चेहरे पर हल्दी और तेल लगाने से क्या होता है? - chehare par haldee aur tel lagaane se kya hota hai?

चेहरे पर हल्दी और तेल लगाने से क्या होता है? - chehare par haldee aur tel lagaane se kya hota hai?

बढ़ती उम्र के साथ आपके चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखाई देने लगते हैं। इन लक्षणों को कम करने के लिए कई लोग बाजार में पाए जाने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल आपकी त्वचा को खराब कर सकते हैं। ऐसे में आप स्किन पर नारियल तेल और हल्दी का पैक लगा सकते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग और साफ नजर आती है। हल्दी और नारियल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को इंफेक्शन और रैशेज से बचा सकता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो घाव को जल्द ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को लचीला और टाइट बनाए रखते हैं। इससे स्किन में झुर्रियां, फाइन लाइन्स और रिंकल्स नजर नहीं आते हैं। आइए नारियल तेल और हल्दी के फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

स्किन के लिए नारियल तेल और हल्दी के फायदे

1. ग्लोइंग स्किन 

हल्दी और नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। ये नैचुरली स्किन में निखार लाता है और बेदाग बनाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में दही, नारियल तेल और हल्दी ले लें। इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। 

चेहरे पर हल्दी और तेल लगाने से क्या होता है? - chehare par haldee aur tel lagaane se kya hota hai?

2. कील-मुहांसों से छुटकारा 

कील-मुहांसों की समस्या कई लोगों को होती है। हल्दी और नारियल तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया और सूजन को कम कर सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच हल्दी लेकर उसे अच्छे से मिक्स कर लें। फिर उसे चेहरे पर मसाज कराते हुए लगाएं। इसके अलावा चेहरे के कील-मुहांसों पर हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट रातभर रखकर छोड़ दें। सुबह उठकर इसे साफ कर लें। 

3. डार्क सर्कल्स की समस्या 

हल्दी और नारियल तेल का इस्तेमाल आपके आँखों के नीचे आने वाले डार्क सर्कल्स से छुटकारा दिला सकता है। दरअसल यह आंखों को आराम दिलाता है और इससे नींद अच्छी आ सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले आप आंखों के नीचे आप हल्दी और नारियल तेल का पेस्ट लगाकर सो सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलता है। हालांकि आप चाहे तो आंखों के नीच हल्के हाथों से मसाज भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढे़ं- चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से बढ़ता है स्किन का ग्लो, जानें इसके 6 अन्य फायदे

4. सनबर्न से बचाए

नारियल तेल और हल्दी का पैक लगाने से आपकी सनबर्न की समस्या खत्म हो सकती है। यह स्किन के टैन को दूर करके निखार लाता है। इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच ऑलिव ऑयल ले लें। इससे स्किन पर पड़ने वाली धूप का असर आप पर कम पड़ता है। 

चेहरे पर हल्दी और तेल लगाने से क्या होता है? - chehare par haldee aur tel lagaane se kya hota hai?

5. स्ट्रेच मार्क्स हल्का करे

आप स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए हल्दी और नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते है। यह दाग के निशान को हल्का बनाने और रंगत निखारने में मदद करता है। हल्दी और नारियल तेल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

(All Image Credit- Freepik.com)

हल्दी और सरसों के तेल के फायदे

1. दर्द और सूजन को कम करने में फायदेमंद
दर्द और सूजन को कम करने के लिए हल्दी और सरसों का तेल इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही हल्दी में करक्यूमिन गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए हल्दी और सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से शरीर में दर्द और सूजन की समस्या दूर रहती है।
यह भी पढ़े: खाली पेट अदरक का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में होता है फायदेमंद

2. स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्दी और सरसों के तेल इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इनका इस्तेमाल करने से स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए रोजाना स्किन और चेहरे पर हल्दी और सरसों का तेल लगाने से स्किन इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

3. हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्दी और सरसों के तेल का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी और सरसों के तेल एक साथ मिलाकर खाने से ब्लड प्यूरीफाय होता है और क्लॉटिंग की आशंका कम होती है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट डिजीज का खतरा भी कम होता है।
यह भी पढ़े: मशरूम पाचन और स्किन संबंधित समस्याओं को दूर करने में होता है फायेदमंद, जानें इसके अन्य फायदे

4. लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्दी और सरसों के तेल का एक साथ सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी और सरसों के तेल का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिससे शरीर के संक्रमण को भी दूर करने में मदद मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

तेल और हल्दी लगाने से क्या होता है?

दर्द और सूजन को कम करने के लिए हल्दी और सरसों का तेल इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही हल्दी में करक्यूमिन गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

रोज चेहरे पर हल्दी लगाने से क्या होता है?

यह स्किन के दाग-धब्बों को दूर करता है. इसके साथ ही एकसार भी बनाता है. रात को चेहरे पर हल्दी लगाकर सोने से स्किन में निखार भी आता है. स्किन को चमकदार बनती है- हल्दी का उपयोग स्किन को चमकदार बनाने के लिए भी किया जा सकात है.

रात में हल्दी लगाकर सोने से क्या होता है?

आइए जानते हैं कि त्वचा की परेशानियां दूर करने के लिए सोने से पहले हल्दी का इस्तेमाल (How to use turmeric on face) कैसे करना चाहिए. हल्दी आपकी त्वचा की अशुद्धियों को दूर करके चेहरे की रंगत बदल देती है. रात में हल्दी लगाने से स्किन की डार्कनेस भी कम होने लगती है और नैचुरल ग्लो मिलता है.

हल्दी में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए?

वहीं हल्दी पाउडर, गुलाब जल और दूध से बना फेस पैक ही त्वचा के लिए बेस्ट माना जाता है. समय को न करें अनदेखा – कई महिलाएं हल्दी फेस पैक लगाने के बाद अन्य कामों में व्यस्त हो जाती हैं और फेस पैक को लंबे समय के लिए चेहरे पर लगा छोड़ देती हैं. हल्दी को ज़्यादा समय तक लगाकर रखने से जलन, रेडनेस और पीले निशान हो सकते हैं.