अपने मित्रों के जवाब को सुनकर हेलेन केलर को क्यों आश्चर्य नहीं हुआ? - apane mitron ke javaab ko sunakar helen kelar ko kyon aashchary nahin hua?

Class 6 Hindi Chapter 11 Question Answer, इस पाठ की लेखिका हेलेन केलर दृष्टिहीन थीं। उन्होंने एक बार कुछ जानने के लिए अपनी एक मित्र से पूछा कि “आपने क्या-क्या देखा?” उस सहेली ने उत्तर दिया कि “कुछ खास नहीं।” केलर को अक्सर ऐसे ही जवाब सुनने को मिलते थे। इसलिए वह सोचती थी कि जिनकी आँखें होती हैं, वे देखी हुई चीजों को लेकर बहुत कम सोचते हैं, जबकि जिनकी आँखें नहीं होती हैं अर्थात् जो दृष्टिहीन होते हैं, वे अपनी संवेदना के आधार पर सभी चीजों को छूकर देख-समझ सकते हैं। दृष्टि ईश्वर की देन है, इससे जीवन को खुशियों के इन्द्रधनुषी रंगों से भरा जा सकता है।

जो देखकर भी नहीं देखते

Class 6 Hindi Chapter 11 कठिन शब्दार्थ

परखना = जाँचना। सैर = घूमना। आदी = अभ्यस्त। अपार = जिसका अन्त न हो, असीमित। रोचक = अच्छा लगने वाला। खुशनसीब = अच्छी किस्मत वाला। समाँ = माहौल । मुग्ध = मोहित, अति प्रसन्न। संवेदना = दूसरों का दु:ख-सुख महसूस करना। कदर = इज्जत। आस = आशा। नियामत = ईश्वर की देन।

Class 6 Hindi Chapter 11

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

Class 6 Hindi Chapter 11 निबन्ध से

प्रश्न 1. जिन लोगों के पास आँखें हैं, वे सचमुच बहुत कम देखते हैं- हेलेन केलर को ऐसा क्यों लगता था?

उत्तर- जब प्रकृति की वस्तुओं का स्पर्श करने से दष्टिहीन व्यक्ति को इतना आनन्द मिलता है, तो उन्हें आँखों से स्पष्ट देखने से तो मन मुग्ध हो जाना चाहिए। परन्तु आँखों वाले लोग दुनिया की रंग-बिरंगी वस्तुओं के प्रति वैसी संवेदना नहीं रखते हैं।

प्रश्न 2. प्रकृति का जादूकिसे कहा गया है?

उत्तर- तरह-तरह के पेड़-पौधों की बनावट, वस्तुओं का परिवर्तन, बसन्त में फूलों का खिलना, पंखुड़ियों की मखमली सतह, बागों में गाते हुए पक्षी, कलकल करते बहते झरने चीड़ की पत्तियों या घास से ढके हुए मैदान आदि सब को प्रकृति का जादू कहा गया है।

प्रश्न 3. “कुछ खास तो नहीं” – हेलेन की मित्र ने यह जवाब किस मौके पर दिया और यह सुनकर हेलेन को आश्चर्य क्यों नहीं हुआ?

उत्तर- हेलेन की मित्र जब जंगल की सैर से लौटी, तब पूछने पर उसने जवाब दिया कि “कुछ खास तो नहीं।” उसके जवाब को सुनकर हेलेन को आश्चर्य इसलिए नहीं हुआ कि वह इस तरह उत्तरों को सुनने की आदी हो चुकी थी।

प्रश्न 4. हेलेन केलर प्रकति की किन चीजों को छूकर  और सुनकर पहचान लेती थी? पाठ के आधार पर इसका उत्तर लिखो।

उत्तर- हेलेन केलर भोजपत्र की चिकनी छाल, चीड़ की खुरदरी छाल, कलियों और फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह को छूकर तथा पक्षियों के गीतों को सुनकर पहचान लेती थी।

प्रश्न 5. जबकि इस नियामत से जिंदगी को खुशियों के इन्द्रधनुषी रंगों से हरा-भरा किया जा सकता है। तुम्हारी नजर में इसका क्या अर्थ हो सकता है?

उत्तर-  इस वाक्य का अर्थ है— दृष्टि या देखने योग्य आँखें ईश्वर की विशेष देन हैं। इनसे प्रकृति की अनेक सुन्दर वस्तुओं को स्पष्ट देखा जा सकता है तथा आनन्दित होकर अपने सारे दु:खों को भुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

Class 6 Hindi Chapter 10 झाँसी की रानी

Class 6 Hindi Chapter 9 टिकट अलबम

Class 6 Hindi Chapter 8 ऐसे ऐसे

Class 6 Hindi Chapter 7 साथी हाथ बढ़ाना

Class 6 Hindi Chapter 6  पार नजर के

Class 6 Hindi Chapter 5 अक्षरों का महत्त्व

Class 6 Hindi Chapter 4 चाँद से थोड़ी सी गप्पे

Class 6 Hindi Chapter 3 नादान दोस्त

Class 6 Hindi Chapter 2 बचपन

Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो

Class 6 Hindi Chapter 11 निबंध से आगे

प्रश्न 1. आज तुमने अपने घर से आते हुए बारीकी से क्या क्या देखा-सुना? मित्रों के साथ सामूहिक चर्चा करो।

उत्तर- छात्र स्वयं चर्चा करें।

प्रश्न 2. Class 6 Hindi Chapter 11

कान से न सुन पाने पर आसपास की दुनिया कैसी लगती होगी? इस पर टिप्पणी लिखो और कक्षा में पढ़कर सुनाओ।

उत्तर- कान बंद करने पर हमें कुछ सुनाई नहीं देता है। प्रकृति की आनंददायी आवाज को न सुन पाने पर एक अजीब सी स्थिति होती है। मन तुरंत कहता है कि कान खोलकर इन ध्वनियों का आनंद लिया जाए। बंद कान में एक साँय-साँय की आवाज परेशान कर देती है। मनुष्य एवं प्रकृति के क्रियाकलापों को बंद कान से हम मूक फिल्मों की तरह देखते हैं।

प्रश्न 3. Class 6 Hindi Chapter 11

तुम्हें किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका  मिले जिसे दिखाई न देता हो तो तुम उससे सुनकर, सूंघकर, चखकर, छूकर अनुभव की जाने वाली चीजों के संसार के विषय में क्या-क्या प्रश्न कर सकते हो? लिखो।

उत्तर- यदि हमें किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिले जिसे दिखाई न देता हो, तो उससे हम उक्त चीजों के विषय में इस तरह पूछेगे-

प्रश्न- आपको पक्षियों की आवाज कैसी लगती है?

उत्तर- मुझे पक्षियों की आवाज मधुर लगती है।

प्रश्न- इस आवाज को सुनकर कैसा महसूस होता है?

उत्तर- इस आवाज को सुनकर आनंद का अनुभव होता है।

प्रश्न- कोई फल चखकर या फूल की खुशबू सूंघकर आपको कैसा लगता है?

उत्तर- अत्यन्त मनमोहक लगता है।

प्रश्न- फूल की कलियों को छूकर आप उसका नाम बताइये।

उत्तर- इस फूल का नाम गुलाब है।

प्रश्न 4. Class 6 Hindi Chapter 11

हम अपनी पाँचों इन्द्रियों में से आँखों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। ऐसी चीजों के अहसासों की तालिका बनाओ जो तुम बाकी चार इन्द्रियों से महसूस करते हो-

सुनकर  चखकर  सँघकर  छूकर।

उत्तर

क्रियाएँ  इन्द्रियाँ  अहसास/अनुभव

सुनना   कान      आवाज- कर्कशा/मधर ऊँची/धीमी  आदि।

चखना  जीभ      स्वाद- मीठा/तीखा/कड़वा/नमकीन/कसैला/खट्टा आदि।

सूंघकर  नाक      गंध-सुगन्धित/बदबूदार/सामान्य।

छूना   त्वचा/हाथ  चिकना/खुरदरा/गोल/चौकोर/गीला/सूखा/ठंडा आदि।

Class 6 Hindi भाषा की बात

प्रश्न 1. Class 6 Hindi Chapter 11

पाठ में स्पर्श से सम्बन्धित कई शब्द आए हैं। नीचे ऐसे कुछ और शब्द दिए गए हैं। बताओ कि किन चीजों का स्पर्श ऐसा होता है-

चिकना  ………..

चिपचिपा …………

मुलायम ………….

खुरदरा  ………………

सख्त  ……………

भुरभुरा ………….

उत्तर-

चिकना – भोजपत्र

चिपचिपा – गोंद

मुलायम – पंखुड़ी

खुरदुरा – पेड़ का तना

सख्त – चट्टान

भुरभुरा – आटा

प्रश्न 2. NCERT Solutions for Class 6 Hindi

अगर मुझे इन चीजों को छूने भर से इतनी खुशी मिलती है, तो उनकी सुंदरता देखकर तो मेरा मन मुग्ध ही हो जाएगा।

  • ऊपर रेखांकित संज्ञाएँ क्रमश: किसी भाव और किसी की विशेषता के बारे में बता रही हैं। ऐसी संज्ञाएँ भाववाचक कहलाती हैं। गण और भाव के अलावा भाववाचक संज्ञाओं का संबंध किसी की दशा और किसी कार्य से भी होता है। भाववाचक संज्ञा की पहचान यह है कि इससे जुड़े शब्दों को हम सिर्फ महसूस कर सकते हैं, देख या छू नहीं सकते। नीचे लिखी भाववाचक संज्ञाओं को पढ़ो और समझो। इनमें से कुछ शब्द संज्ञा और कुछ क्रिया से बने हैं। उन्हें पहचान कर लिखो।

उत्तर-

भाववाचकसंज्ञा  मूलशब्द  संज्ञा/क्रिया

मिठास               मिठा        संज्ञा

बुढ़ापा                   बूढ़ा        संज्ञा

ताजगी                 ताजा      संज्ञा

भूख                     भूखा     संज्ञा

शान्ति                 शान्त      विशेषण

भोलापन            भोला      विशेषण

घबराहट             घबराना  क्रिया

बहाव                  बहना     क्रिया

फुर्ती                  फुर्तीला    विशेषण

क्रोध                 क्रोधी      विशेषण

मजदूरी            मजदूर     संज्ञा

अहसास          अहसास   विशेषण

प्रश्न 3. NCERT Solutions for Class 6 Hindi

मैं अब उस तरह के उत्तरों की आदी हो चुकी हूँ। उस बगीचे में आम, अमलतास, सेमल आदि तरह-तरह के पेड़ हैं।

ऊपर दिये गये दोनों वाक्यों में रेखांकित शब्द देखने में मिलते-जलते हैं, पर उनके अर्थ भिन्न हैं। नीचे ऐसे कुछ  और शब्द दिये गये हैं। वाक्य बनाकर उनका अर्थ स्पष्ट करो।

उत्तर-

अवधि – पाण्डवों के वनवास की अवधि तेरह  वर्ष थी।

अवधी – रामचरितमानस अवधी भाषा में रचा  गया है।

ओर – बगीचे की ओर देखते रहो।

और – राम और श्याम दोनों भाई हैं।

में – घर में खुशी छा गई।

मैं –  मैं घर पर ही रहा।

दिन – सप्ताह में सात दिन होते हैं।

दीन – दीन व्यक्ति पर दया करो।

मेल – सभी को मेल-मिलाप से रहना चाहिए।

मैल – कपड़ों पर मैल जमी है।

सिल – इस जड़ी को सिल पर पीस लो।

सील – दवा की शीशी की सील टूटी है।

NCERT Solutions for Class 6 Hindi

Class 6 Hindi Chapter 11 अनुभव और कल्पना

प्रश्न 1. पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ संख्या 84 पर दी गई तस्वीर में तुम्हारी पहली नजर कहाँ जाती है?

उत्तर- इस तस्वीर में हमारी पहली नजर गली में खड़े  वाहनों तथा लोगों पर जाती हैं।

प्रश्न 2. गली में क्या-क्या चीजें हैं ?

उत्तर- गली में मकान, वाहन, साइकिल और स्कूटर वाला, बिजली के खम्भे तथा तार आदि हैं।

प्रश्न 3. NCERT Solutions for Class 6 Hindi

इस गली में हमें कौन-कौन-सी आवाजें सुनाई देती होंगी?

उत्तर-

सुबह के वक्त- वाहनों की, फेरी वाले तथा अन्य  लोगों की अवाजें सुनाई देती होंगी।

दोपहर के वक्त- वाहनों की तथा लोगों की बातचीत  की आवाजें सुनाई देती होंगी।

शाम के वक्त- बच्चों के खेलने की और वाहनों  की आवाजें आती होंगी।

रात के वक्त- चौकीदारों एवं सुरक्षा गार्डों के साथ  ही कुछ जानवरों की आवाजें सुनाई  देती होंगी।

प्रश्न 4. Class 6 Hindi Chapter 11

अलग-अलग समय में ये गली कैसे बदलती होगी?

उत्तर- अलग-अलग समय में इस गली में कभी भीड़भाड़ रहती होगी, अनेक वाहन चलते होंगे, परन्तु कभी एकदम खाली और शान्त रहती होगी।

प्रश्न 5. ये तारें गली को कहाँ-कहाँ से जोड़ती होंगी?

उत्तर- ये तारें गली को बिजली के खम्भों से गलियों से सड़क तक सब घरों को जोड़ती होंगी।

प्रश्न 6. साइकिल वाला कहाँ से आकर कहाँ जा रहा होगा?

उत्तर- साइकिल वाला बाजार या दफ्तर से आकर अपने  घर जा रहा होगा।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. Class 6 Hindi Chapter 11

हेलेन केलर का जन्म हुआ था-

(अ) भारत में

(ब) अमेरिका में

(स) जर्मनी में

(द) कनाडा में

प्रश्न 2. Class 6 Hindi Chapter 11

लेखिका के अनुसार कौन लोग बहुत कम देखते है?

(अ) जिनकी आँखें हैं।

(ब) जो अन्धे हैं।

(स) जिनकी आँखें खराब हैं।

(द) जो बहरे हैं।

प्रश्न 3. Class 6 Hindi Chapter 11

आदमी के जीवन में नियामत है-

(अ) हाथ-पैर

(ब) वाणी

(स) जीभ

(द) दृष्टि

उत्तर- 1. (ब) 2. (अ) 3. (द)

NCERT Hindi Class 6 रिक्त स्थानों की पूर्ति

प्रश्न 4. उचित शब्द से रिक्त स्थानों की पर्ति करो-

(i) भोजपत्र के पेड़ की …….. छाल होती है। (खुरदरी/चिकनी)

(ii) मुझे प्रकृति के जादू का …… होता है। (अहसास/विश्वास)

(iii) दृष्टि के आशीर्वाद को लोग …… चीज समझते हैं। (विशिष्यसाधारण)

उत्तर- रिक्त स्थानों के लिए शब्द- (i) चिकनी (ii) अहसास (iii) साधारण।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 5. लेखिका को किसी भी महँगे कालीन से अधिक प्रिय क्या लगते हैं?

उत्तर- लेखिका को घास के मैदान महँगे कालीन से अधिक प्रिय लगते हैं।

प्रश्न 6. आदमी के लिए क्या चीज नियामत है?

उत्तर- आदमी के लिए दृष्टि नियामत है।

प्रश्न 7. लेखिका का क्या विश्वास है?

उत्तर- लेखिका का विश्वास है कि जिन लोगों की आँखें होती हैं वे बहुत कम देखते हैं।

प्रश्न 8. मनुष्य किसकी कदर नहीं करता है?

उत्तर- मनुष्य अपनी क्षमताओं की कदर नहीं करता है।

प्रश्न 9. मनुष्य हमेशा किसकी आस लगाए रहता है?

उत्तर- मनुष्य हमेशा उस चीज की आस लगाए रहता है जो उसके पास नहीं है।

प्रश्न 10. लेखिका अपने मित्रों की परीक्षा क्यों लेती  है?

उत्तर- लेखिका जानना चाहती है कि उसके मित्रों ने अपनी आँखों से क्या-क्या देखा और क्या अनुभव किया?

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 11. लेखिका का दिल किसके लिए और क्यों मचलता है?

उत्तर- लेखिका का दिल संसार की सब चीजों को देखने के लिए मचलता है, क्योंकि लेखिका दृष्टिहीन है, इसलिए वह उन्हें साक्षात् देख नहीं पाती है।

प्रश्न 12. लेखिका ने किसे दुःख की बात बतायी और क्यों?

उत्तर- लेखिका ने दुःख की बात यह बतायी है कि लोग इश्वर के आशीर्वाद से प्राप्त दृष्टि को साधारण-सी चीज समझते हैं, क्योंकि दृष्टि होने पर भी वे दुनिया की सभी चीजों से संवेदना नहीं रखते हैं।

प्रश्न 13. लेखिका को आनंद कब मिलता है?

उत्तर- लेखिका को फूलों की पंखड़ियों की मखमली सतह छुने और उनकी घुमावदार बनावट महसूस करने में अपार आनंद मिलता है। इसी प्रकार अंगुलियों के बीच झरने के पानी के बहने का अनुभव करने से आनंद मिलता है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 14. NCERT Hindi Class 6

हेलेन केलर के अनुसार दृष्टि होने पर भी मनुष्य बहुत कम क्यों देखता है?

उत्तर- मनुष्य को ईश्वर ने आँखें दी हैं ताकि वह दुनिया की सुंदर चीजों को देख सके और अपने जीवन को इन्द्रधनुषी रंगों से हरा-भरा कर सके। परन्तु मनुष्य दृष्टि होने पर भी अपनी क्षमताओं का उपयोग नहीं करता है, सुन्दर-से-सुन्दर चीजों के प्रति अपनी संवेदना नहीं रखता है। वह हमेशा उस चीज की आस लगाये रहता है, जो उसके पास नहीं है। इसी कारण वह दृष्टि होने पर भी बहुत कम देखता है।

प्रश्न 15. NCERT Hindi Class 6

जो देखकर भी नहीं देखते’ पाठ से क्या शिक्षा दी गई है?

उत्तर- प्रस्तुत पाठ से यह शिक्षा दी गई है कि जिसकी आँख । अर्थात् जो अन्धा नहीं है, वह इस संसार की सुन्दर-से-सुन्दर चीजों को देखकर आनंद का अनुभव करे और अपने जीवन को खुशहाल रखे। मनुष्य संसार की सभी वस्तुओं एवं दृश्यों के प्रति आत्मीय भावना रखे और अपनी दृष्टि का भरपूर उपयोग करता रहे।

गद्यांश पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 16. निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(1) Class 6 Hindi Chapter 11 Question Answer

कभी-कभी मैं अपने मित्रों की परीक्षा लेती हूँ, यह परखने के लिए कि वह क्या देखते हैं। हाल ही में मेरी एक प्रिय मित्र जंगल की सैर करने के बाद वापस लौटीं। मैंने उनसे पूछा, “आपने क्या-क्या देखा?” “कुछ खास तो नहीं,” उनका जवाब था। मुझे बहुत अचरज नहीं हुआ, क्योंकि मैं अब इस तरह के उत्तरों की आदी हो चुकी हूँ। मेरा विश्वास है कि जिन लोगों की आँखें होती हैं, वे बहुत कम देखते हैं।

प्रश्न Class 6 Hindi Chapter 11 Question Answer

(क) यह गद्यांश किस पाठ से लिया गया है?

(ख) कौन अपने मित्रों की परीक्षा लेती है और क्यों?

(ग) मित्र कहाँ की सैर करके लौटी थीं?

(घ) लेखिका को क्या विश्वास है?

उत्तर-

(क) पाठ का नाम-जो देखकर भी नहीं देखते।

(ख) लेखिका अपने मित्रों की परीक्षा लेती है, क्योंकि वह विशेष स्थान पर जाकर लौटे मित्र से वास्तविकता जानना चाहती है।

(ग) लेखिका की मित्र जंगल की सैर करके लौटी थीं।

(घ) लेखिका को विश्वास है कि जिन लोगों की आँखें होती हैं, वे देखकर भी नहीं देखते हैं।

(2) Class 6 Hindi Chapter 11 Question Answer

क्या यह संभव है कि भला कोई जंगल में घंटाभर घूमे और फिर भी कोई विशेष चीज़ न देखे? मुझेजिसे कुछ भी दिखाई नहीं देता-सैकड़ों रोचक चीजें मिलती हैं, जिन्हें मैं छूकर पहचान लेती हूँ। मैं भोजपत्र के पेड़ की चिकनी छाल और चीड़ की खुरदरी छाल को स्पर्श से पहचान लेती हूँ। वसंत के दौरान मैं टहनियों में नयी कलियाँ खोजती हूँ। मुझे फूलों की पंखुड़ियों की मखमली सतह छूने और उनकी घुमावदार बनावट महसूस करने में अपार आनंद मिलता है। इस दौरान मुझे प्रकृति के जादू का कुछ अहसास होता है।

प्रश्न Class 6 Hindi Chapter 11 Question Answer

(क) किसे सैकड़ों रोचक चीजें मिलती हैं?

(ख) लेखिका की आँखें न होने पर भी वह चीजों को कैसे पहचान लेती है?

(ग) प्रकृति के जादू का अहसास किसे होता है?

(घ) गद्यांश से लेखिका के स्वभाव की क्या विशेषता व्यक्त होती है?

उत्तर-

(क) जिसकी आँखें नहीं होती हैं, उन्हें भी सैकड़ों रोचक चीजें छूकर पहचानने को मिलती हैं।

(ख) आँखें न होने पर भी लेखिका छूकर चीजों को पहचान लेती है।

(ग) प्रकृति की मनोरम चीजों का स्पर्श करने से लेखिका को उसके जादू का अहसास होता है।

(घ) गद्यांश से लेखिका के प्रकृति-प्रेमी स्वभाव की विशेषता व्यक्त होती है।

(3) Class 6 Hindi Chapter 11 Question Answer

कभी-कभी मेरा दिल इन सब चीज़ों को देखने के लिए मचल उठता है। अगर मुझे इन चीज़ों को सिर्फ छूने भर से इतनी खुशी मिलती है, तो उनकी सुंदरता देखकर तो मेरा मन मुग्ध ही हो जाएगा। परंतु, जिन लोगों की आँखें हैं, वे सचमुच बहुत कम देखते हैं। इस दुनिया के अलग-अलग सुंदर रंग उनकी संवेदना को नहीं छूते। मनुष्य अपनी क्षमताओं की कभी कदर नहीं करता। वह हमेशा उस चीज़ की आस लगाए रहता है जो उसके पास नहीं है।

प्रश्न Class 6 Hindi Chapter 11 Question Answer

(क) लेखिका के अनुसार कौन लोग बहुत कम देखते हैं?

(ख) लेखिका का मन क्यों मचल जाता है?

(ग) आँख होते हुए भी मनुष्य कम क्यों देखते हैं?

(घ) मनुष्य किसकी आस लगाये रहता है?

उत्तर-

(क) लेखिका के अनुसार वे लोग बहुत कम। देखते हैं, जिनकी आँखें होती हैं।

(ख) लेखिका का मन उन सब चीजों को देखने के लिए मचल जाता है, जिन्हें छूने भर से इतनी खुशी मिलती है।

(ग) आँख होते हुए भी मनुष्य पूरी संवेदना न रखने से सचमुच कम देखते हैं।

(घ) मनुष्य अपनी क्षमताओं की कदर नहीं करता है। वह उसकी आस लगाये रहता है जो उसके पास नहीं है।

2 अपने मित्रों के जवाब को सुनकर हेलेन केलर को क्यों आश्चर्य नहीं हुआ?

“कुछ खास तो नहीं” – हेलेन की मित्र ने यह जवाब किस मौके पर दिया और यह सुनकर हेलेन को आश्चर्य क्यों नहीं हुआ? उत्तर- हेलेन की मित्र जब जंगल की सैर से लौटी, तब पूछने पर उसने जवाब दिया कि “कुछ खास तो नहीं।” उसके जवाब को सुनकर हेलेन को आश्चर्य इसलिए नहीं हुआ कि वह इस तरह उत्तरों को सुनने की आदी हो चुकी थी।

मित्र का जवाब सुनकर लेखिका को क्या नहीं हुआ?

Answer: जब मित्रों से पूछने पर जवाब मिलता है कि उन्होंने ऐसी चीज़ नहीं देखी जो विशेष हो। लेखिका को प्रायः इसी प्रकार के उत्तर सुनने को मिलते हैं, वह ऐसे उत्तर सुनने की आदी हो चुकी है। इसलिए उसे ऐसे उत्तरों से कोई आश्चर्य नहीं होता।

अपनी सहेली के जवाब कुछ खास नहीं को सुनकर लेखिका को आश्चर्य क्यों होता है?

लेखिका ने जानना चाहा कि उसने जंगल में क्या देखा परन्तु उसने बताया कि कुछ खास नहींलेखिका को ऐसे उत्तर सुनने की आदत हो गई थी। इसलिए उन्हें अपनी सहेली के जवाब पर आश्चर्य नहीं हुआ। लेखिका को लगता था कि कोई इतना घूमकर भी विशेष चीजें कैसे नहीं देख सकता जबकि वो दृष्टिहीन होते भी सब कुछ देख लेती है।

हेलेन केलर कौन थी class 6?

उत्तर:- हेलन केलर भोज-पत्र के पेड़ की चिकनी छाल और चीड की खुरदरी छाल को स्पर्श से पहचान लेती थी। वसंत के दौरान वे टहनियों में नयी कलियाँ, फूलों की पंखुडियों की मखमली सतह और उनकी घुमावदार बनावट को भी वे छूकर पहचान लेती थीं। चिडिया के मधुर स्वर को वे सुनकर जान लेती थीं।