ठंडा के दिन में कौन सा क्रीम लगाना चाहिए? - thanda ke din mein kaun sa kreem lagaana chaahie?

सर्दियों में त्वचा तेजी से नमी खोने लगती है, जिससे त्वचा रूखी होकर फटने लगती है। ऐसी त्वचा की खूबसूरती कम होने लगती है। ऐसे में त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए सर्दियों में कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, कोल्ड क्रीम त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायता करती है, जिससे त्वचा को सभी तरह की समस्याओं से दूर रखा जा सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में जाने सर्दियों के लिए सबसे अच्छी कोल्ड क्रीम के बारे में। इसके अलावा, हम इन कोल्ड क्रीम को लगाने का सही तरीका भी बताएंगे।

Show

नीचे विस्तार से पढ़ें

विषय सूची

चलिए, सबसे पहले जान लेते हैं कि सबसे अच्छी कोल्ड क्रीम का चुनाव कैसे करना है।

सबसे अच्छी कोल्ड क्रीम कैसे चुनें?

अगर कोई सर्दियों के लिए क्रीम खरीदते समय नीचे बताए गई बातों को ध्यान में रखता है, तो वह बेशक बेस्ट कोल्ड क्रीम का चुनाव कर सकता है।

  • कोल्ड क्रीम प्राकृतिक तत्वों के मिश्रण से बनी हो।
  • इसमें किसी तरह के नुकसानदायक केमिकल का उपयोग न किया गया हो।
  • उस कोल्ड क्रीम को त्वचा रोग विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित किया गया होना चाहिए।
  • क्रीम के पैक पर लिखी एक्सपायरी-डेट की जांच करें।
  • क्रीम को बनाने में किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है, उसकी जानकारी पैक दी होती है, जिसे जरूर पढ़ना चाहिए।
  • इसे विश्वसनीय दुकान से ही खरीदना चाहिए।
  • अगर कोई भी कोल्ड क्रीम ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो अन्य यूजर्स के रिव्यू को जरूर पढ़ें।

पढ़ते रहें आर्टिकल

इस लेख में आगे हम सर्दियों में त्वचा के लिए बेस्ट कोल्ड क्रीम के नाम बता रहे हैं।

सर्दियों में त्वचा के लिए बेस्ट कोल्ड क्रीम के नाम

आजकल बाजार में हर मौसम के अनुकूल क्रीम उपलब्ध हैं। इनमें से सर्दियों के लिए बेहतरीन कोल्ड क्रीम के नाम हम नीचे बता रहे हैं। साथ ही हर क्रीम की खूबियां और खामियां भी इस लेख में दे रहे हैं।

1. निविया सॉफ्ट लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम

Best Cold Creams For Face
During Winter in Hindi

निविया का नाम सुनते ही दिमाग में त्वचा संबंधी क्रीम का ध्यान आता है। यह काफी प्रचलित स्किन केयर ब्रांड है, जिसका एक प्रोडक्ट निविया सॉफ्ट लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम भी है। निविया का दावा है कि यह सर्दियों में बेस्ट कोल्ड क्रीम का काम करती है। यह क्रीम जोजोबा ऑयल और विटामिन-ई से समृद्ध होती है, जो त्वचा में तेजी से अवशोषित होकर मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकती है। इससे त्वचा तरोताजा और निखारी हुई नजर आ सकती है।

गुण:

  • त्वचा को मुलायम बनाए रखने का काम कर सकती है।
  • त्वचा के रूखापन से छुटकारा दिला सकती है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों लगा सकते हैं।
  • यह सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग है।
  • यह त्वचा पर चिपचिपापन उत्पन्न नहीं करती है।
  • इसकी कीमत कम होती है।
  • यह आसानी से उपलब्ध हो जाती है।

अवगुण:

  • यह टब पैकेजिंग में आत है।
  • इसमें सन प्रोटेक्शन फैक्टर (एसपीएफ) नहीं होता है।

Buy Now From Amazon

2. निविया क्रीमी ऑल सीजन मल्टी-पर्पज क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

यहां हम निविया की एक और क्रीम का जिक्र कर रहे हैं। इस ऑल सीजन मल्टी-पर्पज क्रीम को सर्दियों में त्वचा के लिए बेस्ट कोल्ड क्रीम माना जा सकता है। यह सर्दियों में त्वचा को स्वस्थ और मॉइस्चराइज रखने का काम कर सकता है। दरअसल, इसे क्रीमी फॉर्मूला द्वारा तैयार किया जाता है, जिसे हर मौसम में त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा चमकदार और कोमल हो सकती है।

गुण:

  • इसे डर्मेटोलॉजिकल द्वारा टेस्ट किया गया है।
  • इसे सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।
  • इसमें अच्छी खुशबू होती है।
  • यह त्वचा के रूखेपन पर अच्छी तरह से कम कर सकती है।
  • यह किफायती होती है।
  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।

अवगुण:

यह टब पैकेजिंग में आती है।

Buy Now From Amazon

3. हिमालया क्लियर कॉम्प्लेक्शन डे क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

सर्दियों के लिए सबसे अच्छी कोल्ड क्रीम की लिस्ट में हिमालया क्लियर कॉम्प्लेक्शन डे क्रीम को भी जगह दी जा सकती है। यह मुलेठी और हर्बल के अर्क से समृद्ध होती है। यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेट करती है, टोन को हल्का करती है और रंग को साफ करने में मदद कर सकती है।

गुण:

  • यह चिपचिपि नहीं होती है।
  • सूरज की यूवी किरणों से सुरक्षा प्रदान करने में मदद कर सकती है और त्वचा को काला होने से रोक सकती है।
  • त्वचा के धब्बे को मिटाने में सहायक साबित हो सकती है।
  • त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • त्वचा को मुलायम बनाने में सहायक हो सकती है।
  • यह त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • इसे महिला और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।

अवगुण:

  • यह ग्लास टब में आती है, जिस कारण यात्रा के अनुकूल नहीं है।
  • कई बार इसके इस्तेमाल से त्वचा के टोन में किसी तरह का परिवर्तन नजर नहीं आता।

Buy Now From Amazon

4. लैक्मे सॉफ्ट क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

लैक्मे त्वचा संबंधी चर्चित ब्रांड में से एक है। सर्दियों में इसका उपयोग त्वचा के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस क्रीम के बारे में कंपनी का कहना है कि इसके निर्माण में पीच (आड़ू) और दूध का इस्तेमाल किया जाता है। ये दोनों तत्व त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। इससे सर्दियों में त्वचा की समस्याओं को दूर रखा जा सकता है। इसलिए, इसे सर्दियों के लिए बेस्ट क्रीम माना जा सकता है।

गुण:

  • यह क्रीम त्वचा को कोमल, मुलायम और चमकदार बना सकती है।
  • त्वचा में 24 घंटे तक नमी को बनाए रखने में मदद कर सकती है।
  • यह त्वचा में आसानी से समा जाती है।
  • इससे अच्छी खुशबू आती है, जो उपयोग करने वाले को पसंद आ सकती है।
  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।

अवगुण:

  • इसकी टब पैकेजिंग है।
  • शायद अधिक रूखी त्वचा पर असरदार न हो।
  • इसमें पैराबेंस होता है।

Buy Now From Amazon

5. डव डीप मॉइस्चराइजेशन क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

डव का इस डीप मॉइस्चराइजेशन क्रीम के बारे में कहना है कि यह सर्दियों के लिए बेस्ट क्रीम साबित हो सकती है। कंपनी की माने तो यह कई तरह के पोषक तत्वों से समृद्ध होती है, जो त्वचा को गहराई तक पोषण देकर स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है। इससे त्वचा में निखार आता है व कोमल बनती है। साथ ही त्वचा जवां नजर आ सकती है।

गुण:

  • यह क्रीम त्वचा को 24 घंटे तक मॉइस्चराइज रखने का काम कर सकती है।
  • इसके इस्तेमाल से त्वचा रेशमी और मुलायम हो सकती है।
  • इसकी शानदार खुशबू त्वचा को सुगंधित रख सकती है।
  • इस क्रीम में चिपचिपापन नहीं होता है।
  • इसे सभी प्रकार की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
  • यह किफायती होती है।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स का कहना है कि यह लंबे समय तक त्वचा को मॉइस्चराइज नहीं रख पाती है।

Buy Now From Amazon

6. सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा को नमी प्रदान कर रूखेपन से छुटकारा दिला सकती है। इसके इस्तेमाल से रूखी त्वचा के कारण होने वाले खुजली और त्वचा के फटने की समस्या को दूर रखा जा सकता है।

गुण:

  • इसे प्रतिदिन उपयोग किया जा सकता है।
  • यह नॉन-ग्रेसी और नॉन-इर्रिटेटिंग होती है।
  • इसमें हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव होता है, जो एलर्जी की समस्या को कम कर सकता है।
  • संवेदनशील त्वचा पर भी उपयोगी साबित हो सकती है।
  • यह क्रीम पैराबेंस और कृत्रिम खुशबू से मुक्त होती है।
  • त्वचा के रोम छिद्रों को बंद नहीं करती है।

अवगुण:

  • कई बार इसके इस्तेमाल से कुछ लोगों की त्वचा पर कोई परिवर्तन नजर नहीं आता।

Buy Now From Amazon

7. ग्रीनबेरी ऑर्गेनिक्स बायो एक्टिव ब्राइट डे क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

सर्दियों के लिए क्रीम के रूप में प्राकृतिक तत्वों से समृद्ध ग्रीनबेरी ऑर्गेनिक्स बायो एक्टिव ब्राइट डे क्रीम का उपयोग करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस क्रीम को बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इसे तैयार करने में बादाम तेल, विटामिन-ई और शीया बटर का उपयोग किया जाता हैं। ये सभी तत्व त्वचा पर सकारात्मक असर दिखा सकते हैं।

गुण:

  • यह क्रीम में एसपीएफ 25+ होता है, जो सूरज की हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणों से सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
  • यह अच्छी एंटी एजिंग, स्किन ब्राइटनिंग और मॉइस्चराइजिंग क्रीम का काम कर सकती है।
  • त्वचा को कोमल बना सकती है और टोन कर सकती है।
  • त्वचा में जल्दी समा जाती है।
  • इसमें किसी तरह का हानिकारक केमिकल नहीं मिलाया जाता है।
  • सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स का कहना है कि इसे कुछ दिन उपयोग करने के बाद क्रीम के रंग और गंध में परिवर्तन हो गया।

Buy Now From Amazon

8. हिमालया नरिशिंग स्किन क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

सर्दियों में त्वचा के लिए बेस्ट कोल्ड क्रीम के रूप में हिमालया नरिशिंग स्किन क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह क्रीम एलोवेरा के अर्क, विंटर चेरी, इंडियन किनो ट्री और इंडियन पेनीवोर्ट के गुणों से समृद्ध होती है। यह त्वचा को प्रदूषण और शुष्क मौसम से बचाने के साथ ही पोषण और नमी प्रदान करने में मदद कर सकती है।

गुण:

  • यह त्वचा की कोशिकाओं को पुनः जीवित करने का काम कर सकती है।
  • इसे हर तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है।
  • इसे डर्मेटोलॉजी टेस्ट द्वारा प्रमाणित किया गया है।
  • इसमें हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव पाया जाता है, जो एलर्जी का कारण नहीं बनता है।
  • महिला और पुरुष दोनों उपयोग कर सकते हैं।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स को इसके इस्तेमाल से मुंहासे की समस्या हुई है।

Buy Now From Amazon

9. फेयर एंड लवली विंटर फेयरनेस फेस क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

फेयर एंड लवली विंटर फेयरनेस फेस क्रीम को बेस्ट कोल्ड क्रीम कहा जा सकता है। यह सर्दियों में त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकती है, जिससे त्वचा का रूखापन दूर हो सकता है। यह क्रीम एडवांस्ड मल्टी विटामिन, ग्लिसरीन और मिनरल ऑयल से भरपूर होती है। ये सभी तत्व स्किन को मुलायम और कोमल रखने में मदद कर सकते हैं। साथ ही त्वचा को सूरज की यूवीए और यूवीबी किरणों से बचाने में सहायता कर सकते हैं।

गुण:

  • यह क्रीम त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जाती है।
  • त्वचा में निखार ला सकती है।
  • यह सस्ता होती है।
  • इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल होती है।
  • त्वचा में नमी को बरकरार रखने में सहायक हो सकती है।

अवगुण:

  • 24 घंटे तक त्वचा को मॉइस्चराइज नहीं रख पाती है।

Buy Now From Amazon

10. जॉय स्किन फ्रूट्स फ्रूट मॉइस्चराइजिंग क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

जॉय की इस क्रीम को त्वचा में नमी बनाए रखने और कोमल रखने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें पाया जाने वाला बादाम का तेल त्वचा को रूखा होने से बचा सकता है। वहीं, जोजोबा ऑयल मॉइस्चर को त्वचा में लॉक करके रख सकता है। इसके अलावा, सेब का अर्क त्वचा को चिकना करने में मदद कर सकता है। साथ ही जॉय मॉइस्चराइजिंग क्रीम में मौजूद अन्य फलों के अर्क त्वचा को जवां व पुनर्जीवित करने का काम कर सकते हैं। इससे त्वचा नरम, रेशमी व चमकदार बन सकती है। इसलिए, इसे सर्दियों के लिए क्रीम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

गुण:

  • यह क्रीम त्वचा में जल्दी समा जाती है।
  • स्किन को हाइड्रेट रखने में सहायक हो सकती है।
  • यह प्राकृतिक तौर पर टोनर का काम कर सकती है।
  • इसे लगाने से चिपचिपापन महसूस नहीं होता है।
  • इसमें हानिकारक रसायन नहीं होते हैं।

अवगुण:

  • इसकी टब पैकेजिंग होती है।

Buy Now From Amazon

11. पॉन्ड्स हनी एंड मिल्क प्रोटीन फेस क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

पॉन्ड्स हनी एंड मिल्क प्रोटीन फेस क्रीम काफी प्रचलित है। इसे अधिकतर लोग सर्दियों में उपयोग करते हैं, क्योंकि इसकी बनावट सर्दियों के अनुकूल होती है। इसमें शहद और दूध के प्रोटीन की खूबियां होती है, जो सर्दियों में त्वचा के रूखेपन को कम कर सकती है। इसके अलावा, इसमें ग्लिसरीन का भी उपयोग होता है, जो त्वचा को कोमल और चमकदार बनाने की भूमिका निभा सकता है।

गुण:

  • त्वचा को नरम बना सकती है।
  • त्वचा को फटने से रोकने में सहायक हो सकती है।
  • इसमें हाइपोएलर्जेनिक प्रभाव मौजूद होता है।
  • यह नॉन-कॉमेडोजेनिक होती है, जो कोशिकाओं के छिद्रों को बंद नहीं करती है।
  • यह किफायती होती है।

अवगुण:

  • कुछ यूजर्स के अनुसार अधिक ऑयली स्किन पर इसका असर नहीं होता है।

Buy Now From Amazon

12. खादी ओमोरोज हर्बल कोल्ड क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

सर्दियों के लिए बेस्ट क्रीम की सूची में खादी ओमोरोज हर्बल कोल्ड क्रीम का नाम भी शामिल है। इस क्रीम में कई तरह के प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं, जिनमें मुख्य रूप से हल्दी, एलोवेरा, सेब और गेहूं के अर्क होते हैं। ये तत्व त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही रूखेपन से छुटकारा दिलाकर चमकदार बना सकते हैं।

गुण:

  • इसके इस्तेमाल से त्वचा पर चिपचिपापन महसूस नहीं होता है।
  • इसकी पैकेजिंग मजबूत और यात्रा के अनुकूल होती है।
  • यह क्रीम सस्ती होती है।
  • इसे सभी तरह की त्वचा पर उपयोग किया जा सकता है।
  • प्रतिदिन उपयोग में लाया जा सकता है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों के अनुसार यह क्रीम अधिक रूखी त्वचा पर प्रभावी नहीं होती है।

Buy Now From Amazon

13. अयूर हर्बल कोल्ड क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

अयूर हर्बल कंपनी का दावा है कि यह क्रीम सर्दियों के लिए सबसे अच्छी कोल्ड क्रीम साबित हो सकती है। इसे विटामिन-ई, एलोवेरा और बी वैक्स (मधुमक्खी के मोम) के मिश्रण से बनाया जाता है, जो त्वचा के लिए गुणकारी होती है। यह त्वचा पर एक प्रकार की परत बनाती है, जिससे नमी त्वचा के अंदर लॉक रहती है। साथ ही यह क्रीम त्वचा को नरम, हाइड्रेटेड व कोमल रखने में अहम भूमिका निभा सकती है।

गुण:

  • बजट के अनुकूल होती है।
  • त्वचा में आसानी से समा जाती है।
  • इसे लगाने के बाद त्वचा पर चिपचिपापन महसूस नहीं होता है।
  • स्किन टोन को बढ़ा सकती है।

अवगुण:

  • इसमें पैराबेंस होता है।

Buy Now From Amazon

14. चार्मीस डीप नरिशिंग कोल्ड क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

जिन लोगों की त्वचा सर्दियों में अधिक रूखी हो जाती है, उनके लिए चार्मीस डीप नरिशिंग कोल्ड क्रीम किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, इसमें विटामिन-ए, सी व ई की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा को पर्याप्त पोषण प्रदान कर मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकते हैं। इस प्रकार सर्दियों में यह क्रीम लगाकर त्वचा को खिला-खिला रखा जा सकता है।

गुण:

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • त्वचा को नरम और रेशमी बना सकती है।
  • त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है।
  • यह क्रीम महंगी नहीं है।
  • त्वचा को चिपचिपा नहीं बनाती है।

अवगुण:

  • यह क्रीम टब पैकेजिंग में आती है।

Buy Now From Amazon

15. वीएलसीसी लिकोरिस कोल्ड क्रीम

Best Cold Creams For Face During Winter in Hindi

सर्दियों में त्वचा के लिए बेस्ट कोल्ड क्रीम के तौर पर वीएलसीसी लिकोरिस कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गुलाब की पंखुड़ियों और मुलेठी के प्राकृतिक गुणों से समृद्ध होती है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं। सर्दियों में इसके उपयोग से त्वचा की कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

गुण:

  • त्वचा को नरम बनाने में सहायक साबित हो सकती है।
  • त्वचा में नमी को बनाए रखने में मददगार हो सकती है।
  • किफायती दाम में उपलब्ध है।
  • यात्रा के अनुकूल पैकेजिंग है।
  • इसमें एसपीएफ 10 होता है।

अवगुण:

  • सभी तरह की त्वचा पर इसके लाभकारी असर नहीं दिखाई देते हैं।

Buy Now From Amazon

पढ़ते रहें आर्टिकल

आइए, अब यह भी जान लेते हैं कि सर्दियों में कोल्ड क्रीम को कैसे लगाना चाहिए।

सर्दियों में त्वचा के लिए बेस्ट कोल्ड क्रीम लगाने का सही तरीका

सर्दी हो या कोई भी मौसम अगर क्रीम को सही तरीके से लगाया जाए, तभी इसके फायदे मिलते हैं। इसलिए, कोल्ड क्रीम को लगाने का तरीका इस तरह है:

  • सबसे पहले त्वचा को अच्छे से धो लें।
  • फिर इसे सूखे कपड़े से पोंछ लें।
  • इसके बाद दो उंगलियों में क्रीम को निकाल लें।
  • फिर पूरे चेहरे पर क्रीम को डॉट-डॉट करके लगा लें।
  • इसके बाद दोनों हाथों की उंगलियों का इस्तेमाल कर पूरी त्वचा पर क्रीम को फैला दें और हल्के हाथों से मालिश करें।
  • फिर इसके बाद क्रीम को त्वचा में अवशोषित होने दें।

अब जब भी सर्दियां शुरू होंगी, तो इन कोल्ड क्रीम को अपनाएं और रूखी त्वचा से छुटकारा पाए। इन क्रीम को खरीदने के लिए आप हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इससे घर बैठे-बैठे यह क्रीम आपके पास डिलीवर हो जाएगी। साथ ही कोई भी क्रीम खरीदने से पहले ऊपर बताई गई सावधानियां का ध्यान जरूर रखें। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। ऐसे ही अन्य आर्टिकल के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

और पढ़े:

  • रूखी त्वचा (ड्राई स्किन) के लिए 9 बेस्ट नाइट क्रीम
  • जानिए 7 बेस्ट सीसी क्रीम के नाम

Was this article helpful?

thumbsupthumbsdown

The following two tabs change content below.

  • Author

अर्पिता ने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है। इन्होंने 2014 से अपने लेखन करियर की शुरुआत की... more

ठंड में चेहरे पर कौन सी क्रीम लगानी चाहिए?

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए सेटाफिल मॉइस्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा को नमी प्रदान कर रूखेपन से छुटकारा दिला सकती है। इसके इस्तेमाल से रूखी त्वचा के कारण होने वाले खुजली और त्वचा के फटने की समस्या को दूर रखा जा सकता है।

ठंड के मौसम में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

सर्दियों में स्किन काफी रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए जरूरी है कि विटामिन ई युक्त Mosturizer लगाया जाए। चेहरे को साफ पानी से धोएं और रोजाना रात को और दिन में 3-4 बार अच्छा mosturizer लगाएं। सर्दियां आते ही लोग गरम पानी से नहाने लगते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि पानी ज्यादा गरम ना हो वरना उससे त्वचा रूखी हो जाती है।

सर्दियों में चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?

ठंड में चेहरे की चमक कैसे बढ़ाएं: सर्दियों में चेहरे की खोई चमक दोबारा पाने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके.
दूध से करें स्किन की देखभाल ठंड में चेहरे पर निखार लाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैँ। ... .
चेहरे पर लगाएं टमाटर का फेस पैक ... .
अंडे और शहद का मास्क ... .
मुल्तानी मिट्टी का करें इस्तेमाल ... .
नारियल का तेल ... .
चावल और तिल का स्क्रब.

गर्मियों में इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छी क्रीम कौन सी है?

Lakme पीच मिल्क अल्ट्रा लाइट जेल लैक्मे एक जाना माना ब्यूटी ब्रांड है, इसका पीच मिल्क अल्ट्रा लाइट जेल भी गर्मियों के लिए सबसे अच्छी क्रीम (garmiyon ke liye best cream) में से एक है। यह बहुत ज्यादा लाइट, नॉन ऑयली और नॉन स्टिकी क्रीम है, जिसका असर त्वचा पर 24 घंटों तक रहता है। त्वचा पूरे दिन सॉफ्ट और ग्लोइंग रहती है।