फंक्शन और फॉर्मूला में क्या अंतर है? - phankshan aur phormoola mein kya antar hai?

आज के समय में, घर यो ऑफिस सभी जगह पर एक्सेल का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है। जब हम एक्सेल का उपयोग करते हैं तब हम कई प्रकार की गणनाएं भी करते हैं।

ऐसे में एक्सेल में हमारे इस काम को आसान करने के लिए एक feature दिया गया है जिसे एक्सेल में formula एवं function कहा जाता है।

कई लोग इनके बारे में जानते नहीं है इसलिए आज हम उन लोगो के लिए हमारा लेख MS Excel Formula and Functions in Hindi लेकर आए हैं।

नमस्कार दोस्तों मैं अमन पाठक, आप सभी का Moody Dost में स्वागत करता हूं। आज के इस लेख में हम Excel के formula एवं function के बारे में जानेंगे।

MS Excel Formula क्या है - What is MS Excel Formula 

हम सभी excel का उपयोग मुख्यतः कई सारी संख्याओं के data को input करने के लिए करते हैं| और इस बात को हम सभी जानते हैं जहाँ पर संख्याएं होती हैं वहां पर संख्याओं के साथ खेल अर्थात उन्हें जोड़ना घटाना अवश्य होता है|

ऐसे में excel में formulas काम में आते हैं| 

जैसे किसी गणतीय समस्या हो हल अथवा गणना करने के लिए हमें गणित के formula की आवश्यकता पड़ती है उसी तरह अगर हमें excel में कोई समस्या हल या गणना करनी है तो हमें formula की आवश्यकता पड़ती है|

अगर इसे आसन भाषा(शब्दों) में कहा जाए तो,

formula एक ऐसी अभिव्यक्ति है जो की cells के अंदर की values की गणना करता है।

हम अपनी आवश्यकता अनुसार excel में formulas बना सकते हैं।

MS Excel Function क्या है - What is MS Excel Function

ज्यादातर लोग excel में function एवं formula को अलग अलग समझते हैं परंतु इनमें ज्यादा अंतर नही होता है।

कई लोगो इन्हे आपस में बदलकर भी बोल देते हैं।

अभी हमने ऊपर फॉर्मूला के बारे में जाना था। 

जब हम Excel program को install करते है तो उसमें कई सारे formulas पहले से सेव होकर आते हैं और ऐसे हो formulas को function कहा जाता है।

अगर हम फंक्शन की परिभाषा की बात करे तो,

Excel में पहले से परिभाषित formulas को function कहा जाता है।

इन फंक्शन की सहायता से हम एक click में संख्याओं की गणना कर सकते हैं।

फॉर्मूला एवं फंक्शन में सिर्फ इतना अंतर होता है कि formula हमें अपनी आवश्यकता अनुसार लिखना पड़ता है जबकि function पहले से save/predefined (परिभाषित) होते हैं तो हम सीधे उनका उपयोग कर सकते हैं।

Function के कुछ उदाहरण - SUM, Average

MS Excel फंक्शन के उपयोग - Uses of MS Excel Function 

वैसे तो function के कई उपयोग होते हैं परंतु हम कुछ मुख्य उपयोग के बारे में जान लेते हैं की कहां कहां पर फंक्शन का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।

  1. गणना करने में 

  2. जोड़ने एवं घटाने आदि में

  3. मुश्किल समस्याओं को हल करने में 

  4. औसत निकलने में

  5. लॉजिकली काम करने में

  6. Analysis एवं Lookup में

MS Excel Function के भाग - Parts of MS Excel Function

हमने ये तो जान लिया कि MS Excel में function क्या होता है अब हम एक function के parts के बारे में जानेंगे।

एक function दिखने में कुछ ऐसा होता है

=SUM(A4:A8)

  • Equal Sign = - Equal के इस निशान को लगाना बहुत जरूरी होता है। इसके बिना कोई भी फंक्शन पूरा नहीं होता है।

  • Syntax - SUM एक syntax है। एक्सेल में कई प्रकार के सिंटेक्स होते हैं।

  • Parenthesis () - इन दो ब्रैकेट्स को parenthesis कहा जाता है। इनके बीच में हमें arguments टाइप करने होते हैं।

  • Arguments - A4:A8 argument हैं। ये argument उन cells की range होती है जिन पर फंक्शन को लागू करना होता है। 

एक फंक्शन में एक या एक से ज्यादा arguments हो सकते हैं।

MS Excel फंक्शन का उपयोग कैसे करे - How to Use MS Excel Functions 

function को उपयोग करने के लिए excel में दो तरीके है। इन दोनों में से किसी एक तरीके से हम किसी भी सेल में फंक्शन इंसर्ट कर सकते हैं।

  1. लिखकर - पहला तरीका है लिखकर। इस तरीके में हमें फॉर्मूला अथवा फंक्शन को सेल के अंदर लिखना होता है। 

इस तरीके का उपयोग करते वक्त हमें एक बात ध्यान रखनी चाहिए की formula/function की शुरुआत ( = ) बराबर(equal) के निशान से होती है।

Function लिखने के लिए हमें सबसे पहले उस सेल को सेलेक्ट करना होता है। 

फिर उसमे = का निशान लगाएं एवं उसके बाद open एवं close parenthesis लगाएं।

इन parenthesis के बीच में हमें arguements टाइप करने होते हैं।

  1. Insert Tab - इस तरीके में insert टैब का उपयोग करना होता है।

हमें सबसे पहले सेल को select करना होता है एवं इसके बाद हमें insert tab में जाना पड़ेगा।

यहां पर हमें insert function विकल्प पर क्लिक करना। 

फिर हमें function की कैटेगरी पर क्लिक करना है एवं जिस फंक्शन का उपयोग करना चाहते हैं उस पर क्लिक करना है।

MS Excel फंक्शन के प्रकार - Types of MS Excel Functions

माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा एमएस एक्सेल के 1000 से ज्यादा फंक्शन को 14 कैटेगरीज में विभाजित किया गया है।

आप माइक्रोसॉफ्ट के द्वारा कैटेगरीज के आधार पर एक्सेल के फंक्शन की लिस्ट को पढ़ सकते हैं, जहां पर एक्सेल के सभी फंक्शन की सूची है। 

अब अगर हम इन कैटेगरीज के सभी फंक्शन के बारे में जानेंगे तो इसमें काफी समय लग जाएगा एवं ये ज्यादातर लोगों के लिए उपयोगी भी नहीं होगा।

इस लिए हम आज आपको कुछ महत्वपूर्ण कैटेगरीज एवं उनके उपयोग के बारे में जानकारी देंगे।

Maths Function

Excel में ज्यादातर उपयोग होने वाले फंक्शन की सूची में Math Functions भी शामिल हैं

इन फंक्शन की सहायता से हम कई तरह की सामान्य गणितीय गणनाएँ कर सकते हैं। जैसे जोड़ना या घटाना, विभिन्न तरह का गुना। 

इसकी सहायता से हम त्रिकोणमितीय अनुपात भी निकल सकते हैं।

उदहारण - SUM, PRODUCT

Logical Function

Logical का अर्थ होता है तार्किक।

अर्थात excel sheet में जहां पर भी कोई तर्क आ रहा हो वहां पर logical functions का उपयोग किया जाता है।

जैसे की हमें कोई query देके, उसके सही या गलत का पता लगाना हो। या हमें if को condition रखनी हो

उदहारण - IF, AND

Database Function

जैसे की इसके नाम से ही पता चल रहा है की इस कैटेगरी के फंक्शन का उपयोग एक्सेल में database के साथ किया जाता है।

इस तरह के functions को मुख्यत: database के साथ उपयोग करने के लिया बनाया जाता है।

उदहारण - DAVERAGE, DCOUNT

Text/String Function

इन फंक्शन का उपयोग टेक्स्ट के साथ किया जाता है। जब शीट में काफी ज्यादा टेक्स्ट पर एक ही कार्य करना हो तो इन फंक्शन का उपयोग होता है।

जैसे की टेक्स्ट में से एक्स्ट्रा space हटाना हो या कुछ ऐसे ही कार्य।

उदहारण - TRIM, CLEAN

Date and Time Function

जब मैं किसी एक्सेल शीट पर कार्य कर रहा होता हूं एवं मुझे बार बार उसमे तारीख एवं समय डालना पड़ता है तब मुझे काफी परेशानी होती है।

परंतु इन फंक्शन की सहायता से मेरा ये काम भी आसान हो गया। इनकी सहायता से हम एक क्लिक में date एवं time डाल सकते हैं।

उदहारण - DATE, NOW

Financial Function

इस कैटेगरी के functions का उपयोग वित्तीय कामों में होता है।

जो लोग वित्तीय सेवाओं से जुड़े हैं उनके लिए ये फंक्शंस काफी उपयोगी हैं।

इन फंक्शन की सहायता से हम कई तरह के वित्तीय काम कर सकते हैं जैसे ब्याज जोड़ना।

उदहारण - EFFECT, DISC

Lookup &  Reference Function

जब एक्सेल की शीट काफी बड़ी हो एवं उसमें से कुछ ढूंढना या पता लगाना हो तो ये कितनी बड़ी समस्या हो सकती है, ये बात सिर्फ वही जानता है जिसके साथ ऐसा हुआ है।

ऐसे कार्यों में इस तरह के functions का उपयोग कर हम अपने कीमती समय और मेहनत दोनो बचा सकते हैं। 

उदहारण - ROW, HLOOKUP

Statistical Function

Statistical का अर्थ होता है सांख्यिकी। अर्थात जहां पर काफी ज्यादा संख्याएं होती हैं एवं उन संख्याओं के साथ हमें कई कार्य करने होते हैं जैसे उनका औसत निकालना हो।

इस तरह के कार्य के लिए हम स्टेटिस्टिकल फंक्शन का उपयोग करते हैं।

उदहारण - COUNT, FREQUENCY

निष्कर्ष - MS Excel Formula and Functions in Hindi 

आज की इस पोस्ट में हमने MS Excel Formula and Function in Hindi के बारे में जाना है। 

हमने ये जाना की ms excel में function एवं forumla क्या होते हैं एवं इनका उपयोग कैसे किया जाता है।

हमने फंक्शन के महत्वपूर्ण भागों के बारे में जाना की सिंटेक्स क्या होता है एवं argument क्या है।

हमने फंक्शन लिखते वक्त किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए एवं क्या गलती नही करनी चाहिए ये भी आज हमने जाना।

अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

हम इस ब्लॉग पर आप सभी के लिए excel से संबंधित ऐसी ही और पोस्ट जल्द लाने वाले हैं ताकि आप सभी लोग घर बैठे ही एक्सेल चलाना सीख जाएं।

फॉर्मूला और फंक्शन में क्या अंतर होता है?

इसमें कोई पहले से डिफाइन्ड कोई तर्क नहीं होता है और ब्रैकिट () का उपयोग कभी -कभी जरुरत के अनुसार किया जा सकता है। एक्सेल में पहले से दिए गए फंक्शन्स को जोड़ के भी भी यूजर अपनी जरुरत के अनुसार फार्मूला बना सकता है। जैसे IF+Vlookup और Index +Match…. इस तरह के combined फंक्शन्स को भी फार्मूला कहा जा सकता है

फंक्शन से क्या तात्पर्य है?

एक्सेल में पहले से परिभाषित फार्मूले होते है जिन्हें फंक्शन कहते हैं जिनके द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्य किये जा सकते है जैसे जोड़ना, घटना, गुणा, भाग, डेट, टाइम आदि| यह प्रकार के होते है। जो निम्न है।

एमएस एक्सेल का फंक्शन क्या है?

एमएस एक्सेल एक तरह का कैलकुलेटर होता है. एक्सेल में बहुत आसानी से कैलकुलेशन की जा सकती है. चाहे कितना भी बड़ा डाटा हो लेकिन एक्सेल की मदद से कुछ सेकंड में ही सब कैलकुलेशन की जा सकती है.

एक्सेल में फार्मूला कितने प्रकार के होते हैं?

MS Excel Formulas In Hindi.
Sum: Sum फार्मूला का उपयोग कर हम दो या दो से अधिक डाटा या इंपुट को जोड़ते हैं। ... .
Average Formula. ... .
Product Formula. ... .
Min & Max Formula: ... .
Upper and Lower Formula: ... .
LEN Formula:.