आखेटक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमते रहते थे? - aakhetak ek sthaan se doosare sthaan par kyon ghoomate rahate the?

Solution : आखेटक-खाद्य संग्राहक एक जगह से दूसरी जगह पर घूमते रहते थे। इसके निम्न प्रमुख कारण थे-
(1) भोजन की तलाश में-अगर आखेटक-खाद्य संग्राहक | एक ही जगह पर ज़्यादा दिनों तक रहते तो आस-पास के पौधों, फलों और जानवरों को खाकर समाप्त कर देते थे। - इसलिए और भोजन की तलाश में इन्हें दूसरी जगहों परजाना पड़ता था।
(2) पशुओं की गतिशीलता-जानवर अपने शिकार के | लिए या फिर हिरण और मवेशी अपना चारा ढूँढ़ने के लिए एक जगह से दूसरी जगह जाया करते हैं। इसीलिए, इन जानवरों का शिकार करने वाले लोग भी इनके पीछे-पीछे जाया करते होंगे।
(3) मौसम-पेड़ों और पौधों में फल-फूल अलग-अलग मौसम में आते हैं, इसीलिए खाद्य संग्राहक उनकी तलाश में उपयुक्त मौसम के अनुसार अन्य इलाकों में घूमते होंगे।
(4) पानी की तलाश-जीवन के लिए पानी एक अत्यावश्यक चीज है। पानी के बिना किसी का भी जीवित रहना संभव नहीं। कई नदियों और झीलों का पानी कभी नहीं सूखता, लेकिन कुछ झीलों और नदियों में पानी बारिश के बाद ही मिल पाता है। इसीलिए ऐसी झीलों और नदियों के किनारे बसे लोगों को सूखे मौसम में पानी की तलाश में इधर-उधर जाना पड़ता होगा। उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा में निम्न समानताएँ है-
(1) आज भी मनुष्य भोजन (रोजगार) की तलाश में यात्रा करता है।
(2) आज भी ऊँचे पर्वतीय भागों तथा मरुस्थलीय क्षेत्रों में लोग अपने पशुओं के साथ भोजन और पानी की तलाश में यात्रा करते हैं। उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा में निम्न भिन्नताएँ है-
(1) आज मनुष्य मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय, पर्यटन आदि कारणों से यात्रा करता है। (2) सगे-सम्बन्धियों से मिलने तथा वैवाहिक कारणों से भी आज यात्राएँ की जाती हैं।

आरम्भिक मानव की खोज में

प्रश्न 1: इन वाक्यों को पूरा करो।

(क) आखेटक खाद्य- संग्राहक गुफाओं में इसलिए रहते थे क्योंकि ---------।
(ख) घास वाले मैदानों का विकास ----------- साल पहले हुआ।
(ग) आरम्भिक लोगों ने गुफाओं की --------- पर चित्र बनाए।
(घ) हुँस्न्गी में ------- से औज़ार बनाए जाते थे।

उत्तर: (क) क्योंकि यहाँ उन्हें धूप, हवाओं और बारिश से राहत मिलती थी।
(ख) लगभग 1200 साल पहले
(ग) गुफा की दीवार
(घ) चूना पत्थर

कब कहाँ कैसे आरंभिक मानव भोजन उत्पादन आरंभिक नगर किताबें कब्रें राज्य गणराज्य नये प्रश्न विचार सम्राट अशोक खुशहाल गांव शहर व्यापारी राजा तीर्थयात्री नये साम्राज्य इमारतें किताबें

प्रश्न 2: उपमहाद्वीप के आधुनिक मानचित्र के आधार पर उन राज्यों को ढूढो जहाँ भीमबेटका, हुँस्न्गी और कुरनूल स्थित है।

उत्तर: भीमबेटका- मध्यप्रदेश, हुँस्न्गी- कर्नाट्क, कुरनूल- आंध्रप्रदेश में स्थित है।

प्रश्न 3: आखेटक खाद्य-संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान क्यों घूमते रहते थे? उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों में क्या समानताएँ या क्या भिन्नताएँ हैं?

उत्तर: आखेटक खाद्य- संग्राहक भोजन और पानी की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते थे। चूकि एक स्थान पर ज्यादा दिनों तक रहने के कारण वे आस पास के पौधे, फल और जानवरों को खाकर खत्म कर देते थे। कुछ नदियों और झीलों का पानी सूखे के मौसम में सूख जाते थे। इसलिए उन्हें दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था। आज कल लोग विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए घूमते हैं। कुछ लोग अपनी छुट्टियाँ मनाने के लिए घूमते हैं। कुछ अपने काम करने के सिलसिले में तो कुछ खोज करने के सिलसिले में। कभी-कभी किसी त्योहारों और विशेष मौकों पर रिश्तेदारों से मिलने जाते थे। रिश्तेदारों से लोग शायद पहले भी मिलने जाया करते होंगे। आज के लोग विभिन्न तरह के वाहनों से घूमते थे। लेकिन उस समय के लोग पैदल हीं यात्रा करते थे।

प्रश्न 4: आज तुम फल काटने के लिए कौन सा औज़ार इस्तेमाल करोगे? वह औज़ार किस चीज से बना होगा?

उत्तर: आजकल के लोग फल काटने के लिए ज्यादातर चाकू का इस्तेमाल करते हैं। जो स्टील का बना होता है।

प्रश्न 5: आखेटक खाद्य- संग्राहक आग का उपयोग किन-किन चीज के लिए करते थे? क्या तुम आज आग का उपयोग इनमें से किस चीज के लिए करोगे?

उत्तर: आखेटक आग का उपयोग रोशनी के लिए, मांस पकाने और खतरनाक जानवरों से अपने को सुरक्षित रखने के लिए करते थे। आज भी आग का उपयोग खाना बनाने और रोशनी के लिए किया जाता है।

प्रश्न 6: उन खाद्य पदार्थों के नाम लिखो जिन्हें आखेटक खाद्य संग्राहक खाते थे और जो तुम खाते हो। क्या तुम्हे इसमें कोई समानता या भिन्नता दिखाई देती है।

उत्तर:

आखेटक खाद्य संग्राहकआज के लोग
पौधे, पत्तियाँ, फल, अंडे, मछलियाँ फल, पत्तियाँ, फल, अंडे, मछलियाँ
चिड़ियाँ और जानवरों का मांस चिड़ियाँ और जानवरों का मांस

उस समय और आज के भोजन लगभग समान हैं।

Extra Questions Answers

प्रश्न 1: आखेटक खाद्य- संग्राहक इस महाद्वीप में कब से रहते थे?

उत्तर: 20 लाख साल पहले

प्रश्न 2: आखेटक पत्थर के औज़ारो का उपयोग किसलिए करते थे?

उत्तर: पत्थर के औज़ारो का उपयोग कंद-मूल काटने, जानवरों को मारने और खाल उतारने, जानवरों की खाल से बने वस्त्रों को सिलने के लिए करते थे।

प्रश्न 3: पत्थर का औज़ार कब बनाया गया था?

उत्तर: लगभग 10 हजार साल पहले

प्रश्न 4: उद्योग स्थल किसे कहते हैं?

उत्तर: जहाँ लोग पत्थरों से औज़ार बनाते थे।

प्रश्न 5: आखेटकों की प्राकृतिक गुफाएँ कहाँ मिलती है?

उत्तर: आखेटकों की प्राकृतिक गुफाएँ आज के विंध्य और दक्कन के पहाड़ों में मिलती है, जो नर्मदा घाटी के पास है।

प्रश्न 6: पुरास्थल किसे कहते हैं?

उत्तर: जहाँ औज़ार, बर्तन और इमारतों के अवशेष मिलते हैं। जिनका निर्माण वे अपनी जरूरतों के लिए करते थे।

प्रश्न 7: राख के अवशेष कहाँ मिले हैं?

उत्तर: कुरनूल गुफा में

प्रश्न 8: शैल चित्रकला के नमूने किस गुफा में मिले हैं?

उत्तर: मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की गुफाओं में, जैसे भीमबेटका

प्रश्न 9: भारत में शुतुर्मुर्ग कब से पाए जाते हैं?

उत्तर: पुरापाषाण युग में। इसके अंडों के अवशेष महाराष्ट्र के पटने पुरास्थल से मिले हैं।

प्रश्न 10: पुरापाषाण युग के औज़ार किस पत्थर से बनाए जाते थे?

उत्तर: चूना पत्थर

प्रश्न 11: फ्रांस की गुफाओं में कुछ जानवरों के चित्र किस रंगों से बनाए गए हैं?

उत्तर: इस काम के लिए लौह अयस्क और चारकोल जैसे खनिज पदार्थों को मिलाकर रंग बनाया जाता था।

• Prev
• पाषाण युग
• आग की खोज
• NCERT प्रश्न उत्तर
• Next

आखेटक खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमते रहते?

उत्तर: आखेटक खाद्य- संग्राहक भोजन और पानी की तलाश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते थे। चूकि एक स्थान पर ज्यादा दिनों तक रहने के कारण वे आस पास के पौधे, फल और जानवरों को खाकर खत्म कर देते थे। कुछ नदियों और झीलों का पानी सूखे के मौसम में सूख जाते थे। इसलिए उन्हें दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था।

आखेटक खाद्य संग्रहण गुफा में इसलिए रहते थे क्योंकि?

(क) आखेटक खाद्य संग्राहक गुफाओं में इसलिए रहते थे क्योंकि यहां उन्हें बारिश (rain) , धूप (heat) और हवाओं से राहत मिलती थी।

आज के लोग यात्रा क्यों करते हैं?

आज लोग यात्राएँ निम्नलिखित कारणों से करते हैं अपने रिश्तेदारों, मित्रों आदि से मिलने के लिए। काम के लिए। व्यापार के लिए। पर्यटन स्थलों की सैर के लिए।

आखेटक खाद्य संग्राहक क्या है?

इसे सुनेंरोकेंउत्तर: आखेटकखाद्य संग्राहक पृथ्वी पर बीस लाख साल पहलें रहा करतें थें | भोजन का इंतजाम करने की विधि के आधार पर उन्हें इस नाम से पुकारा जाता है। आमतौर पर खाने के लिए वे जंगली जानवरों का शिकार करते थे,मछलियाँ और चिडि़या पकड़ते थे, फल-मूल, दाने, पौध-पत्तियाँ, अंडे इक्टठा किया करते थे।