वर्तमान में हरियाणा के वन मंत्री कौन है? - vartamaan mein hariyaana ke van mantree kaun hai?

हरियाणा के पर्यावरण मंत्री कौन है?

(A) मूलचन्द शर्मा
(B) ओम प्रकाश यादव
(C) मनोहर लाल खट्टर
(D) बनवारी लाल

Explanation : हरियाणा के पर्यावरण मंत्री मनोहर लाल खट्टर है। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद 14 नवंबर, 2019 को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पर्यावरण मंत्रालय अपने पास रखा है। हरियाणा कैबिनेट में छह कैबिनेट तथा चार राज्य मंत्रियों को स्थान दिया गया है। इन मंत्रियों को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चण्डीगढ़ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 8 मंत्रि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा 1-1 मन्त्री जननायक जनता पार्टी (JJP) तथा निर्दलीय है। ....अगला सवाल पढ़े

Tags : हरियाणा हरियाणा प्रश्नोत्तरी

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

Latest Questions

हरियाणा के नए मंत्रियों देवेंद्र बबली व कमल गुप्ता को मिले विभाग, अनूप धानक को भी स्वतंत्र प्रभार

हरियाणा में नए बने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। जेजेपी कोटे से मंत्री बने बबली को विकास एवं पंचायत तथा पुरातत्व एवं संग्रह विभाग दिया गया है। गुप्ता को शहरी निकाय व हाउसिंग फार आल दिया गया है।

अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को बने दो नए कैबिनेट मंत्रियों डा. कमल गुप्ता और देवेंद्र बबली को मंत्रालयों का आवंटन कर दिया है। भाजपा कोटे से मंत्री बने डा. कमल गुप्ता को शहरी निकाय मंत्री और हाउसिंग फार आल मंत्रालय दिए गए हैं। अभी तक शहरी निकाय मंत्रालय अनिल विज के पास था, जबकि हाउसिंग फार आल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने पास रखा हुआ था।

मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्रालय अपने पास ही रखा। चर्चा थी कि कमल गुप्ता को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गृह मंत्री अनिल विज का गृह मंत्रालय भी बरकरार रहा। जननायक जनता पार्टी के कोटे से मंत्री बने देवेंद्र बबली को विकास एवं पंचायत तथा पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्रालय सौंपे गए हैं। विकास एवं पंचायत मंत्रालय डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास था, जबकि पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्रालय राज्य मंत्री अनूप धानक के पास था।

मनोहर कैबिनेट में जजपा कोटे के राज्य मंत्री अनूप धानक का कद बढ़ाया गया है। उनके पास पहले मात्र दो मंत्रालय थे, लेकिन अब उन्हें डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ तीन महत्वपूर्ण मंत्रालयों में अटैच किया गया है।अनूप धानक से पुरातत्व एवं संग्रहालय मंत्रालय लेने के बाद उन्हें श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। पहले वह इस मंत्रालय में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ अटैच थे।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, उद्योग एवं वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालयों में अनूप धानक को डिप्टी सीएम के साथ अटैच किया गया है। यह तीनों मंत्रालय दुष्यंत चौटाला के पास हैं।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली रवाना होने से पहले बुधवार शाम तक मंत्रालयों का आवंटन कर दिया। मंगलवार रात को सीएम निवास पर हुई एक बैठक में मंत्रालयों के आवंटन पर चर्चा हुई। तब शहरी निकाय मंत्रालय अनिल विज अपनी मर्जी से छोड़ने को तैयार हो गए। गृह विभाग छोड़ने के लिए उन पर दबाव नहीं बनाया गया।

अनिल विज मंगलवार को दोनों नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे थे। बुधवार को अंबाला में रहे और जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। कमल गुप्ता चाहते थे कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय मिले, लेकिन विज ने इस मंत्रालय को भी नहीं छोड़ा। बाक्सअनिल विज की बात मानी सरकार ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सरकार ने नाराज नहीं किया है। लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही थी कि अनिल विज से गृह विभाग लेकर मुख्यमंत्री अपने पास रख सकते हैं, लेकिन अनिल विज से गृह मंत्रालय नहीं लिया गया, जिससे टकराव के हालात खत्म हो गए।

अनिल विज यदि नाराज होते तो किसान संगठनों के आंदोलन से हाल ही में उबरी सरकार के लिए परेशानी खड़ी हो सकती थी। बाक्सकिसी सहयोगी मंत्री के मंत्रालयों से छेड़छाड़ नहींमुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूझबूझ के साथ मंत्रालयों का आवंटन किया है। उन्होंने अनिल विज के एक मंत्रालय को छोड़कर बाकी किसी भी सहयोगी मंत्री से कोई मंत्रालय वापस नहीं लिया। खुद अपने पास से एक मंत्रालय देने की पहल की है। चर्चा यह भी चल रही थी कि शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से शिक्षा मंत्रालय लिया जा सकता है, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनसे भी कोई विभाग वापस नहीं लिया। मुख्यमंत्री ने पहले से काम कर रही अपनी कैबिनेट के पुराने किसी साथी के मंत्रालयों को नहीं छेड़कर तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

ऐसी होगी मनोहर लाल की नई कैबिनेट

मुख्यमंत्री मनोहर लाल

वित्त, नगर एवं योजनाकार एवं शहरी संपदा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सिंचाई एवं जल संसाधन, सूचना तकनीक इलेक्टानिक एंड कम्युनिकेशन, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, योजना, न्यायिक प्रशासन विभाग, पर्यावरण, वास्तुकार, सामान्य प्रशासन तथा तमाम ऐसे विभाग, जो अन्य मंत्रियों को नहीं दिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, आबकारी एवं कराधान, उद्योग एवं वाणिज्य, लोक निर्माण विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति, नागरिक उड्डयन, पुनर्स्थापना, चकबंदी।

अनिल विज

गृह, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष, तकनीकी शिक्षा, साइंस एंड टेक्नालाजी

कंवरपाल गुर्जर

शिक्षा, वन, टूरिज्म, संसदीय मामले और आतिथ्य सत्कार

मूलचंद शर्मा

परिवहन, खान एवं भूगर्भ, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, आर्ट एंड कल्चरल अफेयर्सरणजीत चौटालाबिजली, जेल और अक्षय ऊर्जा

जयप्रकाश दलाल

कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, कानून एवं विधायी

डा. कमल गुप्ता

शहरी निकाय विभाग और हाउसिंग फार आल

डा. बनवारी लाल 

सहकारिता एवं एससी-बीसी कल्याण

ओमप्रकाश यादव (राज्य मंत्री)

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग स्वतंत्र प्रभार, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण स्वतंत्र प्रभार

कमलेश ढांडा (राज्य मंत्री)

महिला एवं बाल विकास स्वतंत्र प्रभार, अभिलेखागार स्वतंत्र प्रभार

अनूप धानक (राज्य मंत्री) 

श्रम एवं रोजगार स्वतंत्र प्रभार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, उद्योग तथा खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालयों में डिप्टी सीएम के साथ अटैच

संदीप सिंह (राज्य मंत्री)

खेल एवं युवा कार्यक्रम स्वतंत्र प्रभार, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी स्वतंत्र प्रभार।

Koo App

हरियाणा के नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन हो गया है। मंत्री श्री अनूप धानक के विभागों में भी बदलाव किया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री कमल गुप्ता को अर्बन लोकल बॉडी एवं हाउसिंग फॉर ऑल विभाग मिला है। वहीं श्री देवेंद्र बबली को विकास एवं पंचायत विभाग, पुरातत्व एवं म्यूजियम विभाग सौंपा गया है। #Haryana #DIPRHaryana

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 29 Dec 2021

Edited By: Kamlesh Bhatt

हरियाणा वन मंत्री कौन है?

विभाग
क्रमांक
विभाग
वेबसाइट का यूआरएल
14
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा
http://haryanafood.gov.in
15
हरियाणा वन विभाग
http://haryanaforest.gov.in
16
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा
http://haryanahealth.nic.in
17
सिंचाई और जल संसाधन विभाग, हरियाणा
http://hid.gov.in
विभाग | हरियाणा सरकार | भारत - Government of Haryanaharyana.gov.in › विभागnull

वर्तमान हरियाणा के शिक्षा मंत्री कौन है?

Ans. रामविलास शर्मा हरियाणा के प्रथम शिक्षा मंत्री थे। Q.

हरियाणा के खेल मंत्री का क्या नाम है?

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह करनाल पहुंचे।

हरियाणा के खाद्य मंत्री कौन है?

मंत्री.