उत्तरी मध्य प्रदेश में कौन कौन से जिले आते हैं? - uttaree madhy pradesh mein kaun kaun se jile aate hain?

मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं? MP All District Name List in Hindi (Madhya Pradesh District List), मध्य प्रदेश में कितने संभाग हैं 2022 में? कौन सा जिला किस संभाग में आता है?

Show

Table of Contents

1
  • मध्य प्रदेश का गठन कब हुआ?
  • मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं? MP All District Name List in Hindi (Madhya Pradesh District List)
  • मध्य प्रदेश में कितने संभाग हैं 2022 में? और किस संभाग में कौन-कौन से जिले आते हैं?
  • मध्य प्रदेश की भाषाएं
  • FAQ

मध्य प्रदेश का गठन कब हुआ?

मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, मध्य प्रदेश की राजधानी का नाम भोपाल है। 1 नवंबर, 2000 तक मध्य प्रदेश क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। फिर इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की हुई थी। मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किमी है। हमारे मध्य प्रदेश की सीमाएं पाँच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। मध्य प्रदेश के उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान स्थित है।

मध्य प्रदेश राज्य में हीरा और तांबा का भंडार सबसे बड़ा है। यहाँ की 30% से अधिक क्षेत्र, वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में भी काफी वृद्धि हुई है। मध्यप्रदेश राज्य ने वर्ष 2010-11 में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार भी जीता था।

मांडू, धार, महेश्वर मंडलेश्वर, चोली, भीमबैठका, पचमढी, खजुराहो, साँची स्तूप, ग्वालियर का किला, और उज्जैन रीवा जल प्रपात मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल के प्रमुख उदाहरण हैं। उज्जैन जिले में प्रत्येक 12 वर्षों में कुंभ (सिंहस्थ) मेले का पुण्यपर्व विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। इसके अलावा मध्य प्रदेश को भारत का हृदय भी कहा जाता है यह राज्य अपनी संस्कृति, सभ्यता, प्राकृतिक सुंदरता, अद्भुत दृश्य, कला, कलात्मक शैली, चारों ओर फैली शिल्पकला के माध्यम से पर्यटन स्थलों में खुद को अलग पहचान दिलाता है।

यह भी जानें States and Capitals of India

भारत के राष्ट्रीय चिन्हों के नाम

50 शहरों के नाम हिंदी और इंग्लिश में

मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं? MP All District Name List in Hindi (Madhya Pradesh District List)

उत्तरी मध्य प्रदेश में कौन कौन से जिले आते हैं? - uttaree madhy pradesh mein kaun kaun se jile aate hain?

क्र.मध्य प्रदेश के जिले का नामकब बनाक्षेत्रफल वर्ग किमी1जबलपुर (Jabalpur)52102मंडला (Mandla)58053सीधी (Sidhi)105264ग्वालियर (Gwalior)45605धार (Dhar)81536उज्जैन (Ujjain)60917शिवपुरी (Shivpuri)106668मंदसौर (Mandsaur)55219रायसेन (Raisen)839510शाजापुर (Shajapur)3460.411विदिशा (Vidisha)737112छिंदवाड़ा (Chhinbdwara)1181513सतना (Satna)750214गुना (Guna)6390 15खंडवा (Khandwa)830716होशंगाबाद (Hoshangabad)540817रतलाम (Ratlam)486118राजगढ़ (Rajgarh)615419देवास (Dewas)702020छतरपुर (Chhtarpur)868721बैतूल (Betul)1004322भिंड (Bhind)445923सागर (Sagar)1025224दतिया (Datiya290225पन्ना (Panna)713526सीहोर (Sehore)657827खरगौन (Khargone)803028रीवा (Rewa)624029सिवनी (Seoni)875830शहडोल (Shahdol)620531दमोह (Damoh)730632टीकमगढ़ (Tikamgarh)504833झाबुआ (Jhabua)360034इंदौर (Indore)389835मुरैना (Morena)499836नरसिंहपुर (Narsinghpur)512537बालाघाट (Balaghat)1867924538भोपाल (Bhopal)02-अक्टूबर-1972277239डिंडोरी (Dindori)25 मई 1998747040बड़वानी (Barwani)25 मई 1998542741श्योपुर (Sheopur)25 मई 1998660642कटनी (Katni)28 मई 1998494943नीमच (Neemuch)30 जून 1998425644हरदा (Harda)6 जुलाई 1998264445उमरिया (Umaria)6 जुलाई 1998454846अशोक नगर (Ashoknagar)15 अगस्त 2003467447बुरहानपुर (Burhanpur)15 अगस्त 2003342748अनूपपुर (Anuppur)15 अगस्त 2003374649सिंगरौली (Singrauli)24 मई 2008567550अलीराजपुर (Alirajpur)17 मई 2008318251आगर मालवा (Agar Malwa)16 अगस्त 2013270152निवाड़ी (Niwari)1 अक्टूबर 20181170

नोट – इस जानकारी की सत्यता की पुष्टि यह साइट नही करती है यह केवल जनरल नॉलेज के लिए है। अतः किसी भी प्रकार की जानकारी का यूज करने से पहले इसकी पुष्टि जरूर करें।

मध्य प्रदेश में कितने संभाग हैं 2022 में? और किस संभाग में कौन-कौन से जिले आते हैं?

मध्य प्रदेश में कुल 10 संभाग हैं। 10 संभागों में कुल 52 जिले एवं 341 तहसील हैं। मध्य प्रदेश के कुल 10 संभागों के नाम और उनके अंदर आने वाले जिलो के नाम नीचे दिया गया है।

  • चंबल संभाग – श्योपुर, मुरैना एवं भिण्ड
  • ग्वालियर संभाग – ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर और दतिया
  • उज्जैन संभाग – देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, उज्जैन और आगर-मालवा
  • इंदौर संभाग – इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर
  • भोपाल संभाग – भोपाल, राजगढ़ ,सीहोर,रायसेन,विदिशा
  • नर्मदापुरम संभाग– होशंगाबाद, हरदा एवं बैतूल
  • सागर संभाग – सागर,दमोह, पन्ना,छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी
  • जबलपुर संभाग – जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट एवं डिंडोरी
  • रीवा संभाग – रीवा, सीधी, सिंगरौली और सतना
  • शहडोल संभाग – शहडोल, उमरिया और अनूपपुर

चंबल संभाग में कितने जिले हैं?

चंबल संभाग में 3 जिले श्योपुर, मुरैना एवं भिण्ड आदि हैं।

ग्वालियर संभाग में कितने जिले हैं?

ग्वालियर संभाग में 5 जिले ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर और दतिया आदि हैं।

उज्जैन संभाग में कितने जिले हैं?

उज्जैन संभाग में 7 जिले देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, उज्जैन और आगर-मालवा आदि हैं।

इंदौर संभाग में कितने जिले हैं?

इंदौर संभाग में 8 जिले इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर आदि हैं।

भोपाल संभाग में कितने जिले हैं?

भोपाल संभाग में भोपाल, राजगढ़ ,सीहोर,रायसेन,विदिशा आदि 5 जिले हैं।

नर्मदापुरम संभाग में कितने जिले हैं?

नर्मदापुरम संभाग में होशंगाबाद, हरदा एवं बैतूल आदि 7 जिले हैं।

सागर संभाग में कितने जिले हैं?

सागर संभाग में सागर,दमोह, पन्ना,छतरपुर, टीकमगढ़,निवाड़ी आदि 6 जिले हैं।

जबलपुर संभाग में कितने जिले हैं?

जबलपुर संभाग में जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट एवं डिंडोरी आदि 8 जिले हैं।

रीवा संभाग में कितने जिले हैं?

रीवा संभाग में रीवा, सीधी, सिंगरौली और सतना आदि 4 जिले हैं।

शहडोल संभाग में कितने जिले हैं?

शहडोल संभाग में शहडोल, उमरिया और अनूपपुर आदि 3 जिले हैं।

मध्य प्रदेश की भाषाएं

मध्यप्रदेश की आधिकारिक भाषा हिन्दी भाषा है, जो सबसे अधिक बोली जाती है और आसानी से राज्य के दूरस्थ हिस्सों में भी समझी जाती है। प्रमुख कस्बों और शहरों में बड़ी संख्या में रहनेवाले तथा व्यापार वर्ग के लोगों के लिए अंग्रेजी, दूसरी महत्त्वपूर्ण भाषा है। दुकानों और कार्यालयों के साइनबोर्ड समेत कई महत्त्वपूर्ण स्थानो पर हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं के शब्दों का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा मालवी, बुंदेली, बघेली, निमरी जैसी आमतौर पर बोली जानेवाली क्षेत्रीय बोलिया हैं।

FAQ

भारत का हृदय किसे कहते हैं?

भारत का हृदय मध्य प्रदेश को कहा जाता है।

मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है?

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल हैं।

मध्य प्रदेश में कितने जिले हैं?

मध्य प्रदेश में वर्तमान में 52 जिले हैं।

मध्य प्रदेश में कितने संभाग हैं?

मध्य प्रदेश में 10 संभाग हैं जिनका नाम चंबल, ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, रीवा, और शहडोल है।

मध्य प्रदेश के उत्तरी जिले कौन कौन से हैं?

इस क्षेत्र में बसे दतिया, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और गुना तथा शिवपुरी जिलों से राज्य का उत्तरी भाग बना है।

उत्तर प्रदेश के कितने जिले मध्यप्रदेश से लगते हैं?

उत्तर - मध्य प्रदेश के सर्वाधिक जिले उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के साथ लगे हैं ,मध्य प्रदेश के 13 जिले उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा को छूते हैं.

पश्चिमी मध्य प्रदेश में कितने जिले आते हैं?

यह मध्यप्रदेश का पश्चिमी अंचल है। मध्यप्रदेश का मालवा एवं निमाड़ क्षेत्र पश्चिमी मध्यप्रदेश कहलाता है। इसमें मुख्यतः इंदौर,उज्जैन,देवास,नीमच मंदसौर रतलाम,आगर मालवा,शाजापुर,राजगढ़,सीहोर,झाबुआ अलीराजपुर धार बड़वानी खरगौन,खंडवा जिले आते हैं

मध्य प्रदेश का 53 वां जिला कौन सा है?

मध्यप्रदेश सरकार राज्य में एक नया जिला बनाने जा रहा है। नागदा मध्यप्रदेश का 53वां जिला बनेगा।