भारत के 7 नाम क्या हैं? - bhaarat ke 7 naam kya hain?

क्या आप जानते भारत के विभिन्न नाम या भारत के किन सात नामों से जाना जाता है? भारत के कई नाम है जिनमें से भारत के 7 नाम मुख्य है, जिनके बारे में यहां बतलाया गया है.

भारत, वह भारत नहीं है जिसे आज हम जानते हैं. सदियों से विभिन्न राष्ट्रों और शासकों द्वारा भारत पर आक्रमण किया गया है और उस दौरान इसका नाम भिन्न भिन्न रखा गया है.

हालाँकि, संपूर्ण भारत कभी भी एक राजा या साम्राज्य के शासन में नहीं था. भारत में ज़्यादातर शासक उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के खंडित थे.

आज भारत क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवा सबसे बड़ा देश और जनसंख्या के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है. इसमें 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं.

भारत के 7 नाम क्या हैं? - bhaarat ke 7 naam kya hain?

भारत को इंडिया, हिंदुस्तान, आर्यावर्त, जंबूद्वीप, भारतखण्ड, हिन्द और हिंदी में भारत, आदि नामों से जाना जाता है. वैसे भारत को समय – समय पर कई नामों से पहचाना और जाना गया था जैसे कि पहले इसे “सोने की चिड़िया” भी कहा जाता था.

हमारे देश के बदलते नाम का अपना ही एक इतिहास है, जिनके बारे में यहां हमने बताने की कोशिश की है.

भारत के 7 नाम और उनकी सूची :

1. हिंदुस्तान

जब भारत में अँग्रेजों का आगमन हुआ उस समय हमारे देश को ‘हिंदुस्तान’ कहा जाता था. हालाँकि यह शब्द अंग्रेजों को बोलने में परेशानी होती थी.

अंग्रेजों के एक आसान शब्द चाहिए था जिसे वे अंग्रेजी में आसानी से इस्तेमाल कर सके. उसके लिए उन्हें जब पता चला कि भारत की सभ्यता सिंधु घाटी है जिसे इंडस वैली भी कहा जाता है

इंडस को लैटिन भाषा में इंडिया कहा जाता है तो उन्होंने भारत को इंडिया कहना शुरू कर दिया.

2. इंडिया

भारत को इंग्लिश में इंडिया (अंग्रेजी : India) कहा जाता है. हमारे देश का नाम इंडिया इंडस वैली के कारण ही पड़ा है, जिसे अंग्रेजों ने रखा था.

उसके बाद भारत पूरे विश्व में इंडिया नाम से प्रसिद्ध हो गया क्योंकि यह नाम अंग्रेजों और अन्य देशों के नागरिकों को बोलने में आसान लगने लगा बजाय हिंदुस्तान और हिंद.

3. हिन्द

एक अन्य मत के अनुसार जब अलेक्जैंडर भारत आया तो उस समय भारत को हिन्द एवं हिंदुस्तान बोला जाता था, तो उसने अंग्रेजी में HINDU का H हटाकर देश को INDU नाम से जाना.

बाद में यह INDIA (इंडिया) नाम से जाने लगा. वैसे देश के संविधान में इसका नाम भारतवर्ष ही है.

4. आर्यावर्त

आर्यावर्त भारत का पुराना नाम है. जब भारत में अर्यो का आगमान हुआ था उस समय इसे आर्यावर्त के नाम से भी जाना गया.

5. जंबूद्वीप

जंबूद्वीप एक द्वीप का नाम है. यहाँ स्थित जबू वृक्ष (जामुन) के कारण इसे जंबूद्वीप के नाम से जाना गया. जंबूद्वीप में स्थित द्वीपों के नाम कुछ इस प्रकार है – प्लक्ष, शाल्मली, कुश, क्रौंच, शाक एवं पुष्कर.

प्राचीन भारतीय ग्रन्थों में भारत को जंबूद्वीप नाम से अभिहित किया गया है लेकिन वास्तव में इसका अधिकांश भाग वर्तमान एशिया माना जाता है.

6. भारतखण्ड

भारतखण्ड का भारत का दूसरा नाम है. भारतखण्ड शब्द का उपयोग सबसे अधिक वेदों, महाभारत, रामायण और पुराणों सहित कई भारतीय ग्रन्थों में भारतीय उपमहाद्वीप को वर्णित करने के लिए किया जाता है.

यह नाम पौराणिक सम्राट भरत के नाम पर पड़ा है. इसे पहली बार वैदिक काल (1700-600 ईसा पूर्व) में इसका इस्तेमाल किया गया था.

7. भारत

भारत को आधिकारिक तौर पर भारत या भारत गणराज्य (Republic of India) कहा जाता है. इतिहासकार कहते हैं कि महाराज भरत ने भारत का संपूर्ण विस्तार किया था इसलिए उनके नाम पर इस देश का नाम “भारत” पड़ा.

भारत के विभिन्न नामों की सूची (List of Different Names of India)

भारत के विभिन्न नाम (हिंदी में) भारत के विभिन्न नाम (in English)
भारत  Bharat
इंडिया India
हिंदुस्तान (हिन्दुस्थान) Hindustan
हिन्द Hind
भारतखण्ड Bharat Khand
जंबूद्वीप Jambudweepa
आर्यावर्त Aryavarta
भारतवर्ष Bharatvarsh
अजनाभवर्ष Aja Nabha Varsa (Ajanabha)
हिमवर्ष Himvarsh
तियानझू Tianzhu

भारत को अंग्रेजी में क्या बोलते हैं?

भारत को अंग्रेजी में इंडिया (India) बोला जाता है, जिसकी उत्पत्ति सिंधु (Indus) शब्द से हुई है. इसे अंग्रेजों द्वारा रखा गया था क्योंकि भारत में जब उनका आगमन हुआ तब इसे हिंदुस्तान या हिन्द के नाम से जाना जाता है, जिसे उच्चारण करने में उन्हें समस्या होती थी.
इसके समाधान के लिए जब उन्हें पता चला कि भारत की सभ्यता सिंधु घाटी (इंडस वैली) है तो उन्होंने इसका नाम इंडस रखा, जो बाद में इंडिया के नाम से पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया.

भारत का पुराना नाम क्या है?

आर्यावर्त भारत का पुराना और सबसे प्राचीन नामों में से एक हैं, जिसकी उत्पत्ति भारत में अर्यो का आगमान होने के कारण हुई थी.

भारत के कुल कितने नाम हैं?

भारत के विभिन्न नाम हैं जिनमें से मुख्य सात नाम हैं – भारत, इंडिया, हिंदुस्तान, हिन्द, भारतखण्ड, जंबूद्वीप, आर्यावर्त, आदि.

भारत का प्रथम और प्राचीन नाम क्या था?

देश का मूल नाम भारत, और दिया गया नाम, इंडिया (India) है,जिसे प्राचीन में कई नामों से जाना गया है जैसे कि भारतवर्ष, आर्यावर्त, जंबूद्वीप, और अन्य.

निष्कर्ष,

इस लेख में आपकों भारत के 7 नाम (Different Names of India) के बारे में जानकारी दी है. हम उम्मीद करते हैं आपकों अब भारत के विभिन्न नामों के बारे में अच्छी से जानकारी मिल गई होगी.

यदि लेख से कुछ सीखने और जानने को मिला है तो कृपया इसे अपने दोस्तों और सोशल मीडिया साइट पर शेयर जरूर करें.

यह भी पढ़ें :

  • भारत के राष्ट्रपतियों की सूची

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

भारत के 7 नाम कौन कौन से हैं in Hindi?

प्राचीनकाल से भारतभूमि के अलग-अलग नाम रहे हैं मसलन जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया.

पूरे इंडिया का नाम क्या है?

भारत गणराज्य को संक्षिप्त में भारत लिखते हैं। इसके अलावा अपने देश को इंडिया एवं हिंदुस्तान नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा भारत के आर्यावर्त, जंबूद्वीप, भारतखण्ड तथा हिन्द नाम से कभी इतिहास में जाना जाता था। यह सभी प्राचीन नाम हैं।

आजादी से पहले भारत का नाम क्या था?

भारत का प्राचीन नाम अजनाभवर्ष था। ऋषभदेव के सौ पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र भरत के नाम पर बाद में भारतवर्ष पड़ा।

भारत के 5 नाम कौन कौन से हैं?

भारत के पांच नाम कौन कौन से है.
इंडिया.
हिंदुस्तान.
आर्यावर्त.
जंबूद्वीप.