। इसलिए शादी से पहले ग्रूमिंग की आदत जरूर डालें। इससे आपके पार्टनर की आँखों में आपका कॉन्फिडेंस और respect दोनों ही चीजें बढ़ेंगे। पार्टनर की फाइनेंसियल स्टेटस के बारे में जानेंकिसी भी शादी से पहले आपको अपने पार्टनर की आर्थिक स्थिति से जरूर रूबरू होना चाहिए। यदि आपका पार्टनर फाइनेंशियल रूप से मजबूत होगा, तो आप अपने जीवन में दुख के समय आने वाली समस्याओं को ठीक तरह से सामना कर पाएंगे। इसलिए आपको अपने पार्टनर से इस विषय पर वह क्या सोचते हैं, को जरूर जानना चाहिए। पार्टनर के करियर के बारे में जानेंशादी से पहले आपको अपने साथी पार्टनर से उनके कैरियर के बारे में जानने की कोशिश करनी चाहिए। कि वह आगे जीवन में अपने करियर को किस प्रकार से देखते हैं। तथा उसके लिए किस प्रकार से तैयार है। पार्टनर की सोच को जानेंशादी से पहले किसी भी लड़के – लड़की के लिए उसके पार्टनर के सोचने के स्तर को जानना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप अपने पार्टनर से उनकी पसंद – नापसंद, उनकी जॉब प्रोफाइल कैसी है, शादी के बाद वह सिंगल रहना चाहते हैं या फैमिली के साथ। उनकी शादी के बाद फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या राय है। ऐसी बहुत सी बातों को पूछ सकते हैं। इस तरह से इन सभी बातों को जानने से आप अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जान पाएंगे। जिससे आप सच्चाई को जानकर अपने वैवाहिक जीवन को सफल तरीके से सुखी बना पाएंगे। शादी की सही उम्र क्या हैं?वर्तमान में आजकल की दौड़ भाग भरी जिंदगी में जब युवा अपने करियर को ज्यादा महत्व देता हैं। में यह सवाल, कि शादी की सही उम्र क्या हैं? बहुत ही अहम हैं। पारंपरिक समानता और साइंटिफिक आधार के हिसाब से देखा जाए तो भारत में लड़के तथा लड़कियों की शादी करने की सही उम्र 21 से 25 वर्ष है। शादी करने के फायदे
शादी करने के नुकसान
Conclusionआज अपने यहाँ यह जाना कि शादी के लिए क्या जरूरी है? और शादी के लिए लड़का कैसा होना चाहिए? आशा है आपको हमारा यह लेख उपयोगी लगा होगा इस लेख पर आप पानी प्रतिक्रिया हमें कमेंट करके दे सकते है। शादी करने के लिए क्या क्या होना जरूरी है?शादी करने के लिए बालिग़ होना जरूरी है। क्योंकि बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है। शादी करने के लिए बालिग़ होने के साथ साथ आत्मनिर्भर होना, विवाह के बाद आने वाली जिम्मेदारियों को उठाने के लिए मानसिक रूप से तैयार होना भी ज़रूरी है।
मर्द शादी क्यों करता है?हम हर कार्य अपने उद्देश्य की प्राप्त के लिए करते है. यदि हम विवाह करते है इसके कई कारण है 1) एक जीवन-साथ जो दुख-सुख में आपका साथ देगा 2) एक जीवन साथी को शारीरिक सुख के साथ मानसिक संतुष्टि देगा 3) एक जीवनसाथी जो आपके वंश को आगे बढ़ाएगा आदि.
शादी से पहले क्या बात करना चाहिए?शादी से पहले फोन पर क्या बात करें ?. पूछिए कि क्या आप शादी के लिए दिल से तैयार है ? ... . पसंद नापसंद के बारे में बात करें ... . करियर के बारे में बात कीजिए ... . शादी के बाद की जिंदगी के बारे में बात कीजिए ... . दोस्ती कीजिए. शादी के लिए सही उम्र क्या है?बाल विवाह निषेध संशोधन बिल, 2021 में महिलाओं की शादी की उम्र 18 साल से बढ़ाकर 21 साल करने का प्रस्ताव है। जबकि पुरुषों के लिए उम्र 21 साल ही है।
|