गर्भवती महिला को दूध कैसे पीना चाहिए? - garbhavatee mahila ko doodh kaise peena chaahie?

प्रेगनेंसी में दूध पीना कितना फायदेमंद होता है?

parul rohatagi |

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Mar 28, 2020, 2:38 PM

वैसे तो दूध को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन गर्भावस्‍था में दूध के सेवन को लेकर महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल होते हैं। आइए जानते हैं कि प्रेग्‍नेंसी में दूध पीना चाहिए या नहीं।

गर्भवती महिला को दूध कैसे पीना चाहिए? - garbhavatee mahila ko doodh kaise peena chaahie?

हर महिला के लिए प्रेग्‍नेंसी एक बहुत ही महत्‍वपूर्ण समय होता है। इस दौरान महिलाओं को ऐसे आहार की जरूरत होती है जो उनके साथ-साथ गर्भस्‍थ शिशु को भी स्‍वस्‍थ रखे। दूध को बहुत पोषक माना जाता है और कई प्रेगनेंट महिलाओं के मन में यह सवाल होता है कि प्रेग्‍नेंसी में दूध पीना चाहिए या नहीं? और प्रेग्‍नेंसी में दूध कब पीना चाहिए? आइए जानते हैं कि गर्भावस्था में दूध पीना चाहिए या नहीं।
गर्भावस्था में दूध पीने के फायदे
  • अगर आप प्रेग्‍नेंसी में हाइड्रेटिड और तनाव से दूर रहना चाहती हैं तो एक गिलास दूध इसमें आपकी मदद कर सकता है। दूध पीने से शरीर में तरल पदार्थों की कमी नहीं होती है।
  • गर्भावस्‍था में सीने में जलन और एसिडिटी होना आम बात है। नॉन-फैट या लो फैट दूध पीने से कुछ हद तक सीने में जलन के लक्षणों से राहत मिल सकती है।
  • गर्भावस्‍था के दौरान विटामिन डी लेने से रिकेट्स और जन्‍म के समय वजन कम होने का खतरा घटता है। इसलिए प्रेग्‍नेंसी में दूध पीना मां और बच्‍चे दोनों के लिए ही फायदेमंद माना जाता है।
  • प्रोटीन की कमी के कारण जन्‍म के समय शिशु का वजन कम होने का खतरा अधिक रहता है। प्रोटीन गर्भाशय को मजबूत करता है, रक्‍त की आपूर्ति में सुधार लाता है और शिशु को पोषण देता है। एक कप दूध से 8.22 ग्राम प्रोटीन प्राप्‍त किया जा सकता है।
  • एक कप नॉन-फैट मिल्‍क में 302 ग्राम कैल्शियम होता है इसलिए गर्भवती महिलाओं के लिए कैल्शियम का सबसे अच्‍छा स्रोत दूध है। प्रेग्‍नेंसी में महिलाएं कैल्शियम की रोजाना की जरूरत को पूरा करने के लिए दिन में 3 से 4 कप दूध पी सकती हैं।

गर्भवती महिला को दूध कैसे पीना चाहिए? - garbhavatee mahila ko doodh kaise peena chaahie?


प्रेग्‍नेंसी में दूध पीने का सही तरीका
जितना आप दूध ले रहे हैं, उससे आधी मात्रा में पानी लें। प्रेग्‍नेंसी में कभी भी गर्म दूध का सेवन करना सही नहीं रहता है। इसकी जगह गुनगुना दूध पीएं। दिनभर में गर्भवती महिलाएं डेढ़ गिलास दूध पी सकती हैं।
प्रेगनेंसी में दूध कब पीना चाहिए
गर्भावस्‍था के दौरान कभी भी दूध का सेवन किया जा सकता है। प्रेग्‍नेंसी में दूध लेना नुकसानदायक नहीं होता है लेकिन आपको इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। दूध मां और बच्‍चे दोनों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए लाभकारी होता है।

गर्भवती महिला को दूध कैसे पीना चाहिए? - garbhavatee mahila ko doodh kaise peena chaahie?


प्रेगनेंसी में गाय का दूध पीने के फायदे
कई तरह के दूध उपलब्‍ध हैं- जैसे कि बकरी का दूध, सोया मिल्‍क, बादाम का दूध, नारियल का दूध और केसर का दूध। लेकिन गर्भवती महिला के लिए गाय का दूध सबसे ज्‍यादा फायदेमंद होता है। गाय के दूध में एमिनो एसिड्स होते हैं जो कि मां और भ्रूण में कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं। गाय का दूध आसानी से मिल भी जाता है। इससे शिशु की हड्डियां मजबूत होती हैं।

गर्भवती महिला को दूध कैसे पीना चाहिए? - garbhavatee mahila ko doodh kaise peena chaahie?


गर्भावस्था में दूध पीने के नुकसान
वैसे तो प्रेग्‍नेंसी में दूध पीना फायदेमंद होता है लेकिन किसी भी चीज की अति नुकसान ही देती है। आपको डॉक्‍टर द्वारा बताई गई मात्रा में ही दूध का सेवन करना चाहिए। ज्‍यादा दूध पीने से अपच और पेट फूलने की समस्‍या हो सकती है। दूध और दूध से बने उत्‍पादों में थोड़ा बदलाव कर के उनका सेवन किया जा सकता है। प्रेग्‍नेंसी के दौरान दिनभर में तीन कप दूध पीने से आपको सभी पोषक तत्‍व मिल सकते हैं।
यह भी पढें: प्रेग्नेंसी में अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये तरीके
इन बातों का रखें ध्‍यान
दोपहर में डेयरी उत्‍पादों जैसे कि दही का सेवन कर सकते हैं। नाश्‍ते में दूध के साथ दलिया या ओट्स ले सकते हैं। सैंडविच और सलाद पर लो-फैट चीज लगाकर खा सकती हैं। जो मिल्‍क पॉइश्‍चरीकृत न हो उसका सेवन करने से बचें। इस दूध से बने उत्‍पाद भी गर्भवती महिला के लिए सही नहीं है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

गर्भवती महिला को दूध कैसे पीना चाहिए? - garbhavatee mahila ko doodh kaise peena chaahie?

LEAKSIN

प्रेगनेंसी में दूध पीने का सही तरीका क्या है?

  • 970d
  • 1 shares

प्रेगनेंसी में दूध पीने का सही तरीका क्या है,दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, आयोडीन, विटामिन बी 12, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो न केवल गर्भवती महिला को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं बल्कि महिला के पेट में पल रहे बच्चे के विकास के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसीलिए यदि आप गर्भवती हैं तो डॉक्टर्स के साथ आपके जानने वाले भी आपको एक दिन में दो से तीन गिलास दूध पीने की सलाह दे सकते हैं।

लेकिन दूध के फायदे के लिए आपको केवल दूध पीना जरुरी नहीं होता है। बल्कि दूध का सेवन सही तरीके से करना भी जरुरी होता है। तो आइये आज इस आर्टिकल में जानते हैं की प्रेग्नेंट महिला को किस तरह से दूध नहीं पीना चाहिए और किस तरह दूध नहीं पीना चाहिए, पहले जानते हैं की किन तरीको से प्रेग्नेंट महिला को दूध नहीं पीना चाहिए।


प्रेगनेंसी में दूध में क्या मिलाकर पीना चाहिए?

प्रेगनेंसी के दौरान अगर अपने खानपान का ध्यान न रखें तो कमजोरी होने लगती है। इसलिए कई डाइटिशियन रोज एक गिलास बादाम वाला दूध पीने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स जैसे कैल्शियम, पोटैशियम से एनर्जी का लेवल मेंटेन रहता है।

प्रेगनेंसी में दूध कैसे पिए?

प्रेग्‍नेंसी में दूध पीने का सही तरीका जितना आप दूध ले रहे हैं, उससे आधी मात्रा में पानी लें। प्रेग्‍नेंसी में कभी भी गर्म दूध का सेवन करना सही नहीं रहता है। इसकी जगह गुनगुना दूध पीएं। दिनभर में गर्भवती महिलाएं डेढ़ गिलास दूध पी सकती हैं।

गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन कितना दूध पीना चाहिए?

गर्भावस्था के दौरान सामान्य गर्भवती महिला ( बीएमआई 18.5-23.0) का कम-से-कम 10 किग्रा, अल्पपोषित गर्भवती महिला (बीएमआई< 18.5) का कम-से-कम 13 किग्रा, अतिपोषित गर्भवती महिला का (बीएमआई> 23.

क्या गर्भवती महिलाएं शाम को दूध पी सकती हैं?

दूसरा महीना– इस महीने में प्रेग्‍नेंट महिलाएं मौसमी फल, सब्‍जी, दूध, दही, रोटी खाने के साथ ही आयुर्वेदिक औषधि शतावरी को दूध (Milk) के साथ ले सकती हैं.