भारत की स्थिति का महत्व क्या है? - bhaarat kee sthiti ka mahatv kya hai?

भारत के भूभाग का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है। भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है, जो विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15200 Km और समुद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7516.6 Km है।

भारत तथा विश्व

भारतीय भूखंड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। भारतीय भूभाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है। हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत् फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम संबंध् बनाए हुए है। हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्त्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर (हिंद महासागर) का नाम इसके नाम पर रखा गया है।

मानक समय

गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है अतः 82°30′ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है। अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर, दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

मित्र बताना चाकू भारत की भौगोलिक स्थिति का अत्यधिक महत्व है एक उदाहरण के तौर पर बताना चाहूंगा भारत और चीन के बीच में हिमालय खड़ा है तो चीन को वैसे चीन लद्दाख में है और चीन ने दूसरी साइड में भी भूटान के दशक में कर सकता लेकिन हिमालय की वजह से चैट नहीं कर सकता है

mitra batana chaku bharat ki bhaugolik sthiti ka atyadhik mahatva hai ek udaharan ke taur par batana chahunga bharat aur china ke beech me himalaya khada hai toh china ko waise china ladakh me hai aur china ne dusri side me bhi bhutan ke dashak me kar sakta lekin himalaya ki wajah se chat nahi kar sakta hai

मित्र बताना चाकू भारत की भौगोलिक स्थिति का अत्यधिक महत्व है एक उदाहरण के तौर पर बताना चाहू

  125      

भारत की स्थिति का महत्व क्या है? - bhaarat kee sthiti ka mahatv kya hai?
 1783

भारत की स्थिति का महत्व क्या है? - bhaarat kee sthiti ka mahatv kya hai?

भारत की स्थिति का महत्व क्या है? - bhaarat kee sthiti ka mahatv kya hai?

भारत की स्थिति का महत्व क्या है? - bhaarat kee sthiti ka mahatv kya hai?

भारत की स्थिति का महत्व क्या है? - bhaarat kee sthiti ka mahatv kya hai?

This Question Also Answers:

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

भारत दक्षिण एशिया में स्थित एक विशाल देश है, जिसकी आकृति चतुष्कोणीय है! इसकी विशालता के कारण इसे उपमहाद्वीप भी कहा जाता है! भारत अक्षांशीय दृष्टि से उत्तरी गोलार्ध में तथा देशांतरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्ध में स्थित है! भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक तथा देशांतर विस्तार 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशांतर तक स्थित है! कर्क रेखा भारत के मध्य से होकर गुजरती है! भारत की भौगोलिक स्थिति विविधता वाली हैं!

भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल है, जो जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है तथा सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट है, जो अंडमान निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार में स्थित है! इंदिरा पॉइंट को पिग्मेलियन पॉइंट के नाम से जाना जाता है! भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी तमिलनाडु है! 

भारत का विस्तार उष्ण तथा उपोष्ण दोनों कटिबंधों में है, फिर भी समूचे भारत में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु पाई जाती है! भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से यह रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील तथा आस्ट्रेलिया के बाद विश्व का सातवां सबसे बड़ा देश है! इसका क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल के 2.43% है! भारत की पूर्व से पश्चिम की लंबाई 2,933 किमी. तथा उत्तर से दक्षिण की लंबाई 3214 किमी. है! 

भारत के कुल स्थलीय सीमा 15,200 किमी तथा मुख्य भूमि की तटीय सीमा 6,100 किमी. है! द्वीपों सहित भारत की कुल तटीय सीमा 7,516.6 किमी है! इसी प्रकार भारत की कुल सीमा 22,716.6 किमी है! यदि राज्यवार देखा जाए तो गुजरात राज्य की तटीय सीमा सर्वाधिक लंबी हैं तथा उसके बाद आंध्रप्रदेश का स्थान आता है! 

भारत की भौगोलिक स्थिति का महत्व एवं विशेषता (bharat ki bhogolik sthiti ka mahatva) –

(1) स्थालाकृति के संदर्भ में – 

भारतीय महाद्वीप तीनों और से सागर से गिरा है! पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है! हिंद महासागर के शीर्ष में स्थित होने के कारण भारत के पूर्व एवं पश्चिम को जोड़ने वाले जल एवं वायु मार्ग पर भारत का स्वत: नियंत्रण है, जो सामरिक और आर्थिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है! 

(2) सामरिकता के संदर्भ में – 

भारत के उत्तर में महान हिमालय का स्थित होना तथा दक्षिण में हिंद महासागर में स्थित होना इसकी सामरिक स्थिति को इंगित करता है! इस कारण भारतीय एशिया में ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में महत्वपूर्ण स्थिति रखता है! 

(3) जलवायु के संदर्भ में – 

भौगोलिक स्थिति के कारण ही भारत की जलवायु मानसूनी है! इसमें ऋतुओं का परिवर्तन तथा प्रत्येक ऋतु की विशेषता भारत को संपूर्ण विश्व में अलग पहचान प्रदान करती है! उत्तर में हिमालय, दक्षिण में सागरीय क्षेत्र एवं मरुस्थलीय तथा तटीय प्रभाव भारत को जलवायविक विविधता प्रदान करते हैं! 

(4) आर्थिक संदर्भ में – 

उष्णकटिबंधीय जलवायु होने के कारण भारत के विभिन्न क्षेत्र में जलवायविक विविधता दिखाई देती है, जिस कारण यहां तीनों प्रकार की फसलें रबी, खरीफ तथा जायद का उत्पादन होता है! भारत के दक्षिण में प्राचीनतम चट्टानों के उपस्थित होने के कारण यह क्षेत्र खनिज संसाधनों की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है! भारत में दोनों प्रकार के धात्विक एवं अधात्विक खनिज पाए जाते हैं! भारत की लंबी तटीय रेखा होने के कारण मत्स्य उत्पादन तथा अन्य जैविक संसाधनों में भारत अग्रणी है! 

(5) सुरक्षा के संदर्भ में – 

भारत की प्रायद्वीपीय स्थिति उसकी सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही है! जहां एक ओर दक्षिणी भारत में सागरीय स्थिति होने के कारण हजारों वर्षों से इस ओर से भारत को किसी भी विदेशी आक्रमण का खतरा नहीं हुआ हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर में स्थित हिमालय भारत के लिए प्रहरी का कार्य करता है! 

भारत की स्थिति क्या है?

पूरी तरह उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है । उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि. मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.

भारत की भौगोलिक स्थिति का क्या महत्व है?

भारत का भूगोल या भारत का भौगोलिक स्वरूप से आशय भारत में भौगोलिक तत्वों के वितरण और इसके प्रतिरूप से है जो लगभग हर दृष्टि से काफ़ी विविधतापूर्ण है। दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।

विश्व मानचित्र पर भारत की स्थिति क्या है?

ग्लोब पर भारत की स्थिति उत्तरी एवं पूर्वी गोलार्द्ध में है। इसका अक्षांशीय विस्तार 8 डिग्री 4 मिनट उत्तरी अक्षांश से लेकर 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश है,तथा इसका देशांतरीय विस्तार 68 डिग्री 7 मिनट पूर्वी देशांतर से लेकर 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशांतर के मध्य फैला हुआ है।

भारत की अक्षांशीय स्थिति क्या है?

भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से 37°6′ दक्षिणी अक्षांश के मध्य है।