हिंदुस्तान का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है? - hindustaan ka sabase khoobasoorat shahar kaun sa hai?

हिंदुस्तान का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है? - hindustaan ka sabase khoobasoorat shahar kaun sa hai?

उदयपुर: राजस्थान की यह नगरी झीलों के शहर के नाम से मशहूर है. यहां की झीलें और आर्किटेक्चर इसे सबसे रोमांटिक बनाती हैं. इसे ‘पूर्व का वेनिस’ भी कहा जाता है. पिछोला झील, जग मंदिर, जग निवास (लेक पैलेस), सहेलियों की बाड़ी, सिटी पैलेस म्यूजियम, गुलाब बाग और चिड़ियाघर, फतेह सागर झील जैसी जगहें इसे बेहद खूबसूरत बनाते हैं. 

हिंदुस्तान का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है? - hindustaan ka sabase khoobasoorat shahar kaun sa hai?

गुलमर्ग: 
साल के अधिकांश समय बर्फ से ढका रहने वाला गुलमर्ग जम्‍मू और कश्‍मीर राज्य का एक खूबसूरत हिल स्‍टेशन है. यहां की खूबसूरत वादियां किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं. गुलमर्ग का सुहावना मौसम, शानदार परिदृश्य, फूलों से खिले बगीचे, देवदार के पेड़, खूबसूरत झीलें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. गुलमर्ग में गोल्‍फ कोर्स और स्कीइंग यह फेमस खेल है. यहां की सर्दी में कहवा पीने का अपना अलग मजा है.

हिंदुस्तान का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है? - hindustaan ka sabase khoobasoorat shahar kaun sa hai?

अलापुझा
अलापुझा, केरल राज्य का एक खूबसूरत शहर है. शहर के किनारे बना लाइटहाउस यहां की एक खास पहचान है. खूबसूरत नहर, समुद्री किनारा और समुद्रतल इस शहर को और भी मनोरम बना देते हैं. अलापुझा में हाउसबोट-क्रूज की सैर एक रोमांचकारी अनुभव देती है.

हिंदुस्तान का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है? - hindustaan ka sabase khoobasoorat shahar kaun sa hai?

गंगटोक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक भारत में पूर्व के प्रमुख पहाड़ी पर्यटन स्थलों में एक है. यहां की साफ झीलें और स्वच्छता आपका मन मोह लेंगी. यहां से कंचनजंगा और सिनोलबू पर्वत शिखरों का बेहद खूबसूरत रूप दिखाई पड़ता है.

हिंदुस्तान का सबसे खूबसूरत शहर कौन सा है? - hindustaan ka sabase khoobasoorat shahar kaun sa hai?

खुजराहो
मध्यप्रदेश के छत्तरपुर जिले में स्थित खजुराहो के मंदिर भारतीय स्थापत्य कला का अद्भुत नमूना हैं. खुजराहो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये देश-विदेश में जाना जाता है. यहां बहुत बड़ी संख्या में प्राचीन हिन्दू और जैन मंदिर हैं. खजुराहो का इतिहास लगभग एक हजार साल पुराना है. यह शहर चंदेल साम्राज्‍य की प्रथम राजधानी हुआ था.

यह भी पढ़ें

वैसे तो पूरा भारत ही खूबसूरती की खदान है; कहीं उँचे पहाड़ों से घिरे गाँव तो कहीं समुद्र की लहरों को ताकते शहर, हर तरह का नज़ारा है यहाँ। मैं तो आपको भारत के हर कोने को घूम कर जानने और समझने की सलाह दूंगी, लेकिन ये करना शायद थोड़ा मुश्किल हो सकता है। तो चलिए एक लिस्ट बनाते हैं भारत के उन सबसे खूबसूरत शहरों की जहाँ कम से कम एक बार तो जाना ही चाहिए!

'धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है' कश्मीर के बारे में कही गई ये बात आपको गुलमर्ग में सच होती दिखाई देती है।

गुलमर्ग जाने का सही वक्त: अक्टूबर से फरवरी

झीलों के शहर के नाम से मशहूर ये जगह राजसी ठाठ-बाट और प्राकृतिक खूबसूरती का संगम है। यहाँ की खातिरदारी के बीच आप भी किसी राजा-महाराजा की तरह ही महसूस करेंगे।

उदयपुर जाने का सही समय: जुलाई से सितंबर

उत्तर पूर्वी भारत कैनवस पर उतारी किसी पेंटिंग की तरह है और ये पेंटिंग गैंगटॉक में मानो जी उठती है। दुनिया के तीसरी सबसे उँची चोटी कंचनचंगा का दिलकश नज़ारा यहीं से मिलता है।

गैंगटॉक जाने का सही समय:अक्टूबर से फरवरी

मैसूर पैलेस की खूबसूरती और विशालताको देखकर आपको अपने होश संभालने पड़ सकते हैं। आखिर यू ही इसे महलों का शहर नहीं कहा जाता!

मैसूर जाने का सही समय:अक्टूबर से मार्च

मुग़लों की विरासत समेटे, दिल्ली में इतनी नायाब एतिहासिक इमारतें हैं कि आप गिनने भर से ही थक जाएँगे। लाल किले से लेकर, जामा मस्जिद और कुतुब मिनार तो पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

दिल्ली जाने का सही समय: नवंबर से फरवरी

'सिटी ब्यूटिफुल' यानी खूबसूरत शहर के नाम से मशहूर चंडीगढ़ की शांति, साफ हवा और सड़के देखकर आपका दिल भी चंड़गढ़ से आशिकी कर लेगा।

चंडीगढ़ जाने का सही समय: अगस्त से नवंबर

अगर फ्रांस बिना जाए फ्रांसिसी वास्तुकला का आनंद लेना है तो पॉन्डिचेरी की टिकट बुक करा लो। यहाँ के बीच भी विदेशी बीच से कम नहीं हैं।

पॉन्डिचेरी जाने का सही समय: अक्टूबर से फरवरी

बर्फ की सूर्ख चादर ओढ़े इस शहर को अगर आपने नहीं देखा, तो समझिए आपकी घुमक्कड़ी अधूरी ही रह गई। सिर्फ पहाड़ और मॉल रोड ही नहीं, यहाँ बनी ब्रिटिश इमारतें भी आपका दिल जीत लेंगी।

शिमला जाने का सही समय: मार्च से जून

मुन्नार को दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। यहाँ के दिलकश नज़ारे की एक झलक देखते ही आप इस शहर को दिए नाम को बिल्कुल सटीक मान लेंगे।

मुन्नार जाने का सही समय: दिसंबर से फरवरी

भारत में ही रहकर अगर मालदीव की सैर करनी है तो अंडमान है ना। साफ नीला समुद्र, सफेद रेत वाले तट और रोमांच के लिए बहुत कुछ, यहाँ जाना तो बनता है!

अंडमान जाने का सही समय: अप्रैल से जून

पूरी दुनिया को प्यार की मिसाल देता ताज महल वो इमारत है जिसे असल ज़िंदगी में देखने के लिए हर कोई आगरा आने को बेताब रहता है। हो भी क्यों ना, ये दुनिया के 7 अजूबो में से एक जो है।

आगरा जाने का सही समय: अगस्त से अक्टूबर

आपको भारत की कौन -सी जगह सबसे ज्यादा खूबसूरत लगती है? नीचे कॉमेंट लिख कर हमें बताएँ।

अपनी यात्राओं के किस्से और कहानियाँ Tripoto पर लिखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

हिंदुस्तान में सबसे सुंदर शहर कौनसा है?

भारत के सबसे सुंदर शहर, जहाँ एक बार जाना आपकी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर होना चाहिए!.
दिल्ली.
चण्डीगढ़.
पॉन्डिचेरी.
मुन्नार.
अण्डमान.

विश्व के सबसे सुंदर शहर कौनसा है?

आइए जानते हैं ऐसे ही शहरों के बारे में जो आश्चर्यजनक वास्तुशिल्प, विस्मयकारी प्राकृतिक सौंदर्य और संस्कृति को अपने में समेटे हुए हैं। 1. वेनिस : इस शहर की सुंदरता को आप तभी समझ सकते हैं जबकि आप इसे अपनी आंखों से देखें। दुनिया के इस शहर की सुंदरता के लिए मात्र एक ही शब्द है 'अद्वितीय'।