उत्तराखंड में कौन सा वन पाया जाता है? - uttaraakhand mein kaun sa van paaya jaata hai?

उत्तराखंड में वन संपदा (Forest Wealth in Uttarakhand) का अतुल भंडार है, उत्तराखंड की वन संपदा के नवीनतम आकड़ें (वन रिपोर्ट – 2019) के आधार पर इस प्रकार है – 

पर्वतीय प्रभुत्व रखने वाले राज्य उत्तराखंड का क्षेत्रफल 53,483 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के कुल क्षेत्रफल का 1.63% हैं। 

राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार – 

  • देश के कुल क्षेत्र के 33% भाग पर वन होना आवश्यक हैं।
  • पर्वतीय क्षेत्र में 60% भाग पर वन होना आवश्यक है।
  • मैदानी क्षेत्र में 25% भाग पर वन होना आवश्यक है।

उत्तराखंड में की कुल क्षेत्रफल (53,483 वर्ग किलोमीटर) का 71.05% (38,000 वर्ग किलोमीटर) भाग में वन है। 

वनावरण (Forest Cover)

वनावरण मोटे तौर पर किसी देश या क्षेत्र में वन संसाधनों के विस्तार को दर्शाता है। भारत के वनावरण को तीन छत्र घनत्व श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है जैसे अत्यन्त सघन वन (अ.स.व.), सामान्य सघन वन (सा.स.व.) और खुले वन (खु.व.)। 

उत्तराखंड का वनावरण (Forest Cover of Uttarakhand)

श्रेणियाँ क्षेत्रफल (वर्ग किमी) भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत
आरक्षित वन क्षेत्र 5,047 9.44%
संरक्षित वन क्षेत्र
12,805 23.94%
खुले वन
6,451 12.06%
कुल वनावरण
24,303 45.44%
झाड़ियां 383 0.72%

उत्तराखंड में जिलेवार वनावरण
(District wise Forest Cover in Uttarakhand)

जिला  क्षेत्रफल  अत्यंत सघन वन  सामान्य सघन वन  खुले वन  कुल वन क्षेत्र  भौगोलिक क्षेत्रफल का % झाडी 
अल्मोड़ा  3,144 199.00 837.00 683.14 1,719.14 54.68% 6.00
बागेश्वर 2,241 162.39 761.61 338.69 1,262.69 56.34% 1.00
चमोली  8,030 433.00 1,580.00 686.43 2,709.43 33.74% 1.00
चम्पावत  1,766 367.00 593.00 265.55 1,225.55 69.40 7.00
देहरादून  3,088 659.77 601.56 347.36 1,608.69 52.09 86.26
हरिद्वार   2,360 74.74 276.42 234.09 585.25 63.71 6.00
नैनीताल  4,251 773.06 1,728.93 539.57 3,041.56 24.80 9.63
पौड़ी गढ़वाल 5,329 574.26 1,902.03 918.70 3,394.99 71.55 95.97
पिथौरागढ़ 7,090 505.00 965.00 609.80 2,079.80 29.33 39.00
रुद्रप्रयाग 1,984 252.00 580.00 310.17 1,142.17 57.57 9.00
टिहरी गढ़वाल  3,642 272.71 1,084.08 709.19 2,065.98 56.73 97.44
उधमसिंह नगर  2,542 149.16 188.75 93.88 431.79 16.99 3.85
उत्तरकाशी 8,016 614.67 1,706.86 714.47 3,036.00 37.87 21.00
कुलयोग  53,483 5,046.76 12,805.24 6,451.04 24,303.04 45.44 383.17

उत्तराखंड में वृक्षों की प्रजातियों की संख्या, झाड़ियाँ एवं जड़ी-बूटिया

  • वृक्षों की प्रजातियों की संख्या – 112
  • झाड़ियों की प्रजातियों की संख्या – 73
  • जड़ी-बूटियों की प्रजातियों की संख्या – 94
  • कुल प्रजातियों की संख्या – 279

उत्तराखंड में बांस धारित क्षेत्र

  • बांस धारित क्षेत्र – 1,489 वर्ग किलोमीटर

उत्तराखंड में ऊंचाई के आधार पर वन 

  • 0 से 500 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रो में वनों का प्रतिशत 11.87 है।
  • 500 से 1000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रो में वनों का प्रतिशत 16.29 है।
  • 1000 से 2000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रो में सर्वाधिक 41.31% वन है। 
  • 2000 से 3000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रो में वनों का प्रतिशत 23.76 है।
  • 3000 से 4000 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रो में वनों का प्रतिशत 6.74 है।
  • 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो में सबसे कम 0.03% वन है।

उत्तराखंड में

    • सर्वाधिक वन क्षेत्रफल पौड़ी गढ़वाल जिले में है।
    • सबसे कम वें क्षेत्रफल उधम सिंह नगर में है।

राज्य में कुल वनों का

  • 53.66% गढ़वाल मण्डल में है।
  • 46.34% कुमाऊं मण्डल में है।
  • उत्तराखंड में नदी बेसिनो के कुल क्षेत्रफल में वनों के क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक वन टोंस बेसिन में है।

उत्तराखंड में वनों के प्रकार (Types of Forests in Uttarakhand)

उत्तराखंड में 8 प्रकार के वन पाए जाते है – 

  1. उपोष्ण कटिबंधी वन (Tropical Forest)
  2. उष्ण कटिबंधीय शुष्क वन (Tropical Dry Forest)
  3. उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन (Tropical Moist Deciduous Forests)
  4. एल्पाइन झाड़ियाँ तथा घास के मैदान (Alpine Shrubs and Meadows)
  5. उप-एल्पाइन तथा एल्पाइन वन (Sub-Alpine and Alpine Forest)
  6. कोणधारी वन (Angular Forest)
  7. पर्वतीय शीतोष्ण वन (Montane Temperate Forest)
  8. टुण्ड्रा तुल्य वनस्पति (Tundra Vegetation)

उपोष्ण कटिबंधी वन (Tropical Forest)

  • उपोष्ण कटिबंधी वन (Tropical Forest) वन 750 – 1200 मीटर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाए जाते है।
  • साल इन वनों का प्रमुख वृक्ष है।
  • इन क्षेत्रों में कन्जू, सेमल, हल्दू, खैर, सीसु तथा बांस आदि वृक्ष प्रमुख हैं।

उष्ण कटिबंधीय शुष्क वन (Tropical Dry Forest)

  • उष्णकटिबंधीय शुष्क वन (Tropical Dry Forest) वन 1500 मीटर से कम की ऊँचाइयों में पाए जाते है।
  • इन क्षेत्रों में औसतन कम वर्षा होती है।
  • इन क्षेत्रों में ढ़ाक, सेमल, गुलर, जामुन व बेर के वृक्ष पाए जाते हैं।

उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन (Tropical Moist Deciduous Forests)

  • उष्णकटिबंधीय आर्द्र पतझड़ वन (Tropical Moist Deciduous Forests) वनों को मानसूनी वन भी कहते है।
  • इन वनों का क्षेत्र उत्तराखंड में 1500 मीटर तक के ऊँचाइयों तक फेला हैं।
  • इनमे मुख्य: सागौन, शहतूत, पलाश, अंजन, बहेड़ा, बांस और साल के वृक्ष मिलते हैं।

एल्पाइन झाड़ियाँ तथा घास के मैदान (Alpine Shrubs and Meadows)

  • एल्पाइन झाड़ियाँ तथा घास के मैदान वन क्षेत्र 3000 – 3600 मीटर की ऊँचाइयों में पाए जाते हैं।
  • इन में मुखयत: जुनिपर, विलो, रिब्स आदि वृक्ष पाए जाते हैं।
  • इनमे अधिक ऊँचाइयों और घांस के मैदान मिलते हैं जिनमे बुग्याल, पयार व मीडो पाए जाते हैं।

उप-एल्पाइन तथा एल्पाइन वन (Sub-Alpine and Alpine Forest)

  • उप-एल्पाइन तथा एल्पाइन वन (Sub-Alpine and Alpine Forest) वन 2700 मीटर से अधिक की ऊँचाइयों पर पाए जाते है।
  • इनमे मुखयत: सिलवर फर, ब्लू पाइन, स्प्रूस, देवदार, बर्च व बुराँस के वृक्ष पाए जाते हैं।

कोणधारी वन (Angular Forest)

  • उत्तराखंड में कोणधारी वन वन 900- 1800 मीटर तक के क्षेत्रों में पाए जाते है।
  • इनमे मुख्यतः चीड़ के वृक्ष पाए जाते हैं।

पर्वतीय शीतोष्ण वन (Montane Temperate Forest)

  • पर्वतीय शीतोष्ण वन वन 1800- 2700 मीटर की ऊँचाइयों में पाए जाते है।
  • निचले भागों में चीड़ पाए जाता है।
  • पापुलर, बर्च, नीली चीड़ के वृक्ष इसी श्रेणी में आते है।
  • इनमे मुख्यतः स्प्रूस, सिलवर, फर, देवदार तथा ओक (मुख्यतः तीन प्रजातियाँ – बाज, मोरू, खुर्स) पाए जाते हैं।

टुण्ड्रा तुल्य वनस्पति (Tundra Vegetation)

  • 3600- 4800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में टुंड्रा तुल्य वनस्पति उगती है।
  • जबकि इससे अधिक ऊंचाई पर सदैव बर्फाच्छादन रहता हैं।
Read Also :
Uttarakhand Study Material in Hindi Language (हिंदी भाषा में)  Click Here
Uttarakhand Study Material in English Language
Click Here 
Uttarakhand Study Material One Liner in Hindi Language
Click Here
Uttarakhand UKPSC Previous Year Exam Paper  Click Here
Uttarakhand UKSSSC Previous Year Exam Paper  Click Here

उत्तराखंड में कितने वन पाए जाते हैं?

उत्तराखंड में कितने प्रतिशत वन है ? वर्ष 2020-21 उत्तराखंड आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार उत्तराखंड के कुल क्षेत्रफल के लगभग 71.05 प्रतिशत भूमि पर वन हैं। जिसमें से 13.41 प्रतिशत वन क्षेत्र वन पंचायतों के अंतर्गत आता है।

उत्तराखंड में कौन सी वनस्पति पाई जाती है?

उप-शीतोष्ण वन बांज ओक (क्वैर्सस ल्यूकोट्रियोचोफोर) समुदाय:-यह भी 1800 मीटर और 2200 मीटर ऊंचाई के बीच एक सदाबहार पौधे का समुदाय है। रियांज ओक(क्वार्सरस लानिगिनोसा)समुदाय:उपरोक्त दो समुदायों की भांति ही यह समुदाय भी सदाबहार है|और 2000 से 2500 मीटर ऊंचाई पर पाया जाता है।

उत्तराखंड में कौन सा एक 1 प्रकार नहीं पाया जाता है?

उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन उत्तराखंड में नहीं पाए जाते हैं।

उत्तराखंड की वनस्पति कितने प्रकार की होती है?

उत्तराखंड के वनों को 3 भागो में बाँटा गया हैं- आरक्षित वन (Reserved forests) – 24,65 वर्ग किमी. ,जो की 49.63 % है। अवर्गीकृत वन (Unclassified forest) – 917 वर्ग किमी. ,जो की 2.93 % है। संरक्षित वन (Protected Forests) – 614 वर्ग किमी. , जो की 18.48 % है।

उत्तराखंड में सबसे कम वन क्षेत्र वाला जिला कौन सा है?

उधम सिंह नगर में उत्तराखंड के अन्य जिलों की तुलना में सबसे कम वन क्षेत्र है। उधम सिंह नगर में वन क्षेत्र का हिस्सा लगभग 17% है।