भाखड़ा नंगल डैम कौन से राज्य में है? - bhaakhada nangal daim kaun se raajy mein hai?

आज के इस आर्टिकल में मै आपको “ भाखड़ा नांगल बांध किस नदी पर है | Bhakra Nangal bandh kis nadi par hai” की जानकारी उपलब्ध कराने जा रहा हूँ, जिन्हे आप अध्ययन कर अपने प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के उपयोग में ला करेंगे, आशा करता हूँ मेरा यह प्रयास आपको जरुर पसंद आएगा।

भाखड़ा नांगल बांध का फोटो

भाखड़ा नंगल डैम कौन से राज्य में है? - bhaakhada nangal daim kaun se raajy mein hai?
भाखड़ा नांगल बांध का फोटो

Bhakra Nangal bandh kis nadi par hai

Answer – भाखड़ा नांगल बांध सतलज नदी पर बना है। यह बांध दो बांधों भाखड़ा और नांगल बांधों से मिलकर बना है। भाखड़ा बांध नांगल बांध से 13 किमी दूर बना है।

भाखड़ा बांध किस राज्य में स्थित है

Answer – भाखड़ा नांगल बांध हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।

भाखड़ा बांध किस जिले में स्थित है

Answer – भाखड़ा नांगल बांध हिमाचल प्रदेश राज्य के बिलासपुर ज़िले में स्थित है।

भाखड़ा बांध की ऊंचाई कितनी है

Answer – भाखड़ा नांगल बांध की ऊंचाई 255.55 मीटर (740 फीट) है।

भाखड़ा बांध टूटने पर क्या होगा

Answer – भाखड़ा बांध  टूटता है तो नांगल बांध पानी को रोक लेगा। परन्तु यदि दोनों बांध टूटते हैं तो भयंकर तबाही मच सकती है।  हरियाणा और पंजाब के निचले इलाकों में पानी भर सकता है और यदि पानी का बहाव तेज़ हुआ तो यह पंजाब, हरियाणा के आधे भाग सहित पाकिस्तान के एक बड़े भाग को भी बहा देगा और लाखों लोग मारे जाएंगे।

भाखड़ा नांगल बांध ( Bhakra Nangal bandh ) की संक्षिप्त जानकारी

  • बाँध का निर्माण सन 1948 में शुरू हुआ था और यह 1963 में पूरा हुआ। सन 1970 में यह बाँध पूर्ण रूप से कार्य करने लगा था।
  • इस बाँध के पीछे बनी झील का नाम ‘गोविन्द सागर’ है, जो सिक्खों के 10वें गुरु गोविन्द सिंह के नाम पर है।
  • यह बाँध वर्ष 1963 में राष्ट्र को समर्पित किया गया था।
  • इसकी सहायक ‘इंदिरा सागर परियोजना’ के अंतर्गत राजस्थान तक इंदिरा नहर का विकास किया गया है, जो भारत की सबसे बड़ी नहर प्रणाली है। इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई एवं विद्युत उत्पादन है।
  • इस परियोजना से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनू एवं चुरू ज़िलो को विद्युत प्राप्त होती है।
  • पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान तथा हरियाणा इससे लाभान्वित होने वाले राज्य हैं।
  • भाखड़ा नांगल बाँध से 250 छोटे-बड़े क़स्बों और अनेक उद्योगों को लाभ मिलता है।[2]
  • इस बाँध की कुल जल विद्युत उत्पादन क्षमता 1325 मेगावाट है। बाँध से ‘बिस्त दोआब नहर’, ‘सरहिंद नहर’, ‘नरवाना शाखा नहर’ आदि निकाली गयी हैं।
 
भाखड़ा नंगल डैम कौन से राज्य में है? - bhaakhada nangal daim kaun se raajy mein hai?
BUY
 
भाखड़ा नंगल डैम कौन से राज्य में है? - bhaakhada nangal daim kaun se raajy mein hai?
BUY

यह वेबसाईट आने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओ के लिए बहुत ही उपयोगी है । युपीएससी, पीएससी, आईएएस, आरआरबी , बैंकिंग , सिविल जज , डिस्ट्रिक्ट जज , पटवारी , जल शक्ति विभाग , आईबीपीएस ,पीओ क्लर्क, एसबीआई, आरबीआई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ।

इस वेबसाईट का उदेश्य डेली करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी , विदेश और भारत सरकार की नितियां , केंद्र व राज्य सरकार की योजना , खेल गतिविधियाँ , पुरुस्कार  , दिन -दिवस से सम्बंधित नवीनतम अपडेट उपलब्ध कराना है ।

This website is beneficial for upcoming competitive exams. Essential Questions and Answers for UPSC, PSC, IAS, RRB, Banking, Civil Judge, District Judge, Patwari, Forest Department, IBPS, PO Clerk, SBI, RBI Competitive Exams.

The purpose of this website is to provide daily current affairs quiz, foreign and Indian government policies, central and state government plans, sports activities, awards, latest updates related to the day-day.

1963 में आज ही के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा नांगल बांध आम जनता को समर्पित किया था। यह परियोजना पंजाब में सतलुज नदी पर स्थित भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। यह राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान की हिस्सेदारी 15.2 प्रतिशत है। भाखड़ा नांगल बांध का निर्माण 1948 में शुरू हुआ था और यह 1963 में पूरा हुआ। सन 1970 में यह पूरी तरह काम करने लगा था। इसका मुख्य उद्देश्य सिंचाई एवं विद्युत उत्पादन है। इस बांध से 1325 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है।

खास : भाखड़ा नांगल बांध हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर बनाया गया है। यह 856 फीट ऊंचे टिहरी बांध के बाद भारत का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है। इसकी ऊंचाई 740 फीट है।

भाखड़ा नांगल परियोजना भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शिवालिक पहाड़ियों के नीचे सतलज नदी पर स्थित है। साल 1909 में पंजाब के तत्कालीन गवर्नर सर लुइ डेन भाखड़ा स्थान को देख कर कहा था कि यहां एक विशाल बांध बनाया जा सकता है। उसके बाद साल 1944 में तत्कालीन भारतीय सरकार ने इस योजना को स्वीकार किया और 1946 में बांध का निर्माण कार्य शुरू किया गया। लेकिन भारत की आजादी और विभाजन के कारण काम को रोक दिया गया और बाद में 1948 में इसका निर्माण कार्य पुन: आरंभ किया गया। और साल 1963 में अमेरिकी इंजीनियर हार्वे स्लोकेम ने बांध के निर्माण कार्य को पूर्ण किया।

परियोजना का नाम (Project Name)भाखड़ा नांगल नदी घाटी परियोजना (Bhakra Nangal River Valley Project)निर्माण कब से कब तकसाल 1946 से 1963 तकउद्देश्य (Objective)सिंचाई सुविधा और विद्युत उत्पादन करनाराजस्थान की हिस्सेदारी15.2%परियोजना में कुल खर्च (Budget)₹236 करोड़नहर की चौड़ाई (Width)20 फीटनहर की गहराई (Depth)26 फीटकौन कौनसे बांधभखड़ा और नांगल दो अलग अलग बांधबांध की ऊंचाई (Height)740 फीटकितनी बिजली का उत्पादन1325 मेगावॉट बिजली

Contents

  • 1 उद्देश्य
  • 2 नांगल योजना
  • 3 भाखड़ा योजना
  • 4 भाखड़ा नहरें
    • 4.1 भाखड़ा की मुख्य नहर और शाखाएं
    • 4.2 विस्त दोआब नहर
    • 4.3 नरवाना शाखा नहर
    • 4.4 सरहिन्द नहर प्रणाली
  • 5 भाखड़ा नांगल योजना के लाभ
  • 6 रोचक तथ्य | Amazing Facts
  • 7 FAQ
        • 7.0.0.1 यह भी पढ़े

उद्देश्य

भाखड़ा नांगल योजना के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  • सतलज और यमुना नदी के बीच जो कृषि क्षेत्र है उसके लिए सिंचाई के साधनों को उपलब्ध कराना।
  • सरहिंद नहर में पानी की मात्रा में वृद्धि करके सचाई के क्षेत्र में भी वृद्धि करना।
  • राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र बीकानेर को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाना।
  • जल विद्युत का निर्माण करके उसका वितरण करना।

नांगल योजना

  • नांगल गांव के निकट 29 मीटर ऊंचा बांध बनाया गया है इसपर गंगूवाल और कोटले पर एक एक जल विद्युत गृह बनाए गए है।
  • नांगल बांध पर 1100 किलोमीटर लंबी नहरें और 3400 किलोमीटर लंबी उपनहरें बनाई गई है।

भाखड़ा योजना

  • यह सतलज नदी पर भाखड़ा नामक स्थान पर 226 मीटर ऊंचा एक बांध है जिसके बायीं ओर जल विद्युत गृह तथा भाखड़ा की नहरी व्यवस्था है।
  • भाखड़ा बांध की आकृति अंग्रेजी के V अक्षर की भांति लगती है।
  • भाखड़ा बांध के बन जाने पर इसमें लगभग 164 वर्ग किलोमीटर में पानी भरा रहता है।
  • भाखड़ा बांध के जलाशय जिसका नाम गोविंद सागर है उसमें लगभग एक करोड़ क्यूब मीटर पानी एकत्रित करने की क्षमता है।

भाखड़ा नहरें

  • भाखड़ा की मुख्य नहर 175 किलोमीटर लंबी है जो रोपड़ से निकलकर पूरी पंजाब के भाग में होती हुई हिसार जिले की सीमा तक जाती है।
  • भाखड़ा की मुख्य नहर और उसकी शाखाओं की कुल लंबाई 1095 किलोमीटर और उप शाखाओं की लंबाई 565 किलोमीटर है।

भाखड़ा की मुख्य नहर और शाखाएं

  • भाखड़ा की मुख्य नहर विश्व की सबसे लंबी और बड़ी पलस्तर युक्त नहर है।

विस्त दोआब नहर

  • यह नहर रोपड़ के दाएं पंजाब के होशियारपुर, जालंधर, और कुछ जिलों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाती है।

नरवाना शाखा नहर

  • यह 124 किलोमीटर लंबी पलस्तर युक्त नहर है यह सरहिन्द से अंबाला तक रेलवे लाइन के साथ साथ चलती है और रास्ते में पटियाला नदी, घाघरा नदी, मार्कण्ड नदी को पार करती है। इसका मुख्य उद्देश्य सिरसा और करनाल को पानी देना है।

सरहिन्द नहर प्रणाली

  • भाखड़ा नहर से सरहिंद नहर के पानी की मात्रा बढ़ जाती है और कई जिलों में सिंचाई भी होती है।

भाखड़ा नांगल योजना के लाभ

  1. सिंचाई :- भाखड़ा नांगल परियोजना से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान राज्यों के लगभग 155 लाख हैक्टेयर भूमि को सिंचाई का लाभ मिलता है।
  2. विद्युत उत्पादन :- भाखड़ा नांगल परियोजना के अंतर्गत 12.04 लाख किलोवाट जल विद्युत का उत्पादन किया जाता है जिसका लाभ राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली को मिलता है।
  3. बाढ़ नियंत्रण में सहायक :- सतलज नदी में आने वाली भयंकर बाढ़ को रोकने में ये परियोजना काफी हद तक सहायक हुई है।
  4. उद्योगो का विकास :- भाखड़ा नांगल परियोजना से बिजली का उत्पादन होता है जिससे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कारखाने खोले जा सकते है।
  5. अकाल से होने वाली समस्याओं से मुक्ति :- पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के जिन क्षेत्रों में अकाल से कृषि नही हो पाती थी इससे छुटकारा मिला और उद्योगों को भी ज्यादा कच्चा माल मिलने लगा।
  6. रोजगार के अवसरों में वृद्धि :- परियोजना में हजारों कर्मचारियों को रोजगार मिला है और कृषि क्षेत्र में और विद्युत क्षेत्र में भी कई लोगों को रोजगार मिला है।
  7. कृषि को बढ़ावा :- कृषि क्षेत्र में भी अच्छी वृद्धि हुई है और विभिन्न फसलों का उत्पादन भी यहां बड़ा है साथ ही पशुओं को चारा गांव भी उपलब्ध होता है और चारे की समस्या भी हल होती है।
  8. मछलीपालन :- जैसे-जैसे परियोजना का विकास हुआ है वैसे वैसे यहां मछली पालन को बढ़ावा मिला है और यहां बड़ी मात्रा में मछली पकड़ी जाने लगी हैं।

रोचक तथ्य | Amazing Facts

  • भाखड़ा नांगल परियोजना पंजाब में सतलुज नदी पर स्थित भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है।
  • भाखड़ा नांगल बांध का मुख्य उद्देश्य सिंचाई है लेकिन इससे 1325 मेगावॉट बिजली का उत्पादन भी होता है।
  • भाखड़ा नांगल बांध भारत का दूसरा सबसे ऊंचा बांध है जिसकी ऊंचाई 740 फीट है। वही पहले स्थान पर आने वाले टिहरी बांध की ऊंचाई 856 फीट है।
  • यह परियोजना 2 अलग अलग बांधो को मिलकर बनी है जिसमे भाखड़ा बांध दूसरे नांगल बांध से 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
  • भाखड़ा नांगल परियोजना राजस्थान, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त परियोजना है। इसमें राजस्थान की हिस्सेदारी 15.2% है।
  • भाखड़ा बांध दिल्ली की कुतुब मीनार से लगभग तीन गुना ऊंचा है।

FAQ

भाखड़ा नांगल नहर की चौड़ाई और गहराई कितनी है?

नहर की गहराई करीब 26 फुट है और चौड़ाई 20 फुट है। कई बार आपको इसकी चौड़ाई देखकर गहराई का अंदाजा नहीं हो पाएगा जिसके कारण कई लोग इसमें नहाने के लिए कूद जाते है और कई बार दुर्घटना हो जाती है।

भाखड़ा नांगल परियोजना में होने वाला कुल खर्च कितना था?

भाखड़ा नांगल परियोजना में ₹236 करोड़ का व्यय हुआ।

यह भी पढ़े
  • बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है और क्यों?
  • आज़ाद समाज पार्टी
  • UPI123Pay क्या है? और इसे कैसे इस्तेमाल करें
  • कविता देवी (WWE) का संपूर्ण जीवन परिचय | Kavita Devi Biography In Hindi
  • Black Diamond Ice Cream | दुनिया की सबसे महंगी आइस क्रीम?

Ram Singh Rajpoot

Next दामोदर नदी घाटी परियोजना | Damodar River Valley Project In Hindi »

Previous « बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है और क्यों?

Leave a Comment

Share

Published by

Ram Singh Rajpoot

Tags: 2022Current affairsGkGk in HindiRiver ProjectUpsc

10 months ago

    Related Post

  • राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक पाठ्यक्रम और एग्जाम पैटर्न 2023 पीडीएफ डाउनलोड | Rajasthan 3rd Grade Teacher Syllabus & Exam Pattern 2023 PDF Download In Hindi

  • राजस्थान 2nd ग्रेड शिक्षक सिलेबस 2023 और विषय वार एग्जाम पैटर्न पीडीएफ डाउनलोड | RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus 2023 Subject Wise & Exam Pattern In Hindi

  • Rajasthan CET 12th Level Syllabus & Exam Pattern 2022 in Hindi Pdf Download | राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी लेवल सिलेबस और परीक्षा पैटर्न 2022 पीडीएफ डाउनलोड

Recent Posts

  • खेल (Sports News)

डॉकलैंड्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट, मौसम और आंकड़े | Docklands Stadium, Melbourne Pitch Report, Weather Forecast, Records In Hindi

Docklands Cricket Stadium Melbourne Pitch Report: यह एक बहुउद्देशीय क्रिकेट स्टेडियम है जो ऑस्ट्रेलिया के…

भाखड़ा बांध कौन सा बांध है?

भाखड़ा नांगल बाँध भूकंपीय क्षेत्र में स्थित विश्व का सबसे ऊँचा गुरुत्वीय बाँध है। यह बाँध पंजाब राज्य के होशियारपुर ज़िले में सतलुज नदी पर बनाया गया है। यह बाँध 261 मीटर ऊँचे टिहरी बाँध के बाद भारत का दूसरा सबसे ऊँचा बाँध है। इसकी उँचाई 255.55 मीटर (740 फीट) है।

भाखड़ा बांध कब और किसने बनवाया?

भाखड़ा नांगल बांध का निर्माण कार्य 1948 में शुरू हुआ था और और अमेरिकी बांध निर्माता हार्वे स्लोकेम के निर्देशन में 1962 में इसका निर्माण पूरा हुआ. हम आपको बता दें कि 22 अक्टूबर 1963 को भारत के पहले प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू ने इस बांध का उद्घाटन किया था और 1970 से इसका पूर्ण रूप से उपयोग किया जाने लगा.

भाखड़ा बांध के जनक कौन थे?

भाखड़ा नांगल बांध के जनक सर चौधरी छोटू राम हैं। उन्होंने तत्कालीन पंजाब राज्य के तथाकथित आर्थिक प्लेग-धब्बे के किसानों से छुटकारा पाने के लिए, 1923 में भाखड़ा बांध मार्ग की कल्पना की।

भाखड़ा नहर की गहराई कितनी है?

भाखड़ा नहर का बंदी के दौरान स्वरूप जिसे मामूली समझ कर लोग नहाने के लिए कूद जाते है लेकिन गहराई के कारण जान गंवा बैठते है। नहर की गहराई करीब 26 फुट है और चौड़ाई 20 फुट है तली पर गहराई मामूली कम है।