1 दिन में कितने मखाने खाएं? - 1 din mein kitane makhaane khaen?

मखाना जिसे फूल मखाने के नाम से भी जाना जाता है, वॉटर लिली फैमिली से जुड़ा हुआ है। यह पौधा पूर्वी एशिया से संबंधित है। यह पानी में बड़ा होता है और हल्के बैंगनी रंग के फूल देता है। मखाने के बीजों का भारतीय रसोई में एक खास स्थान मिलता है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे कई तरह के व्यंजनों में शामिल किया जाता है। पर क्या इनका सेवन हमेशा हेल्दी होता है या ज्यादा मखाने खाने का आपकी सेहत पर कोई नुकसान भी हो सकता है? आइए आज इसी को चैक करते हैं।

पोषक तत्वों का खजाना हैं मखाने 

कोलंबिया एशिया अस्पताल में डायटीशियन डॉक्टर अनिका बग्गा के अनुसार 100 ग्राम मखाने में  347 – 350 कैलोरीज़, 0.1 ग्राम फैट, 77 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 9.7 ग्राम प्रोटीन होता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट और एस्ट्रीजन प्रॉपर्टी की वजह से यह पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन इसका अत्याधिक सेवन इसकी इसी प्रॉपर्टी के कारण नुकसानदायक भी हो सकता है। 

शायद आप यह बात पढ़कर चौक गई होंगी। इसलिए आगे जानें कि मखाने का अत्याधिक सेवन आपके लिए कैसे नुकसानदायक हो सकता है। 

यकीनन मखाने आपके लिए लाभदायक हैं, पर सीमित मात्रा में। चित्र: शटरस्टॉक

यहां हैं ज्यादा मखाने खाने के साइड इफैक्ट 

1 सेल्स कॉन्ट्रैक्ट हो सकती हैं

मखाने में एस्ट्रिजेंट गुण होते हैं। अर्थात इनका सेवन करने से आपकी सेल्स कॉन्ट्रैक्ट हो सकती हैं। यह मांसपेशियों में थकान का एक प्रमुख कारण है। इसलिए आपको सिर्फ सीमित मात्रा में ही मखाने का सेवन करना चाहिए। 

2 एलर्जी हो सकती है

मखाने में स्टार्च भी मौजूद होता है, जिसके कारण आपके शरीर में भी स्टार्च की मात्रा बढ़ सकती है। कुछ लोगों को स्टार्च के कारण एलर्जी होती है। इसलिए आपको इसका सेवन करने से एलर्जिक रिएक्शन देखने को मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मच्छरों के काटने से होने वाले निशानों से बचना चाहती हैं तो अपनाएं यह टिप्स

3 कॉमन कोल्ड में नुकसानदायक

अगर आप कॉमन फ्लू, कोल्ड या डायरिया से जूझ रही हैं, तो आपको मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए। नहीं तो आपको तुरंत या फिर कुछ समय बाद साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

4 बच्चे को दूध पिलाते समय न करें सेवन

अगर आप अपने बच्चे को दूध पिला रही हैं या फिर आप गर्भवती हैं, तो आप को मखानों का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर राय ले लेनी चाहिए। हो सकता है आपके बच्चे को मखाने का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स देखने को मिलें।

5 ब्लोटिंग की समस्या

मखाने का सेवन दस्त के लिए उपचार के रूप में किया जाता है। यही वजह है कि जब आप ज्यादा मखाने खाती हैं, तो आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मखाने का सेवन करने से पेट फूलने की समस्या आ जाती है। चित्र : शटरस्टॉक

इसके साथ ही बहुत से लोगों में मखाने का सेवन करने से पेट फूलने और गैस की समस्या होने लगती है। इसलिए आप को इनका अधिक सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

6 दवाइयों के अवशोषण में रुकावट

अगर आप किसी शारीरिक स्थिति से जूझ रही हैं और उसकी दवाइयां ले रही हैं। तो मखाने का सेवन करने से हो सकता है उन दवाइयों का अवशोषण बंद हो जाए। मखाने के कारण उन दवाइयों के साथ एक नकारात्मक प्रतिक्रिया भी हो सकती है और आपकी स्थिति गंभीर भी हो सकती है।

एक दिन में कितने मखाने खाना है सुरक्षित 

हांलांकि पिछले कई सालों से मखानों का प्रयोग चाइनीज व आयुर्वेदिक औषधियों में किया जा रहा है। यह बांझपन और ब्लड प्रेशर के उपचार में भी इस्तेमाल किए जाते हैं। इसमें मौजूद पोटैशियम और कम फैट की वजह से यह आपके लिए हेल्दी स्नैकिंग ऑप्शन हो सकता है। 

पर अति हर चीज की बुरी है। मखानों के इतने सारे लाभ होने के बावजूद अगर आप इनका सेवन अधिक मात्रा में करती हैं, तो आपको बहुत से साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते है। इसलिए बेहतर है कि आप दिन भर में 25 से 30 ग्राम से अधिक मखाना न खाएं। 

आपकी मुट्ठी आपकी सेहत की परफेक्ट माप है। आपको किसी भी आहार का दिन भर में एक मुट्ठी से अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

मखाने जैसे हल्के-फुल्के ड्रायफ्रुट को अगर आप सीरियसली नहीं लेते हैं, तो इसके भारी भरकम फायदे जानने के बाद आप इसे रोज की डाइट में शामिल कर लेंगे। आपको केवल पता होना चाहिए इसे खाना का सही तरीका। आइए, जानें -

सेवन की विधि - अगर आप जल्द से जल्द मधुमेह को खत्म करना चाहते है और सेहत के अन्य लाभ पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट चार मखाने खाएं। इनका सेवन कुछ दिनों तक लगातार करें।

1 आप मखाने के चार दानों का सेवन करके शुगर से हमेशा के लिए निजात पा सकते है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन बनने लगता है और शुगर की मात्रा कम हो जाती है। फिर धीरे-धीरे शुगर रोग भी खत्म हो जाता है।

2 दिल के लिए फायदेमंद - मखाना केवल शुगर के मरीज के लिए ही नहीं बल्कि हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद है। इनके सेवन से दिल स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरूस्त रहती है।

3 तनाव कम - मखाने के सेवन से तनाव दूर होता है और अनिद्रा की समस्या भी दूर रहती है। रात को सोने से पहले दूध के साथ मखानों का सेवन करें और खुद फर्क महसूस करें।

4 जोड़ों का दर्द दूर - मखाने में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इनका सेवन जोड़ों के दर्द, गठिया जैसे मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

5 पाचन में सुधार - मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आसानी से पच जाता है। इसके अलावा फूल मखाने में एस्‍ट्रीजन गुण भी होते हैं जिससे यह दस्त से राहत देता है और भूख में सुधार करने के लिए मददगार है।

6 किडनी को मजबूत - फूल मखाने में मीठा बहुत कम होने के कारण यह स्प्लीन को डिटॉक्‍सीफाइ करता है। किडनी को मजबूत बनाने और ब्‍लड को बेहतर रखने के लिए खानों का नियमित सेवन करें।

सुबह खाली पेट कितने मखाने खाने चाहिए?

खाली पेट कितने मखाने खाने चाहिए कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुबह के वक्त 6-7 मखाने खाने चाहिए, यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है. क्योंकि इससे आपकी सेहत को काफी फायदा मिलता है. दरअसल, मखाने आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहते हैं. मखानों में कैल्शियम मैग्नीशियम प्रोटीन पाया जाता है.

1 दिन में कितने मखाने खा सकते हैं?

दिन में खाएं इतने मखाने रिसर्च में सामने आया है कि एक व्यक्ति को दिन में 6 से 7 मखाने खाने चाहिए. आप इसकी स्मूदी खाना चाहते हैं, तो किसी दूसरी चीज को इसके साथ मिलाकर खा सकते हैं.

मखाना कब नहीं खाना चाहिए?

एसिडिटी की समस्या होने पर मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए. मखाने में बहुत अच्छी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जिसके कारण इसे खाने से गैस की समस्या हो जाती है. जिन लोगों को किडनी में स्टोन की समस्या है उन्हें मखाने का सेवन नहीं करना चाहिए.

ज्यादा मखाना खाने से क्या होता है?

दरअसल, मखाने में कैल्शियम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाएगी और आपके स्टोन का आकार भी बढ़ सकता है। कॉमन फ्लू: अगर आप कॉमन फ्लू, कोल्ड या डायरिया से जूझ रहे हैं, तो आपको मखानों का सेवन नहीं करना चाहिए। फ्लू में मखानों का सेवन आपकी तबीयत को खराब कर सकता है।